*तरवर उर्फ बड्डू हत्याकांड का खुलासा: पूर्व नियोजित तरीके से करंट लगाने का आरोप, 9 गिरफ्तार!* नरसिंहपुर। 23 सितंबर 2026। जिले के पलोहा थाना क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी के मामले का पुलिस ने हत्या के प्रकरण के रूप में खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, गुमशुदा तरवर उर्फ बड्डू गुर्जर की कथित रूप से पूर्व नियोजित तरीके से करंट लगाकर हत्या की गई और बाद में शव को नर्मदा नदी में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम खकरिया निवासी लाखन सिंह गुर्जर ने 16 सितंबर को थाना पलोहा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 28 वर्षीय पुत्र तरवर उर्फ बड्डू 14 सितंबर की रात ग्राम गुज्जरखेड़ा गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी मोटरसाइकिल पावर हाउस के पास भटेरा में लावारिस हालत में मिली थी। मामले में धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने गुमशुदा की तलाश के साथ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि तरवर उर्फ बड्डू का ग्राम भटेरा में आना-जाना था और घटना वाले दिन उसे सुरेन्द्र जाटव के साथ देखा गया था। पुलिस के अनुसार, सुरेन्द्र जाटव से पूछताछ के दौरान कथित तौर पर अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाने और घटना को अंजाम देने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खेत में बिजली का तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया। 14 सितंबर की रात तरवर के वहां पहुंचने पर उसे करंट लगने से मौत होने की बात जांच में सामने आई है। इसके बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एनटीपीसी घाट, नर्मदा नदी में फेंकने की बात भी पुलिस ने बताई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नर्मदा नदी में शव की तलाश की, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, शव की तलाश लगातार जारी है। मामले में पुलिस ने सुरेन्द्र जाटव, लखन उर्फ भुज्जू जाटव, हेमराज उर्फ हिम्मू जाटव, बाबूलाल जाटव, भगवत जाटव, कमलेश उर्फ कम्मू जाटव, पूरन जाटव, राजेन्द्र जाटव और लक्ष्मण जाटव, सभी निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कथित घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, गुमशुदा का गमछा, हाथ में पहनने का कड़ा और मोटरसाइकिल की चाबी बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस ने प्रकरण में धारा 103(1), 238(2) और 61(2) बीएनएस का इजाफा किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में पलोहा, तेंदूखेड़ा थाना पुलिस तथा साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- kareli___नेवी_जवान_पर_चाकू_से_जानलेवा_हमला,_पुलिस_ने_2_आरोपियों_को_किया_गिरफ्तार___1
- 💥 *बरमान के 50 से अधिक ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट* 💥 *40 साल से पट्टे की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार*1
- जबलपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल। *भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब* *जबलपुर। भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पावन पूजन पर्व के अवसर पर श्री विश्वकर्मा महासंगठन, जबलपुर के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज के साथ-साथ शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की*। *इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा युवा महासंगठन ने भी बड़ी संख्या में युवाओं के साथ अपनी गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। युवाओं की सहभागिता ने शोभायात्रा में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा समाज की एकता एवं संगठन शक्ति का परिचय दिया*। *वहीं श्री विश्वकर्मा महिला महासंगठन की मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। युवाओं का उत्साह, मातृशक्ति की सहभागिता और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन इस भव्य आयोजन की विशेष पहचान रहा*। *कार्यक्रम में जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं PWD मंत्री माननीय श्री राकेश सिंह जी, जबलपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री आशीष दुबे जी, पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन घनघोरिया जी, JDA अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी, JDA उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केशरवानी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी एवं जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तथा नगर निगम PWD विभाग के मंत्री श्री विवेक राम सोनकर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई*। *सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के दर्शन कर विश्वकर्मा समाज को पूजन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा समाज की उन्नति, एकता और समृद्धि की कामना की*मंदिर निर्माण के लिए ₹10 लाख की घोषणा* *इस अवसर पर माननीय श्री राकेश सिंह जी द्वारा जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के मंदिर निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि की घोषणा की गई। इस घोषणा का समाजजनों द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया*। *यह भव्य आयोजन विश्वकर्मा समाज की आस्था, एकता, संगठन शक्ति और युवा-मातृशक्ति की सहभागिता का शानदार उदाहरण बना*। *जय भगवान श्री विश्वकर्मा* *विश्वकर्मा समाज की एकता — समाज की शक्ति*1
- शिव शक्ति गणेश मंडल ब्रह्मांड घाट बरमान नर्मदे हर जिंदगी भर1
- Post by News Chandra Shekher Sonu1
- *जगदम्बा कॉलोनी का पहुंच मार्ग अतिक्रमण की चपेट में, सड़क चौड़ीकरण की मांग; एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड की आवाजाही पर भी सवाल!* नरसिंहपुर। 23 सितम्बर 2026 जगदम्बा कॉलोनी, मुशरान वार्ड कंदेली के रहवासियों ने कॉलोनी के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया है। रहवासियों का कहना है कि सांकल रोड से जगदम्बा कॉलोनी तक पहुंचने वाला मार्ग वर्तमान में बेहद संकीर्ण है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी तक पहुंचने के लिए सांकल रोड से लगे शासकीय रकबे के खसरा नंबर 77 में से मार्ग है। आरोप है कि मार्ग के आसपास कुछ लोगों द्वारा आवंटित पट्टा क्षेत्र से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के कारण रास्ता और अधिक संकरा हो गया है। स्थिति यह है कि मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल बताया गया है। रहवासियों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि मार्ग की संकीर्णता के कारण आपात स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहनों के कॉलोनी तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण कराने की मांग की है। इसके अलावा रहवासियों का कहना है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा पहुंच मार्ग पर कई चेंबर बनाए जाने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति आवागमन के लिए खराब बताई गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। आवेदन के अनुसार, कॉलोनीवासियों द्वारा इस समस्या को लेकर कई वर्षों से मौखिक एवं लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। वहीं, 20 जनवरी 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नरसिंहपुर को भी लिखित आवेदन दिया गया था। रहवासियों का आरोप है कि समय बीतने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि मौके की जांच कराकर शासकीय भूमि की सीमांकन कार्रवाई कराई जाए, यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा जगदम्बा कॉलोनी के पहुंच मार्ग का आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए।1
- पखांजूर - रक्षक में युवाओं का उत्साह1
- *करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने शव नर्मदा में फेंका! गाडरवारा के अंधे हत्याकांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार* एंकर - नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पलोहा थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। पुलिस के मुताबिक, तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर की हत्या कर शव को नर्मदा नदी में फेंके जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 16 सितंबर को परिजनों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर के लापता होने की शिकायत पलोहा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला गया, जिसके आधार पर पुलिस का शक 9 लोगों पर गया। पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर को करंट लगाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नर्मदा नदी में फेंकने की बात कबूल की है। मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम और डिजिटल साक्ष्यों की भी मदद ली गई। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कथित अवैध संबंध का एंगल भी सामने आया है। बाइट — बी.एल. त्यागी, थाना प्रभारी, पलोहा थाना *करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने शव नर्मदा में फेंका! गाडरवारा के अंधे हत्याकांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार* एंकर - नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पलोहा थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। पुलिस के मुताबिक, तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर की हत्या कर शव को नर्मदा नदी में फेंके जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 16 सितंबर को परिजनों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर के लापता होने की शिकायत पलोहा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला गया, जिसके आधार पर पुलिस का शक 9 लोगों पर गया। पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने तरबर उर्फ बड्डा गुर्जर को करंट लगाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नर्मदा नदी में फेंकने की बात कबूल की है। मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम और डिजिटल साक्ष्यों की भी मदद ली गई। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कथित अवैध संबंध का एंगल भी सामने आया है। बाइट — बी.एल. त्यागी, थाना प्रभारी, पलोहा थाना4
- *गुमशुदगी से हत्या के खुलासे तक पहुँची नरसिंहपुर पुलिस की सघन जांच* • *गुमशुदा की तलाश एवं मामले के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी।* • *गुमशुदगी के मामले का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सफल खुलासा, 09 आरोपी गिरफ्तार।* • *पुलिस जांच में गुमशुदा की करंट लगाकर हत्या किए जाने का हुआ खुलासा।* • *आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की गई।* • *आरोपियों ने हत्या के बाद शव नर्मदा नदी में फेंकना स्वीकार किया।* • *आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, गुमशुदा का गमछा, हाथ में पहनने का कड़ा एवं मोटरसाइकिल की चाबी जप्त की गई।*1