नगरपालिका शिवपुरी के स्थापना शाखा बाबू भगवानदास करोरिया को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिवपुरी :-नगरपालिका के निलंबित बाबू हरिबल्ल्भ चंदौरिया से पद पर बहाली करने के एवज मे 60 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए नगरपालिका शिवपुरी स्थापना शाखा प्रभारी भगवानदास करोरिया को लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने गिरफ्तार किया। लोकायुक्त इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी भगवान दास करोरिया नगर पालिका शिवपुरी मे स्थापना शाखा प्रभारी है।आवेदक हरिबल्लभ चंदौरिया को 14/11/2025 को सी एम ओ ईशान धाकड़ ने निलंबित कर दिया था। बकौल आवेदक से बहाली के लिए 60हजार की माँग की थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर मे की गई। परीक्षण उपरांत शिकायत सही पायी गई। उक्त शिकायत पर आज बलराम सिंह निरीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर के नेतृत्व मे आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। #shivpuri #Lokayukta #LokayuktaRaid #nagarpalika #ShivpuriNews Collector Shivpuri Department of Urban Development & Housing MP
नगरपालिका शिवपुरी के स्थापना शाखा बाबू भगवानदास करोरिया को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिवपुरी :-नगरपालिका के निलंबित बाबू हरिबल्ल्भ चंदौरिया से पद पर बहाली करने के एवज मे 60 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए नगरपालिका शिवपुरी स्थापना शाखा प्रभारी भगवानदास करोरिया को लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने गिरफ्तार किया। लोकायुक्त इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी भगवान दास करोरिया नगर पालिका शिवपुरी मे स्थापना शाखा प्रभारी है।आवेदक हरिबल्लभ चंदौरिया को 14/11/2025 को सी एम ओ ईशान धाकड़ ने निलंबित कर दिया था। बकौल आवेदक से बहाली के लिए 60हजार की माँग की थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर मे की गई। परीक्षण उपरांत शिकायत सही पायी गई। उक्त शिकायत पर आज बलराम सिंह निरीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर के नेतृत्व मे आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। #shivpuri #Lokayukta #LokayuktaRaid #nagarpalika #ShivpuriNews Collector Shivpuri Department of Urban Development & Housing MP
- केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के "नशा मुक्त भारत" विजन को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ प्रदेशव्यापी एनडीपीएस के तहत कार्यवाही को ओर अधिक तेज कर दिया है। 01 अप्रैल 2026 से राज्य में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसका लक्ष्य नशीले पदार्थों की आपूर्ति और मांग को पूरी तरह खत्म करना है। उक्त अनुक्रम में पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में ग्वालियर रेंज के अधीनस्थ जिलों में जप्तशुदा मादक पदार्थों का विनष्टीकरण करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी की अध्यक्षता में ड्रग विनष्टीकरण समिति का गठन किया गया है एवं अधीनस्थ पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी तथा पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 17/04/2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा की उपस्थिति तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर एवं पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा भेजे गये प्रतिनिधियों एवं श्रीमती सीमा सोनी वैज्ञानिक अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर की उपस्थिति में ग्वालियर रेंज के अधीनस्थ जिलों के 76 प्रकरणों में जप्त 1823.92 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 3,64,78,400/- रूपये, 1.483 किलोग्राम 17 मि.ग्रा. स्मैक कीमती लगभग 1,48,30,170/- रूपये, 117.347 किलोग्राम डोडा चूरा कीमती लगभग 11,73,470/- रूपये *कुल 19 क्विंटल 43 किलो मादक पदार्थों कीमती लगभग 05 करोड़ 24 लाख 82 हजार रूपये* का का जे. के. सीमेंट फैक्ट्री, अमानगंज, जिला पन्ना में विनष्टीकरण किया गया। उक्त विनष्टिकरण में जिला शिवपुरी के 06 प्रकरणों मे 27.406 किलोग्राम गांजा कीमती 2,04200 रुपये, 14 प्रकरणों में 852.056 ग्राम स्मैक कीमती 01 करोड 74 लाख रुपये इस प्रकार *कुल 20 प्रकरणों मे 1,76,04,200 रुपये* के अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया है।1
- करेरा। शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर करेरा में जागरूकता रैली निकाली गई। करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल के निर्देशन में निकली रैली पुलिस सहायता केंद्र से शहीद मंगल पांडे स्मारक तक पहुंची। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति नारे लगाए। अंत में स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।2
- *अमर शहीद तात्या टोपे बलिदान दिवस पर निकली जन-जागरण रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे* करैरा। अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर *एसडीएम श्री अनुराग निंगवाल* के निर्देशन में एक भव्य जन-जागरण रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली पुलिस सहायता केंद्र से प्रारंभ होकर मंगल पांडे स्मारक तक निकाली गई। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा, जहां छात्र-छात्राओं ने “अमर शहीद अमर रहें” जैसे जोशीले नारों के साथ स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके योगदान के बारे में जानकारी देते हुए देश के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी। रैली का समापन श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम ने युवाओं में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने का संदेश दिया। इस अवसर पर बी ई ओ मुकेश शर्मा सी एम ओ गोपाल कृष्ण गुप्ता एवं सभी स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे1
- Post by बंटी कुमार सहरिया1
- रानी अवंती बाई पब्लिक हाई स्कूल, पिछोर ने इस वर्ष कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% रिजल्ट हासिल किया है। विद्यालय के कुल 30 विद्यार्थियों में से सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। इनमें से 12 मेधावी छात्र-छात्राओं ने 70% से 100% के बीच अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि शेष 18 विद्यार्थियों ने 60% से 69% के बीच अंक हासिल किए। 🏆 टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं: शिवेन्द्र लोधी – 96.4% गौरव लोधी – 90% कीर्ति लोधी – 86.6% सागर अहिरवार – 84.8% सुभी लोधी – 83% काजल रजक – 82.2% अर्चना लोधी – 81% अनुष्का लोधी – 81% अवतार सिंह लोधी – 80% सहदेव लोधी – 71.2% कृष्णकांत यादव – 71% आशीष प्रजापति – 70% विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतीक1
- कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने पूर्व पार्षद स्वर्गीय श्रीमती मधु भारद्वाज की तृतीय पुण्यतिथि पर जाकर दी अपनी ओर से श्रद्धांजलि1
- नगरपालिका शिवपुरी के स्थापना शाखा बाबू भगवानदास करोरिया को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिवपुरी :-नगरपालिका के निलंबित बाबू हरिबल्ल्भ चंदौरिया से पद पर बहाली करने के एवज मे 60 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए नगरपालिका शिवपुरी स्थापना शाखा प्रभारी भगवानदास करोरिया को लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने गिरफ्तार किया। लोकायुक्त इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी भगवान दास करोरिया नगर पालिका शिवपुरी मे स्थापना शाखा प्रभारी है।आवेदक हरिबल्लभ चंदौरिया को 14/11/2025 को सी एम ओ ईशान धाकड़ ने निलंबित कर दिया था। बकौल आवेदक से बहाली के लिए 60हजार की माँग की थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर मे की गई। परीक्षण उपरांत शिकायत सही पायी गई। उक्त शिकायत पर आज बलराम सिंह निरीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर के नेतृत्व मे आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। #shivpuri #Lokayukta #LokayuktaRaid #nagarpalika #ShivpuriNews Collector Shivpuri Department of Urban Development & Housing MP1
- शाहाबाद की जंगलों को बचाने के लिए कोटा में बड़ा जनशैलाब उमढ़ा और भाई गब्बर यादव डॉक्टर सुधीर गुप्ता जी के नेतृत्व में आज शाहाबाद के जंगलों को बचाने के लिए कोटा में बिगुल बजा दियाहै1
- स्व, श्रीमती मधु भारद्वाज की श्रद्धांजलि भजन संध्या एवं पुष्पांजलि सभा के कारण पाटणकर बाजार में लगा रोड पर जाम.......1