Shuru
Apke Nagar Ki App…
डोल ग्यारस पर आस्था और परंपरा का संगम, ठाकुरजी के डोलों का स्वागत, गेड़ी दंड ने मोहा मन पिपरिया। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर पिपरिया में आस्था, परंपरा और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। हिंदू उत्सव समिति पिपरिया के तत्वावधान में आयोजित डोल ग्यारस महोत्सव में ठाकुरजी के डोलों का स्वागत एवं पूजन किया गया। इसके साथ ही पारंपरिक गेड़ी दंड प्रदर्शन और भजन संध्या ने कार्यक्रम में भक्तिमय रंग भर दिया।
न्यूज नर्मदापुरम
डोल ग्यारस पर आस्था और परंपरा का संगम, ठाकुरजी के डोलों का स्वागत, गेड़ी दंड ने मोहा मन पिपरिया। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर पिपरिया में आस्था, परंपरा और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। हिंदू उत्सव समिति पिपरिया के तत्वावधान में आयोजित डोल ग्यारस महोत्सव में ठाकुरजी के डोलों का स्वागत एवं पूजन किया गया। इसके साथ ही पारंपरिक गेड़ी दंड प्रदर्शन और भजन संध्या ने कार्यक्रम में भक्तिमय रंग भर दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डोल ग्यारस पर आस्था और परंपरा का संगम, ठाकुरजी के डोलों का स्वागत, गेड़ी दंड ने मोहा मन पिपरिया। डोल ग्यारस के पावन पर्व पर पिपरिया में आस्था, परंपरा और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। हिंदू उत्सव समिति पिपरिया के तत्वावधान में आयोजित डोल ग्यारस महोत्सव में ठाकुरजी के डोलों का स्वागत एवं पूजन किया गया। इसके साथ ही पारंपरिक गेड़ी दंड प्रदर्शन और भजन संध्या ने कार्यक्रम में भक्तिमय रंग भर दिया।1
- मां की ममता को समर्पित एक श्रद्धांजलि -पुण्यतिथि पर भोजन सेवा- सोहागपुर (नर्मदापुरम) माँ इस दुनिया से चली जाती है, पर उसकी ममता, उसके संस्कार और उसकी यादें कभी नहीं जातीं... इसी भावना को जीवंत करते हुए रामगंज वार्ड निवासी 3 EME Centre भोपाल में पदस्थ श्री संदीप तोमर जी, मॉडल स्कूल निभौरा में पदस्थ शिक्षक श्री प्रदीप तोमर जी एवं श्री प्रभात तोमर जी ने अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या बाई तोमर जी की छठवीं पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में राम रहीम रोटी बैंक में सहयोग प्रदान कर जरूरतमंदों को भोजन कराया। यह केवल भोजन नहीं, बल्कि एक माँ के नाम पर उसकी ममता का प्रसाद बाँटना है। माँ के द्वारा सिखाए गए परोपकार के मार्ग पर चलकर तोमर परिवार ने सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। ऐसे सपूतों पर हम सबको गर्व है। पूज्य माताजी की पुण्य आत्मा को शत्-शत् नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति 🙏1
- छात्रावासों में भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था पर एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कलमेशरा ITI में मशीनरी और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर डॉ. बबिता राठौर ने मंगलवार को सोहागपुर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास तथा ग्राम कलमेशरा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने दोनों छात्रावासों में विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर भोजन, साफ-सफाई, रहने की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों से उनकी समस्याएं भी जानीं और छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। छात्रावास परिसर के साथ-साथ कमरों और शौचालयों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों के बिस्तर एवं उपयोग किए जाने वाले कपड़ों की समय-समय पर धुलाई कराने तथा पूरे परिसर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी एसडीएम ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने विद्यार्थियों के नियमित रूटीन हेल्थ चेकअप समय पर कराने तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। ITI में मशीनरी और प्रशिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा छात्रावासों के निरीक्षण के बाद एसडीएम डॉ. बबिता राठौर ने ग्राम कलमेशरा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) पहुंचकर विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों एवं कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में उपलब्ध मशीनरी, प्रशिक्षण उपकरणों और उनके रख-रखाव की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, प्रायोगिक अध्ययन और संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग और मशीनरी का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छात्रावासों में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए, वहीं ITI में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।2
- *जगदम्बा कॉलोनी का पहुंच मार्ग अतिक्रमण की चपेट में, सड़क चौड़ीकरण की मांग; एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड की आवाजाही पर भी सवाल!* नरसिंहपुर। 23 सितम्बर 2026 जगदम्बा कॉलोनी, मुशरान वार्ड कंदेली के रहवासियों ने कॉलोनी के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया है। रहवासियों का कहना है कि सांकल रोड से जगदम्बा कॉलोनी तक पहुंचने वाला मार्ग वर्तमान में बेहद संकीर्ण है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी तक पहुंचने के लिए सांकल रोड से लगे शासकीय रकबे के खसरा नंबर 77 में से मार्ग है। आरोप है कि मार्ग के आसपास कुछ लोगों द्वारा आवंटित पट्टा क्षेत्र से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के कारण रास्ता और अधिक संकरा हो गया है। स्थिति यह है कि मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल बताया गया है। रहवासियों ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि मार्ग की संकीर्णता के कारण आपात स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे वाहनों के कॉलोनी तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण कराने की मांग की है। इसके अलावा रहवासियों का कहना है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा पहुंच मार्ग पर कई चेंबर बनाए जाने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति आवागमन के लिए खराब बताई गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। आवेदन के अनुसार, कॉलोनीवासियों द्वारा इस समस्या को लेकर कई वर्षों से मौखिक एवं लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। वहीं, 20 जनवरी 2026 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नरसिंहपुर को भी लिखित आवेदन दिया गया था। रहवासियों का आरोप है कि समय बीतने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि मौके की जांच कराकर शासकीय भूमि की सीमांकन कार्रवाई कराई जाए, यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा जगदम्बा कॉलोनी के पहुंच मार्ग का आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए।1
- पाँचवीं अनुसूचित क्षेत्र तामिया में दूधी सिंचाई परियोजना के विरोध में सैकड़ों आदिवासी किसानों का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा गया सामूहिक ज्ञापन पाँचवीं अनुसूचित क्षेत्र तामिया में दूधी सिंचाई परियोजना के विरोध में सैकड़ों आदिवासी किसानों का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा गया सामूहिक ज्ञापन फर्जी ग्रामसभा, बार-बार नोटिस और बिना ग्रामसभा की स्वतंत्र सहमति भूमि अधिग्रहण का आरोप; 7 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन की चेतावनी छिंदवाड़ा | 22 सितम्बर 2026 पाँचवीं अनुसूचित क्षेत्र तामिया विकासखंड में प्रस्तावित दूधी सिंचाई परियोजना के विरोध में आज जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा में सैकड़ों आदिवासी किसान एवं प्रभावित ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल, मध्यप्रदेश के नाम विस्तृत सामूहिक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तामिया विकासखंड के 11 प्रभावित ग्रामों के ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि और आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है तथा ग्रामसभाओं द्वारा परियोजना का विरोध किए जाने के बावजूद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। 11 ग्रामों के 1166 परिवार होंगे प्रभावित ज्ञापन के अनुसार दूधी सिंचाई परियोजना से लगभग 752.54 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हो रही है तथा 1166 आदिवासी परिवार विस्थापन की जद में हैं। प्रभावित ग्राम हैं— * पोंड़ी * पाठई * खुनिया * घमहरा * केवलारी * खापासानी * देहगांव कला * चावलपानी * नजरपुर कामठी * खेरीशेरगंजाना * बहेरी खुर्द ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र संविधान की पाँचवीं अनुसूची के अंतर्गत अधिसूचित अनुसूचित क्षेत्र है, इसलिए यहां भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में ग्रामसभा की भूमिका सर्वोपरि है। ग्रामसभा के निर्णय की अनदेखी का आरोप प्रभावित ग्रामसभाओं ने दावा किया कि पूर्व में आयोजित ग्रामसभाओं में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर स्पष्ट निर्णय लिया गया था कि दूधी सिंचाई परियोजना के लिए भूमि नहीं दी जाएगी। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा बार-बार ग्रामसभा बुलाने, नोटिस जारी करने और पुनः सहमति लेने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। बार-बार नोटिस देकर मानसिक दबाव बनाने का आरोप ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कई बार नोटिस जारी कर ग्रामीणों को उपस्थित होने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि अधिकांश ग्रामीण कानून की जानकारी से वंचित हैं और नोटिसों की भाषा से भय एवं मानसिक दबाव का वातावरण बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा ने उठाए संवैधानिक सवाल राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा (RKM) एवं JBD GROUP ने कहा कि पाँचवीं अनुसूची, PESA Act 1996, मध्यप्रदेश पेसा नियम 2022, वन अधिकार अधिनियम 2006 तथा भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम 2013 के प्रावधानों का पालन किए बिना भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। संगठन ने मांग की कि ग्रामसभा की स्वतंत्र, पूर्व एवं सूचित सहमति के बिना किसी भी प्रकार की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाए। किसानों की प्रमुख मांगें ज्ञापन में प्रशासन से निम्न प्रमुख मांगें की गईं— * दूधी सिंचाई परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण की समस्त कार्रवाई तत्काल स्थगित की जाए। * पूर्व में पारित ग्रामसभा प्रस्तावों को विधिक मान्यता दी जाए। * किसी भी ग्रामसभा की कार्यवाही वीडियो रिकॉर्डिंग एवं सार्वजनिक सूचना के साथ पारदर्शी तरीके से कराई जाए। * कथित फर्जी ग्रामसभा और सहमति की स्वतंत्र जांच कराई जाए। * प्रभावित ग्रामीणों को जारी सभी नोटिस वापस लिए जाएं। * संबंधित अधिकारियों द्वारा दबाव और डराने-धमकाने की शिकायतों की जांच की जाए। * प्रत्येक प्रभावित ग्राम में संविधान, पेसा कानून एवं भूमि अधिग्रहण कानून पर जनसुनवाई आयोजित की जाए। 7 अक्टूबर से जनआंदोलन की चेतावनी ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि यदि 7 अक्टूबर 2026 तक प्रशासन द्वारा लिखित रूप से उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रभावित ग्रामों के ग्रामीण लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन, विशाल ग्रामसभा, पारंपरिक आदिवासी पंचायत सम्मेलन और जिला स्तर पर जनआंदोलन शुरू करेंगे। बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी रहे उपस्थित आज कलेक्ट्रेट में आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम में पाँचवीं अनुसूचित क्षेत्र के सभी प्रभावित गांवों से सैकड़ों किसान एवं आदिवासी ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा एवं JBD GROUP की ओर से देवरावेन भलावी (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष), कृष्णा सल्लाम, तुलसी धुर्वे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जारीकर्ता समस्त किसान दूधी परियोजना के विरोध में एवं राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा (RKM) JBD GROUP युवा एवं छात्र संगठन जिला इकाई – छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) एकता • संघर्ष • अधिकार • सम्मान4
- सालों का इंतजार खत्म! वॉर्ड 12 में सड़क निर्माण से जलभराव की समस्या हुई दूर, पार्षद मंजीत जी ने किया निरीक्षण 📝 लाइन / डिस्क्रिप्शन (Description) इटारसी के वॉर्ड नंबर 12 के निवासियों को आखिरकार वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से राहत मिल गई है। वाल्मीकि गुरुद्वारा से कावेरी स्टेट चौराहे तक नई सड़क का निर्माण हो चुका है। स्थानीय लोकप्रिय पार्षद मंजीत जी के प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित विकास कार्य पूरा हुआ है, जिसका उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वॉर्डवासियों में खुशी की लहर है! #️⃣ हैशटैग (Hashtags) #ItarsiUpdate #Ward12Itarsi #ManjeetJi #ItarsiNews #RoadConstruction #MadhyaPradeshNews #LocalDevelopment #ItarsiLive सालों का इंतजार खत्म! वॉर्ड 12 में सड़क निर्माण से जलभराव की समस्या हुई दूर, पार्षद मंजीत जी ने किया निरीक्षण 📝 लाइन / डिस्क्रिप्शन (Description) इटारसी के वॉर्ड नंबर 12 के निवासियों को आखिरकार वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से राहत मिल गई है। वाल्मीकि गुरुद्वारा से कावेरी स्टेट चौराहे तक नई सड़क का निर्माण हो चुका है। स्थानीय लोकप्रिय पार्षद मंजीत जी के प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित विकास कार्य पूरा हुआ है, जिसका उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वॉर्डवासियों में खुशी की लहर है! #️⃣ हैशटैग (Hashtags) #ItarsiUpdate #Ward12Itarsi #ManjeetJi #ItarsiNews #RoadConstruction #MadhyaPradeshNews #LocalDevelopment #ItarsiLive1
- मिराज कॉलोनी में रामायण गणेश उत्सव समिति के पंडाल में उमड़ी भीड़, महाआरती में शामिल हुईं सैकड़ों महिलाएं नर्मदापुरम। शहर की मिराज कॉलोनी में रामायण गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित गणेश पंडाल में गणेश उत्सव की धूम है। समिति द्वारा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है, ऊपर सफेद झालर और फूलों की लडियों से विशेष सजावट की गई है। बीती रात पंडाल में हुई महाआरती में कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं ने हाथों में आरती की थाल लेकर भाग लिया। भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा को गेंदे के फूलों और रोशनी से सजाया गया था, जिसके दर्शन के लिए देर रात तक भीड़ लगी रही। समिति के सदस्यों ने बताया कि रोज शाम महाआरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। विसर्जन तक इसी तरह धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।2
- 108 एंबुलेंस बनी सब्जी ढोने का साधन! वायरल वीडियो से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप नर्मदापुरम। मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए दौड़ने वाली स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस का इस्तेमाल सब्जी-भाजी और सामान ढोने के लिए किए जाने का मामला सामने आया है। नर्मदापुरम के हीरो होंडा चौराहे के पास रविवार देर रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एंबुलेंस के अंदर सब्जियों से भरे कट्टे, कैरेट और बड़े-बड़े बोरे लादे जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखा पूरा मामला वायरल वीडियो में सड़क किनारे खड़ी 108 एंबुलेंस के पिछले दरवाजे खुले नजर आ रहे हैं। एंबुलेंस के अंदर बने स्ट्रेचर पर सब्जियों से भरे कट्टे, कैरेट और अन्य सामान रखा जा रहा है। वीडियो बनाने वाले युवक के मुताबिक, सामान लादने के बाद एक व्यक्ति को एंबुलेंस के पिछले हिस्से में बैठाया गया और गेट बंद कर दिया गया। कुछ दूरी आगे जाने के बाद वह व्यक्ति एंबुलेंस के आगे वाले हिस्से में जाकर बैठ गया। इसके बाद एंबुलेंस वहां से तेज रफ्तार में रवाना हो गई। वीडियो सामने आने के बाद 108 एंबुलेंस की मॉनिटरिंग और संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएमएचओ ने बताया गंभीर और शर्मनाक मामले में नर्मदापुरम सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने इसे गंभीर और शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ के अनुसार, एंबुलेंस संचालकों को पहले भी समय पर नहीं पहुंचने संबंधी शिकायतों के बारे में वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जा चुका है।1