logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए आवेदन किया है। अमिताभ ठाकुर का कहना है कि वे इस पद के लिए आवश्यक सभी अहर्ताओं को पूरी तरह से पूरा करते हैं। हालांकि, असल सवाल यह खड़ा होता है कि क्या आरएसएस के प्रत्यक्ष या परोक्ष आशीर्वाद रूपी अर्हता के बिना वे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चुने जा सकेंगे? यह ट्रस्ट हमेशा से आरएसएस का था, आरएसएस का है और आरएसएस का ही रहेगा। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव तो सिर्फ देह हैं; देह बदलती रहेगी, लेकिन इसकी आत्मा वही रहेगी।

1 day ago
user_Brijesh kumar
Brijesh kumar
पत्रकार सरोजनी नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

उत्तर प्रदेश में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए आवेदन किया है। अमिताभ ठाकुर का कहना है कि वे इस पद के लिए आवश्यक सभी अहर्ताओं को पूरी तरह से पूरा करते हैं। हालांकि, असल सवाल यह खड़ा होता है कि क्या आरएसएस के प्रत्यक्ष या परोक्ष आशीर्वाद रूपी अर्हता के बिना वे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चुने जा सकेंगे? यह ट्रस्ट हमेशा से आरएसएस का था, आरएसएस का है और आरएसएस का ही रहेगा। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव तो सिर्फ देह हैं; देह बदलती रहेगी, लेकिन इसकी आत्मा वही रहेगी।

  • user_Ram Kushal Rawat
    Ram Kushal Rawat
    त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश
    😂
    17 hrs ago
More news from Lucknow and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में माता-पिता के साथ फुटपाथ पर सो रही एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बीते 13 जुलाई की देर रात आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। बच्ची के गायब होने पर उसके माता-पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच में जुटी थाना चौक पुलिस और डीसीपी वेस्ट की क्राइम टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इलाके के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सर्विलांस की मदद से इस वारदात में शामिल एक डॉक्टर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ऋषभ कश्यप, रोहित पासी, मो० सुल्तान, मो० इरशाद शाह और श्याम जी यादव के रूप में हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आए इन आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वे इस मासूम बच्ची का ₹2.5 लाख में सौदा करने वाले थे।
    1
    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में माता-पिता के साथ फुटपाथ पर सो रही एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बीते 13 जुलाई की देर रात आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। बच्ची के गायब होने पर उसके माता-पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले की जांच में जुटी थाना चौक पुलिस और डीसीपी वेस्ट की क्राइम टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इलाके के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सर्विलांस की मदद से इस वारदात में शामिल एक डॉक्टर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ऋषभ कश्यप, रोहित पासी, मो० सुल्तान, मो० इरशाद शाह और श्याम जी यादव के रूप में हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आए इन आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वे इस मासूम बच्ची का ₹2.5 लाख में सौदा करने वाले थे।
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • इटावा में प्रॉपर्टी डीलर आनंद राजपूत की हत्या के मामले में एक बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में दावा किया गया है कि आनंद की पत्नी ने ही अपने कथित प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की खूनी साजिश रची थी। इश्क के चक्कर में पति को रास्ते का रोड़ा बनते देख इस पूरी वारदात को अंजाम देने का आरोप पत्नी पर लगा है। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए साजिशकर्ताओं ने पहले आनंद को गोलियां मारीं और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश किया है। इस मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    इटावा में प्रॉपर्टी डीलर आनंद राजपूत की हत्या के मामले में एक बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में दावा किया गया है कि आनंद की पत्नी ने ही अपने कथित प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की खूनी साजिश रची थी। इश्क के चक्कर में पति को रास्ते का रोड़ा बनते देख इस पूरी वारदात को अंजाम देने का आरोप पत्नी पर लगा है।

इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए साजिशकर्ताओं ने पहले आनंद को गोलियां मारीं और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश किया है। इस मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव की एक पांच-मंजिला इमारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुए धमाके से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। हादसे के बाद सीढ़ियां लगाकर 50 परिवारों का रेस्क्यू किया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव की एक पांच-मंजिला इमारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुए धमाके से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। हादसे के बाद सीढ़ियां लगाकर 50 परिवारों का रेस्क्यू किया गया।
    user_आशीष कुमार मिश्रा
    आशीष कुमार मिश्रा
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
  • लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दबंगों के आगे पुलिस और कानून बेबस नजर आ रहे हैं। सरकारी संपत्ति को निजी जागीर बनते देख जब गजाला और आसिफ ने इसे रोकने की हिम्मत दिखाई, तो दबंगों ने उन पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। मारपीट करने के बाद दबंगों ने पीड़ितों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जहां जाना है जाओ, पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी और पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली ने इस बात को पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है। पीड़ित जब इंसाफ की गुहार लेकर ठाकुरगंज थाने पहुँचे, तो पुलिस ने उन्हें सीधे सतखंडा चौकी भेज दिया, जहाँ उन्हें तीन घंटे तक इंतजार करवाया गया। पुलिस ने उनका मेडिकल कराना भी जरूरी नहीं समझा, जिसके कारण लाचार होकर घायल पीड़ितों को खुद ही अस्पताल जाकर इलाज और मरहम-पट्टी करानी पड़ी। इसके बाद दबंगों ने अस्पताल से लौटे पीड़ितों को शिकायत वापस लेने के लिए फिर से जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस पूरे मामले पर संवाददाता सैफ साबरी की रिपोर्ट बताती है कि ठाकुरगंज का यह नया इंसाफ मॉडल पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय उनकी परीक्षा ले रहा है। यहाँ न्याय की रफ्तार चोट की गंभीरता से नहीं, बल्कि अपराधी के रसूख से तय हो रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि इस गंभीर मामले में वरिष्ठ अधिकारी जागेंगे या फिर फाइल को ठंडे बस्ते में डालकर अपनी वर्दी की शोभा बढ़ाते रहेंगे।
    1
    लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दबंगों के आगे पुलिस और कानून बेबस नजर आ रहे हैं। सरकारी संपत्ति को निजी जागीर बनते देख जब गजाला और आसिफ ने इसे रोकने की हिम्मत दिखाई, तो दबंगों ने उन पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। मारपीट करने के बाद दबंगों ने पीड़ितों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जहां जाना है जाओ, पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी और पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली ने इस बात को पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है।

पीड़ित जब इंसाफ की गुहार लेकर ठाकुरगंज थाने पहुँचे, तो पुलिस ने उन्हें सीधे सतखंडा चौकी भेज दिया, जहाँ उन्हें तीन घंटे तक इंतजार करवाया गया। पुलिस ने उनका मेडिकल कराना भी जरूरी नहीं समझा, जिसके कारण लाचार होकर घायल पीड़ितों को खुद ही अस्पताल जाकर इलाज और मरहम-पट्टी करानी पड़ी। इसके बाद दबंगों ने अस्पताल से लौटे पीड़ितों को शिकायत वापस लेने के लिए फिर से जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

इस पूरे मामले पर संवाददाता सैफ साबरी की रिपोर्ट बताती है कि ठाकुरगंज का यह नया इंसाफ मॉडल पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय उनकी परीक्षा ले रहा है। यहाँ न्याय की रफ्तार चोट की गंभीरता से नहीं, बल्कि अपराधी के रसूख से तय हो रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि इस गंभीर मामले में वरिष्ठ अधिकारी जागेंगे या फिर फाइल को ठंडे बस्ते में डालकर अपनी वर्दी की शोभा बढ़ाते रहेंगे।
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लंका थाना पुलिस ने शिवेंद्र सिंह, अभिषेक तिवारी, छोटू सिंह और आशू खरवार को पकड़ा है। ये लोग उत्तर प्रदेश से गाय काटने के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 16 गौवंश भी पकड़े हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लंका थाना पुलिस ने शिवेंद्र सिंह, अभिषेक तिवारी, छोटू सिंह और आशू खरवार को पकड़ा है। ये लोग उत्तर प्रदेश से गाय काटने के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 16 गौवंश भी पकड़े हैं।
    user_JOURNALIST MOHD JUNAID
    JOURNALIST MOHD JUNAID
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के एक कथित वायरल बयान पर बहस तेज हो गई है। वायरल बयान में सतीश महाना कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि जिन लोगों का पैसा चोरी हुआ है, शायद उन्होंने सच्ची आस्था से दान नहीं किया था। उनके अनुसार, गलत भावना से चंदा देने वाले लोगों का ही पैसा चोरी हुआ है। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या चोरी जैसे गंभीर मामले को दान देने वालों की आस्था के साथ जोड़ना उचित है? वहीं, इस वायरल बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के एक कथित वायरल बयान पर बहस तेज हो गई है। वायरल बयान में सतीश महाना कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि जिन लोगों का पैसा चोरी हुआ है, शायद उन्होंने सच्ची आस्था से दान नहीं किया था। उनके अनुसार, गलत भावना से चंदा देने वाले लोगों का ही पैसा चोरी हुआ है।

इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या चोरी जैसे गंभीर मामले को दान देने वालों की आस्था के साथ जोड़ना उचित है? वहीं, इस वायरल बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्खास चौराहे के पास स्थित हाजी स्वीट शॉप ने अपनी दुकान के आगे पूरी सरकारी सड़क पर कथित तौर पर चाट का स्टॉल लगाकर अवैध कब्जा जमा रखा है। इस सड़क पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या के बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी मानो आंखें मूंदे बैठे हैं और पूरी तरह से मौन हैं। पत्रकार रिंकू ने इस स्थिति पर तीखे सवाल खड़े किए हैं कि जब आम नागरिकों पर नियम-कानून का डंडा चलता है, तो प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? आखिर किसकी सरपरस्ती में सरकारी सड़क पर यह अवैध कब्जा खुलेआम जारी है?
    1
    लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्खास चौराहे के पास स्थित हाजी स्वीट शॉप ने अपनी दुकान के आगे पूरी सरकारी सड़क पर कथित तौर पर चाट का स्टॉल लगाकर अवैध कब्जा जमा रखा है। इस सड़क पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर समस्या के बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी मानो आंखें मूंदे बैठे हैं और पूरी तरह से मौन हैं। पत्रकार रिंकू ने इस स्थिति पर तीखे सवाल खड़े किए हैं कि जब आम नागरिकों पर नियम-कानून का डंडा चलता है, तो प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? आखिर किसकी सरपरस्ती में सरकारी सड़क पर यह अवैध कब्जा खुलेआम जारी है?
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के मवैया में रेलवे की जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई जारी है। इस अभियान के तहत आरपीएफ (RPF), जीआरपी (GRP) और नगर निगम की संयुक्त टीम मवैया तिवारी होटल से लेकर मछली मंडी तक अवैध दुकानों और झोपड़पट्टियों को हटाने में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, इस अतिक्रमण को हटाने के लिए पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
    1
    लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के मवैया में रेलवे की जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई जारी है। इस अभियान के तहत आरपीएफ (RPF), जीआरपी (GRP) और नगर निगम की संयुक्त टीम मवैया तिवारी होटल से लेकर मछली मंडी तक अवैध दुकानों और झोपड़पट्टियों को हटाने में जुटी हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, इस अतिक्रमण को हटाने के लिए पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना फेज-3 क्षेत्र के अंतर्गत मामूरा गांव की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी एक ई-बाइक में स्पार्किंग होने के बाद यह आग लगी। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत घने धुएं और भीषण लपटों की चपेट में आ गई। हादसे के वक्त इस इमारत में 50 से अधिक लोग मौजूद थे। इमारत में चारों तरफ धुआं भर जाने के कारण सीढ़ियां और बाहर निकलने के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए। ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए लोग छतों और खिड़कियों पर आकर मदद की गुहार लगाने लगे। कुछ लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बांस के सहारे एक छत से दूसरी छत पर पहुंचकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर फायर विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अब तक 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। चीफ फायर ऑफिसर के अनुसार, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। फिलहाल, आग लगने के असली कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना फेज-3 क्षेत्र के अंतर्गत मामूरा गांव की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी एक ई-बाइक में स्पार्किंग होने के बाद यह आग लगी। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत घने धुएं और भीषण लपटों की चपेट में आ गई।

हादसे के वक्त इस इमारत में 50 से अधिक लोग मौजूद थे। इमारत में चारों तरफ धुआं भर जाने के कारण सीढ़ियां और बाहर निकलने के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए। ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए लोग छतों और खिड़कियों पर आकर मदद की गुहार लगाने लगे। कुछ लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बांस के सहारे एक छत से दूसरी छत पर पहुंचकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलने पर फायर विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और अब तक 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। चीफ फायर ऑफिसर के अनुसार, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। फिलहाल, आग लगने के असली कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Mamta singh Up beuro chief namo TV live
    Mamta singh Up beuro chief namo TV live
    पत्रकारिता एवं समस्या समाधान Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.