logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत का शीघ्र समाधान हो _ सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ बलिया।। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। शनिवार को प्रेस को जारी अपने बयान में ‘कान्हजी’ ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ईंधन की कमी के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों का समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहा है। वहीं, रसोई गैस की कमी से घरेलू जीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति का सीधा असर जनजीवन, परिवहन व्यवस्था तथा छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। किसानों को कृषि कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण आम जनता की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं। ‘कान्हजी’ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ईंधन की आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित किया जाए। साथ ही, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

1 hr ago
user_गंगा 24 ख़बर
गंगा 24 ख़बर
Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत का शीघ्र समाधान हो _ सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ बलिया।। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। शनिवार को प्रेस को जारी अपने बयान में ‘कान्हजी’ ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ईंधन की कमी के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों का समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहा है। वहीं, रसोई गैस की कमी से घरेलू जीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति का सीधा असर जनजीवन, परिवहन व्यवस्था तथा छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। किसानों को कृषि कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण आम जनता की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं। ‘कान्हजी’ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ईंधन की आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित किया जाए। साथ ही, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत का शीघ्र समाधान हो _ सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ बलिया।। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। शनिवार को प्रेस को जारी अपने बयान में ‘कान्हजी’ ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ईंधन की कमी के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों का समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहा है। वहीं, रसोई गैस की कमी से घरेलू जीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति का सीधा असर जनजीवन, परिवहन व्यवस्था तथा छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। किसानों को कृषि कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण आम जनता की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं। ‘कान्हजी’ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ईंधन की आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित किया जाए। साथ ही, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
    1
    जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत का शीघ्र समाधान हो _ सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’
बलिया।। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जनपद में उत्पन्न डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
शनिवार को प्रेस को जारी अपने बयान में ‘कान्हजी’ ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ईंधन की कमी के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों का समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहा है। वहीं, रसोई गैस की कमी से घरेलू जीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इस स्थिति का सीधा असर जनजीवन, परिवहन व्यवस्था तथा छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। किसानों को कृषि कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण आम जनता की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं।
‘कान्हजी’ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ईंधन की आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित किया जाए। साथ ही, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलिया में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एंबुलेंस को समय पर पेट्रोल न मिलने के कारण मरीज की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान जारी किया है कि संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद था, तब भी एंबुलेंस को तेल न देना बेहद लापरवाही और अमानवीय कृत्य है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    बलिया में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एंबुलेंस को समय पर पेट्रोल न मिलने के कारण मरीज की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान जारी किया है कि संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद था, तब भी एंबुलेंस को तेल न देना बेहद लापरवाही और अमानवीय कृत्य है।
प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    1 hr ago
  • रसड़ा (बलिया): ग्राम सभा कोडरा में दो दिन पूर्व लगी भीषण आग ने दर्जनों परिवारों को सड़क पर ला दिया है। इस अग्निकांड में घर, नकदी, कीमती जेवर और दोपहिया वाहन समेत जीवन भर की जमा-पूंजी जलकर स्वाहा हो गई। आग की चपेट में आने से दो मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए हैं। ​मदद के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि: संकट की इस घड़ी में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ठाकुर राकेश सिंह पिंटू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को राशन (गेहूं, चावल, आटा) और आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि प्रभावित परिवारों के चूल्हे फिर से जल सकें। इस दौरान निशु सिंह, सोनू सिंह मुंडेरा, धीरज तिवारी, रवि तिवारी, जसवंत सिंह और पप्पू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ​प्रशासन से मुआवजे की मांग: ठाकुर राकेश सिंह पिंटू ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुखद समय में वे पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। ​#BalliaNews #Rasra #Kodra #FireAccident #HelpTheNeedy #BalliaUpdates #SocialWork #RakeshSinghPintu #CommunitySupport #UttarPradeshNews
    1
    रसड़ा (बलिया): ग्राम सभा कोडरा में दो दिन पूर्व लगी भीषण आग ने दर्जनों परिवारों को सड़क पर ला दिया है। इस अग्निकांड में घर, नकदी, कीमती जेवर और दोपहिया वाहन समेत जीवन भर की जमा-पूंजी जलकर स्वाहा हो गई। आग की चपेट में आने से दो मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
​मदद के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि:
संकट की इस घड़ी में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ठाकुर राकेश सिंह पिंटू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को राशन (गेहूं, चावल, आटा) और आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि प्रभावित परिवारों के चूल्हे फिर से जल सकें। इस दौरान निशु सिंह, सोनू सिंह मुंडेरा, धीरज तिवारी, रवि तिवारी, जसवंत सिंह और पप्पू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
​प्रशासन से मुआवजे की मांग:
ठाकुर राकेश सिंह पिंटू ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुखद समय में वे पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
​#BalliaNews #Rasra #Kodra #FireAccident #HelpTheNeedy #BalliaUpdates #SocialWork #RakeshSinghPintu #CommunitySupport #UttarPradeshNews
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पिछले 15 महीने से सड़क का निर्माण अग्यात कारणों से रुका हुआ है कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है??
    3
    पिछले 15 महीने से सड़क का निर्माण अग्यात कारणों से रुका हुआ है कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है??
    user_Kaushal Yadav
    Kaushal Yadav
    Rasra, Ballia•
    10 hrs ago
  • बलिया। जनपद में शनिवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया, जिससे कई स्थानों पर भीड़-भाड़ की स्थिति बन गई। मुख्य रूप से मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज और कुंवर सिंह टाउन डिग्री कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए युवाओं के कारण सड़क और केंद्र परिसर के आसपास काफी चहल-पहल रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की तैनाती की गई थी, हालांकि कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिली। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिससे प्रवेश में थोड़ी देरी भी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक साथ बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने से यातायात भी प्रभावित हुआ। बावजूद इसके परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क नजर आया। कुल मिलाकर, होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, जिसके चलते बलिया के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दिनभर भीड़ का माहौल बना रहा।
    2
    बलिया। जनपद में शनिवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया, जिससे कई स्थानों पर भीड़-भाड़ की स्थिति बन गई।
मुख्य रूप से मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज और कुंवर सिंह टाउन डिग्री कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए युवाओं के कारण सड़क और केंद्र परिसर के आसपास काफी चहल-पहल रही।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की तैनाती की गई थी, हालांकि कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिली। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिससे प्रवेश में थोड़ी देरी भी हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक साथ बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने से यातायात भी प्रभावित हुआ। बावजूद इसके परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क नजर आया।
कुल मिलाकर, होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, जिसके चलते बलिया के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दिनभर भीड़ का माहौल बना रहा।
    user_Kanhaiya Verma
    Kanhaiya Verma
    Voice of people बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिवान की पूर्व सांसद रहे मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन साहब का पुण्यतिथि 1 मई को सिवान में मनाया जाएगा। इस बार RJD की ओर से RJD के पिलर शहाबुद्दीन साहब का पुण्यतिथि बड़े पैमाने पर जिले के हेड क्वार्टर में ही धूमधाम से मनाया जाएगा। RJD के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव इस बार मरहूम शहाबुद्दीन साहब का सच्ची श्रद्धांजलि देकर समाज को नया संदेश देने का काम करेंगे
    1
    सिवान की पूर्व सांसद रहे मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन साहब का पुण्यतिथि 1 मई को सिवान में मनाया जाएगा।
इस बार RJD की ओर से RJD के पिलर शहाबुद्दीन साहब का पुण्यतिथि बड़े पैमाने पर जिले के हेड क्वार्टर में ही धूमधाम से मनाया जाएगा। RJD के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव इस बार मरहूम शहाबुद्दीन साहब का सच्ची श्रद्धांजलि देकर समाज को नया संदेश देने का काम करेंगे
    user_Rn news 24
    Rn news 24
    Local News Reporter Siwan, Bihar•
    9 hrs ago
  • देवरिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा उपनागर भाटपाररानी में पैदल गश्त करते हुए जायजा लिया गया, साथ ही अपने सम्बंधित पुलिस अधिकारियो को दिशा निर्देश भी दिया गया
    2
    देवरिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा उपनागर भाटपाररानी में पैदल गश्त करते हुए जायजा लिया गया, साथ ही अपने सम्बंधित पुलिस अधिकारियो को दिशा निर्देश भी दिया गया
    user_Rajnish Bharti
    Rajnish Bharti
    भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रसड़ा (बलिया): उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में रसड़ा के बस्ती गांव के मेधावी छात्र शिवम कुमार वर्मा ने शानदार सफलता अर्जित कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शिवम ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय 'श्री विष्णु इंटर कॉलेज, मुड़ेरा' का नाम रोशन किया, बल्कि बलिया जनपद की वरीयता सूची में पांचवां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव भी बढ़ाया है। साधारण परिवार से है असाधारण उपलब्धि। शिवम की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह एक सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता जितेंद्र वर्मा एक कृषक हैं और माता बिंदु देवी एक कुशल गृहिणी हैं। संसाधनों के अभाव के बावजूद शिवम ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। कोचिंग और विद्यालय का मिला मार्गदर्शन। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए शिवम ने बताया कि उनकी तैयारी में विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ 'ग्लोरियस कोचिंग, बस्ती मुंडेरा' के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शिक्षक और परिजनों में खुशी का माहौल। शिवम की इस कामयाबी से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सिंह और शिवम के मार्गदर्शक यशपाल सिंह ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवम की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
    1
    रसड़ा (बलिया): उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में रसड़ा के बस्ती गांव के मेधावी छात्र शिवम कुमार वर्मा ने शानदार सफलता अर्जित कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शिवम ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय 'श्री विष्णु इंटर कॉलेज, मुड़ेरा' का नाम रोशन किया, बल्कि बलिया जनपद की वरीयता सूची में पांचवां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव भी बढ़ाया है।
साधारण परिवार से है असाधारण उपलब्धि।
शिवम की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह एक सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता जितेंद्र वर्मा एक कृषक हैं और माता बिंदु देवी एक कुशल गृहिणी हैं। संसाधनों के अभाव के बावजूद शिवम ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है।
कोचिंग और विद्यालय का मिला मार्गदर्शन।
अपनी सफलता का श्रेय देते हुए शिवम ने बताया कि उनकी तैयारी में विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ 'ग्लोरियस कोचिंग, बस्ती मुंडेरा' के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
शिक्षक और परिजनों में खुशी का माहौल।
शिवम की इस कामयाबी से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सिंह और शिवम के मार्गदर्शक यशपाल सिंह ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवम की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.