*नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार किया ग्रहण* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उन्होंने आज कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज/कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं। अलीगढ़ में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं,शहरी प्रबन्ध, विकास कार्यों की गति एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। शहर में लगने वाले जाम से आमजनमानस को राहत मिलेगी जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों से बैठक कर निर्देश जारी किए जाएंगे।
*नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार किया ग्रहण* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उन्होंने आज कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज/कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं। अलीगढ़ में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों
से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं,शहरी प्रबन्ध, विकास कार्यों की गति एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। शहर में लगने वाले जाम से आमजनमानस को राहत मिलेगी जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों से बैठक कर निर्देश जारी किए जाएंगे।
- बांदा।जनपद को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अमित आसेरी ने मंगलवार को कोषागार पहुंचकर विधिवत जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। नवागंतुक जिलाधिकारी ने अपने पूर्व अनुभव का उल्लेख करते हुए बताया कि वे इससे पहले उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ में लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं/पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और कार्यों के निष्पादन की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदारी के साथ किए जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा कार्यालयीन अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने को कहा।नवागंतुक जिलाधिकारी के इस सक्रिय और संवेदनशील रुख से प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का भाव देखने को मिल रहा है।1
- बांदा(उप्र), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षअजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देशन पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने के लिए संगठनात्मक समीक्षा बैठक में काली देवी मंदिर के पास स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में जिला महासचिव कालीचरण निगम, तिंदवारी ब्लॉक अध्यक्ष भागवत प्रसाद द्विवेदी, जसपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान एडवोकेट, बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर अग्रहरी(राजन साहिल), कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रराज वर्मा, बिसंडा ब्लॉक अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष जयकरन राजपूत, महुआ ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिप्रताप सिंह, बब्लू द्विवेदी दोहतरा से संगठन की मजबूती के लिए विस्तृत चर्चा कर बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "पूरे बांदा जनपद में कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो की बदौलत गाँव-गाँव में खड़ा हो गया है, जनमानस में कांग्रेस पार्टी के प्रति काफी अच्छा रुझान भी है, उन्होंने आगे कहा कि अति शीघ्र बांदा जिले के अंदर गाँव-गाँव में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि वर्तमान में उत्तर प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार वोट चोरी करके सत्ता पर काबिज हो गई है।"3
- *नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार किया ग्रहण* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उन्होंने आज कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज/कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं। अलीगढ़ में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं,शहरी प्रबन्ध, विकास कार्यों की गति एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। शहर में लगने वाले जाम से आमजनमानस को राहत मिलेगी जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों से बैठक कर निर्देश जारी किए जाएंगे।2
- “पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने लगाई फांसी, बबेरू में डबल क्राइम से सनसनी” #बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां ग्राम बगेहटा निवासी 48 वर्षीय मुबिन शेख ने 16 अप्रैल को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी… जिसके बाद से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी… वहीं आज 20 अप्रैल को आरोपी मुबिन शेख ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है… पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है… इस पूरे घटनाक्रम पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने जानकारी दी है… #BandaNews #Baberu #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #DoubleCrime #Justice #HindiNews #followers #highlightseveryone1
- हमीरपुर: नेशनल हाईवे-34 पर एक युवक का खतरनाक स्टंट सामने आया है, जहां वह चलती बाइक पर डांस करता हुआ नजर आया। युवक ने कानों में हेडफोन लगा रखे थे और गाने की धुन में झूमते हुए दोनों हाथ छोड़कर बाइक चला रहा था। बताया जा रहा है कि यह घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र की है। युवक की इस लापरवाही से हाईवे पर चल रहे अन्य वाहनों के लिए बड़ा हादसे का खतरा पैदा हो गया। थोड़ी सी चूक किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।वायरल वीडियो की जाँच हमारा समाचार पत्र नहीं करता है।1
- Post by Kuldeep1
- hamare gav rod mare mohalle me pani pareshani hame mohalle me nala bharne se qharo mein pani qhusne lagta hain or hamari bagheta se semaini rod ki halat bahot khasta hain parshasan koi kam nhi kar rha hain5
- *अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।कल देर शाम थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गिरवां से एक शातिर अभियुक्त को एक 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्त अमित पुत्र शिवकरन निवासी ग्राम गिरवां थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।ये शातिर अपराधो में लिप्त रहता है।अभियुक्त के ऊपर पहले से आपराधिक मामले दर्ज है।1