logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खैरा गांव से 2 लीटर देशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैरा गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 2 लीटर देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उपेन्द्र चौहान, पिता साजन चौहान के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। #BharatCrimeLiveNews #NTCPKhaira #AurangabadPolice #BiharPolice #अवैधशराब #शराबबरामद #गिरफ्तार

16 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
16 hrs ago

खैरा गांव से 2 लीटर देशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैरा गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 2 लीटर देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उपेन्द्र चौहान, पिता साजन चौहान के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। #BharatCrimeLiveNews #NTCPKhaira #AurangabadPolice #BiharPolice #अवैधशराब #शराबबरामद #गिरफ्तार

More news from बिहार and nearby areas
  • औरंगाबाद पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह के दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार; 1 देशी पिस्टल बरामद, 70 मामलों का हुआ खुलासा। औरंगाबाद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेन स्नैचिंग और पैसा छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोढ़ा गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 मास्टर चाभी, 1 रिंच, 1 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में लगभग 70 कांड दर्ज हैं। औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ दिनों से औरंगाबाद शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही थीं। अकेले नगर थाना क्षेत्र में 7 चेन स्नैचिंग की वारदातें हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने SDPO सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष SIT का गठन किया था। SIT ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि सभी वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। इसी क्रम में आज चेन और पैसा छिनतई करने आए दोनों बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार अपराधियों की पहचान -* 1. नयनांशु उर्फ अभय कुमार, पिता- रौबिन यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार। 2. हैरान कुमार, पिता- गोपाल यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनके द्वारा औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, किशनगंज, मुंगेर सहित बिहार के कई जिलों तथा झारखंड के गोड्डा, हजारीबाग, दुमका सहित अन्य जिलों में चेन और पैसा छिनतई की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी औरंगाबाद पुलिस ने इनके ठिकाने से नगर थाना क्षेत्र में छीनी गई 4 सोने की चेन बरामद की थी। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद शहर में चेन छिनतई की घटनाओं में काफी कमी आएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, नगर थाना औरंगाबाद की टीम एवं जिला आसूचना इकाई औरंगाबाद शामिल थी। बाईट औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा
    1
    औरंगाबाद पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह के दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार; 1 देशी पिस्टल बरामद, 70 मामलों का हुआ खुलासा।
औरंगाबाद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेन स्नैचिंग और पैसा छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोढ़ा गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 मास्टर चाभी, 1 रिंच, 1 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में लगभग 70 कांड दर्ज हैं।
औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ दिनों से औरंगाबाद शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही थीं। अकेले नगर थाना क्षेत्र में 7 चेन स्नैचिंग की वारदातें हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने SDPO सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष SIT का गठन किया था।
SIT ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि सभी वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। इसी क्रम में आज  चेन और पैसा छिनतई करने आए दोनों बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार अपराधियों की पहचान -*
1.  नयनांशु उर्फ अभय कुमार, पिता- रौबिन यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार।
2.  हैरान कुमार, पिता- गोपाल यादव, साकिन- नायाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार।
पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनके द्वारा औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, किशनगंज, मुंगेर सहित बिहार के कई जिलों तथा झारखंड के गोड्डा, हजारीबाग, दुमका सहित अन्य जिलों में चेन और पैसा छिनतई की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी औरंगाबाद पुलिस ने इनके ठिकाने से नगर थाना क्षेत्र में छीनी गई 4 सोने की चेन बरामद की थी। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद शहर में चेन छिनतई की घटनाओं में काफी कमी आएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, नगर थाना औरंगाबाद की टीम एवं जिला आसूचना इकाई औरंगाबाद शामिल थी।
बाईट 
औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • गणेश नगर मनिका के छात्रों से कथित अवैध वसूली के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित नामांकन व पंजीयन शुल्क में निर्धारित राशि से अधिक वसूली की शिकायत पर डीईओ की कार्रवाई, प्रधानाध्यापक ने बताया राजनीतिक साजिश मदनपुर प्रखंड के पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणेश नगर मनिका के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह को छात्र-छात्राओं से नामांकन, पंजीयन एवं आवेदन शुल्क के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक वसूली के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विजय कुमार सिंह विशिष्ट शिक्षक के रूप में विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मदनपुर को प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं से सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने का आरोप लगाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गई। बीईओ संजीव कुमार सिंह के अनुसार, जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था। विभाग के अनुसार निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने के कारण आरोपों को प्रथम दृष्टया प्रमाणित मानते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), मदनपुर निर्धारित किया गया है। विभागीय जांच के संचालन पदाधिकारी के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी अमृतेश आर्यन औरंगाबाद तथा उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मदनपुर को प्राधिकृत किया गया है। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें रविवार तक न तो कोई स्पष्टीकरण पत्र मिला है और न ही निलंबन पत्र की जानकारी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरुद्ध राजनीतिक साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है और लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। अब विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों से स्पष्ट होगा कि छात्र-छात्राओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने के आरोपों में कितनी सच्चाई है। मामले को लेकर विद्यालय एवं शिक्षा विभाग में चर्चा तेज है। #Bharatcrimelivenews #मदनपुर #औरंगाबाद #शिक्षा_विभाग #विद्यालय #प्रधानाध्यापक #निलंबन #छात्र #शिक्षा_विभाग_कार्रवाई
    1
    गणेश नगर मनिका के छात्रों से कथित अवैध वसूली के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
नामांकन व पंजीयन शुल्क में निर्धारित राशि से अधिक वसूली की शिकायत पर डीईओ की कार्रवाई, प्रधानाध्यापक ने बताया राजनीतिक साजिश
मदनपुर प्रखंड के पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणेश नगर मनिका के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह को छात्र-छात्राओं से नामांकन, पंजीयन एवं आवेदन शुल्क के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक वसूली के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विजय कुमार सिंह विशिष्ट शिक्षक के रूप में विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
बताया गया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मदनपुर को प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं से सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने का आरोप लगाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गई। बीईओ संजीव कुमार सिंह के अनुसार, जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था। विभाग के अनुसार निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने के कारण आरोपों को प्रथम दृष्टया प्रमाणित मानते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), मदनपुर निर्धारित किया गया है।
विभागीय जांच के संचालन पदाधिकारी के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी अमृतेश आर्यन औरंगाबाद तथा उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मदनपुर को प्राधिकृत किया गया है।
वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें रविवार तक न तो कोई स्पष्टीकरण पत्र मिला है और न ही निलंबन पत्र की जानकारी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरुद्ध राजनीतिक साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है और लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
अब विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों से स्पष्ट होगा कि छात्र-छात्राओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने के आरोपों में कितनी सच्चाई है। मामले को लेकर विद्यालय एवं शिक्षा विभाग में चर्चा तेज है।
#Bharatcrimelivenews #मदनपुर #औरंगाबाद #शिक्षा_विभाग #विद्यालय #प्रधानाध्यापक #निलंबन #छात्र #शिक्षा_विभाग_कार्रवाई
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
  • रफीगंज में स्वच्छता कर्मियों ने संभाला मोर्चा, चिन्हित स्थलों से हटाया गया वर्षों से जमा कचरा रफीगंज प्रखंड की कई पंचायतों में रविवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट की विशेष सफाई कराई गई। ग्राम पंचायत बलार के पड़रिया, भदुकी कला पंचायत के अकौनी-खैरा तथा कोटवारा पंचायत के गरबा गांव में लंबे समय से जमा कचरे को स्वच्छता कर्मियों ने हटाया। अभियान के दौरान चिन्हित स्थलों से कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्र की भी साफ-सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ब्लैक स्पॉट को पूरी तरह स्वच्छ कर वहां दोबारा कचरा जमा होने से रोकना है। कार्यक्रम का संचालन बलार की स्वच्छता पर्यवेक्षिका बिना कुमारी, भदुकी कला के स्वच्छता पर्यवेक्षक संटू कुमार और कोटवारा के स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।
    1
    रफीगंज में स्वच्छता कर्मियों ने संभाला मोर्चा, चिन्हित स्थलों से हटाया गया वर्षों से जमा कचरा
रफीगंज प्रखंड की कई पंचायतों में रविवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट की विशेष सफाई कराई गई। ग्राम पंचायत बलार के पड़रिया, भदुकी कला पंचायत के अकौनी-खैरा तथा कोटवारा पंचायत के गरबा गांव में लंबे समय से जमा कचरे को स्वच्छता कर्मियों ने हटाया।
अभियान के दौरान चिन्हित स्थलों से कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्र की भी साफ-सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ब्लैक स्पॉट को पूरी तरह स्वच्छ कर वहां दोबारा कचरा जमा होने से रोकना है।
कार्यक्रम का संचालन बलार की स्वच्छता पर्यवेक्षिका बिना कुमारी, भदुकी कला के स्वच्छता पर्यवेक्षक संटू कुमार और कोटवारा के स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा में गोपाष्टमी पूजा की तैयारी को लेकर मानव विकास मंच के सदस्यों की बैठक हुई हसपुरा बड़ी खेल मैदान के समीप निजी शिक्षण संस्थान में गोपाष्टमी पूजा की तैयारी को लेकर मानव विकास मंच के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष मनीष कुमार के अध्यक्षता में हुई।जबकि संचालन सुरेंद्र यादव ने किया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा में गोपाष्टमी पूजा की तैयारी को लेकर मानव विकास मंच के सदस्यों की बैठक हुई
हसपुरा बड़ी खेल मैदान के समीप निजी शिक्षण संस्थान में गोपाष्टमी पूजा की तैयारी को लेकर मानव विकास मंच के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष मनीष कुमार के अध्यक्षता में हुई।जबकि संचालन सुरेंद्र यादव ने किया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
  • *🏵️बदलता बंगाल अब देखिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राधा अष्टमी के अवसर पर श्री गौड़ीय मठ बागबाजार में भक्ति गीत गाए । बस यही है एक वोट की कीमत 🚩🕉️* *🏵️बदलता बंगाल अब देखिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राधा अष्टमी के अवसर पर श्री गौड़ीय मठ बागबाजार में भक्ति गीत गाए । बस यही है एक वोट की कीमत 🚩🕉️*
    1
    *🏵️बदलता बंगाल अब देखिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राधा अष्टमी के अवसर पर श्री गौड़ीय मठ बागबाजार में भक्ति गीत गाए । बस यही है एक वोट की कीमत 🚩🕉️*
*🏵️बदलता बंगाल अब देखिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राधा अष्टमी के अवसर पर श्री गौड़ीय मठ बागबाजार में भक्ति गीत गाए । बस यही है एक वोट की कीमत 🚩🕉️*
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    2 hrs ago
  • गयाजी के रुक्मिणी सरोवर में बना पेंटिंग, पितृपक्ष मेला 2026 में होगा आकर्षण का केंद्र। पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया गयाजी का महत्ता।
    1
    गयाजी के रुक्मिणी सरोवर में बना पेंटिंग, पितृपक्ष मेला 2026 में होगा आकर्षण का केंद्र। पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया गयाजी का महत्ता।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    2 hrs ago
  • पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों व ग्रामीण पुलिस ने मिलकर की साफ-सफाई पाटन (पलामू): पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल के नेतृत्व में फटिक वीर जवानों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अंचल निरीक्षक सुरेश मंडल ने बताया कि बारिश के मौसम में कार्यालय परिसर के आसपास काफी झाड़ियां और घास उग गई थी। इसके कारण मच्छरों एवं विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी बढ़ गई थी। अब बारिश का मौसम लगभग समाप्त होने के बाद परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। साफ-सफाई अभियान के दौरान जवानों ने कार्यालय परिसर के आसपास उगी झाड़ियों और अनावश्यक घास को हटाया तथा पूरे परिसर की सफाई की। खास बात यह रही कि पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल स्वयं भी जवानों के साथ साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के समापन के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल ने जवानों के कार्य से प्रभावित होकर सभी फटिक वीर जवानों को जलेबी खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। मिठाई मिलने के बाद जवानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान से कार्यालय परिसर न केवल साफ-सुथरा नजर आया, बल्कि पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।मौके पर कई पुलिस जवान व पाटन अंचल के सभी पंचायत के ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)मौजूद रहे!
    1
    पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों व ग्रामीण पुलिस ने मिलकर की साफ-सफाई
पाटन (पलामू): पाटन पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल के नेतृत्व में फटिक वीर जवानों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।
अंचल निरीक्षक सुरेश मंडल ने बताया कि बारिश के मौसम में कार्यालय परिसर के आसपास काफी झाड़ियां और घास उग गई थी। इसके कारण मच्छरों एवं विभिन्न प्रकार के कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी बढ़ गई थी। अब बारिश का मौसम लगभग समाप्त होने के बाद परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।
साफ-सफाई अभियान के दौरान जवानों ने कार्यालय परिसर के आसपास उगी झाड़ियों और अनावश्यक घास को हटाया तथा पूरे परिसर की सफाई की। खास बात यह रही कि पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल स्वयं भी जवानों के साथ साफ-सफाई अभियान में शामिल हुए और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के समापन के बाद पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल ने जवानों के कार्य से प्रभावित होकर सभी फटिक वीर जवानों को जलेबी खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। मिठाई मिलने के बाद जवानों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान से कार्यालय परिसर न केवल साफ-सुथरा नजर आया, बल्कि पुलिसकर्मियों ने स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।मौके पर कई पुलिस जवान व पाटन अंचल के सभी पंचायत के ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)मौजूद रहे!
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    13 hrs ago
  • खैरा गांव से 2 लीटर देशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैरा गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 2 लीटर देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उपेन्द्र चौहान, पिता साजन चौहान के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। #BharatCrimeLiveNews #NTCPKhaira #AurangabadPolice #BiharPolice #अवैधशराब #शराबबरामद #गिरफ्तार
    1
    खैरा गांव से 2 लीटर देशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैरा गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 2 लीटर देशी शराब बरामद की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उपेन्द्र चौहान, पिता साजन चौहान के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#BharatCrimeLiveNews #NTCPKhaira #AurangabadPolice #BiharPolice #अवैधशराब #शराबबरामद #गिरफ्तार
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.