logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हररायपुर चौकी की लापरवाही पर उठे सवाल, गोलीकांड के बाद ग्रामीणों में आक्रोश—चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग तेज *हररायपुर चौकी की लापरवाही पर उठे सवाल, गोलीकांड के बाद ग्रामीणों में आक्रोश—चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग तेज* कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हररायपुर पुलिस चौकी के आसपास हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना के बाद अब स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा सीधे पुलिस पर फूट पड़ा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही थीं, लेकिन चौकी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि सुबह-सुबह एक पूर्व प्रधान को निशाना बना डाला। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते चौकी इंचार्ज द्वारा क्षेत्र में सख्ती दिखाई जाती, गश्त बढ़ाई जाती और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाती, तो शायद यह घटना टल सकती थी। गांव आलमचंद और आसपास के लोगों ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज की लापरवाही और निष्क्रियता ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी थी। कई लोगों ने यह भी कहा कि पहले भी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें दी गई थीं, लेकिन उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। घटना के बाद अब ग्रामीणों में डर के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है और लोग खुलकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल जांच तक सीमित न रहकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदार पुलिसकर्मियों, खासकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जनता का भरोसा पुलिस व्यवस्था पर बना रह सके। लोगों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना किसी पुरानी रंजिश के चलते हुई है या नहीं, इसका खुलासा अब पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। घटना के बाद पुलिस प्रशासन भले ही जांच में जुटा हो, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी घटना से पहले पुलिस क्या कर रही थी। अब देखने वाली बात होगी कि उच्च अधिकारी इस पूरे मामले में सिर्फ जांच तक सीमित रहते हैं या वाकई लापरवाही पर कार्रवाई कर जनता को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं। *रिपोर्ट - अमित तिवारी कौशांबी 8484903315*

3 hrs ago
user_Amit Tiwari
Amit Tiwari
चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

हररायपुर चौकी की लापरवाही पर उठे सवाल, गोलीकांड के बाद ग्रामीणों में आक्रोश—चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग तेज *हररायपुर चौकी की लापरवाही पर उठे सवाल, गोलीकांड के बाद ग्रामीणों में आक्रोश—चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग तेज* कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हररायपुर पुलिस चौकी के आसपास हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना के बाद अब स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा सीधे पुलिस पर फूट पड़ा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही थीं, लेकिन चौकी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि सुबह-सुबह एक पूर्व प्रधान को निशाना बना डाला। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते चौकी इंचार्ज द्वारा क्षेत्र में सख्ती दिखाई जाती, गश्त बढ़ाई जाती और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाती, तो शायद यह घटना टल सकती थी। गांव आलमचंद और आसपास के लोगों ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज की लापरवाही और निष्क्रियता ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी थी। कई लोगों ने यह भी कहा कि पहले भी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें दी गई थीं, लेकिन उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। घटना के बाद अब ग्रामीणों में डर के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है और लोग खुलकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल जांच तक सीमित न रहकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदार पुलिसकर्मियों, खासकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जनता का भरोसा पुलिस व्यवस्था पर बना रह सके। लोगों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना किसी पुरानी रंजिश के चलते हुई है या नहीं, इसका खुलासा अब पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। घटना के बाद पुलिस प्रशासन भले ही जांच में जुटा हो, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी घटना से पहले पुलिस क्या कर रही थी। अब देखने वाली बात होगी कि उच्च अधिकारी इस पूरे मामले में सिर्फ जांच तक सीमित रहते हैं या वाकई लापरवाही पर कार्रवाई कर जनता को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं। *रिपोर्ट - अमित तिवारी कौशांबी 8484903315*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by शिव सागर मौर्य
    1
    Post by शिव सागर मौर्य
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • #कौशांबी में संदीपन घाट थाना क्षेत्र की #हर्रायपुर चौकी में हंगामा पूर्व #प्रधान पर जानलेवा हमले से महिलाएं पहुंची चौकी प्रभारी पर बिना वदर्दी बादशालुकी और धक्का मुक्की। का आरोप घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कार्रवाई का मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस कर कार्यशैली पर उठे सवाल। #Trendingreelsvideo #viralreels #Kaushambi_News
    1
    #कौशांबी में संदीपन घाट थाना क्षेत्र की #हर्रायपुर चौकी में 
हंगामा पूर्व #प्रधान पर जानलेवा हमले से महिलाएं पहुंची
चौकी प्रभारी पर बिना वदर्दी बादशालुकी और धक्का मुक्की। का आरोप घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कार्रवाई का मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस कर कार्यशैली पर उठे सवाल।
#Trendingreelsvideo #viralreels #Kaushambi_News
    user_सुनील कुमार पत्रकार
    सुनील कुमार पत्रकार
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *हररायपुर चौकी की लापरवाही पर उठे सवाल, गोलीकांड के बाद ग्रामीणों में आक्रोश—चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग तेज* कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हररायपुर पुलिस चौकी के आसपास हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना के बाद अब स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा सीधे पुलिस पर फूट पड़ा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही थीं, लेकिन चौकी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि सुबह-सुबह एक पूर्व प्रधान को निशाना बना डाला। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते चौकी इंचार्ज द्वारा क्षेत्र में सख्ती दिखाई जाती, गश्त बढ़ाई जाती और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाती, तो शायद यह घटना टल सकती थी। गांव आलमचंद और आसपास के लोगों ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज की लापरवाही और निष्क्रियता ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी थी। कई लोगों ने यह भी कहा कि पहले भी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें दी गई थीं, लेकिन उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। घटना के बाद अब ग्रामीणों में डर के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है और लोग खुलकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल जांच तक सीमित न रहकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदार पुलिसकर्मियों, खासकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जनता का भरोसा पुलिस व्यवस्था पर बना रह सके। लोगों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना किसी पुरानी रंजिश के चलते हुई है या नहीं, इसका खुलासा अब पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। घटना के बाद पुलिस प्रशासन भले ही जांच में जुटा हो, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी घटना से पहले पुलिस क्या कर रही थी। अब देखने वाली बात होगी कि उच्च अधिकारी इस पूरे मामले में सिर्फ जांच तक सीमित रहते हैं या वाकई लापरवाही पर कार्रवाई कर जनता को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं। *रिपोर्ट - अमित तिवारी कौशांबी 8484903315*
    1
    *हररायपुर चौकी की लापरवाही पर उठे सवाल, गोलीकांड के बाद ग्रामीणों में आक्रोश—चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग तेज*
कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हररायपुर पुलिस चौकी के आसपास हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना के बाद अब स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा सीधे पुलिस पर फूट पड़ा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही थीं, लेकिन चौकी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि सुबह-सुबह एक पूर्व प्रधान को निशाना बना डाला। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते चौकी इंचार्ज द्वारा क्षेत्र में सख्ती दिखाई जाती, गश्त बढ़ाई जाती और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाती, तो शायद यह घटना टल सकती थी।
गांव आलमचंद और आसपास के लोगों ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज की लापरवाही और निष्क्रियता ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी थी। कई लोगों ने यह भी कहा कि पहले भी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें दी गई थीं, लेकिन उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। घटना के बाद अब ग्रामीणों में डर के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है और लोग खुलकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल जांच तक सीमित न रहकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदार पुलिसकर्मियों, खासकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जनता का भरोसा पुलिस व्यवस्था पर बना रह सके। लोगों का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना किसी पुरानी रंजिश के चलते हुई है या नहीं, इसका खुलासा अब पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन भले ही जांच में जुटा हो, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी घटना से पहले पुलिस क्या कर रही थी। अब देखने वाली बात होगी कि उच्च अधिकारी इस पूरे मामले में सिर्फ जांच तक सीमित रहते हैं या वाकई लापरवाही पर कार्रवाई कर जनता को न्याय दिलाने की कोशिश करते हैं।
*रिपोर्ट - अमित तिवारी कौशांबी 8484903315*
    user_Amit Tiwari
    Amit Tiwari
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशाम्बी में पूर्व प्रधान पर मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली चली। संदीपन घाट के आलमचंद गांव में सुबह पूर्व प्रधान मनोज कुमार हेला पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। गोली उनके पैर, पेट और गर्दन में लगी। उनको प्रयागराज के SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। अब जोगी बाबा के रामराज में बदमाशों के अच्छे दिन आए हैं।
    1
    कौशाम्बी में पूर्व प्रधान पर मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली चली। 
संदीपन घाट के आलमचंद गांव में सुबह पूर्व प्रधान मनोज कुमार हेला पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। गोली उनके पैर, पेट और गर्दन में लगी। उनको प्रयागराज के SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।
अब जोगी बाबा के रामराज में बदमाशों के अच्छे दिन आए हैं।
    user_Ram Naresh Journalist
    Ram Naresh Journalist
    Voice of people चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कौशाम्बी मे ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका।मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली।सरेआम गोलीकांड से इलाके में फैली सनसनी।हमलावरों ने नजदीक से की फायरिंग, मौके पर मचा हड़कंप।गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने SRN अस्पताल रेफर किया।वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।पूरे इलाके को घेरकर पुलिस ने शुरू की छानबीन।अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार।CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी।संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद स्कूल के पीछे हुई सनसनीखेज घटना।
    1
    कौशाम्बी मे ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका।मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली।सरेआम गोलीकांड से इलाके में फैली सनसनी।हमलावरों ने नजदीक से की फायरिंग, मौके पर मचा हड़कंप।गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने SRN अस्पताल रेफर किया।वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।पूरे इलाके को घेरकर पुलिस ने शुरू की छानबीन।अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार।CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी।संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद स्कूल के पीछे हुई सनसनीखेज घटना।
    user_Shudhakar Mishra
    Shudhakar Mishra
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रील बनान े के चक्कर में दर्दनाक हादसा, एक किशोर की मौत - 16 घंट े बाद सेना ने बचाए दो बच्चे सिद्धार्थनगर में सोशल मीडिया रील बनान े की होड़ एक बड़ े हादस े मे ं बदल गई। जर्जर पानी की टंकी पर वीडियो शूट करने पहुंच े पांच किशोरों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो बच्च े गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, दो अन्य बच्चे करीब 16 घंट े तक टंकी के ऊपर फंस े रहे, जिन्हें अंततः सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, सभी किशोर करीब 60 फीट ऊंची परित्यक्त पानी की टंकी पर रील बनान े पहुंच े थे। दो बच्च े ऊपर चढ ़ गए, जबकि बाकी तीन जैस े ही सीढ़ियो ं से ऊपर जा रहे थे, अचानक जर्जर सीढ़ी टूट गई और तीनों नीच े गिर पड़े। इस हादस े में 14 वर्षीय एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहा ं उनका इलाज जारी है। उधर, टंकी के ऊपर फंस े दो बच्चों को निकालने के लिए • मीडिया को गैलरी में सेव कर दिया गया हैं प्रशासन हाइड्रोलिक मशीन मंगाई गई, लेकिन टंकी के आसपास
    1
    रील बनान े के चक्कर में दर्दनाक हादसा, एक किशोर की मौत - 16 घंट े बाद सेना ने बचाए दो बच्चे
सिद्धार्थनगर में सोशल मीडिया रील बनान े की होड़ एक बड़ े हादस े मे ं बदल गई। जर्जर पानी की टंकी पर वीडियो शूट करने पहुंच े पांच किशोरों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो बच्च े गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, दो अन्य बच्चे करीब 16 घंट े तक टंकी के ऊपर फंस े रहे, जिन्हें अंततः सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर
निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, सभी किशोर करीब 60 फीट ऊंची परित्यक्त पानी की टंकी पर रील बनान े पहुंच े थे। दो बच्च े ऊपर चढ ़ गए, जबकि बाकी तीन जैस े ही सीढ़ियो ं से ऊपर जा रहे थे, अचानक जर्जर सीढ़ी टूट गई और तीनों नीच े गिर पड़े।
इस हादस े में 14 वर्षीय एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहा ं उनका इलाज जारी है।
उधर, टंकी के ऊपर फंस े दो बच्चों को निकालने के लिए • मीडिया को गैलरी में सेव कर दिया गया हैं
प्रशासन
हाइड्रोलिक मशीन मंगाई गई, लेकिन टंकी के आसपास
    user_रामनाथ कुमार
    रामनाथ कुमार
    Actor चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिद्धार्थनगर - पानी की टंकी पर चढ़ते समय अचानक से टूटी सीढ़ी जिसमे एक की मौके पर हुई मौत बाकी दो ऊपर ही फंसे रह गए थे जिनको सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा सही सलामत निकाल लिया गया जो की दोनों बच्चे गम्भीर रूप से घायल है
    1
    सिद्धार्थनगर - पानी की टंकी पर चढ़ते समय अचानक से टूटी सीढ़ी जिसमे एक की मौके पर हुई मौत बाकी दो ऊपर ही फंसे रह गए थे जिनको सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा सही सलामत निकाल लिया गया जो की दोनों बच्चे गम्भीर रूप से घायल है
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #कौशाम्बी हर्रायपुर: पूर्व प्रधान के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर। बतादें कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर टहलने के लिए निकले अलामचंद गांव के पूर्व प्रधान पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी... #Uppolice #kaushambipolice #Crimevideo.
    1
    #कौशाम्बी हर्रायपुर: पूर्व प्रधान के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर। बतादें कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर टहलने के लिए निकले अलामचंद गांव के पूर्व प्रधान पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी...
#Uppolice #kaushambipolice #Crimevideo.
    user_Ram Naresh Journalist
    Ram Naresh Journalist
    Voice of people चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.