*नरसिंहपुर में मूंग तुलाई के नाम पर ₹48 हजार वसूली का आरोप, 9 कट्टी मूंग और डेढ़ क्विंटल मूंग गायब होने की शिकायत!* नरसिंहपुर। 23 सितम्बर 2026 सेवा सहकारी समिति मड़गुला के अधिकारियों-कर्मचारियों पर मूंग तुलाई एवं उपार्जन प्रक्रिया के दौरान कथित अवैध वसूली और मूंग की कमी से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में दो आवेदकों ने कलेक्टर नरसिंहपुर को आवेदन देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने तथा कथित रूप से वसूली गई ₹48 हजार की राशि, 9 कट्टी मूंग एवं करीब डेढ़ क्विंटल मूंग वापस दिलाए जाने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, आवेदकों ने इससे पहले 17 सितंबर 2026 को जनसुनवाई में कलेक्टर तथा इसी दिन पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत प्रस्तुत की थी। आवेदकों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत में बताया गया है कि 25 जुलाई और 2 अगस्त 2026 को मूंग फसल के विक्रय के लिए समिति पहुंचने पर कथित रूप से ₹2,000 लिए गए। इसके बाद 2 अगस्त को टोकन क्रमांक 187 देकर आर. लक्ष्मण वेयर हाउस गाडरवारा भेजा गया, लेकिन वहां भीड़ के कारण कथित रूप से बिना तुलाई के ट्रैक्टर वापस लौटना पड़ा। आवेदन के मुताबिक, 15 अगस्त को पुनः ₹5,000 लिए गए और टोकन क्रमांक 107 देकर नागपाल वेयर हाउस भेजा गया। वहां भी तुलाई नहीं हो सकी। इसके बाद 16 अगस्त को समिति कर्मचारी नीरज मेहरा पर कथित रूप से ₹5,000 मांगने और राशि लेने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इसके बाद प्रतीक वेयर हाउस गाडरवारा में मूंग की तुलाई के लिए ट्रैक्टर अंदर करवाए गए। आवेदकों ने आगे आरोप लगाया है कि 16 से 19 अगस्त के बीच तुलाई प्रक्रिया को लेकर उनसे लगातार राशि की मांग की गई। शिकायत में कुल ₹48 हजार की कथित वसूली का उल्लेख किया गया है। साथ ही 9 कट्टी मूंग तथा करीब डेढ़ क्विंटल मूंग के संबंध में भी शिकायत की गई है। आवेदन में सेवा सहकारी समिति मड़गुला, समिति से जुड़े अधिकारी राजेन्द्र सिंह उर्फ सिंग साहब तथा वेयर हाउस कर्मचारी नीरज मेहरा को अनावेदक बनाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने, कथित रूप से ली गई ₹48 हजार की राशि तथा मूंग की वापसी कराने की मांग की है। नोट: शिकायत में लगाए गए आरोप आवेदकों के कथन पर आधारित हैं। मामले में संबंधित समिति, कर्मचारियों अथवा प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

- तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर बेटियों ने निभाया पुत्र का फर्ज पिता को दी मुखाग्नि बेटियां भी पुत्र के समान फर्ज निभाती नजर आ रही है। ऐसा ही एक उदाहरण समीपी ग्राम काचरकोना में देखने को मिला जहां गांव के ही रामेश्वर गंगोलिया 44 वर्ष की अचानक हृदय गति रुक जाने पर रामेश्वर की दो पुत्रियों ने स्वयं अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से मुखाग्नि दी यह नजारा देखकर अंतिम यात्रा में पहुंचे लोगों की भी आंखें नम हो गई। रामेश्वर गंगोलिया के पुत्र नहीं है उसकी दो बेटियां ही है जिन्होंने बेटे का फर्ज निभाया।1
- जबलपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल। *भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब* *जबलपुर। भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पावन पूजन पर्व के अवसर पर श्री विश्वकर्मा महासंगठन, जबलपुर के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज के साथ-साथ शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की*। *इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा युवा महासंगठन ने भी बड़ी संख्या में युवाओं के साथ अपनी गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। युवाओं की सहभागिता ने शोभायात्रा में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा समाज की एकता एवं संगठन शक्ति का परिचय दिया*। *वहीं श्री विश्वकर्मा महिला महासंगठन की मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। युवाओं का उत्साह, मातृशक्ति की सहभागिता और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन इस भव्य आयोजन की विशेष पहचान रहा*। *कार्यक्रम में जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं PWD मंत्री माननीय श्री राकेश सिंह जी, जबलपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री आशीष दुबे जी, पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन घनघोरिया जी, JDA अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी, JDA उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केशरवानी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी एवं जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तथा नगर निगम PWD विभाग के मंत्री श्री विवेक राम सोनकर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई*। *सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के दर्शन कर विश्वकर्मा समाज को पूजन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा समाज की उन्नति, एकता और समृद्धि की कामना की*मंदिर निर्माण के लिए ₹10 लाख की घोषणा* *इस अवसर पर माननीय श्री राकेश सिंह जी द्वारा जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के मंदिर निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि की घोषणा की गई। इस घोषणा का समाजजनों द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया*। *यह भव्य आयोजन विश्वकर्मा समाज की आस्था, एकता, संगठन शक्ति और युवा-मातृशक्ति की सहभागिता का शानदार उदाहरण बना*। *जय भगवान श्री विश्वकर्मा* *विश्वकर्मा समाज की एकता — समाज की शक्ति*1
- भोपाल- मून लाईट टाईम्स के 20 वर्ष पूर्ण होने पर विशेषांक का विमोचन1
- 108 एंबुलेंस बनी सब्जी ढोने का साधन! वायरल वीडियो से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप नर्मदापुरम। मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए दौड़ने वाली स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस का इस्तेमाल सब्जी-भाजी और सामान ढोने के लिए किए जाने का मामला सामने आया है। नर्मदापुरम के हीरो होंडा चौराहे के पास रविवार देर रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एंबुलेंस के अंदर सब्जियों से भरे कट्टे, कैरेट और बड़े-बड़े बोरे लादे जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखा पूरा मामला वायरल वीडियो में सड़क किनारे खड़ी 108 एंबुलेंस के पिछले दरवाजे खुले नजर आ रहे हैं। एंबुलेंस के अंदर बने स्ट्रेचर पर सब्जियों से भरे कट्टे, कैरेट और अन्य सामान रखा जा रहा है। वीडियो बनाने वाले युवक के मुताबिक, सामान लादने के बाद एक व्यक्ति को एंबुलेंस के पिछले हिस्से में बैठाया गया और गेट बंद कर दिया गया। कुछ दूरी आगे जाने के बाद वह व्यक्ति एंबुलेंस के आगे वाले हिस्से में जाकर बैठ गया। इसके बाद एंबुलेंस वहां से तेज रफ्तार में रवाना हो गई। वीडियो सामने आने के बाद 108 एंबुलेंस की मॉनिटरिंग और संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएमएचओ ने बताया गंभीर और शर्मनाक मामले में नर्मदापुरम सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने इसे गंभीर और शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ के अनुसार, एंबुलेंस संचालकों को पहले भी समय पर नहीं पहुंचने संबंधी शिकायतों के बारे में वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जा चुका है।1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- *नरसिंहपुर में मूंग तुलाई के नाम पर ₹48 हजार वसूली का आरोप, 9 कट्टी मूंग और डेढ़ क्विंटल मूंग गायब होने की शिकायत!* नरसिंहपुर। 23 सितम्बर 2026 सेवा सहकारी समिति मड़गुला के अधिकारियों-कर्मचारियों पर मूंग तुलाई एवं उपार्जन प्रक्रिया के दौरान कथित अवैध वसूली और मूंग की कमी से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में दो आवेदकों ने कलेक्टर नरसिंहपुर को आवेदन देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने तथा कथित रूप से वसूली गई ₹48 हजार की राशि, 9 कट्टी मूंग एवं करीब डेढ़ क्विंटल मूंग वापस दिलाए जाने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, आवेदकों ने इससे पहले 17 सितंबर 2026 को जनसुनवाई में कलेक्टर तथा इसी दिन पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत प्रस्तुत की थी। आवेदकों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत में बताया गया है कि 25 जुलाई और 2 अगस्त 2026 को मूंग फसल के विक्रय के लिए समिति पहुंचने पर कथित रूप से ₹2,000 लिए गए। इसके बाद 2 अगस्त को टोकन क्रमांक 187 देकर आर. लक्ष्मण वेयर हाउस गाडरवारा भेजा गया, लेकिन वहां भीड़ के कारण कथित रूप से बिना तुलाई के ट्रैक्टर वापस लौटना पड़ा। आवेदन के मुताबिक, 15 अगस्त को पुनः ₹5,000 लिए गए और टोकन क्रमांक 107 देकर नागपाल वेयर हाउस भेजा गया। वहां भी तुलाई नहीं हो सकी। इसके बाद 16 अगस्त को समिति कर्मचारी नीरज मेहरा पर कथित रूप से ₹5,000 मांगने और राशि लेने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इसके बाद प्रतीक वेयर हाउस गाडरवारा में मूंग की तुलाई के लिए ट्रैक्टर अंदर करवाए गए। आवेदकों ने आगे आरोप लगाया है कि 16 से 19 अगस्त के बीच तुलाई प्रक्रिया को लेकर उनसे लगातार राशि की मांग की गई। शिकायत में कुल ₹48 हजार की कथित वसूली का उल्लेख किया गया है। साथ ही 9 कट्टी मूंग तथा करीब डेढ़ क्विंटल मूंग के संबंध में भी शिकायत की गई है। आवेदन में सेवा सहकारी समिति मड़गुला, समिति से जुड़े अधिकारी राजेन्द्र सिंह उर्फ सिंग साहब तथा वेयर हाउस कर्मचारी नीरज मेहरा को अनावेदक बनाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने, कथित रूप से ली गई ₹48 हजार की राशि तथा मूंग की वापसी कराने की मांग की है। नोट: शिकायत में लगाए गए आरोप आवेदकों के कथन पर आधारित हैं। मामले में संबंधित समिति, कर्मचारियों अथवा प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।1
- नरसिंहपुर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते प्रभारी सहकारिता निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार नरसिंहपुर / जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सहकारिता विभाग के डीआर (DR) कार्यालय में लोकायुक्त टीम ने छापा मारकर प्रभारी सहकारिता निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।1
- डोल ग्यारस पर कृष्ण कन्हैया को विराजित कर विमान निकाले पिपरिया। शहर में गुरुवार को डोल ग्यारस का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को नगर भ्रमण कराने की परंपरा का निर्वहन करते हुए विभिन्न मंदिरों से भगवान के सजे-धजे विमान निकाले गए। शाम होते ही शहर के मुख्य मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। फूलों और गेंदे की मालाओं से सजे विमानों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। पुजारी और श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में विमान के साथ निकले।विमान यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती कर प्रसाद वितरित किया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किए और भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के मुख्य मार्गों के साथ गली मोहल्ले में विमान निकले। मान्यता है कि डोल ग्यारस के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में डोल में बैठकर भक्तों को दर्शन दिए थे, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। इस पर्व के साथ ही अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं।1
- नरसिंहपुर - पार्किंग को लेकर विवाद, ठेकेदार ने की फायरिंग नरसिंहपुर के बालाजी कॉम्प्लेक्स के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे कार पार्किंग को लेकर एक ठेकेदार और कोचिंग छात्रों में विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि शासकीय ठेकेदार ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल से 3 कारतूस बरामद कर आरोपित ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।1