Shuru
Apke Nagar Ki App…
एआरटीओ कार्यालय में अवैध वसूली पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा महराजगंज से बड़ी खबर एआरटीओ कार्यालय में अवैध वसूली पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग, कार्यालय पर की नारेबाजी लाइसेंस के नाम पर सरकारी फीस से 5000-6000 अधिक वसूली का आरोप आरआई और टेंडर मालिक की मिलीभगत का लगाया आरोप मुख्यालय स्थित एआरटीओ कर्मचारियों पर घूसखोरी का आरोप, लोगों में आक्रोश
Munna Ansari
एआरटीओ कार्यालय में अवैध वसूली पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा महराजगंज से बड़ी खबर एआरटीओ कार्यालय में अवैध वसूली पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग, कार्यालय पर की नारेबाजी लाइसेंस के नाम पर सरकारी फीस से 5000-6000 अधिक वसूली का आरोप आरआई और टेंडर मालिक की मिलीभगत का लगाया आरोप मुख्यालय स्थित एआरटीओ कर्मचारियों पर घूसखोरी का आरोप, लोगों में आक्रोश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एआरटीओ कार्यालय में अवैध वसूली पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा महराजगंज से बड़ी खबर एआरटीओ कार्यालय में अवैध वसूली पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग, कार्यालय पर की नारेबाजी लाइसेंस के नाम पर सरकारी फीस से 5000-6000 अधिक वसूली का आरोप आरआई और टेंडर मालिक की मिलीभगत का लगाया आरोप मुख्यालय स्थित एआरटीओ कर्मचारियों पर घूसखोरी का आरोप, लोगों में आक्रोश1
- लखनऊ में गरजे अमित शाह, बोले- यूपी में भाजपा अंगद का पैर, योगी के साथ मिलकर बनाएंगे हैट्रिक लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने यूपी भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में 2500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव में हैट्रिक का मंत्र दिया। करीब 9 महीने बाद लखनऊ पहुंचे शाह का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम ने स्वागत किया। बैठक में सीएम योगी और अमित शाह अगल-बगल बैठे नजर आए। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में शाह ने विधानसभा चुनाव के रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है, जिसे कोई नहीं हिला सकता। आप सभी कमर कस लो और अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो। हमें फिर से सरकार बनानी है। अमित शाह ने कार्यकर्ता को ही पार्टी का असली मालिक बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी तो यहां भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी नाराजगी और मनमुटाव भुलाने की अपील करते हुए कहा कि सारी नाराजगी गोमती नदी में छोड़कर जाइए। चुनाव तक बार-बार मुलाकात होगी और हर काम का हिसाब पूछा जाएगा, इसलिए बही-खाता अच्छा रखिए। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि राहुल बाबा की निरर्थक बकवास का जवाब यूपी में 2027 में भाजपा की सरकार बनाकर देना है। बैठक में यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। पूरे दिन चली कार्यसमिति की बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन हुआ। शाम 5 बजे समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। भाजपा की कोशिश है कि 2027 से पहले संगठन को बूथ स्तर तक पूरी तरह सक्रिय कर दिया जाए, ताकि योगी और शाह की जोड़ी के नेतृत्व में यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई जा सके।1
- जिस घर में PM मोदी ने पी थी चाय, आज उस परिवार की क्या है हालत? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। अयोध्या की मीरा मांझी एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस परिवार के घर जाकर चाय पी थी, आज उसी परिवार की आर्थिक स्थिति और कर्ज को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा परिवार की मदद किए जाने की बात भी सामने आई है। क्या सरकारी योजनाओं का लाभ परिवार तक सही तरीके से पहुंचा? क्या परिवार वाकई कर्ज के बोझ से जूझ रहा है? सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच क्या अंतर है? इस रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला और सामने आई जानकारी।1
- 3.50 लाख रुपये से बनेगी सड़क, सभासद सुरेंद्र कुमार ने किया भूमि पूजन । महराजगंज ।बृजमनगंज आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 में बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। वार्ड सभासद सुरेंद्र कुमार ने विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। सड़क निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि सड़क का निर्माण होने से वार्ड के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं, सभासद सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर सभासद झीनक विश्वकर्मा, निरंजन चौरसिया, संतोष जायसवाल, हरिश्चंद्र यादव, रमन यादव, बमभोले मौर्य सहित वार्ड के अनेक लोग मौजूद रहे।1
- घर में मातम के बीच आई बड़ी सियासी खबर, भाजपा ने गुड्डू खान को बनाया प्रदेश मंत्री!1
- महराजगंज एआरटीओ कार्यालय में अवैध वसूली का आरोप, अधिवक्ताओं ने डीएम से की शिकायत महराजगंज। मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय में अवैध वसूली को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग की और कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के नाम पर लोगों से सरकारी फीस से 5000 से 6000 रुपये अधिक वसूला जा रहा है। इसके पीछे आरआई और टेंडर मालिक की मिलीभगत है। आम लोगों से खुलेआम घूसखोरी की जा रही है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। ज्ञापन में बताया गया कि लाइसेंस, परमिट और फिटनेस समेत अन्य कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क के अलावा अतिरिक्त पैसे की मांग की जाती है। पैसे न देने पर फाइलों को लटकाया जाता है और अनावश्यक दौड़ाया जाता है। दलालों के जरिए यह पूरा खेल चल रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय में बिना पैसे कोई काम नहीं होता। गरीब और आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। कार्यालय के कर्मचारियों का रवैया भी लोगों के प्रति ठीक नहीं है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों और इसमें शामिल निजी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके।3
- निचलौल / महाराजगंज: ठूठीबारी थाना क्षेत्र के रमजीता निवासी धर्मेन्द्र की जहरखुरानी से हुई संदिग्ध मौत ने सिस्टम और समाज की असंवेदनशीलता को बेनकाब कर दिया है। एक तरफ जहां लगभग 10 साल के बेटे व 13 साल की बेटी ने अपने पिता के डेडबॉडी को लेकर बेबस दिखे ।वहीं दूसरी तरफ CHC निचलौल में अपने पिता को खोकर असहाय बच्चों की चीख-पुकार सुनने और उनकी सुध लेने वाला कोई जिम्मेदार आगे नहीं आया। #Thuthibari #Nichlaul Maharajganj Police UP Police #Maharajganj DIG Range Gorakhpur MYogiAdityanath1
- 🚨 महराजगंज: घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक कटखोर ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा कटखोर के टोला पिपरपाती में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे दयाशंकर तिवारी के घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 📍 स्थान: कटखोर, टोला पिपरपाती, ठूठीबारी, महराजगंज1