करके गाँव में 108 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू डंडई प्रखंड क्षेत्र के करके गांव में शिव चर्चा स्थल छठ घाट सूर्य मंदिर परिसर में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 108 कलश के साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया।कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जरदे गांव स्थित यूरिया नदी और सरस्वती नदी के संगम तट पर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। जल भरने की प्रक्रिया गायत्री परिवार की जिला महिला समन्वयक शोभा पाठक के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न कराई गई। इस मौके पर गायत्री परिवार के गढ़वा जिला समन्वयक विनोद पाठक ने कहा कि यज्ञ हमारी भारतीय संस्कृति की प्राचीन और पवित्र परंपरा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और समाज में भाईचारा व अच्छे संस्कार मजबूत होते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ में शामिल होने की अपील की। इससे पहले शिव चर्चा स्थल छठ घाट सूर्य मंदिर परिसर में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम गायत्री परिवार गढ़वा के परिव्राजक संतन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। यह कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के युवा सह-समन्वयक महेंद्र कुमार, महिला सह-समन्वयक अनीता देवी, महिला मंडल अध्यक्ष ममता तिवारी, ममता देवी, किरण देवी तथा व्यवस्थापक रंजीत केसरी सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद यादव ने की, जबकि उपाध्यक्ष रामप्रवेश चंद्रवंशी, सचिव चुनमुन चौधरी और कोषाध्यक्ष सचिन कुमार की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन कराया गया। इस दौरान यज्ञ समिति के सदस्य ललन चौधरी, मनोज प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, अखिलेश यादव, सुनील कश्यप, अजय यादव, विकास कुशवाहा, अजय कुशवाहा, शिवपूजन शर्मा, शंकर चौधरी, देव कुमार प्रजापति, अजय कुमार सिंह और शंभू प्रजापति सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जा रही है। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और माहौल पूरी तरह भक्ति से भर गया।

- Post by दैनिक भास्कर डंडई1
- Post by MANJIT प्रज्ञा केंद्र चिनियाँ1
- चिनियां प्रखंड के पाल्हे गांव में गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे मौसम ने अचानक कहर बरपा दिया। तेज आंधी-तूफान और जोरदार गर्जन के बीच हुए बज्रपात ने गांव निवासी दुबराज कोरवा के बैल की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मायूसी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया रामेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। मौके पर सूरज कोरवा, नानहु कोरवा, बिशुन कोरवा, बलि सिंह गुरुजी, मनोज यादव, चंद्रदेव यादव, धनपतिया देवी, बरती देवी, लल्लू सिंह, बिरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, उमाशंकर सिंह सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे।1
- भारत न्यूज बुलेटीन के ओर से संग्रहे खुर्द पंचायत के चमरही गाव की शर्मा टोला का जनता की आवाज को आप सभी तक पहुचाया जा रहा है | दुर-दुर तक कोई भी परेशानी को समझने वाला नही है | जनता लोग तंग है | जहा के मुखिया, संरपंच दबंग है | Panchayat ka Mukhiya Kaisa Hona chahie aur Sarpanch Jo Vikas kar sake   +4 पंचायत के मुखिया (सरपंच) को विकासोन्मुखी, ईमानदार, और जन-केंद्रित होना चाहिए, जो गाँव की समस्याओं को समझे और सरकारी योजनाओं (जैसे ईग्रामस्वराज) का लाभ हर घर तक पहुँचाए। एक आदर्श सरपंच को मिलनसार, पारदर्शी, निडर होकर विकास कार्य करने वाला, और गाँव के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला होना चाहिए। एक आदर्श मुखिया/सरपंच के गुण और कार्य: ईमानदारी और पारदर्शिता: पंचायत के फंड का सही उपयोग और कार्यों की जानकारी मेरी पंचायत ऐप के माध्यम से जनता के सामने रखना। दूरदर्शी नेतृत्व: गाँव की जरूरतों (शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी) को पहचानकर 5 साल का विकास खाका तैयार करना। जन-केंद्रित और सुलभ: ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुनना और उनका त्वरित समाधान करना। पहल करने वाला: सरकारी योजनाओं (प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, शौचालय) को पूरी ईमानदारी से लागू करना। सामाजिक एकता: जात-पात से ऊपर उठकर सर्वसमाज के साथ मिलकर काम करना। तकनीकी समझ: पंचायत के कामकाज के लिए ई-ग्रामस्वराज जैसे डिजिटल साधनों का उपयोग करना।1
- धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने रामलीला हो रहे प्रोग्राम में सामिल हुए1
- गढ़वा जिले के प्रतापपुर में नौजवानों ने हुसैनी नौजवान कमिटी का गठन किया और गरीब असहाय को राशन पैसा देकर कर रहे हैं सहयोग1
- गढ़वा में डीजे पर बोले विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी – “बजेगा जरूर!”1
- रामनवमी ईद के लेकर धुरकी पुलिस ने हाई अलर्ट आकर्षित थंबनेल बनाए1