लोकेशन /- जाब *छाता मथुरा* ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों का जाल, तहसील प्रशासन ने की कार्रवाई। सरकारी नाली , चकरोड़ों को कब्जा कर नियमों को ताक पर रख बिछाई जा रही सड़कें। जनपद मथुरा की तहसील छाता क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों भू-माफिया और कॉलोनाइजर सक्रिय हैं। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद कृषि योग्य भूमि पर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। बिना किसी ले-आउट प्लान पास कराए और बिना लैंड यूज (CLU) चेंज कराए, उपजाऊ भूमि पर कंक्रीट का जाल बिछाया जा रहा है। देखने में आ रहा है जगह-जगह सरकारी संपत्ति चकरोड़ों नाली आदि पर यह लोग कब्जा करने से नहीं कतराते हैं। तहसील के निकटवर्ती जाव गांव के रहने वाले कृष्ण पहलवान एवं अन्य लोगों ने अवैध कॉलोनी बसाने वालों के ऊपर कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन को अवगत कराया। उसी के संदर्भ में आज दिनांक सोमवार को नायब तहसीलदार छाता के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए सरकारी रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। कृष्ण पहलवान ने बताया कि यह एक गंभीर विषय है कृषि स्वरूप और नियमों को ताक पर रखकर भूमाफिया कॉलोनी नाइजर,फरीदाबाद, दिल्ली गुड़गांव आदि से आकर के यहां पर अवैध कालोनियां निर्माण कर बेच रहे हैं, और सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं, आज तहसील टीम ने बुलडोजर से सरकारी चकरोड को खाली कराया। नायब तहसीलदार शिव शंकर ने बताया कि गांव जॉब में तहसील टीम को अवैध कॉलोनी बनाने एवं सरकारी चक रोड़ पर कब्जा की शिकायत मिली थी टीम ने मौके पर पहुंचकर एक सरकारी चकरोड को कब्जा मुक्त कराया है।
लोकेशन /- जाब *छाता मथुरा* ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों का जाल, तहसील प्रशासन ने की कार्रवाई। सरकारी नाली , चकरोड़ों को कब्जा कर नियमों को ताक पर रख बिछाई जा रही सड़कें। जनपद मथुरा की तहसील छाता क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों भू-माफिया और कॉलोनाइजर सक्रिय हैं। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद कृषि योग्य भूमि पर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया
जा रहा है। बिना किसी ले-आउट प्लान पास कराए और बिना लैंड यूज (CLU) चेंज कराए, उपजाऊ भूमि पर कंक्रीट का जाल बिछाया जा रहा है। देखने में आ रहा है जगह-जगह सरकारी संपत्ति चकरोड़ों नाली आदि पर यह लोग कब्जा करने से नहीं कतराते हैं। तहसील के निकटवर्ती जाव गांव के रहने वाले कृष्ण पहलवान एवं अन्य लोगों ने अवैध कॉलोनी बसाने वालों के ऊपर कार्रवाई के लिए
तहसील प्रशासन और जिला प्रशासन को अवगत कराया। उसी के संदर्भ में आज दिनांक सोमवार को नायब तहसीलदार छाता के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए सरकारी रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। कृष्ण पहलवान ने बताया कि यह एक गंभीर विषय है कृषि स्वरूप और नियमों को ताक पर रखकर भूमाफिया कॉलोनी नाइजर,फरीदाबाद, दिल्ली गुड़गांव आदि से आकर के
यहां पर अवैध कालोनियां निर्माण कर बेच रहे हैं, और सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं, आज तहसील टीम ने बुलडोजर से सरकारी चकरोड को खाली कराया। नायब तहसीलदार शिव शंकर ने बताया कि गांव जॉब में तहसील टीम को अवैध कॉलोनी बनाने एवं सरकारी चक रोड़ पर कब्जा की शिकायत मिली थी टीम ने मौके पर पहुंचकर एक सरकारी चकरोड को कब्जा मुक्त कराया है।