logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण

2 hrs ago
user_Pukhraj soni
Pukhraj soni
पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
2 hrs ago

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण

More news from राजस्थान and nearby areas
  • “शिक्षा, समानता और सामाजिक क्रांति के प्रतीक” महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर जालोर में गूंजा सम्मान, गर्ग बोले—उनके आदर्श ही समाज की असली ताकत जालोर। माली समाज सेवा संस्थान जालोर के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर स्थानीय ज्योतिबा फुले उद्यान में श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे। साथ ही जिला कलेक्टर प्रदीप के गावंडे,देवेन्द्र जी थानाधिकारी कोतवाली जालोर, भोमाराम माली (अध्यक्ष, समाज ठाकुरद्वारा पांच पट्टी) , लालचंद सोलंकी माली युवा संघ,गजेन्द्र सिंह भाजपा महामंत्री, दिनेश महावर भाजपा जिला प्रवक्ता, रवि सोलंकी भाजपा नगर अध्यक्ष, सुरेश सुन्देशा भाजपा नगर महामंत्री, सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने उनके समाज सुधार, शिक्षा और समानता के संदेश को स्मरण किया। मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फुले जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विकास की भावना मजबूत हुई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने फुले जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार के योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। आयोजन के अंत में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
    3
    “शिक्षा, समानता और सामाजिक क्रांति के प्रतीक” महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर जालोर में गूंजा सम्मान, गर्ग बोले—उनके आदर्श ही समाज की असली ताकत
जालोर। माली समाज सेवा संस्थान जालोर के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर स्थानीय ज्योतिबा फुले उद्यान में श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे। साथ ही जिला कलेक्टर प्रदीप के गावंडे,देवेन्द्र जी थानाधिकारी कोतवाली जालोर, भोमाराम माली (अध्यक्ष, समाज ठाकुरद्वारा पांच पट्टी) , लालचंद सोलंकी माली युवा संघ,गजेन्द्र सिंह भाजपा महामंत्री, दिनेश महावर भाजपा जिला प्रवक्ता, रवि सोलंकी भाजपा नगर अध्यक्ष, सुरेश सुन्देशा भाजपा नगर महामंत्री, सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने उनके समाज सुधार, शिक्षा और समानता के संदेश को स्मरण किया।
मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फुले जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विकास की भावना मजबूत हुई है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने फुले जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार के योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। आयोजन के अंत में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • एकता में कितनी पावर होती है ये आप सभी ने देखा होगा प्रॉब्लम अच्छे-अच्छे की सॉल्व हो जाती है🙏🙏🙏
    1
    एकता में कितनी पावर होती है ये आप सभी ने देखा होगा प्रॉब्लम अच्छे-अच्छे की सॉल्व हो जाती है🙏🙏🙏
    user_Ajay Nayak
    Ajay Nayak
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। रविवार सुबह करीब 4 बजे तरबूज से भरी पिकअप टायर फटने से सिरोही जिले के पालड़ी एम और पोसालिया के बीच पलट गई।हादसे में 8 लोग घायल हुए, जो राजसमंद से सिरोही के गौतम ऋषि मेले जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, पाली से दो गंभीर घालयों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर गुजर रहे वाहन चालक मौके पर रुके और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को पहले पालड़ी एम से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में राजसमंद में रह रहे थे। वे तरबूज बेचने के लिए राजसमंद से शनिवार रात करीब 9 बजे रवाना होकर सिरोही जिले में लगने वाले गौतम ऋषि मेले जा रहे थे। हादसे में यूपी के फिरोजाबाद निवासी 28 साल के प्रकाश, 30 साल के सतराम, 32 साल के बुंदु पुत्र मुन्नालाल, 35 साल के सुनील, एमपी निवासी 22 साल के वीरेंद्र पुत्र गजसिंह, यूपी निवासी 48 साल के बलवीर, राजसमंद निवासी 65 साल के मनोज पुत्र सीताराम और एपी निवासी 32 साल के छोटू पुत्र देशराज घायल हुए हैं।घायलों में प्रकाश और सतराम की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।
    1
    पाली,मनीष राठौड़।  रविवार सुबह करीब 4 बजे तरबूज से भरी पिकअप टायर फटने से सिरोही जिले के पालड़ी एम और पोसालिया के बीच पलट गई।हादसे में 8 लोग घायल हुए, जो राजसमंद से सिरोही के गौतम ऋषि मेले जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, पाली से दो गंभीर घालयों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर गुजर रहे वाहन चालक मौके पर रुके और एंबुलेंस को सूचना दी।
सभी घायलों को पहले पालड़ी एम से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में राजसमंद में रह रहे थे। वे तरबूज बेचने के लिए राजसमंद से शनिवार रात करीब 9 बजे रवाना होकर सिरोही जिले में लगने वाले गौतम ऋषि मेले जा रहे थे।
हादसे में यूपी के फिरोजाबाद निवासी 28 साल के प्रकाश, 30 साल के सतराम, 32 साल के बुंदु पुत्र मुन्नालाल, 35 साल के सुनील, एमपी निवासी 22 साल के वीरेंद्र पुत्र गजसिंह, यूपी निवासी 48 साल के बलवीर, राजसमंद निवासी 65 साल के मनोज पुत्र सीताराम और एपी निवासी 32 साल के छोटू पुत्र देशराज घायल हुए हैं।घायलों में प्रकाश और सतराम की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • पाली।पाली जिला कलेकटर रविंद्र गौसवामी, व अति,पुलिस अधिक्षक पाली को मेघवाल समाज छात्रावास सौमेसर को रात्री मे भू माफियाऔ द्वारा जैसेबी से तोडने का प्रयास के विरूद्व मैघवाल समाज विकास सेवा संसथा,बूसी चौताला एकत्रित होकर शनिवार को लिखित मे ज्ञापन दिया। दैखते है कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज,प्रधान संपादक)
    2
    पाली।पाली जिला कलेकटर रविंद्र गौसवामी, व अति,पुलिस  अधिक्षक पाली को मेघवाल समाज छात्रावास सौमेसर को रात्री मे भू माफियाऔ द्वारा जैसेबी से तोडने का प्रयास के विरूद्व मैघवाल समाज विकास सेवा संसथा,बूसी चौताला एकत्रित होकर शनिवार को लिखित मे ज्ञापन दिया। दैखते है कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज,प्रधान संपादक)
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    Pali, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का शुभारंभ जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान में हुआ। ‘राष्ट्र हित-उद्योग हित-श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरी सुमेरपुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी एवं प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भंवरसिंह आंगनवा ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित, कुशलाराम, गौरीशंकर व्यास, प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, आशा यूनियन की प्रदेश मंत्री कंचन मालवीय, नीतू माली तथा प्रदेश पदाधिकारी ब्रजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पश्चिमी राजस्थान के तीन प्रमुख संभाग जोधपुर, बीकानेर एवं पाली से सैकड़ों युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, श्रमिक हित, नेतृत्व क्षमता विकास तथा कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डाबी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में संगठन का विस्तार, गांवों तक पहुंच, नए श्रम कानूनों की जानकारी, संगठनात्मक अनुशासन तथा औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए श्रमिक अधिकार प्राप्त करना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सुमेरपुर, तखतगढ़, शुभारंभ व पाली सहित जिलेभर से ब्लॉक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नेतृत्व विकास की महत्ता को समझा तथा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया।
    1
    नरेश मालवीय, सुमेरपुर । भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का शुभारंभ जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान में हुआ। ‘राष्ट्र हित-उद्योग हित-श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरी सुमेरपुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी एवं प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भंवरसिंह आंगनवा ने की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित, कुशलाराम, गौरीशंकर व्यास, प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, आशा यूनियन की प्रदेश मंत्री कंचन मालवीय, नीतू माली तथा प्रदेश पदाधिकारी ब्रजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पश्चिमी राजस्थान के तीन प्रमुख संभाग जोधपुर, बीकानेर एवं पाली से सैकड़ों युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, श्रमिक हित, नेतृत्व क्षमता विकास तथा कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डाबी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में संगठन का विस्तार, गांवों तक पहुंच, नए श्रम कानूनों की जानकारी, संगठनात्मक अनुशासन तथा औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए श्रमिक अधिकार प्राप्त करना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सुमेरपुर, तखतगढ़, शुभारंभ व पाली सहित जिलेभर से ब्लॉक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नेतृत्व विकास की महत्ता को समझा तथा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बालोतरा। पुलिस एसपी ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस से टीम ने करोड़ों के सट्टे का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    1
    बालोतरा। 
पुलिस एसपी ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस से टीम ने करोड़ों के सट्टे का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • पाली, मनीष राठौड़। सुमेरपुर स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के सभागार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में नगरपालिका मंडल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए 'स्वच्छ भारत मिशन 2.0' के तहत कचरा प्रबंधन और घर-घर शौचालय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नालों की सफाई और सड़कों के पैच वर्क को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय पार्षदों से वार्डवार समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए '181 हेल्पलाइन' का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कुमावत ने पिछले तीन वर्षों के बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण पंचायत वार व शहरी क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा के तहत पैंडिग आवेदनों की स्थिति का आकलंन करते हुए उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुमावत ने किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिलने के कारणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आधार कार्ड के पंजीकरण को लेकर आमजन को आ रहे परेशानियों के समाधान को लेकर बैंकों, डाकघरों व ई-मित्र केंद्रों पर संचालित आधार पंजीयन केंद्रों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान कुमावत ने कहा कि "हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। नगरपालिका मंडल को यह सुनिश्चित करना होगा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और समयबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से शहर को आदर्श बनाया जाए।" *शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश* कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर शहर की सफाई व्यवस्था लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने वार्ड अनुसार बंटवारा कर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कुमावत ने वार्ड वाइज सफाई कर्मियों व जमादारों की सूचि सार्वजनिक करने के लिए कहा। उन्होंने कचरा प्वाइंट पर बिखरे कचरे को लेकर नाराजगी जताते हुए कचरा प्वाइंट को पैक करने के आदेश दिए। साथ ही कुमावत ने नगरीय क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने, ट्रांसफार्मर्स के नीचे प्लेटफार्म बनाने के लिए भी निर्देशित किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने शहर में निराश्रित गौवंश को स्थानीय गोशाला में शिफ्ट कर संचालकों को पाबंद करने के लिए कहा। वहीं, गलियों में खराब स्ट्रीट लाइटों को दु्रूस्त कराने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। बैठक के दौरान लोड कम वाले क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाने, झूलते तारों को सुधारने, पेड़ों की छंगाई और बजट घोषणा अनुसार 33 केवी जीएसएस हेतु भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। बजट घोषणाओं में स्वीकृत सड़कों की स्थिति और गारंटी पीरियड में आने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। इस मौके पर सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, नगरपालिका सुमेरपुर के पूर्व चैयरमैन अनोप सिंह राठौड़, जिला पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चर्तुर्भुज शर्मा, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, इंद्र सिंह जाखोड़ा, एसडीएम कालूराम कुम्हार, विकास अधिकारी, नगरपालिका के पार्षदों, अधिशासी अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    पाली, मनीष राठौड़। सुमेरपुर स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के सभागार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में नगरपालिका मंडल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए 'स्वच्छ भारत मिशन 2.0' के तहत कचरा प्रबंधन और घर-घर शौचालय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नालों की सफाई और सड़कों के पैच वर्क को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय पार्षदों से वार्डवार समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए '181 हेल्पलाइन' का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कुमावत ने पिछले तीन वर्षों के बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण पंचायत वार व शहरी क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा के तहत पैंडिग आवेदनों की स्थिति का आकलंन करते हुए उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुमावत ने किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिलने के कारणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आधार कार्ड के पंजीकरण को लेकर आमजन को आ रहे परेशानियों के समाधान को लेकर बैंकों, डाकघरों व ई-मित्र केंद्रों पर संचालित आधार पंजीयन केंद्रों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 
इस दौरान कुमावत ने कहा कि "हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। नगरपालिका मंडल को यह सुनिश्चित करना होगा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और समयबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से शहर को आदर्श बनाया जाए।"
*शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश* 
कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर शहर की सफाई व्यवस्था लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने वार्ड अनुसार बंटवारा कर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कुमावत ने वार्ड वाइज सफाई कर्मियों व जमादारों की सूचि सार्वजनिक करने के लिए कहा। उन्होंने कचरा प्वाइंट पर बिखरे कचरे को लेकर नाराजगी जताते हुए कचरा प्वाइंट को पैक करने के आदेश दिए। साथ ही कुमावत ने नगरीय क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने, ट्रांसफार्मर्स के नीचे प्लेटफार्म बनाने के लिए भी निर्देशित किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने शहर में निराश्रित गौवंश को स्थानीय गोशाला में शिफ्ट कर संचालकों को पाबंद करने के लिए कहा। वहीं, गलियों में खराब स्ट्रीट लाइटों को दु्रूस्त कराने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी।
बैठक के दौरान लोड कम वाले क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाने, झूलते तारों को सुधारने, पेड़ों की छंगाई और बजट घोषणा अनुसार 33 केवी जीएसएस हेतु भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। बजट घोषणाओं में स्वीकृत सड़कों की स्थिति और गारंटी पीरियड में आने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर चर्चा हुई।  
इस मौके पर सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, नगरपालिका सुमेरपुर के पूर्व चैयरमैन अनोप सिंह राठौड़, जिला पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चर्तुर्भुज शर्मा, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, इंद्र सिंह जाखोड़ा, एसडीएम कालूराम कुम्हार, विकास अधिकारी, नगरपालिका के पार्षदों, अधिशासी अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.