Shuru
Apke Nagar Ki App…
main Vinod Rajbhar hingoli Gazipur Uttar Pradesh aaj main batana chahta hun ki ham thoda kam mein vyast
Vinod Baladeb rajbhar
main Vinod Rajbhar hingoli Gazipur Uttar Pradesh aaj main batana chahta hun ki ham thoda kam mein vyast
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ । शनिवार को पुलिस लाइन मऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनिल कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र व पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की उपस्थिति में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड से पूर्व रिक्रूट आरक्षियों के साथ परम्परागत “बड़ा खाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनिल कुमार सिंह, जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र व पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा कार्यक्रम के दौरान रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके लगभग 11 माह के कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता एवं जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे जवानों में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। सभी अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने एकसाथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, सौहार्द एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिली। उल्लेखनीय है कि कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत ये रिक्रूट आरक्षी शीघ्र ही आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों के माध्यम से नवप्रशिक्षित आरक्षियों का मनोबल बढ़ाने, उनमें संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने तथा सकारात्मक एवं अनुशासित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं । उक्त आयोजन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक मऊ सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षु आरक्षीगण मौजूद रहें ।4
- CM Yogi ne kiya bada elaan Gazipur mein nikaali ja rahi hai bhartiyan1
- बलिया में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एंबुलेंस को समय पर पेट्रोल न मिलने के कारण मरीज की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान जारी किया है कि संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद था, तब भी एंबुलेंस को तेल न देना बेहद लापरवाही और अमानवीय कृत्य है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत का शीघ्र समाधान हो _ सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ बलिया।। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। शनिवार को प्रेस को जारी अपने बयान में ‘कान्हजी’ ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ईंधन की कमी के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों का समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहा है। वहीं, रसोई गैस की कमी से घरेलू जीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति का सीधा असर जनजीवन, परिवहन व्यवस्था तथा छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। किसानों को कृषि कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण आम जनता की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं। ‘कान्हजी’ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ईंधन की आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित किया जाए। साथ ही, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।1
- बलिया। जनपद में शनिवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया, जिससे कई स्थानों पर भीड़-भाड़ की स्थिति बन गई। मुख्य रूप से मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज और कुंवर सिंह टाउन डिग्री कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए युवाओं के कारण सड़क और केंद्र परिसर के आसपास काफी चहल-पहल रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की तैनाती की गई थी, हालांकि कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिली। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिससे प्रवेश में थोड़ी देरी भी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक साथ बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने से यातायात भी प्रभावित हुआ। बावजूद इसके परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क नजर आया। कुल मिलाकर, होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, जिसके चलते बलिया के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दिनभर भीड़ का माहौल बना रहा।2
- सीमा राजभर ने बलिया से निकलकर बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी संभालते हुए समाजवादी पार्टी की महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल लिया है। यह नियुक्ति पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा की गई है, जिसे पूर्वांचल में संगठन को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। सीमा राजभर की नियुक्ति के बाद खासकर पूर्वांचल क्षेत्र—जिसमें बलिया भी शामिल है—में पार्टी की महिला इकाई को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम क्षेत्रीय समीकरणों को साधने और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इस फैसले के बाद बलिया जिले में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है और इसे जिले के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।1
- रसड़ा (बलिया): ग्राम सभा कोडरा में दो दिन पूर्व लगी भीषण आग ने दर्जनों परिवारों को सड़क पर ला दिया है। इस अग्निकांड में घर, नकदी, कीमती जेवर और दोपहिया वाहन समेत जीवन भर की जमा-पूंजी जलकर स्वाहा हो गई। आग की चपेट में आने से दो मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मदद के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि: संकट की इस घड़ी में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ठाकुर राकेश सिंह पिंटू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को राशन (गेहूं, चावल, आटा) और आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि प्रभावित परिवारों के चूल्हे फिर से जल सकें। इस दौरान निशु सिंह, सोनू सिंह मुंडेरा, धीरज तिवारी, रवि तिवारी, जसवंत सिंह और पप्पू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन से मुआवजे की मांग: ठाकुर राकेश सिंह पिंटू ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुखद समय में वे पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। #BalliaNews #Rasra #Kodra #FireAccident #HelpTheNeedy #BalliaUpdates #SocialWork #RakeshSinghPintu #CommunitySupport #UttarPradeshNews1
- Gazipur mein police ki nai Scorpio ki sahayata Sarkar ne Di hai jamte Janata log ko jaldi se bulane se police pahunch sake1
- बलिया जनपद के फेफना क्षेत्र स्थित बलियांस होटल में सलोनी और सोनाली प्रोडक्ट्स को लेकर एक भव्य इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आए डीलर, व्यवसायी एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रोडक्ट्स की शुद्धता, गुणवत्ता और आधुनिक पैकेजिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सलोनी और सोनाली के सभी उत्पाद उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किए जाते हैं और उनकी पैकिंग भी अत्याधुनिक तकनीक से की जाती है। इस दौरान एमबी (MB) ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति प्रोडक्ट की गुणवत्ता को खुद देखना चाहता है, तो वह आगरा स्थित फैक्ट्री का दौरा अवश्य करें। वहां जाकर यह देखा जा सकता है कि किस तरह पूरी पारदर्शिता के साथ उत्पादों का निर्माण और पैकिंग की जाती है। उन्होंने बलियावासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इन प्रोडक्ट्स का उपयोग करें और अपने अनुभव को दूसरों के साथ साझा करें। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी प्रोडक्ट्स को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इस तरह के आयोजनों को उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही।1