Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा में गोपाष्टमी पूजा की तैयारी को लेकर मानव विकास मंच के सदस्यों की बैठक हुई हसपुरा बड़ी खेल मैदान के समीप निजी शिक्षण संस्थान में गोपाष्टमी पूजा की तैयारी को लेकर मानव विकास मंच के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष मनीष कुमार के अध्यक्षता में हुई।जबकि संचालन सुरेंद्र यादव ने किया
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा में गोपाष्टमी पूजा की तैयारी को लेकर मानव विकास मंच के सदस्यों की बैठक हुई हसपुरा बड़ी खेल मैदान के समीप निजी शिक्षण संस्थान में गोपाष्टमी पूजा की तैयारी को लेकर मानव विकास मंच के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष मनीष कुमार के अध्यक्षता में हुई।जबकि संचालन सुरेंद्र यादव ने किया
More news from बिहार and nearby areas
- रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के खैरा-फिरोज पेट्रोल पंप के पेट्रोल पंप के समीप से चोरी हुई बस गया से बरामद, 84 घंटे में पुलिस ने की कार्रवाई रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के खैरा-फिरोज पेट्रोल पंप के समीप से चोरी हुई बस को पुलिस ने करीब 84 घंटे के अंदर गया जिले से बरामद कर लिया। बस मालिक सलैया थाना क्षेत्र के बसंत गांव निवासी मोहम्मद रिजवान ने 19 सितंबर को कासमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, 16 सितंबर की शाम करीब छह बजे बस संख्या BR 02PB 6451 को खैरा-फिरोज पेट्रोल पंप के समीप खड़ा किया गया था। अगले दिन 17 सितंबर की सुबह करीब छह बजे जब बस मालिक वहां पहुंचे तो बस गायब मिली। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि विनय यादव नामक व्यक्ति बस लेकर गया है। मामले की सूचना मिलते ही कासमा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खनजहापुर से बरामद कर लिया। कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- बिहिया में रेल कल्याण समिति द्वारा विभिन्न मांगों एवं विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर दिया गया एकदिवसीय धरना देखें व सुनें -1
- औरंगाबाद पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह के दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार; 1 देशी पिस्टल बरामद, 70 मामलों का हुआ खुलासा। औरंगाबाद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेन स्नैचिंग और पैसा छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोढ़ा गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 मास्टर चाभी, 1 रिंच, 1 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में लगभग 70 कांड दर्ज हैं। औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ दिनों से औरंगाबाद शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही थीं। अकेले नगर थाना क्षेत्र में 7 चेन स्नैचिंग की वारदातें हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने SDPO सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष SIT का गठन किया था। SIT ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि सभी वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। इसी क्रम में आज चेन और पैसा छिनतई करने आए दोनों बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार अपराधियों की पहचान -* 1. नयनांशु उर्फ अभय कुमार, पिता- रौबिन यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार। 2. हैरान कुमार, पिता- गोपाल यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनके द्वारा औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, किशनगंज, मुंगेर सहित बिहार के कई जिलों तथा झारखंड के गोड्डा, हजारीबाग, दुमका सहित अन्य जिलों में चेन और पैसा छिनतई की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी औरंगाबाद पुलिस ने इनके ठिकाने से नगर थाना क्षेत्र में छीनी गई 4 सोने की चेन बरामद की थी। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद शहर में चेन छिनतई की घटनाओं में काफी कमी आएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, नगर थाना औरंगाबाद की टीम एवं जिला आसूचना इकाई औरंगाबाद शामिल थी। बाईट औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा1
- जहानाबाद : जलभराव बना हादसों की वजह, फौलादपुर बाजार में पलटा ई-रिक्शा। जहानाबाद - जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड स्थित फौलादपुर बाजार में सड़क पर जमा पानी के कारण एक इलेक्ट्रिक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार की सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि खराब सड़क और जलभराव के कारण यहां अक्सर छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की गई,लेकिन अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। लोगों ने सड़क की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- गणेश नगर मनिका के छात्रों से कथित अवैध वसूली के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित नामांकन व पंजीयन शुल्क में निर्धारित राशि से अधिक वसूली की शिकायत पर डीईओ की कार्रवाई, प्रधानाध्यापक ने बताया राजनीतिक साजिश मदनपुर प्रखंड के पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणेश नगर मनिका के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह को छात्र-छात्राओं से नामांकन, पंजीयन एवं आवेदन शुल्क के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक वसूली के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विजय कुमार सिंह विशिष्ट शिक्षक के रूप में विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मदनपुर को प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं से सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने का आरोप लगाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गई। बीईओ संजीव कुमार सिंह के अनुसार, जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था। विभाग के अनुसार निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने के कारण आरोपों को प्रथम दृष्टया प्रमाणित मानते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), मदनपुर निर्धारित किया गया है। विभागीय जांच के संचालन पदाधिकारी के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी अमृतेश आर्यन औरंगाबाद तथा उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मदनपुर को प्राधिकृत किया गया है। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें रविवार तक न तो कोई स्पष्टीकरण पत्र मिला है और न ही निलंबन पत्र की जानकारी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरुद्ध राजनीतिक साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है और लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। अब विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों से स्पष्ट होगा कि छात्र-छात्राओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने के आरोपों में कितनी सच्चाई है। मामले को लेकर विद्यालय एवं शिक्षा विभाग में चर्चा तेज है। #Bharatcrimelivenews #मदनपुर #औरंगाबाद #शिक्षा_विभाग #विद्यालय #प्रधानाध्यापक #निलंबन #छात्र #शिक्षा_विभाग_कार्रवाई1
- बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए जन सुराज के 5 उम्मीदवारों बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए जन सुराज के 5 उम्मीदवारों की घोषणा।1
- जेडीयू नेता मुकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए -1
- खैरा गांव से 2 लीटर देशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैरा गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 2 लीटर देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उपेन्द्र चौहान, पिता साजन चौहान के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। #BharatCrimeLiveNews #NTCPKhaira #AurangabadPolice #BiharPolice #अवैधशराब #शराबबरामद #गिरफ्तार1
- सम्यक पार्टी का बिहार में संगठन विस्तार तेज, 40 लोकसभा और 243 विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान सम्यक पार्टी का बिहार में संगठन विस्तार तेज, 40 लोकसभा और 243 विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान बक्सर/पटना: बिहार में सम्यक पार्टी ने अपने लोकतांत्रिक संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य पूंजीवाद, जातिवाद और धर्मवाद से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करना है। बक्सर से जुड़े पार्टी सदस्य डॉ. श्रीनिवास सिंह ने बताया कि बक्सर में पार्टी का संगठन लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही पूरी टीम के साथ समाज के बीच जाकर जनसंपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम बनाकर टीम वर्क करने से ही सफलता मिलेगी। बैठक में मौजूद बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 1947 से आज तक देश की अधिकांश पार्टियां अपने लिखित नीति-सिद्धांत पर काम नहीं कर पाई हैं और वंशवाद व परिवारवाद पर आधारित रही हैं। उन्होंने कहा कि सम्यक पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की योजना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर और वर्ष 2030 में 243 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्यक पार्टी में परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और धर्मवाद के लिए कोई जगह नहीं है। जहाँ वंशवाद होता है वहीं भ्रष्टाचार पनपता है, इसलिए इस पार्टी में भ्रष्टाचार का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने सम्यक शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि सम्यक का मतलब होता है 'सही' या अंग्रेजी में 'राइट और परफेक्ट'। यह शब्द बुद्ध ज्ञान की धरती से निकला है। जैसे सम्यक दर्शन सही रास्ता दिखाता है, वैसे ही वर्तमान राजनीति में सही राजनीति की जरूरत है। पार्टी का लक्ष्य सत्ता में आकर बिहार को फिर से अशोक काल जैसा बनाना है।1