बरगदवा में लाखों की लागत से बना आरआरसी सेंटर बदहाल, जिम्मेदार मौन क्षतिग्रस्त गेट, ध्वस्त पार्टिशन और बाहर फेंका जा रहा कचरा महराजगंज। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कचरा प्रबंधन के लिए लाखों रुपये की लागत से बना नौतनवा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदवा का आरआरसी सेंटर बदहाली का शिकार है। सेंटर का मुख्य गेट क्षतिग्रस्त है, जबकि परिसर के भीतर पार्टिशन की गई दीवाल ध्वस्त हो चुकी है। कचरे का समुचित निस्तारण करने के बजाय उसे परिसर के बाहर फेंका जा रहा है। इससे योजना के क्रियान्वयन और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। नौतनवा विकास खंड स्थित इस सेंटर का उद्देश्य गांव में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है, लेकिन मौजूदा हालात सरकारी धन के सदुपयोग और निगरानी व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहे हैं। निर्माण के बाद रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही सामने आ रही है। एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। संबंधित को निर्देशित किया जाएगा। अब देखना है कि जिम्मेदार कब तक सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त कराते हैं।
बरगदवा में लाखों की लागत से बना आरआरसी सेंटर बदहाल, जिम्मेदार मौन क्षतिग्रस्त गेट, ध्वस्त पार्टिशन और बाहर फेंका जा रहा कचरा महराजगंज। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कचरा प्रबंधन के लिए लाखों रुपये की लागत से बना नौतनवा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदवा का आरआरसी सेंटर बदहाली का शिकार है। सेंटर का मुख्य गेट क्षतिग्रस्त है, जबकि परिसर के भीतर पार्टिशन की गई दीवाल ध्वस्त हो चुकी है। कचरे का समुचित निस्तारण करने के बजाय उसे परिसर के बाहर फेंका जा रहा है। इससे योजना के क्रियान्वयन और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। नौतनवा विकास खंड स्थित इस सेंटर का उद्देश्य गांव में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है, लेकिन मौजूदा हालात सरकारी धन के सदुपयोग और निगरानी व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहे हैं। निर्माण के बाद रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही सामने आ रही है। एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। संबंधित को निर्देशित किया जाएगा। अब देखना है कि जिम्मेदार कब तक सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त कराते हैं।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना का विरोध। महराजगंज ब्रेकिंग। निचलौल तहसील में अधिवक्ताओं का विरोध, SDM को सौंपा पत्र इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना का विरोध। निचलौल तहसील के अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जताई नाराजगी। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद। हाईकोर्ट की घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने दर्ज कराया विरोध।1
- बरगदवा में लाखों की लागत से बना आरआरसी सेंटर बदहाल, जिम्मेदार मौन क्षतिग्रस्त गेट, ध्वस्त पार्टिशन और बाहर फेंका जा रहा कचरा महराजगंज। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कचरा प्रबंधन के लिए लाखों रुपये की लागत से बना नौतनवा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदवा का आरआरसी सेंटर बदहाली का शिकार है। सेंटर का मुख्य गेट क्षतिग्रस्त है, जबकि परिसर के भीतर पार्टिशन की गई दीवाल ध्वस्त हो चुकी है। कचरे का समुचित निस्तारण करने के बजाय उसे परिसर के बाहर फेंका जा रहा है। इससे योजना के क्रियान्वयन और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। नौतनवा विकास खंड स्थित इस सेंटर का उद्देश्य गांव में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है, लेकिन मौजूदा हालात सरकारी धन के सदुपयोग और निगरानी व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहे हैं। निर्माण के बाद रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही सामने आ रही है। एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। संबंधित को निर्देशित किया जाएगा। अब देखना है कि जिम्मेदार कब तक सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त कराते हैं।1
- फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। बरामदगी के आधार पर थाना फरेंदा में मु0अ0सं0 299/2026, 300/2026 एवं 301/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला रामकिशुन पुत्र शंकर, निवासी बड़की कटईया, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र 54 वर्ष, जिसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब मिली। दूसरा शंकरावती देवी पत्नी सूरज, निवासी मथुरानगर, टोला भारी बैसी, थाना फरेंदा, जिसकी उम्र लगभग 52 वर्ष है, उससे भी 10 लीटर शराब बरामद हुई। तीसरा वीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र, निवासी मथुरानगर, टोला भारी बैसी, थाना फरेंदा, उम्र 34 वर्ष, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धु, उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार राम, मुख्य आरक्षी हिमांशु राय, तेजप्रताप सिंह, आरक्षी धर्मपाल सिंह, पंकज यादव तथा महिला आरक्षी सीमा और प्रियंका शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किसानों को किया जागरूक महराजगंज, 29 अक्टूबर। जनपद में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव पहुंचकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा। डीएम ने किसानों से अपील की कि पराली न जलाएं, बल्कि कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तकनीकों से उसका उचित प्रबंधन करें। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है। एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत पराली जलाने पर जुर्माने एवं दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान है। पराली नहीं जलाएं, पर्यावरण बचाएं और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखें! #PublicMaharajganj #Maharajganj #BreakingNews1
- महराजगंज में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रचार वाहन रवाना, किसानों को किया जाएगा जागरूक महराजगंज में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रचार वाहन रवाना, किसानों को किया जाएगा जागरूक डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट से दिखाई हरी झंडी, पराली जलाने पर जुर्माने और दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान महराजगंज, 29 अक्टूबर 2026। जनपद में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत संचालित यह प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी देगा। अभियान के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे खेतों में फसल अवशेषों को न जलाएं, बल्कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से उनका उचित प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जिससे मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है और भूमि में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव भी नष्ट होते हैं, जिससे कृषि उत्पादन एवं पर्यावरण संतुलन पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। किसान कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान पर उपलब्ध कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तकनीकों का लाभ उठाकर पराली का समुचित निस्तारण कर सकते हैं। इससे खेतों की उर्वरता सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। पराली जलाने पर हो सकती है कार्रवाई डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत पराली जलाने पर जुर्माने सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर पराली जलाने की घटनाओं को रोकना है। इसके लिए किसानों का सहयोग आवश्यक है। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और पराली जलाने के बजाय जिम्मेदार कृषि पद्धतियों को अपनाएं। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि संजीव कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ, जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह सहित कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- श्मशान घाट की बदहाली: वॉशरूम तक पहुंचना मुश्किल, चारों तर श्मशान घाट की बदहाली: वॉशरूम तक पहुंचना मुश्किल, चारों तरफ उगी झाड़ियां और फैली गंदगी रामपुर गोनहा में श्मशान घाट की अनदेखी से ग्रामीण परेशान, साफ-सफाई और रखरखाव की उठी मांग रामपुर गोनहा, खड्डा (कुशीनगर)। गांव में अंतिम संस्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए बने श्मशान घाट की बदहाल स्थिति सामने आई है। ग्राम सभा रामपुर गोनहा में स्थित श्मशान घाट परिसर में साफ-सफाई के अभाव में चारों तरफ झाड़ियां और जंगली घास उग आई हैं। परिसर में बने वॉशरूम के आसपास भी काफी गंदगी और झाड़ियां दिखाई दे रही हैं, जिससे वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। तस्वीरों में श्मशान घाट परिसर की स्थिति साफ नजर आ रही है। भवन के आसपास घनी झाड़ियां फैली हुई हैं। वॉशरूम के प्रवेश मार्ग पर भी घास-फूस और कचरा जमा दिखाई दे रहा है। वहीं, श्मशान स्थल के भवन की दीवारों और फर्श पर भी रखरखाव की जरूरत नजर आती है। ऐसी स्थिति में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। सफाई और नियमित रखरखाव की जरूरत श्मशान घाट किसी भी गांव की बुनियादी सुविधाओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां साफ-सफाई, आने-जाने के रास्ते और वॉशरूम की उचित व्यवस्था होना जरूरी है। परिसर में उगी झाड़ियों और फैली गंदगी को देखते हुए इसकी नियमित सफाई कराए जाने की आवश्यकता है। अब सवाल यह है कि ग्राम पंचायत और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी श्मशान घाट की इस स्थिति पर कब ध्यान देंगे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि परिसर की झाड़ियों की कटाई, कचरे की सफाई और वॉशरूम तक पहुंचने की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी, ताकि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो।3
- बिना परमिट छह सागौन के पेड़ काटकर उठा ले गए लकड़ी माफिया,जांच मे जुटा वन विभाग विशुनपुरा विकासखंड के ग्राम सभा खजुरिया में नाहर छपरा माइनर के समीप एक खेत से लकड़ी माफियाओं द्वारा बिना परमिट छह सागौन के पेड़ काटकर रात के अंधेरे में उठा ले जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि खजुरिया गांव में नाहर छपरा माइनर के समीप मडवाडी के खेत से पिछले एक सप्ताह के दौरान लकड़ी माफिया रात के अंधेरे में चोरी-छिपे एक-एक कर छह पेड़ काटकर ले गए। पेड़ों को कटर मशीन से काटे जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग हरकत में आया।पडरौना वन क्षेत्राधिकारी अशोक यादव के निर्देश पर वनरक्षक संदीप पटेल शुक्रवार को वन वाचरों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीन पेड़ों के कटे स्थान ताजा मिले, जबकि तीन अन्य पेड़ों के कटे स्थान पुराने बताए गए। सभी पेड़ सागौन के थे। काटे गए पेड़ों की लकड़ी मौके से गायब मिली।वन विभाग की टीम मामले की जांच कर पेड़ों की कटान और लकड़ी ले जाने वालों का पता लगाने में जुटी है।जांच टीम का कहना है कि बिना अनुमति पेड़ों की कटान किए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पडरौना वन क्षेत्राधिकारी अशोक यादव ने बताया कि टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- जन्मदिन की पार्टी के बाद युवकों का सड़क पर हुड़दंग, कानूनव्यवस्था की उड़ाई धज्जी महराजगंज से बड़ी खबर जन्मदिन की पार्टी के बाद युवकों का सड़क पर हुड़दंग, कानून-व्यवस्था की जमकर उड़ाई धज्जियां वायरल वीडियो में युवकों का खुलेआम तलवार लहराने का मामला आया सामने एक ही बाइक पर तीन-तीन युवक सवार, बिना हेलमेट यातायात नियमों का दिखा उल्लंघन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा युवकों के हुड़दंग का वीडियो महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मोगलहां रोड का बताया जा रहा वायरल वीडियो1