Shuru
Apke Nagar Ki App…
kareli___नेवी_जवान_पर_चाकू_से_जानलेवा_हमला,_पुलिस_ने_2_आरोपियों_को_किया_गिरफ्तार___
Dharmendra sahu
kareli___नेवी_जवान_पर_चाकू_से_जानलेवा_हमला,_पुलिस_ने_2_आरोपियों_को_किया_गिरफ्तार___
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Tendukheda___डोलोमाइट_खदान_पर_प्रशासन_की_जांच...........1
- बेटियों ने निभाया पुत्र का फर्ज पिता को दी मुखाग्नि सिंगाजी समाचार रामकिशन कुशवाहा1
- यहां स्थित मामा-भांजा मंदिर में श्री आदिनाथ जी को मामा तथा श्री चंद्रप्रभु जी को भांजे के रूप में मान्यता दी जाती है। इसी कारण यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच मामा-भांजा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | विशेष रिपोर्ट 🚨 🌿 धरती में दवा उकेरा गया…! 🛕 देवरी से 8 किमी दूर है प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र शांतिधाम बीनाबारह देवरी से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध जैन अतिशय क्षेत्र शांतिधाम बीनाबारह केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि जैनाचार्य समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी की तपोभूमि के रूप में भी अपनी विशेष पहचान रखता है। 🔴 लाल पत्थरों से निर्मित विशाल जिनालय में मूलनायक भगवान शांतिनाथ जी विराजमान हैं। 🛕 धरती के तल में आज भी मौजूद प्राचीन मंदिर इस क्षेत्र का सबसे बड़ा आकर्षण है धरती के तल में स्थित प्राचीन मंदिर, जहां भगवान जी की प्राचीन प्रतिमाएं विराजमान हैं। मंदिर के भीतर आज भी दो फीट से अधिक जल भरा रहने की बात श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का विषय है। सामने प्राचीन मान स्तंभ और कुआं इस क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को और विशेष बनाते हैं। 👨👦 मामा-भांजा मंदिर भी खास पहचान यहां स्थित मामा-भांजा मंदिर में श्री आदिनाथ जी को मामा तथा श्री चंद्रप्रभु जी को भांजे के रूप में मान्यता दी जाती है। इसी कारण यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच मामा-भांजा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। 🌾 सेवा और साधना का संगम शांतिधाम परिसर में 🔹 हथकरघा केंद्र 🔹 शांतिधारा 🔹 दयोदय गौशाला जैसी गतिविधियां भी संचालित हैं। और जब यह पूरा क्षेत्र सुखचेन नदी के किनारे स्थित हो, तो नाम में छिपा शांति और सुखचेन का भाव भी यहां की प्राकृतिक अनुभूति से जुड़ता दिखाई देता है। 📍 शांतिधाम बीनाबारह — आस्था, इतिहास, तप और प्रकृति का अनोखा संगम। 📸 GAG News | विशेष रिपोर्ट GAG news संपादक गौसेवक अखलेश गौरझामर 📱 संपर्क सूत्र: वाट्सएप एवं कॉल 7415358805 👉 हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े 👉 खबरें प्रकाशित हेतु भेजें3
- प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत समाचार 9977447750 नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत धवई अंतर्गत लमन्न्या टोला में लंबे समय से बदहाल सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने मोर्चा खोला है। ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने एकजुट होकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।1
- नर्मदा गणेश मंडल ब्रह्मांड घाट बरमान नर्मदे हर जिंदगी भर1
- kareli___नेवी_जवान_पर_चाकू_से_जानलेवा_हमला,_पुलिस_ने_2_आरोपियों_को_किया_गिरफ्तार___1
- *तरवर उर्फ बड्डू हत्याकांड का खुलासा: पूर्व नियोजित तरीके से करंट लगाने का आरोप, 9 गिरफ्तार!* नरसिंहपुर। 23 सितंबर 2026। जिले के पलोहा थाना क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी के मामले का पुलिस ने हत्या के प्रकरण के रूप में खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, गुमशुदा तरवर उर्फ बड्डू गुर्जर की कथित रूप से पूर्व नियोजित तरीके से करंट लगाकर हत्या की गई और बाद में शव को नर्मदा नदी में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम खकरिया निवासी लाखन सिंह गुर्जर ने 16 सितंबर को थाना पलोहा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 28 वर्षीय पुत्र तरवर उर्फ बड्डू 14 सितंबर की रात ग्राम गुज्जरखेड़ा गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी मोटरसाइकिल पावर हाउस के पास भटेरा में लावारिस हालत में मिली थी। मामले में धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने गुमशुदा की तलाश के साथ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि तरवर उर्फ बड्डू का ग्राम भटेरा में आना-जाना था और घटना वाले दिन उसे सुरेन्द्र जाटव के साथ देखा गया था। पुलिस के अनुसार, सुरेन्द्र जाटव से पूछताछ के दौरान कथित तौर पर अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाने और घटना को अंजाम देने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खेत में बिजली का तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया। 14 सितंबर की रात तरवर के वहां पहुंचने पर उसे करंट लगने से मौत होने की बात जांच में सामने आई है। इसके बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एनटीपीसी घाट, नर्मदा नदी में फेंकने की बात भी पुलिस ने बताई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नर्मदा नदी में शव की तलाश की, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, शव की तलाश लगातार जारी है। मामले में पुलिस ने सुरेन्द्र जाटव, लखन उर्फ भुज्जू जाटव, हेमराज उर्फ हिम्मू जाटव, बाबूलाल जाटव, भगवत जाटव, कमलेश उर्फ कम्मू जाटव, पूरन जाटव, राजेन्द्र जाटव और लक्ष्मण जाटव, सभी निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कथित घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, गुमशुदा का गमछा, हाथ में पहनने का कड़ा और मोटरसाइकिल की चाबी बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस ने प्रकरण में धारा 103(1), 238(2) और 61(2) बीएनएस का इजाफा किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में पलोहा, तेंदूखेड़ा थाना पुलिस तथा साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल। *थाना करेली में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार* नरसिंहपुर जिले के थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। *पूरा मामला -* दिनांक 17.09.2026 को प्रार्थी नंदराम कौरव निवासी पनारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका लड़का सूरज कौरव जो कि नेवी में पदस्थ है और गांव छुट्टी पर आया हुआ था। दिनांक 16.09.2026 की रात करीब 10:45 बजे गणेश पंडाल के सामने आरोपी कार्तिक उदेनिया पिता नरेन्द्र उदेनिया निवासी नारगी एवं अजय उर्फ छोटू नामदेव पिता भोगीराम नामदेव निवासी पनारी मोटर सायकल से आये और जान से मारने की नियत से सूरज कौरव पर धारदार चाकू से पेट, सीना एवं पीठ पर वार कर दिया। जिससे सूरज को गंभीर चोटें आईं। जिसे तत्काल अपोलो अस्पताल जबलपुर में भर्ती कराया गया, जो अभी इलाजरत है। इस पर थाना करेली में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 880/2026 धारा 296ए, 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी कार्तिक उदेनिया के खिलाफ थाना करेली एवं थाना गाडरवाड़ा में पहले से कई अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर के निर्देशन में आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दोनों आरोपियों को नारगी एवं माल्हनवाड़ा के पास गन्ने के खेत से दिनांक 22.09.2026 की रात्रि 8 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्तिक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जप्त किया गया है।1