logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जगदम्बा कॉलोनी का पहुंच मार्ग अतिक्रमण की चपेट में, सड़क चौड़ीकरण की मांग; एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड की आवाजाही पर भी सवाल!* नरसिंहपुर। 23 सितम्बर 2026 जगदम्बा कॉलोनी, मुशरान वार्ड कंदेली के रहवासियों ने कॉलोनी के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया है। रहवासियों का कहना है कि सांकल रोड से जगदम्बा कॉलोनी तक पहुंचने वाला मार्ग वर्तमान में बेहद संकीर्ण है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी तक पहुंचने के लिए सांकल रोड से लगे शासकीय रकबे के खसरा नंबर 77 में से मार्ग है। आरोप है कि मार्ग के आसपास कुछ लोगों द्वारा आवंटित पट्टा क्षेत्र से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के कारण रास्ता और अधिक संकरा हो गया है। स्थिति यह है कि मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल बताया गया है। रहवासियों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि मार्ग की संकीर्णता के कारण आपात स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहनों के कॉलोनी तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण कराने की मांग की है। इसके अलावा रहवासियों का कहना है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा पहुंच मार्ग पर कई चेंबर बनाए जाने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति आवागमन के लिए खराब बताई गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। आवेदन के अनुसार, कॉलोनीवासियों द्वारा इस समस्या को लेकर कई वर्षों से मौखिक एवं लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। वहीं, 20 जनवरी 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नरसिंहपुर को भी लिखित आवेदन दिया गया था। रहवासियों का आरोप है कि समय बीतने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि मौके की जांच कराकर शासकीय भूमि की सीमांकन कार्रवाई कराई जाए, यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा जगदम्बा कॉलोनी के पहुंच मार्ग का आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए।

3 hrs ago
user_Polkholnewz
Polkholnewz
News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

*जगदम्बा कॉलोनी का पहुंच मार्ग अतिक्रमण की चपेट में, सड़क चौड़ीकरण की मांग; एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड की आवाजाही पर भी सवाल!* नरसिंहपुर। 23 सितम्बर 2026 जगदम्बा कॉलोनी, मुशरान वार्ड कंदेली के रहवासियों ने कॉलोनी के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया है। रहवासियों का कहना है कि सांकल रोड से जगदम्बा कॉलोनी तक पहुंचने वाला मार्ग वर्तमान में बेहद संकीर्ण है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी तक पहुंचने के लिए सांकल रोड से लगे शासकीय रकबे के खसरा नंबर 77 में से मार्ग है। आरोप है कि मार्ग के आसपास कुछ लोगों द्वारा आवंटित पट्टा क्षेत्र से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के कारण रास्ता और अधिक संकरा हो गया है। स्थिति यह है कि मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल बताया गया है। रहवासियों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि मार्ग की संकीर्णता के कारण आपात स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहनों के कॉलोनी तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण कराने की मांग की है। इसके अलावा रहवासियों का कहना है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा पहुंच मार्ग पर कई चेंबर बनाए जाने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति आवागमन के लिए खराब बताई गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। आवेदन के अनुसार, कॉलोनीवासियों द्वारा इस समस्या को लेकर कई वर्षों से मौखिक एवं लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। वहीं, 20 जनवरी 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नरसिंहपुर को भी लिखित आवेदन दिया गया था। रहवासियों का आरोप है कि समय बीतने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि मौके की जांच कराकर शासकीय भूमि की सीमांकन कार्रवाई कराई जाए, यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा जगदम्बा कॉलोनी के पहुंच मार्ग का आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *जगदम्बा कॉलोनी का पहुंच मार्ग अतिक्रमण की चपेट में, सड़क चौड़ीकरण की मांग; एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड की आवाजाही पर भी सवाल!* नरसिंहपुर। 23 सितम्बर 2026 जगदम्बा कॉलोनी, मुशरान वार्ड कंदेली के रहवासियों ने कॉलोनी के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया है। रहवासियों का कहना है कि सांकल रोड से जगदम्बा कॉलोनी तक पहुंचने वाला मार्ग वर्तमान में बेहद संकीर्ण है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी तक पहुंचने के लिए सांकल रोड से लगे शासकीय रकबे के खसरा नंबर 77 में से मार्ग है। आरोप है कि मार्ग के आसपास कुछ लोगों द्वारा आवंटित पट्टा क्षेत्र से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के कारण रास्ता और अधिक संकरा हो गया है। स्थिति यह है कि मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल बताया गया है। रहवासियों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि मार्ग की संकीर्णता के कारण आपात स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहनों के कॉलोनी तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण कराने की मांग की है। इसके अलावा रहवासियों का कहना है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा पहुंच मार्ग पर कई चेंबर बनाए जाने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति आवागमन के लिए खराब बताई गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। आवेदन के अनुसार, कॉलोनीवासियों द्वारा इस समस्या को लेकर कई वर्षों से मौखिक एवं लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। वहीं, 20 जनवरी 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नरसिंहपुर को भी लिखित आवेदन दिया गया था। रहवासियों का आरोप है कि समय बीतने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि मौके की जांच कराकर शासकीय भूमि की सीमांकन कार्रवाई कराई जाए, यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा जगदम्बा कॉलोनी के पहुंच मार्ग का आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए।
    1
    *जगदम्बा कॉलोनी का पहुंच मार्ग अतिक्रमण की चपेट में, सड़क चौड़ीकरण की मांग; एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड की आवाजाही पर भी सवाल!*
नरसिंहपुर।  23 सितम्बर 2026 जगदम्बा कॉलोनी, मुशरान वार्ड कंदेली के रहवासियों ने कॉलोनी के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया है। रहवासियों का कहना है कि सांकल रोड से जगदम्बा कॉलोनी तक पहुंचने वाला मार्ग वर्तमान में बेहद संकीर्ण है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आवेदन में रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी तक पहुंचने के लिए सांकल रोड से लगे शासकीय रकबे के खसरा नंबर 77 में से मार्ग है। आरोप है कि मार्ग के आसपास कुछ लोगों द्वारा आवंटित पट्टा क्षेत्र से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के कारण रास्ता और अधिक संकरा हो गया है। स्थिति यह है कि मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल बताया गया है।
रहवासियों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि मार्ग की संकीर्णता के कारण आपात स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहनों के कॉलोनी तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण कराने की मांग की है।
इसके अलावा रहवासियों का कहना है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा पहुंच मार्ग पर कई चेंबर बनाए जाने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति आवागमन के लिए खराब बताई गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
आवेदन के अनुसार, कॉलोनीवासियों द्वारा इस समस्या को लेकर कई वर्षों से मौखिक एवं लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। वहीं, 20 जनवरी 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नरसिंहपुर को भी लिखित आवेदन दिया गया था। रहवासियों का आरोप है कि समय बीतने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
अब कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि मौके की जांच कराकर शासकीय भूमि की सीमांकन कार्रवाई कराई जाए, यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा जगदम्बा कॉलोनी के पहुंच मार्ग का आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जबलपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल। *भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब* *जबलपुर। भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पावन पूजन पर्व के अवसर पर श्री विश्वकर्मा महासंगठन, जबलपुर के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज के साथ-साथ शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की*। *इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा युवा महासंगठन ने भी बड़ी संख्या में युवाओं के साथ अपनी गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। युवाओं की सहभागिता ने शोभायात्रा में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा समाज की एकता एवं संगठन शक्ति का परिचय दिया*। *वहीं श्री विश्वकर्मा महिला महासंगठन की मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। युवाओं का उत्साह, मातृशक्ति की सहभागिता और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन इस भव्य आयोजन की विशेष पहचान रहा*। *कार्यक्रम में जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं PWD मंत्री माननीय श्री राकेश सिंह जी, जबलपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री आशीष दुबे जी, पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन घनघोरिया जी, JDA अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी, JDA उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केशरवानी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी एवं जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तथा नगर निगम PWD विभाग के मंत्री श्री विवेक राम सोनकर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई*। *सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के दर्शन कर विश्वकर्मा समाज को पूजन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा समाज की उन्नति, एकता और समृद्धि की कामना की*मंदिर निर्माण के लिए ₹10 लाख की घोषणा* *इस अवसर पर माननीय श्री राकेश सिंह जी द्वारा जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के मंदिर निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि की घोषणा की गई। इस घोषणा का समाजजनों द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया*। *यह भव्य आयोजन विश्वकर्मा समाज की आस्था, एकता, संगठन शक्ति और युवा-मातृशक्ति की सहभागिता का शानदार उदाहरण बना*। *जय भगवान श्री विश्वकर्मा* *विश्वकर्मा समाज की एकता — समाज की शक्ति*
    1
    जबलपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल।               *भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब* 

*जबलपुर। भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पावन पूजन पर्व के अवसर पर श्री विश्वकर्मा महासंगठन, जबलपुर के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज के साथ-साथ शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की*।

*इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा युवा महासंगठन ने भी बड़ी संख्या में युवाओं के साथ अपनी गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। युवाओं की सहभागिता ने शोभायात्रा में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा समाज की एकता एवं संगठन शक्ति का परिचय दिया*।

*वहीं श्री विश्वकर्मा महिला महासंगठन की मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। युवाओं का उत्साह, मातृशक्ति की सहभागिता और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन इस भव्य आयोजन की विशेष पहचान रहा*।

*कार्यक्रम में जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं PWD मंत्री माननीय श्री राकेश सिंह जी, जबलपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री आशीष दुबे जी, पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन घनघोरिया जी, JDA अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी, JDA उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केशरवानी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी एवं जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तथा नगर निगम PWD विभाग के मंत्री श्री विवेक राम सोनकर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई*।

*सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के दर्शन कर विश्वकर्मा समाज को पूजन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा समाज की उन्नति, एकता और समृद्धि की कामना की*मंदिर निर्माण के लिए ₹10 लाख की घोषणा*

*इस अवसर पर माननीय श्री राकेश सिंह जी द्वारा जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के मंदिर निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि की घोषणा की गई। इस घोषणा का समाजजनों द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया*।

*यह भव्य आयोजन विश्वकर्मा समाज की आस्था, एकता, संगठन शक्ति और युवा-मातृशक्ति की सहभागिता का शानदार उदाहरण बना*।
*जय भगवान श्री विश्वकर्मा* 
 *विश्वकर्मा समाज की एकता — समाज की शक्ति*
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
  • मध्यान्ह भोजन समूह की महिलाओं की हड़ताल से स्कूलों में बंद हुआ भोजन
    1
    मध्यान्ह भोजन समूह की महिलाओं की हड़ताल से स्कूलों में बंद हुआ भोजन
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गोटेगांव अतिवृष्टि से मक्का, सोयाबीन, उड़द की फसलें बर्बाद, ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन_ गोटेगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकबेल के अध्यक्ष अरविन्द सिंह पटेल के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोटेगांव के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा गया।
    1
    गोटेगांव अतिवृष्टि से मक्का, सोयाबीन, उड़द की फसलें बर्बाद, ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन_
गोटेगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकबेल के अध्यक्ष अरविन्द सिंह पटेल के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोटेगांव के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा गया।
    user_प्रदीप शर्मा करेली
    प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पखांजूर- रोजगार के नाम पर महाराष्ट्र से लोगों को लाने का आरोप
    1
    पखांजूर- रोजगार के नाम पर महाराष्ट्र से लोगों को लाने का आरोप
    user_Ashish dubey
    Ashish dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डोल ग्यारस पर आस्था और परंपरा का संगम, ठाकुरजी के डोलों का स्वागत, गेड़ी दंड ने मोहा मन पिपरिया। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर पिपरिया में आस्था, परंपरा और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। हिंदू उत्सव समिति पिपरिया के तत्वावधान में आयोजित डोल ग्यारस महोत्सव में ठाकुरजी के डोलों का स्वागत एवं पूजन किया गया। इसके साथ ही पारंपरिक गेड़ी दंड प्रदर्शन और भजन संध्या ने कार्यक्रम में भक्तिमय रंग भर दिया।
    1
    डोल ग्यारस पर आस्था और परंपरा का संगम, ठाकुरजी के डोलों का स्वागत, गेड़ी दंड ने मोहा मन
पिपरिया। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर पिपरिया में आस्था, परंपरा और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। हिंदू उत्सव समिति पिपरिया के तत्वावधान में आयोजित डोल ग्यारस महोत्सव में ठाकुरजी के डोलों का स्वागत एवं पूजन किया गया। इसके साथ ही पारंपरिक गेड़ी दंड प्रदर्शन और भजन संध्या ने कार्यक्रम में भक्तिमय रंग भर दिया।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *नरसिंहपुर में मूंग तुलाई के नाम पर ₹48 हजार वसूली का आरोप, 9 कट्टी मूंग और डेढ़ क्विंटल मूंग गायब होने की शिकायत!* नरसिंहपुर। 23 सितम्बर 2026 सेवा सहकारी समिति मड़गुला के अधिकारियों-कर्मचारियों पर मूंग तुलाई एवं उपार्जन प्रक्रिया के दौरान कथित अवैध वसूली और मूंग की कमी से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में दो आवेदकों ने कलेक्टर नरसिंहपुर को आवेदन देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने तथा कथित रूप से वसूली गई ₹48 हजार की राशि, 9 कट्टी मूंग एवं करीब डेढ़ क्विंटल मूंग वापस दिलाए जाने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, आवेदकों ने इससे पहले 17 सितंबर 2026 को जनसुनवाई में कलेक्टर तथा इसी दिन पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत प्रस्तुत की थी। आवेदकों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत में बताया गया है कि 25 जुलाई और 2 अगस्त 2026 को मूंग फसल के विक्रय के लिए समिति पहुंचने पर कथित रूप से ₹2,000 लिए गए। इसके बाद 2 अगस्त को टोकन क्रमांक 187 देकर आर. लक्ष्मण वेयर हाउस गाडरवारा भेजा गया, लेकिन वहां भीड़ के कारण कथित रूप से बिना तुलाई के ट्रैक्टर वापस लौटना पड़ा। आवेदन के मुताबिक, 15 अगस्त को पुनः ₹5,000 लिए गए और टोकन क्रमांक 107 देकर नागपाल वेयर हाउस भेजा गया। वहां भी तुलाई नहीं हो सकी। इसके बाद 16 अगस्त को समिति कर्मचारी नीरज मेहरा पर कथित रूप से ₹5,000 मांगने और राशि लेने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इसके बाद प्रतीक वेयर हाउस गाडरवारा में मूंग की तुलाई के लिए ट्रैक्टर अंदर करवाए गए। आवेदकों ने आगे आरोप लगाया है कि 16 से 19 अगस्त के बीच तुलाई प्रक्रिया को लेकर उनसे लगातार राशि की मांग की गई। शिकायत में कुल ₹48 हजार की कथित वसूली का उल्लेख किया गया है। साथ ही 9 कट्टी मूंग तथा करीब डेढ़ क्विंटल मूंग के संबंध में भी शिकायत की गई है। आवेदन में सेवा सहकारी समिति मड़गुला, समिति से जुड़े अधिकारी राजेन्द्र सिंह उर्फ सिंग साहब तथा वेयर हाउस कर्मचारी नीरज मेहरा को अनावेदक बनाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने, कथित रूप से ली गई ₹48 हजार की राशि तथा मूंग की वापसी कराने की मांग की है। नोट: शिकायत में लगाए गए आरोप आवेदकों के कथन पर आधारित हैं। मामले में संबंधित समिति, कर्मचारियों अथवा प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    *नरसिंहपुर में मूंग तुलाई के नाम पर ₹48 हजार वसूली का आरोप, 9 कट्टी मूंग और डेढ़ क्विंटल मूंग गायब होने की शिकायत!*
नरसिंहपुर।  23 सितम्बर 2026 सेवा सहकारी समिति मड़गुला के अधिकारियों-कर्मचारियों पर मूंग तुलाई एवं उपार्जन प्रक्रिया के दौरान कथित अवैध वसूली और मूंग की कमी से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में दो आवेदकों ने कलेक्टर नरसिंहपुर को आवेदन देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने तथा कथित रूप से वसूली गई ₹48 हजार की राशि, 9 कट्टी मूंग एवं करीब डेढ़ क्विंटल मूंग वापस दिलाए जाने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, आवेदकों ने इससे पहले 17 सितंबर 2026 को जनसुनवाई में कलेक्टर तथा इसी दिन पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत प्रस्तुत की थी। आवेदकों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
शिकायत में बताया गया है कि 25 जुलाई और 2 अगस्त 2026 को मूंग फसल के विक्रय के लिए समिति पहुंचने पर कथित रूप से ₹2,000 लिए गए। इसके बाद 2 अगस्त को टोकन क्रमांक 187 देकर आर. लक्ष्मण वेयर हाउस गाडरवारा भेजा गया, लेकिन वहां भीड़ के कारण कथित रूप से बिना तुलाई के ट्रैक्टर वापस लौटना पड़ा।
आवेदन के मुताबिक, 15 अगस्त को पुनः ₹5,000 लिए गए और टोकन क्रमांक 107 देकर नागपाल वेयर हाउस भेजा गया। वहां भी तुलाई नहीं हो सकी। इसके बाद 16 अगस्त को समिति कर्मचारी नीरज मेहरा पर कथित रूप से ₹5,000 मांगने और राशि लेने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इसके बाद प्रतीक वेयर हाउस गाडरवारा में मूंग की तुलाई के लिए ट्रैक्टर अंदर करवाए गए।
आवेदकों ने आगे आरोप लगाया है कि 16 से 19 अगस्त के बीच तुलाई प्रक्रिया को लेकर उनसे लगातार राशि की मांग की गई। शिकायत में कुल ₹48 हजार की कथित वसूली का उल्लेख किया गया है। साथ ही 9 कट्टी मूंग तथा करीब डेढ़ क्विंटल मूंग के संबंध में भी शिकायत की गई है।
आवेदन में सेवा सहकारी समिति मड़गुला, समिति से जुड़े अधिकारी राजेन्द्र सिंह उर्फ सिंग साहब तथा वेयर हाउस कर्मचारी नीरज मेहरा को अनावेदक बनाया गया है।
शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने, कथित रूप से ली गई ₹48 हजार की राशि तथा मूंग की वापसी कराने की मांग की है।
नोट: शिकायत में लगाए गए आरोप आवेदकों के कथन पर आधारित हैं। मामले में संबंधित समिति, कर्मचारियों अथवा प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नरसिंहपुर - पार्किंग को लेकर विवाद, ठेकेदार ने की फायरिंग नरसिंहपुर के बालाजी कॉम्प्लेक्स के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे कार पार्किंग को लेकर एक ठेकेदार और कोचिंग छात्रों में विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि शासकीय ठेकेदार ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल से 3 कारतूस बरामद कर आरोपित ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
    1
    नरसिंहपुर - पार्किंग को लेकर विवाद, ठेकेदार ने की फायरिंग
नरसिंहपुर के बालाजी कॉम्प्लेक्स के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे कार पार्किंग को लेकर एक ठेकेदार और कोचिंग छात्रों में विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि शासकीय ठेकेदार ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल से 3 कारतूस बरामद कर आरोपित ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.