logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद मैं खुलेआम फायरिंग: प्लॉट विवाद में फायरिंग का लाइव वीडियो वायरल लोनी बॉर्डर के संगम विहार में कल प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प। वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही मामले की जांच #facebookpost #ghaziabad # #भारत न्यूज 24

9 hrs ago
user_रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

गाजियाबाद मैं खुलेआम फायरिंग: प्लॉट विवाद में फायरिंग का लाइव वीडियो वायरल लोनी बॉर्डर के संगम विहार में कल प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प। वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही मामले की जांच #facebookpost #ghaziabad # #भारत न्यूज 24

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मोदीनगर | खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, 27 लाख के अमानक फूड सप्लीमेंट सील* *गाजियाबाद - रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार पत्रकार | NATIONAL TODAY* गाजियाबाद के मोदीनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जीटी रोड स्थित मोदी स्टील कंपाउंड के 'जीएस फार्मब्यूटर' परिसर में छापेमारी कर अधिकारियों ने भ्रामक दावों के तहत करीब 27 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अमानक फूड सप्लीमेंट जब्त किए हैं। जांच के दौरान 'मैक्सविडा न्यूट्रास्यूटिकल्स' नाम के पैकेज्ड उत्पाद पर "व्होलसम डेली न्यूट्रिएंट फॉर एडल्ट" का भ्रामक और मानक-विरोधी दावा अंकित पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के इस गंभीर उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 400 ग्राम के 7,794 डिब्बे, जिनका कुल वजन करीब 3,117 किलोग्राम है, मौके पर ही सील कर दिए। जब्त किए गए इस पूरे स्टॉक की बाजार कीमत *27 लाख 24 हजार 258 रुपये* आंकी गई है। कार्रवाई के तहत टीम ने 'फूड फॉर स्पेशल डाइटरी यूज़' और 'न्यूट्रास्यूटिकल्स' श्रेणी के कुल तीन नमूने लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। *पैलेस: गाजियाबाद | कार्रवाई: FSDA टीम* --- स्क्रीन टाइटल: *BREAKING: मोदीनगर में FSDA का बड़ा छापा - 27 लाख का अमानक प्रोटीन पाउडर सील* *फ्रंट पट्टी:* *मैक्सविडा न्यूट्रास्यूटिकल्स पर भ्रामक दावे | 7,794 डिब्बे (3,117 KG) सीज | 3 सैंपल लैब भेजे*
    1
    मोदीनगर | खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, 27 लाख के अमानक फूड सप्लीमेंट सील*

*गाजियाबाद - रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार पत्रकार | NATIONAL TODAY*

गाजियाबाद के मोदीनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जीटी रोड स्थित मोदी स्टील कंपाउंड के 'जीएस फार्मब्यूटर' परिसर में छापेमारी कर अधिकारियों ने भ्रामक दावों के तहत करीब 27 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अमानक फूड सप्लीमेंट जब्त किए हैं।
जांच के दौरान 'मैक्सविडा न्यूट्रास्यूटिकल्स' नाम के पैकेज्ड उत्पाद पर "व्होलसम डेली न्यूट्रिएंट फॉर एडल्ट" का भ्रामक और मानक-विरोधी दावा अंकित पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के इस गंभीर उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 400 ग्राम के 7,794 डिब्बे, जिनका कुल वजन करीब 3,117 किलोग्राम है, मौके पर ही सील कर दिए। जब्त किए गए इस पूरे स्टॉक की बाजार कीमत *27 लाख 24 हजार 258 रुपये* आंकी गई है।
कार्रवाई के तहत टीम ने 'फूड फॉर स्पेशल डाइटरी यूज़' और 'न्यूट्रास्यूटिकल्स' श्रेणी के कुल तीन नमूने लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
*पैलेस: गाजियाबाद | कार्रवाई: FSDA टीम*
---
स्क्रीन टाइटल:
*BREAKING: मोदीनगर में FSDA का बड़ा छापा - 27 लाख का अमानक प्रोटीन पाउडर सील*
*फ्रंट पट्टी:*
*मैक्सविडा न्यूट्रास्यूटिकल्स पर भ्रामक दावे | 7,794 डिब्बे (3,117 KG) सीज | 3 सैंपल लैब भेजे*
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • गाजियाबाद मैं खुलेआम फायरिंग: प्लॉट विवाद में फायरिंग का लाइव वीडियो वायरल लोनी बॉर्डर के संगम विहार में कल प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प। वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही मामले की जांच #facebookpost #ghaziabad # #भारत न्यूज 24
    1
    गाजियाबाद मैं खुलेआम फायरिंग: प्लॉट विवाद में फायरिंग का लाइव  वीडियो वायरल 
 लोनी बॉर्डर के संगम विहार में कल प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प।
 वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही मामले की जांच
#facebookpost #ghaziabad # #भारत न्यूज 24
    user_रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लोनी बॉर्डर में प्लॉट कब्जे को लेकर फायरिंग, लाइव वीडियो आया सामने, गाजियाबाद :- लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर हुई फायरिंग का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में विक्रांत बालियान कथित तौर पर सीधे फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, मौके पर ईंट-पत्थर चलाने और दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। फायरिंग के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विक्रांत बालियान, गजेन्द्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सामने आए वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना के कारणों और विवाद में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    लोनी बॉर्डर में प्लॉट कब्जे को लेकर फायरिंग, लाइव वीडियो आया सामने, 
गाजियाबाद :- लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर हुई फायरिंग का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में विक्रांत बालियान कथित तौर पर सीधे फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, मौके पर ईंट-पत्थर चलाने और दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। फायरिंग के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विक्रांत बालियान, गजेन्द्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सामने आए वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना के कारणों और विवाद में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कानपुर की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, तेल टैंक धमाके से फटा; 2 मजदूरों की मौत! कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक की लोडिंग के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग के बीच तेल टैंक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए। दो मजदूरों की जिंदा जलने से मौत की सूचना है। आग की लपटें करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई देने की बात सामने आई है। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी है।
    2
    कानपुर की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, तेल टैंक धमाके से फटा; 2 मजदूरों की मौत! 
कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक की लोडिंग के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग के बीच तेल टैंक तेज धमाके के साथ फट गया।
हादसे के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए। दो मजदूरों की जिंदा जलने से मौत की सूचना है। आग की लपटें करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई देने की बात सामने आई है।
घटना के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी है।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • हाई राइज सोसायटी की लिफ्ट मे एक शख्स ने किया पेशाब, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अहिंसा खंड-1 में स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लिफ्ट में आता है और पेशाब करने लगता है इस दौरान लिफ्ट कई फ्लोर पर खुलती भी है लेकिन यह महाशय अपने कार्य में व्यस्त रहते हैं। अपने कार्य से विमुक्त होकर ये सज्जन अपने फ्लोर पर चले जाते हैं। वीडियो सोसायटी के F 2 टॉवर का है। लिफ्ट में दुर्गंध आने के बाद कई रेजिडेंट इसकी शिकायत RWA और मेंटिनेश विभाग से करते हैं तब लिफ्ट में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया जाता है तो इन सज्जन की करतूत का पता चलता है।
    1
    हाई राइज सोसायटी की लिफ्ट मे एक शख्स ने किया पेशाब, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अहिंसा खंड-1  में स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लिफ्ट में आता है और पेशाब करने लगता है इस दौरान लिफ्ट कई फ्लोर पर खुलती भी है लेकिन यह महाशय अपने कार्य में व्यस्त रहते हैं।
अपने कार्य से विमुक्त होकर ये सज्जन अपने फ्लोर पर चले जाते हैं। वीडियो सोसायटी के F 2 टॉवर का है। लिफ्ट में दुर्गंध आने के बाद कई रेजिडेंट इसकी शिकायत RWA और मेंटिनेश विभाग से करते हैं तब लिफ्ट में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया जाता है तो इन सज्जन की करतूत का पता चलता है।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद गाजियाबाद में दिनांक 21.09.2026 को रात्रि करीब 10:00 बजे थाना इंदिरापुरम की पुलिस टीम द्वारा कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान स्नेचिंग करने वाला एक अपराधी गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद में दिनांक 21.09.2026 को रात्रि करीब 10:00 बजे थाना इंदिरापुरम की पुलिस टीम द्वारा कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम के द्वारा शक के आधार पर उन्हें रोकने का इशारा किया जाता है पर रुकते नहीं और तेजी से बाइक भगाकर पुनः 5/6 की पुलिया की तरफ भागने का प्रयास करते हैं। पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर उनका पीछा किया जाता है। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायर किया जाता है। पुलिस टीम द्वारा सिखाए गए तरीकों से अपना बचाव करते हुए इन पर जवाबी फायर किया गया इस दौरान एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी तथा दूसरा अभियुक्त भागने में सफल रहा। पहले अभियुक्त से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सोहेल बताया जोकि दिल्ली का रहने वाला है तथा इसके द्वारा यह बताया गया कि आज से लगभग 15 दिन पहले थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के चौकी वसुंधरा में इसके द्वारा मोबाइल स्नैचिंग की घटना की गई थी। अभियुक्त का एक अन्य साथी जो भागने में सफल रहा आमिर, यह दोनों मिलकर थाना इंदिरापुरम क्षेत्र तथा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल तथा चैन स्नैचिंग की घटनाएं कारित करते हैं। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस, दो अदद खोखा कारतूस, एक ब्लैक कलर की ड्यूक बाइक, जो दिल्ली से चोरी होना बताया जा रहा है। इसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की गई तो इसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक चोरी, स्नैचिंग तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम
    1
    जनपद गाजियाबाद में दिनांक 21.09.2026 को रात्रि करीब 10:00 बजे थाना इंदिरापुरम की पुलिस टीम द्वारा कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान स्नेचिंग करने वाला एक अपराधी गिरफ्तार।
जनपद गाजियाबाद में दिनांक 21.09.2026 को रात्रि करीब 10:00 बजे थाना इंदिरापुरम की पुलिस टीम द्वारा कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम के द्वारा शक के आधार पर उन्हें रोकने का इशारा किया जाता है पर रुकते नहीं और तेजी से बाइक भगाकर पुनः 5/6 की पुलिया की तरफ भागने का प्रयास करते हैं। पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर उनका पीछा किया जाता है। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायर किया जाता है। पुलिस टीम द्वारा सिखाए गए तरीकों से अपना बचाव करते हुए इन पर जवाबी फायर किया गया इस दौरान एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी तथा दूसरा अभियुक्त भागने में सफल रहा। पहले अभियुक्त से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सोहेल बताया जोकि दिल्ली का रहने वाला है तथा इसके द्वारा यह बताया गया कि आज से लगभग 15 दिन पहले थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के चौकी वसुंधरा में इसके द्वारा मोबाइल स्नैचिंग की घटना की गई थी। अभियुक्त का एक अन्य साथी जो भागने में सफल रहा आमिर, यह दोनों मिलकर थाना इंदिरापुरम क्षेत्र तथा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल तथा चैन स्नैचिंग की घटनाएं कारित करते हैं। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस, दो अदद खोखा कारतूस, एक ब्लैक कलर की ड्यूक बाइक, जो दिल्ली से चोरी होना बताया जा रहा है। इसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की गई तो इसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक चोरी, स्नैचिंग तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम
    user_Patrkar Harish Kumar Media
    Patrkar Harish Kumar Media
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जैतपुर के A-ब्लॉक में लंबे समय से खुली या कमजोर नालियों की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में जलभराव और नाली के आसपास गंदगी की समस्या और बढ़ जाती थी। अब इसी समस्या को दूर करने की दिशा में नालियों की दीवारों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नाली की दीवार बनने से नाली का किनारा मजबूत होगा और लोगों के नाली में गिरने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा भी कम हो सकता है। साथ ही जल निकासी व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस काम की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद है कि इलाके की नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा। संवाददाता रेनू पुरी
    3
    जैतपुर के A-ब्लॉक में लंबे समय से खुली या कमजोर नालियों की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में जलभराव और नाली के आसपास गंदगी की समस्या और बढ़ जाती थी।
अब इसी समस्या को दूर करने की दिशा में नालियों की दीवारों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
नाली की दीवार बनने से नाली का किनारा मजबूत होगा और लोगों के नाली में गिरने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा भी कम हो सकता है। साथ ही जल निकासी व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस काम की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद है कि इलाके की नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।
संवाददाता रेनू पुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लोनी बॉर्डर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार। गाजियाबाद :- लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि प्लॉट के कब्जे को लेकर आरोपियों ने उसके और अन्य लोगों पर पथराव किया और जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई। गोली शिकायतकर्ता को लगने से बच गई, लेकिन सन्दीप उर्फ कृष्णपाल घायल हो गया। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने ऋषिपाल, उसके बेटे विक्रान्त और गजेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटनास्थल के पास से एक रिवॉल्वर, नौ खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पूछताछ में ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि विवादित प्लॉट के कब्जे को लेकर उसने और विक्रान्त ने गोली चलाई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    लोनी बॉर्डर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार। 
गाजियाबाद :- लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि प्लॉट के कब्जे को लेकर आरोपियों ने उसके और अन्य लोगों पर पथराव किया और जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई। गोली शिकायतकर्ता को लगने से बच गई, लेकिन सन्दीप उर्फ कृष्णपाल घायल हो गया। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने ऋषिपाल, उसके बेटे विक्रान्त और गजेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटनास्थल के पास से एक रिवॉल्वर, नौ खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पूछताछ में ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि विवादित प्लॉट के कब्जे को लेकर उसने और विक्रान्त ने गोली चलाई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.