Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलिया में एंबुलेंस को तेल न मिलने से मरीज की मौत, डीएम सख्त—पेट्रोल पंप संचालक.. बलिया में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एंबुलेंस को समय पर पेट्रोल न मिलने के कारण मरीज की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान जारी किया है कि संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद था, तब भी एंबुलेंस को तेल न देना बेहद लापरवाही और अमानवीय कृत्य है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
बलिया में एंबुलेंस को तेल न मिलने से मरीज की मौत, डीएम सख्त—पेट्रोल पंप संचालक.. बलिया में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एंबुलेंस को समय पर पेट्रोल न मिलने के कारण मरीज की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान जारी किया है कि संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद था, तब भी एंबुलेंस को तेल न देना बेहद लापरवाही और अमानवीय कृत्य है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ । शनिवार को पुलिस लाइन मऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनिल कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र व पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की उपस्थिति में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड से पूर्व रिक्रूट आरक्षियों के साथ परम्परागत “बड़ा खाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनिल कुमार सिंह, जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र व पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा कार्यक्रम के दौरान रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके लगभग 11 माह के कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता एवं जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे जवानों में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। सभी अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने एकसाथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, सौहार्द एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिली। उल्लेखनीय है कि कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत ये रिक्रूट आरक्षी शीघ्र ही आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों के माध्यम से नवप्रशिक्षित आरक्षियों का मनोबल बढ़ाने, उनमें संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने तथा सकारात्मक एवं अनुशासित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं । उक्त आयोजन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक मऊ सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षु आरक्षीगण मौजूद रहें ।4
- थाना बनकटा पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पीड़िता बरामद पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमान श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा कल दिनांक 24.01.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2026 धारा 137(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 87,65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त आरिफ अंसारी पुत्र आबिद अंसारी निवासी ग्राम भटही भाट थाना बनकटा जनपद देवरिया उम्र करीब 24 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बनकटा स्थित नर्सरी के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर बीजेपी सांसद कंगना रावत बोला बड़ा हमला।1
- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 25.04.2026 को थाना भाटपार रानी की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 नन्द किशोर राय, आरक्षी सौरभ सिंह, महिला आरक्षी नंदनी व महिला आरक्षी मीना यादव द्वारा कस्बा भाटपार रानी में महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सर्वेश कुमार सिंह, आरक्षी अभिषेक सिंह व महिला आरक्षी रीना यादव द्वारा थानाघाट पर पूजन करने आयी हुई महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।1
- Gazipur mein Agarwal ko Mila puraskar1
- main Vinod Rajbhar hingoli Gazipur Uttar Pradesh aaj main batana chahta hun ki ham thoda kam mein vyast1
- रसड़ा (बलिया): ग्राम सभा कोडरा में दो दिन पूर्व लगी भीषण आग ने दर्जनों परिवारों को सड़क पर ला दिया है। इस अग्निकांड में घर, नकदी, कीमती जेवर और दोपहिया वाहन समेत जीवन भर की जमा-पूंजी जलकर स्वाहा हो गई। आग की चपेट में आने से दो मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मदद के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि: संकट की इस घड़ी में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ठाकुर राकेश सिंह पिंटू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को राशन (गेहूं, चावल, आटा) और आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि प्रभावित परिवारों के चूल्हे फिर से जल सकें। इस दौरान निशु सिंह, सोनू सिंह मुंडेरा, धीरज तिवारी, रवि तिवारी, जसवंत सिंह और पप्पू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन से मुआवजे की मांग: ठाकुर राकेश सिंह पिंटू ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुखद समय में वे पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। #BalliaNews #Rasra #Kodra #FireAccident #HelpTheNeedy #BalliaUpdates #SocialWork #RakeshSinghPintu #CommunitySupport #UttarPradeshNews1
- रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाकर रील बनाने का आरोपी गिरफ्तार। नोनापार रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने और रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक उसका गांव का रहने वाला है। उसके विरुद्ध आरपीएफ में प्राथमिकी दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया।जानकारी के अनुसार, भटनी क्षेत्र के नोनापार रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने और भोजपुरी गाना पर रील बनाने का एक वीडियो बुधवार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो रात में बनाया गया है। इसमें युवक दोनों पटरियों के बीच बाइक दौड़ा रहा है। उसके दोस्त वीडियो शूट कर रहे हैं। इसकी जानकारी पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक डीके राय और जीआरपी एसओ अजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम नोनापार रेलवे स्टेशन पहुंच युवक की पहचान में जुट गई। जांच-पड़ताल में युवक की पहचान विकास गोंड़ निवासी उसका थाना भटनी के रूप में की गई। पहचान के बाद टीम ने बाइक सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ निरीक्षक डीके राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने पर युवक पर कार्रवाई की गई है। जल्द ही आरोपी को वाराणसी स्थित रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।1
- हम सब से कहते हैं इसमें लाइट लगवाने के लिए लेकिन कोई मेरा बात सुनता नहीं है ना कोई मेरा गांव का बात सुनता है हम लोग बहुत पिछड़ी गांव में से आते हैं3