logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में गूंजा गणपति बप्पा मोरया | 24वें वर्ष में शुरू हुआ गणेश महोत्सव शाहजहांपुर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में 24वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ। महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित, 9 दिन तक चलेगा उत्सव, रोजाना रामकथा और मंगल आरती।

4 hrs ago
user_Shahjahanpur Express Bharat
Shahjahanpur Express Bharat
Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

नगर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में गूंजा गणपति बप्पा मोरया | 24वें वर्ष में शुरू हुआ गणेश महोत्सव शाहजहांपुर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में 24वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ। महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित, 9 दिन तक चलेगा उत्सव, रोजाना रामकथा और मंगल आरती।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ...प्रसूता की मौत के मामले में चरक अस्पताल पहुंची प्रशासनिक टीम, मानकों की हुई जांच। दो डॉक्टरों पर FIR के बाद SDM ने अस्पताल का किया निरीक्षण, DM को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट। पुवायां। पुवायां स्थित चरक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। परिजनों की शिकायत पर डॉ. फिरोज और डॉ. केपी गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल के मानकों की जांच की। सोमवार को पुवायां के पत्रकारों ने डॉ. केपी गुप्ता पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके कुछ ही देर बाद एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सीओ पुवायां प्रवीण मलिक के साथ चरक अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं व निर्धारित मानकों की जांच की। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि चरक अस्पताल में मानकों की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    3
    ...प्रसूता की मौत के मामले में चरक अस्पताल पहुंची प्रशासनिक टीम, मानकों की हुई जांच। 

दो डॉक्टरों पर FIR के बाद SDM ने अस्पताल का किया निरीक्षण, DM को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट। 

पुवायां।  पुवायां स्थित चरक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। परिजनों की शिकायत पर डॉ. फिरोज और डॉ. केपी गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल के मानकों की जांच की।

सोमवार को पुवायां के पत्रकारों ने डॉ. केपी गुप्ता पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

 इसके कुछ ही देर बाद एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सीओ पुवायां प्रवीण मलिक के साथ चरक अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं व निर्धारित मानकों की जांच की।

एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि चरक अस्पताल में मानकों की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सार्थोली में युवती की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम सार्थोली में युवती वंदना की संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भाई की ससुराल पक्ष द्वारा तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत जैसे कृत्य कराए जाने से पूरा परिवार प्रताड़ित था और वंदना की मौत इसी का परिणाम है। वे ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति 'सराज' को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
    1
    सार्थोली में युवती की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम सार्थोली में युवती वंदना की संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भाई की ससुराल पक्ष द्वारा तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत जैसे कृत्य कराए जाने से पूरा परिवार प्रताड़ित था और वंदना की मौत इसी का परिणाम है। वे ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति 'सराज' को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नगर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में गूंजा गणपति बप्पा मोरया | 24वें वर्ष में शुरू हुआ गणेश महोत्सव शाहजहांपुर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में 24वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ। महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित, 9 दिन तक चलेगा उत्सव, रोजाना रामकथा और मंगल आरती।
    1
    नगर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में गूंजा गणपति बप्पा मोरया | 24वें वर्ष में शुरू हुआ गणेश महोत्सव
शाहजहांपुर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में 24वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ। महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित, 9 दिन तक चलेगा उत्सव, रोजाना रामकथा और मंगल आरती।
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रामचरण लाल धर्मशाला में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ रामचरण लाल धर्मशाला में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ ढोल-नगाड़ों के साथ निकली गणपति प्रतिमा की शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई स्थापना; नौ दिनों तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन शाहजहांपुर। नगर के खिरनी बाग स्थित रामचरण लाल धर्मशाला में सोमवार को ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। महाराष्ट्र मराठा मंडल के तत्वावधान में आयोजित 24वें गणेश महोत्सव का श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। गणेश महोत्सव के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगंज स्थित हर्षित गुप्ता की धार्मिक पुस्तक की दुकान पर विधिवत पूजन-अर्चन के बाद ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ शोभायात्रा के रूप में खिरनी बाग स्थित रामचरण लाल धर्मशाला पहुंचाई गई। शोभायात्रा सदर थाने के सामने से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने रास्ते भर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। रामचरण लाल धर्मशाला में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके बाद महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने आरती और पूजन कर नौ दिवसीय गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ कराया। पूजन-अर्चन का कार्यक्रम आचार्य हरिकेश शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। 24 वर्षों से आस्था और सामाजिक एकजुटता का केंद्र बना महोत्सव गणेश महोत्सव के 24वें वर्ष में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन अब नगर की धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। पिछले 24 वर्षों से गणपति स्थापना के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु एकजुट होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। प्रत्येक वर्ष महोत्सव से जुड़ने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। समिति के अनुसार गणेश महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का भी संदेश देता है। नौ दिनों तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रतिदिन शाम आठ बजे मंगल आरती होगी, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। नैमिष के कथावाचक सुनाएंगे श्रीराम कथा गणेश महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला भी चलेगी। प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक नैमिष के कथावाचक आशीष पांडे भगवान श्रीराम की कथा का रसपान कराएंगे। इसके बाद समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। समिति ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग कर रहे शहरवासियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि नागरिकों की आस्था, सहभागिता और सहयोग के चलते पिछले 24 वर्षों से गणेश महोत्सव लगातार भव्य और यादगार बनता जा रहा है। आयोजन में सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, साक्षी कदम, सोनम त्रिपाठी, रूपा पांडे, रेनू गुप्ता, बिंदु मिश्रा, अधिका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।
    2
    रामचरण लाल धर्मशाला में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ
रामचरण लाल धर्मशाला में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ
ढोल-नगाड़ों के साथ निकली गणपति प्रतिमा की शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई स्थापना; नौ दिनों तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन
शाहजहांपुर। नगर के खिरनी बाग स्थित रामचरण लाल धर्मशाला में सोमवार को ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। महाराष्ट्र मराठा मंडल के तत्वावधान में आयोजित 24वें गणेश महोत्सव का श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। गणेश महोत्सव के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगंज स्थित हर्षित गुप्ता की धार्मिक पुस्तक की दुकान पर विधिवत पूजन-अर्चन के बाद ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ शोभायात्रा के रूप में खिरनी बाग स्थित रामचरण लाल धर्मशाला पहुंचाई गई। शोभायात्रा सदर थाने के सामने से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने रास्ते भर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए।
रामचरण लाल धर्मशाला में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके बाद महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने आरती और पूजन कर नौ दिवसीय गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ कराया। पूजन-अर्चन का कार्यक्रम आचार्य हरिकेश शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।
24 वर्षों से आस्था और सामाजिक एकजुटता का केंद्र बना महोत्सव
गणेश महोत्सव के 24वें वर्ष में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन अब नगर की धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। पिछले 24 वर्षों से गणपति स्थापना के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु एकजुट होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। प्रत्येक वर्ष महोत्सव से जुड़ने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। समिति के अनुसार गणेश महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का भी संदेश देता है।
नौ दिनों तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रतिदिन शाम आठ बजे मंगल आरती होगी, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
नैमिष के कथावाचक सुनाएंगे श्रीराम कथा
गणेश महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला भी चलेगी। प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक नैमिष के कथावाचक आशीष पांडे भगवान श्रीराम की कथा का रसपान कराएंगे। इसके बाद समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
समिति ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग कर रहे शहरवासियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि नागरिकों की आस्था, सहभागिता और सहयोग के चलते पिछले 24 वर्षों से गणेश महोत्सव लगातार भव्य और यादगार बनता जा रहा है।
आयोजन में सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, साक्षी कदम, सोनम त्रिपाठी, रूपा पांडे, रेनू गुप्ता, बिंदु मिश्रा, अधिका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • नगर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, 24 वें वर्ष में उत्साह के साथ शुरू हुआ गणेश महोत्सव शाहजहांपुर 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ. भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगंज हर्षित गुप्ता की धार्मिक पुस्तक की दुकान पर पूजन अर्चन उपरांत ढोल नगाड़ों एवं जयकारों के साथ जुलूस के रूप में सदर थाने के सामने से खिरनी बाग धर्मशाला में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई 9 दिन तक चलने वाला गणेश महोत्सव का शुभारंभ महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने आरती पूजन करके शुरू कराया आरती पूजन आचार्य हरिकेश शुक्ला के द्वारा संपन्न कराया गया आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक बना आयोजन गणेश महोत्सव के 24वें वर्ष पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन नगर की धार्मिक और सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. पिछले 24वर्षों से गणपति बप्पा की स्थापना के अवसर पर शहर के लोग एकजुट होकर पूजा-अर्चना में शामिल होते रहे हैं. समय के साथ इस आयोजन से जुड़ने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. गणेश महोत्सव के तहत आज से 9 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा प्रतिदिन शाम 8 बजे मंगल आरती होगी. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की है. गणेश महोत्सव आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन 4:30 बजे से 7:00 बजे तक नैमिष के कथावाचक आशीष पांडे के द्वारा भगवान श्री राम कथा सुनाई जाएगी उसके उपरांत समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। समिति ने शहरवासियों और नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों की सहभागिता, आस्था और सहयोग से 24वर्षों से आयोजित हो रहा यह गणेश महोत्सव लगातार यादगार बन रहा है। आज की आयोजन में सुदामा शिंदे अर्जुनसूर्यवंशी अनिल कदम अक्षय कदम योगेश कदम आशीष गुप्ता हर्षित गुप्ता नंदा सूर्यवंशी वंदना कदम साक्षी कदम सोनम त्रिपाठी रूपा पांडे रेनू गुप्ता बिंदु मिश्रा अधिका सहयोगरहा
    4
    नगर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, 24 वें वर्ष में उत्साह के साथ शुरू हुआ गणेश महोत्सव
शाहजहांपुर 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ. भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगंज हर्षित गुप्ता की धार्मिक पुस्तक की दुकान पर पूजन अर्चन उपरांत ढोल नगाड़ों एवं जयकारों के साथ जुलूस के रूप में सदर थाने के सामने से खिरनी बाग धर्मशाला में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई 9 दिन तक चलने वाला गणेश महोत्सव का शुभारंभ महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने आरती पूजन करके शुरू कराया आरती पूजन आचार्य हरिकेश शुक्ला के द्वारा संपन्न कराया गया आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक बना आयोजन गणेश महोत्सव के 24वें वर्ष पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन नगर की धार्मिक और सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. पिछले 24वर्षों से गणपति बप्पा की स्थापना के अवसर पर शहर के लोग एकजुट होकर पूजा-अर्चना में शामिल होते रहे हैं. समय के साथ इस आयोजन से जुड़ने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है.
गणेश महोत्सव के तहत आज से 9 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा प्रतिदिन शाम 8 बजे मंगल आरती होगी. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की है.
गणेश महोत्सव आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन 4:30 बजे से 7:00 बजे तक नैमिष के कथावाचक आशीष पांडे के द्वारा भगवान श्री राम कथा सुनाई जाएगी उसके उपरांत समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। समिति ने शहरवासियों और नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों की सहभागिता, आस्था और सहयोग से 24वर्षों से आयोजित हो रहा यह गणेश महोत्सव लगातार यादगार बन रहा है।
आज की आयोजन में सुदामा शिंदे अर्जुनसूर्यवंशी अनिल कदम अक्षय कदम योगेश कदम आशीष गुप्ता हर्षित गुप्ता नंदा सूर्यवंशी वंदना कदम साक्षी कदम सोनम त्रिपाठी रूपा पांडे रेनू गुप्ता बिंदु मिश्रा अधिका सहयोगरहा
    user_Vipul Kumar Bajpai
    Vipul Kumar Bajpai
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ****ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा खिरनी बाग*** 👉24वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ शाहजहांपुर। नगर के रामचरण लाल धर्मशाला, खिरनी बाग में सोमवार को 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। बहादुरगंज स्थित धार्मिक पुस्तक की दुकान पर पूजन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ जुलूस के रूप में धर्मशाला पहुंचाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा की स्थापना की गई। महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने आरती-पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ कराया। आचार्य हरिकेश शुक्ला ने पूजन संपन्न कराया। नौ दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन शाम आठ बजे मंगल आरती होगी। इसके अलावा शाम 4:30 से 7 बजे तक नैमिष के कथावाचक आशीष पांडे श्रीराम कथा सुनाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आयोजन में सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, साक्षी कदम, सोनम त्रिपाठी, रूपा पांडे, रेनू गुप्ता, बिंदु मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
    1
    ****ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा खिरनी बाग*** 

👉24वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ
शाहजहांपुर। नगर के रामचरण लाल धर्मशाला, खिरनी बाग में सोमवार को 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। बहादुरगंज स्थित धार्मिक पुस्तक की दुकान पर पूजन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ जुलूस के रूप में धर्मशाला पहुंचाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा की स्थापना की गई। महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने आरती-पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ कराया। आचार्य हरिकेश शुक्ला ने पूजन संपन्न कराया।
नौ दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन शाम आठ बजे मंगल आरती होगी। इसके अलावा शाम 4:30 से 7 बजे तक नैमिष के कथावाचक आशीष पांडे श्रीराम कथा सुनाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आयोजन में सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, साक्षी कदम, सोनम त्रिपाठी, रूपा पांडे, रेनू गुप्ता, बिंदु मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हैंडलाइन: बाढ़ प्रभावित कसारी गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप, ग्रामीणों का जाना हाल हैशटैग: #Shahjahanpur #KasariVillage #Jalalabad #FloodNews #FloodAffected #NarendraKashyap #PrabhariMantri #BadhRahat #RahatRashanKit #FloodRelief #ShahjahanpurNews #UPNews #UPGovernment #JalalabadNews #FloodReliefWork #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #BreakingNews #LatestNews #HindiNews हैंडलाइन: बाढ़ प्रभावित कसारी गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप, ग्रामीणों का जाना हाल हैशटैग: #Shahjahanpur #KasariVillage #Jalalabad #FloodNews #FloodAffected #NarendraKashyap #PrabhariMantri #BadhRahat #RahatRashanKit #FloodRelief #ShahjahanpurNews #UPNews #UPGovernment #JalalabadNews #FloodReliefWork #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #BreakingNews #LatestNews #HindiNews
    1
    हैंडलाइन:

बाढ़ प्रभावित कसारी गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप, ग्रामीणों का जाना हाल

हैशटैग:

#Shahjahanpur #KasariVillage #Jalalabad #FloodNews #FloodAffected #NarendraKashyap #PrabhariMantri #BadhRahat #RahatRashanKit #FloodRelief #ShahjahanpurNews #UPNews #UPGovernment #JalalabadNews #FloodReliefWork #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #BreakingNews #LatestNews #HindiNews


हैंडलाइन:
बाढ़ प्रभावित कसारी गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप, ग्रामीणों का जाना हाल
हैशटैग:
#Shahjahanpur #KasariVillage #Jalalabad #FloodNews #FloodAffected #NarendraKashyap #PrabhariMantri #BadhRahat #RahatRashanKit #FloodRelief #ShahjahanpurNews #UPNews #UPGovernment #JalalabadNews #FloodReliefWork #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur #BreakingNews #LatestNews #HindiNews
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ऑर्डर छूटने पर दबंगों का डिलीवरी बॉय पर हमला, थाने तक दिखा आक्रोश शाहजहांपुर के कटिया टोला में डिलीवरी देने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। डिलीवरी बॉय के मुताबिक, एक ऑर्डर छूट जाने के बाद वह दूसरा ऑर्डर देने पहुंचा था। इसी बात को लेकर कुछ दबंगों ने उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट कर दी। घटना के बाद डिलीवरी बॉय में खासा आक्रोश नजर आया। वह मौके से लेकर थाने तक मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। मामला कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    4
    ऑर्डर छूटने पर दबंगों का डिलीवरी बॉय पर हमला, थाने तक दिखा आक्रोश

शाहजहांपुर के कटिया टोला में डिलीवरी देने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
डिलीवरी बॉय के मुताबिक, एक ऑर्डर छूट जाने के बाद वह दूसरा ऑर्डर देने पहुंचा था।
इसी बात को लेकर कुछ दबंगों ने उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट कर दी।
घटना के बाद डिलीवरी बॉय में खासा आक्रोश नजर आया।
वह मौके से लेकर थाने तक मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।
मामला कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा है।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.