Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर :NH-34 पर युवक का खतरनाक स्टंट, चलती बाइक पर डांस का वीडियो वायरल हमीरपुर: नेशनल हाईवे-34 पर एक युवक का खतरनाक स्टंट सामने आया है, जहां वह चलती बाइक पर डांस करता हुआ नजर आया। युवक ने कानों में हेडफोन लगा रखे थे और गाने की धुन में झूमते हुए दोनों हाथ छोड़कर बाइक चला रहा था। बताया जा रहा है कि यह घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र की है। युवक की इस लापरवाही से हाईवे पर चल रहे अन्य वाहनों के लिए बड़ा हादसे का खतरा पैदा हो गया। थोड़ी सी चूक किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।वायरल वीडियो की जाँच हमारा समाचार पत्र नहीं करता है।
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
हमीरपुर :NH-34 पर युवक का खतरनाक स्टंट, चलती बाइक पर डांस का वीडियो वायरल हमीरपुर: नेशनल हाईवे-34 पर एक युवक का खतरनाक स्टंट सामने आया है, जहां वह चलती बाइक पर डांस करता हुआ नजर आया। युवक ने कानों में हेडफोन लगा रखे थे और गाने की धुन में झूमते हुए दोनों हाथ छोड़कर बाइक चला रहा था। बताया जा रहा है कि यह घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र की है। युवक की इस लापरवाही से हाईवे पर चल रहे अन्य वाहनों के लिए बड़ा हादसे का खतरा पैदा हो गया। थोड़ी सी चूक किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।वायरल वीडियो की जाँच हमारा समाचार पत्र नहीं करता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को शाम करीब 5 बजे हाईवे पर लीना नाला के समीप एक अज्ञात महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष, सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करके शव को कब्जे में ले लिया है। चर्चा है कि महिला का एक ट्रक चालक से विवाद हुआ था। उसी ने चलते ट्रक से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। नेशनल हाईवे 34 में लीणा नाला के समीप एक अज्ञात महिला का शव हाईवे किनारे पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष योगेश तिवारी एवं सीओ सदर राजेश कमल मौके पर पहुंचे। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि महिला को लोगों ने एक ट्रक चालक के साथ घटनास्थल के समीप एक ढाबा पर देखा गया था। दोनों शराब के नशे में आपस में बहस कर रहे थे। बताते हैं कि ट्रक चालक ने ही महिला को ट्रक से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल कर रही है। फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्र किए हैं।4
- *नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार किया ग्रहण* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उन्होंने आज कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज/कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं। अलीगढ़ में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं,शहरी प्रबन्ध, विकास कार्यों की गति एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। शहर में लगने वाले जाम से आमजनमानस को राहत मिलेगी जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों से बैठक कर निर्देश जारी किए जाएंगे।2
- हमीरपुर:-नवागंतुक जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कार्यभार संभाला, कोषागार पहुंच कर लिया जिले के जिलाधिकारी का लिया चार्ज, मुख्यमंत्री और शासन के निर्देशों का अनुपालन एवं योजनाओं का क्रियान्वयन होगी सर्वोच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की भी होंगी प्राथमिकता, साल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी है अभिषेक गोयल, एडीएम एसडीएम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला। BYTE:-अभिषेक गोयल (जिलाधिकारी हमीरपुर)1
- बांदा,आज ग्राम बगेहटा निवासी मुबिन शेख पुत्र सुबराती उम्र 48 वर्ष जिसने दिनांक 16.04.2026 को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी जिसके संबंध में थाना बबेरू पर अभियोग पंजीकृत था ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है । साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।1
- बांदा कमासिन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडवारा की तस्वीर एक ऐसी विडंबना को उजागर करती है, जो हमारे प्राथमिक शिक्षा तंत्र की जमीनी हकीकत को बेनकाब करती है। विद्यालय प्रतिदिन समय से खुलता है—रसोइया अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ताला खोल देता है—लेकिन जिन कंधों पर शिक्षा का दायित्व है, वे अध्यापक समयपालन के मूलभूत सिद्धांत से ही विमुख दिखाई देते हैं। यह केवल देरी का प्रश्न नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता के क्षरण का संकेत है। जिन बच्चों के लिए विद्यालय अनुशासन, ज्ञान और प्रेरणा का केंद्र होना चाहिए, वहां उन्हें शिक्षकों की अनुपस्थिति का इंतजार करना पड़ता है। इससे न केवल उनकी पढ़ाई बाधित होती है, बल्कि उनके मन में शिक्षा व्यवस्था के प्रति एक नकारात्मक संदेश भी जाता है। और भी चिंताजनक यह है कि व्यवस्था का निचला स्तर—रसोइया—अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभा रहा है, जबकि मार्गदर्शक की भूमिका में मौजूद शिक्षक ही अपने कर्तव्यों से पीछे हटते नजर आते हैं। यह असंतुलन शिक्षा तंत्र की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।यदि समयपालन जैसी बुनियादी अपेक्षा भी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना कैसे साकार होगी? आवश्यक है कि संबंधित अधिकारी इस स्थिति को गंभीरता से लें और जवाबदेही तय करते हुए ठोस कदम उठाएं, ताकि विद्यालय केवल भवन न रह जाए, बल्कि वास्तव में शिक्षा और संस्कार का केंद्र बन सके।1
- “पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने लगाई फांसी, बबेरू में डबल क्राइम से सनसनी” #बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां ग्राम बगेहटा निवासी 48 वर्षीय मुबिन शेख ने 16 अप्रैल को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी… जिसके बाद से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी… वहीं आज 20 अप्रैल को आरोपी मुबिन शेख ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है… पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है… इस पूरे घटनाक्रम पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने जानकारी दी है… #BandaNews #Baberu #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #DoubleCrime #Justice #HindiNews #followers #highlightseveryone1
- मौदहा नगर में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों में अत्यधिक रीडिंग को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। सोमवार को सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन बिट्टू के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने आरोप लगाया कि मीटरों में बेइंतहा रीडिंग आने से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। साथ ही बिना सूचना बिजली कटौती की समस्या भी सामने रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने मीटरों की निष्पक्ष जांच कराने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शिविर लगाकर समस्याओं के समाधान की मांग की।1
- हमीरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह सम्पन्न होने के बाद अधिकारियों की उदासीनता के चलते शादी अनुदान की धनराशि नहीं मिल पाने के बाद पूर्व प्रधान ने ग्रामीण के सहयोग से 50 हजार की धनराशि एकत्र करके कन्या मुस्कान देवी के पिता सूरज प्रसाद को भेंट की है। सुमेरपुर विकासखंड के मवईजार के पूर्व प्रधान महेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि पीडित का आवेदन अस्वीकृत करने पर सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति व ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव के हस्तक्षेप के बाद गांव निवासी युवती मुस्कान का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय कुछेछा में गत 18 मार्च को महोबा जनपद के महोबकंठ निवासी कपिल खरे से सम्पन्न हुआ था। प्रशासनिक उदासीनता के चलते एक माह गुजर जाने के बाद भी लाभार्थी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की अनुदान राशि नहीं प्राप्त हुई है। इस पर पूर्व प्रधान महेश चंद्र शिवहरे ने ग्रामीणों से धनराशि एकत्र करके युवती के पिता को भेंट की है ताकि वह उपहार आदि का इंतजाम करके पुत्री को ससुराल विदा कर सके। ग्रामीणो ने पूर्व प्रधान के इस प्रयास की सराहना की है। साथ ही अधिकारियों की लापरवाही पर सवालिया निशान उठाये है।4
- *अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।कल देर शाम थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गिरवां से एक शातिर अभियुक्त को एक 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्त अमित पुत्र शिवकरन निवासी ग्राम गिरवां थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।ये शातिर अपराधो में लिप्त रहता है।अभियुक्त के ऊपर पहले से आपराधिक मामले दर्ज है।1