logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Rupesh Kumar
Rupesh Kumar
चतरा, चतरा, झारखंड•
4 hrs ago

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Rupesh Kumar
    1
    Post by Rupesh Kumar
    user_Rupesh Kumar
    Rupesh Kumar
    चतरा, चतरा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेगम गांव में छापामारी कर 51 किलो अफीम का डोडा बरामद किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि टेगम गांव के कुछ घरों में अवैध रूप से अफीम का डोडा रखा गया है। सूचना के आधार पर सीओ दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमेरिका गंझु (पिता– संतोषी गंझु) के घर पर छापा मारा, जहां से प्लास्टिक के बोरे में रखा 51 किलो अफीम का डोडा बरामद किया गया। मौके से आरोपी अमेरिका गंझु को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में कुंदा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। छापामारी टीम में सीओ दीपक कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
    1
    पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेगम गांव में छापामारी कर 51 किलो अफीम का डोडा बरामद किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि टेगम गांव के कुछ घरों में अवैध रूप से अफीम का डोडा रखा गया है। सूचना के आधार पर सीओ दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमेरिका गंझु (पिता– संतोषी गंझु) के घर पर छापा मारा, जहां से प्लास्टिक के बोरे में रखा 51 किलो अफीम का डोडा बरामद किया गया। मौके से आरोपी अमेरिका गंझु को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में कुंदा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। छापामारी टीम में सीओ दीपक कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    5 hrs ago
  • लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड दिनांक 04/04/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी चतरा के निर्देश के आलोक में एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया था एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कौलेश्वरी हटवारिया के पास अपाचे मोटरसाइकिल में दो मोटरसाइकिल सवार को रोका गया दोनों मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस को चकमा देकर भागने लगे पुलिस के द्वारा दौड़ा कर उन्हें पकड़ने के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया तथा दूसरे के पैर में शीशा गड़ जाने के कारण में पकड़ा गया। पकड़ाये अभियुक्त से पूछने पर उक्त वाहन चोरी का होने का बात बताया जिसमें दूसरा नंबर प्लेट लगाकर यह लोग चला रहे थे। इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या 41/26 दिनांक 05/04/26 धारा 317(2)/317(5)/3(5) BNS-दर्ज किया गया है एवं पकड़ाया अभियुक्त को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। एवं भाग गए फिरार अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी की जा रही है। **गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:** 01 बिष्नु गंझु, पिता मोहन गंझु, पता कोलवा, थाना वशिष्ठनगर, जिला चतरा **जप्त सामानों की विवरणी:** एक ब्लू रंग का अपाची मोटरसाइकिल *छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम :-* • पु.अ.नि प्रभात कुमार थाना प्रभारी, हंटरगंज स.अ.नि. अजय महतो • हंटरगंज थाना सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे
    2
    लोकतंत्र की आवाज़
निशांत तिवारी
प्रभारी झारखंड 
दिनांक 04/04/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी चतरा के निर्देश के आलोक में एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया था एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कौलेश्वरी हटवारिया के पास अपाचे मोटरसाइकिल में दो मोटरसाइकिल सवार को रोका गया दोनों मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस को चकमा देकर भागने लगे पुलिस के द्वारा दौड़ा कर उन्हें पकड़ने के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया तथा दूसरे के पैर में शीशा गड़ जाने के कारण में पकड़ा गया। पकड़ाये अभियुक्त से पूछने पर उक्त वाहन चोरी का होने का बात बताया जिसमें दूसरा नंबर प्लेट लगाकर यह लोग चला रहे थे। इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या 41/26 दिनांक 05/04/26 धारा 317(2)/317(5)/3(5) BNS-दर्ज किया गया है एवं पकड़ाया अभियुक्त को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। एवं भाग गए फिरार अभियुक्त के  विरुद्ध छापामारी की जा रही है।
**गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:**
01 बिष्नु गंझु, पिता मोहन गंझु, पता कोलवा, थाना वशिष्ठनगर, जिला चतरा 
**जप्त सामानों की विवरणी:**
एक ब्लू रंग का अपाची मोटरसाइकिल 
*छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम :-* 
• पु.अ.नि प्रभात कुमार थाना प्रभारी, हंटरगंज 
स.अ.नि. अजय महतो 
• हंटरगंज थाना सशस्त्र बल
के जवान मौजूद रहे
    user_Nishant Tiwari
    Nishant Tiwari
    Local News Reporter शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Om Singh
    1
    Post by Om Singh
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Mohd Sameer Khan aimim
    1
    Post by Mohd Sameer Khan aimim
    user_Mohd Sameer Khan aimim
    Mohd Sameer Khan aimim
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • हजारीबाग | स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आज 8 अप्रैल को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, उप विकास आयुक्त रिया सिंह एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने सदर अस्पताल में संचालित मेडिकल कॉलेज द्वारा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट की प्रगति की समीक्षा की तथा नए भवन में संचालित विभिन्न वार्डों यथा मेडिसिन, मनोचिकित्सा, स्किन एवं नेत्र विभाग में उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की। उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उसकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सर्जरी वार्ड में इलाजरत महिला मरीज से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं दवाओं की जानकारी ली तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों की उपस्थिति एवं संख्या का जायजा लिया तथा मेडिकल सुपरिटेंडेंट को अस्पताल के सुदृढ़ीकरण, समुचित प्रकाश व्यवस्था, दरवाजों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मशीनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि जांच कार्य में तेजी लाई जा सके। परिसर भ्रमण के दौरान पुराने भवनों को चिन्हित कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया, जिससे परिसर में पर्याप्त खुला स्थान उपलब्ध हो सके। साथ ही, आईसीयू वार्ड में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए। मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निरीक्षण सदर अस्पताल निरीक्षण के उपरांत अपर मुख्य सचिव ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन मुख्य भवन का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा उपस्थित अभियंताओं से भवन के संपूर्ण नक्शे की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टर क्वार्टर, महिला एवं पुरुष छात्रावास का भी निरीक्षण किया। वर्तमान में लगभग 500 छात्र-छात्राएं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अपर मुख्य सचिव ने कार्य एजेंसी से निर्माण कार्य की समयसीमा की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सा शिक्षा की सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जा सकें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अपर मुख्य सचिव ने परिसदन में की बैठक स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने परिसदन भवन में सभी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल के निरीक्षण और अवलोकन के दौरान पाई गई खामियों पर चर्चा की तथा इन संस्थानों को बेहतर बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। स्वास्थ्य सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सभी सेवाओं को तीव्र गति से बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई के सत्र को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और छात्रों के परिणाम में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी) को निर्देशित किया कि अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, साफ-सफाई, नर्सिंग सेवाओं सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारू और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने आयुष्मान योजना एवं अबुआ स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत क्लेम राशि बढ़ाने पर बल दिया। स्वास्थ्य सचिव ने बरही एवं विष्णुगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बरही में जिला अस्पताल के समान स्वास्थ्य सेवाओं का विकास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा निर्माणाधीन सभी अस्पताल संरचनाओं, अमृत फार्मेसी और जन औषधि केंद्रों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
    1
    हजारीबाग | स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आज 8 अप्रैल को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, उप विकास आयुक्त रिया सिंह एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने सदर अस्पताल में संचालित मेडिकल कॉलेज द्वारा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट की प्रगति की समीक्षा की तथा नए भवन में संचालित विभिन्न वार्डों यथा मेडिसिन, मनोचिकित्सा, स्किन एवं नेत्र विभाग में उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की।
उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उसकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सर्जरी वार्ड में इलाजरत महिला मरीज से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं दवाओं की जानकारी ली तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में चिकित्सकों की उपस्थिति एवं संख्या का जायजा लिया तथा मेडिकल सुपरिटेंडेंट को अस्पताल के सुदृढ़ीकरण, समुचित प्रकाश व्यवस्था, दरवाजों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मशीनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि जांच कार्य में तेजी लाई जा सके।
परिसर भ्रमण के दौरान पुराने भवनों को चिन्हित कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया, जिससे परिसर में पर्याप्त खुला स्थान उपलब्ध हो सके। साथ ही, आईसीयू वार्ड में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए।
मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निरीक्षण
सदर अस्पताल निरीक्षण के उपरांत अपर मुख्य सचिव ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन मुख्य भवन का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा उपस्थित अभियंताओं से भवन के संपूर्ण नक्शे की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टर क्वार्टर, महिला एवं पुरुष छात्रावास का भी निरीक्षण किया। वर्तमान में लगभग 500 छात्र-छात्राएं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।
अपर मुख्य सचिव ने कार्य एजेंसी से निर्माण कार्य की समयसीमा की जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सा शिक्षा की सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अपर मुख्य सचिव ने परिसदन में की बैठक
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने परिसदन भवन में सभी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। 
बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल के निरीक्षण और अवलोकन के दौरान पाई गई खामियों पर चर्चा की तथा इन संस्थानों को बेहतर बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।
स्वास्थ्य सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सभी सेवाओं को तीव्र गति से बेहतर तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई के सत्र को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और छात्रों के परिणाम में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी) को निर्देशित किया कि अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, साफ-सफाई, नर्सिंग सेवाओं सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारू और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने आयुष्मान योजना एवं अबुआ स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत क्लेम राशि बढ़ाने पर बल दिया।
स्वास्थ्य सचिव ने बरही एवं विष्णुगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बरही में जिला अस्पताल के समान स्वास्थ्य सेवाओं का विकास किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा निर्माणाधीन सभी अस्पताल संरचनाओं, अमृत फार्मेसी और जन औषधि केंद्रों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Om Singh
    1
    Post by Om Singh
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.