3.50 लाख रुपये से बनेगी सड़क, सभासद सुरेंद्र कुमार ने किया भूमि पूजन । महराजगंज ।बृजमनगंज आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 में बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। वार्ड सभासद सुरेंद्र कुमार ने विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। सड़क निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि सड़क का निर्माण होने से वार्ड के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं, सभासद सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर सभासद झीनक विश्वकर्मा, निरंजन चौरसिया, संतोष जायसवाल, हरिश्चंद्र यादव, रमन यादव, बमभोले मौर्य सहित वार्ड के अनेक लोग मौजूद रहे।
3.50 लाख रुपये से बनेगी सड़क, सभासद सुरेंद्र कुमार ने किया भूमि पूजन । महराजगंज ।बृजमनगंज आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 में बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। वार्ड सभासद सुरेंद्र कुमार ने विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। सड़क निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि सड़क का निर्माण होने से वार्ड के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं, सभासद सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर सभासद झीनक विश्वकर्मा, निरंजन चौरसिया, संतोष जायसवाल, हरिश्चंद्र यादव, रमन यादव, बमभोले मौर्य सहित वार्ड के अनेक लोग मौजूद रहे।
- 3.50 लाख रुपये से बनेगी सड़क, सभासद सुरेंद्र कुमार ने किया भूमि पूजन । महराजगंज ।बृजमनगंज आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 में बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। वार्ड सभासद सुरेंद्र कुमार ने विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। सड़क निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि सड़क का निर्माण होने से वार्ड के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं, सभासद सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर सभासद झीनक विश्वकर्मा, निरंजन चौरसिया, संतोष जायसवाल, हरिश्चंद्र यादव, रमन यादव, बमभोले मौर्य सहित वार्ड के अनेक लोग मौजूद रहे।1
- फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। बरामदगी के आधार पर थाना फरेंदा में मु0अ0सं0 299/2026, 300/2026 एवं 301/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला रामकिशुन पुत्र शंकर, निवासी बड़की कटईया, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र 54 वर्ष, जिसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब मिली। दूसरा शंकरावती देवी पत्नी सूरज, निवासी मथुरानगर, टोला भारी बैसी, थाना फरेंदा, जिसकी उम्र लगभग 52 वर्ष है, उससे भी 10 लीटर शराब बरामद हुई। तीसरा वीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र, निवासी मथुरानगर, टोला भारी बैसी, थाना फरेंदा, उम्र 34 वर्ष, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धु, उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार राम, मुख्य आरक्षी हिमांशु राय, तेजप्रताप सिंह, आरक्षी धर्मपाल सिंह, पंकज यादव तथा महिला आरक्षी सीमा और प्रियंका शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किसानों को किया जागरूक महराजगंज, 29 अक्टूबर। जनपद में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव पहुंचकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा। डीएम ने किसानों से अपील की कि पराली न जलाएं, बल्कि कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तकनीकों से उसका उचित प्रबंधन करें। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है। एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत पराली जलाने पर जुर्माने एवं दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान है। पराली नहीं जलाएं, पर्यावरण बचाएं और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखें! #PublicMaharajganj #Maharajganj #BreakingNews1
- महराजगंज में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रचार वाहन रवाना, किसानों को किया जाएगा जागरूक महराजगंज में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रचार वाहन रवाना, किसानों को किया जाएगा जागरूक डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट से दिखाई हरी झंडी, पराली जलाने पर जुर्माने और दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान महराजगंज, 29 अक्टूबर 2026। जनपद में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत संचालित यह प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी देगा। अभियान के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे खेतों में फसल अवशेषों को न जलाएं, बल्कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से उनका उचित प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जिससे मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है और भूमि में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव भी नष्ट होते हैं, जिससे कृषि उत्पादन एवं पर्यावरण संतुलन पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। किसान कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान पर उपलब्ध कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तकनीकों का लाभ उठाकर पराली का समुचित निस्तारण कर सकते हैं। इससे खेतों की उर्वरता सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। पराली जलाने पर हो सकती है कार्रवाई डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत पराली जलाने पर जुर्माने सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर पराली जलाने की घटनाओं को रोकना है। इसके लिए किसानों का सहयोग आवश्यक है। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और पराली जलाने के बजाय जिम्मेदार कृषि पद्धतियों को अपनाएं। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि संजीव कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ, जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह सहित कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना का विरोध। महराजगंज ब्रेकिंग। निचलौल तहसील में अधिवक्ताओं का विरोध, SDM को सौंपा पत्र इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना का विरोध। निचलौल तहसील के अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जताई नाराजगी। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद। हाईकोर्ट की घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने दर्ज कराया विरोध।1
- बरगदवा में लाखों की लागत से बना आरआरसी सेंटर बदहाल, जिम्मेदार मौन क्षतिग्रस्त गेट, ध्वस्त पार्टिशन और बाहर फेंका जा रहा कचरा महराजगंज। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कचरा प्रबंधन के लिए लाखों रुपये की लागत से बना नौतनवा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदवा का आरआरसी सेंटर बदहाली का शिकार है। सेंटर का मुख्य गेट क्षतिग्रस्त है, जबकि परिसर के भीतर पार्टिशन की गई दीवाल ध्वस्त हो चुकी है। कचरे का समुचित निस्तारण करने के बजाय उसे परिसर के बाहर फेंका जा रहा है। इससे योजना के क्रियान्वयन और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। नौतनवा विकास खंड स्थित इस सेंटर का उद्देश्य गांव में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है, लेकिन मौजूदा हालात सरकारी धन के सदुपयोग और निगरानी व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहे हैं। निर्माण के बाद रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही सामने आ रही है। एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। संबंधित को निर्देशित किया जाएगा। अब देखना है कि जिम्मेदार कब तक सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त कराते हैं।1
- हिंदू रक्षक दल ने गौ शाला प्रकरण में उठाई आवाज DM से जांच की मांग? #vairalreels #reelsviralシ #vairlpost #NewsUpdate #vairalvideo #Postres #ANNEWS #PostViral #vairlvideo #sorts #BJPUttarPradesh हिंदू रक्षक दल ने गौ शाला प्रकरण में उठाई आवाज DM से जांच की मांग? #vairalreels #reelsviralシ #vairlpost #NewsUpdate #vairalvideo #Postres #ANNEWS #PostViral #vairlvideo #sorts #BJPUttarPradesh1
- डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रचार वाहन को रवाना । खेतों की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए पराली न जलाने की अपील । महराजगंज। पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव पहुंचकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि फसल कटाई के बाद खेतों में पराली न जलाएं। इसके स्थान पर आधुनिक कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तकनीकों से फसल अवशेषों का प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही मिट्टी की उर्वरता घटने और भूमि में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीवों के नष्ट होने का खतरा रहता है। इसका असर कृषि उत्पादन पर भी पड़ता है। डीएम ने कहा कि फसल अवशेषों का वैज्ञानिक प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के साथ मिट्टी की सेहत बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। किसान कृषि विभाग की योजनाओं और अनुदान पर उपलब्ध कृषि यंत्रों का लाभ उठाकर पराली का उचित निस्तारण कर सकते हैं। इससे खेतों की उर्वरता सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत पराली जलाने पर जुर्माने और अन्य दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर पराली जलाने की घटनाओं को रोकना है। इसके लिए किसानों से सहयोग की अपील की गई है। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि संजीव कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ, जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।1