Shuru
Apke Nagar Ki App…
हल्की हल्की बूंदा बांदी के बीच झींझक की जामामस्जिद मे हुई अलविदा की नमाज झींझक कानपुर देहात की जामामस्जिद मे रमजान के आखिरी जुमा, अलविदा की नमाज अदा की गई व अमनो चैन की दुआ की गई मस्जिद मे भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोगों ने मस्जिद की छत पर बूंदा बांदी के बीच नमाज अदा की गई
Chhunna khan
हल्की हल्की बूंदा बांदी के बीच झींझक की जामामस्जिद मे हुई अलविदा की नमाज झींझक कानपुर देहात की जामामस्जिद मे रमजान के आखिरी जुमा, अलविदा की नमाज अदा की गई व अमनो चैन की दुआ की गई मस्जिद मे भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोगों ने मस्जिद की छत पर बूंदा बांदी के बीच नमाज अदा की गई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झींझक कानपुर देहात की जामामस्जिद मे रमजान के आखिरी जुमा, अलविदा की नमाज अदा की गई व अमनो चैन की दुआ की गई मस्जिद मे भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोगों ने मस्जिद की छत पर बूंदा बांदी के बीच नमाज अदा की गई2
- पौध रोपण में लापरवाही पर कैविनेट मंत्री राकेश सचान ने डीएफओ की लगाई क्लास1
- अक्षय कुमार 9918628541 कानपुर देहात: शराबी पति ने पत्नी की वसूले से हत्या, आरोपी गिरफ्तार। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर लिया है। और वही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डेरापुर। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी पर वसूले से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उरसान गांव निवासी मिथिलेश कश्यप की शादी करीब 9 वर्ष पूर्व गांव के ही रजत कश्यप के साथ हुई थी। जिसकी शादी रूरा थाना क्षेत्र के भारत पुर्वा में हुई थी। बताया जा रहा है कि रजत शराब का आदी था और आए दिन शराब पीकर घर आने के बाद पत्नी से विवाद करता था। मिथिलेश के विरोध करने पर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। बुधवार रात भी रजत शराब के नशे में घर पहुंचा। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर रजत ने लकड़ी छीलने वाले वसूले से मिथिलेश पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मिथिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह घटना की मिथलेश की सास मां संजू देवी ने पुलिस को सूचना दी। डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। और मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित कर कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने बताया कि आरोपी रजत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और घटना में प्रयुक्त वसूला भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। और वही आरोपी की दो बच्चे आदित्य और सूर्यांश और जिनका रोरो कर बुरा हाल था। और वही ससुराली जनो ने आकर वही पर हंगामा करने लगे। जहां पुलिस मामले को शांत करवाया और मामले की आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।3
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ कानपुर देहात। माहे रमजान के अंतिम जुम्मे (अलविदा जुम्मा) के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में मुस्लिम समुदाय द्वारा पूरी श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सिकंदरा थाना सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जहां सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। थाना प्रभारी सिकंदरा जनार्दन प्रताप सिंह अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस अवसर पर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई है, उसी प्रकार ईद की नमाज भी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। जनपद में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।3
- प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवा गांव में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। जानकारी के अनुसार, खिरवा गांव निवासी शिवा उर्फ गोलू बुधवार रात खेतों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था। परिजन उसे तत्काल कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता राजेंद्र की तहरीर पर डेरापुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले, जिसमें मृतक की आखिरी बातचीत उसके चचेरे भाई अभिषेक और गांव के ही सुखवीर से होने की पुष्टि हुई। गुरुवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि अभिषेक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। उसे शक था कि शिवा भी उसी युवती से संबंध रखता है। इसी शक के चलते अभिषेक ने गुजरात में काम कर रहे अपने साथी सुखवीर को बुलाया और योजना बनाकर शिवा को खेतों पर बुलाया। वहां दोनों ने मिलकर शिवा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। वहीं मुख्य आरोपी अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- कानपुर देहात में शुक्रवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह करीब 7 बजे संदलपुर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, हालांकि कुछ ही देर बाद बारिश थम गई। लेकिन इस बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जनपद में इन दिनों किसान लाही की फसल काटकर मड़ाई का कार्य तेजी से कर रहे हैं, वहीं गेहूं की फसल भी पककर तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।1
- सिकंदरा थाना परिसर में गुरुवार को करीब 3 बजे आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने की, जिसमें हिंदू व मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने कहा कि आगामी ईद और नवरात्र पर्व को लेकर आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या या सूचना के लिए वे किसी भी समय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बैठक का समापन आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।1
- सिकंदरा थाना परिसर में गुरुवार को करीब 3 बजे आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने की, जिसमें हिंदू व मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने कहा कि आगामी ईद और नवरात्र पर्व को लेकर आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या या सूचना के लिए वे किसी भी समय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बैठक का समापन आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।1