Shuru
Apke Nagar Ki App…
पौध रोपण में लापरवाही पर कैविनेट मंत्री राकेश सचान ने डीएफओ की लगाई क्लास
कुमार पंकज
पौध रोपण में लापरवाही पर कैविनेट मंत्री राकेश सचान ने डीएफओ की लगाई क्लास
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कंचौसी में दर्शन सिंह के महानिर्वाण दिवस पर कन्या भोज व माता की चौकी आयोजित कंचौसी बाजार स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में शुक्रवार को सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले के पिता स्वर्गीय दर्शन सिंह के 23वें महानिर्वाण दिवस पर कन्या भोज और माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष व राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने स्वर्गीय दर्शन सिंह एवं स्वर्गीय कनक रानी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, उनके पुत्र विकास व भतीजे ऋषि ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया।1
- झींझक कानपुर देहात की जामामस्जिद मे रमजान के आखिरी जुमा, अलविदा की नमाज अदा की गई व अमनो चैन की दुआ की गई मस्जिद मे भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोगों ने मस्जिद की छत पर बूंदा बांदी के बीच नमाज अदा की गई2
- खबर – कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद उरसान गांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत कश्यप ने 18/19 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बसूले से वार कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सूचना के आधार पर पुलिस ने उरसान गांव से सटे रोड किनारे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डेरापुर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के लगभग 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बसूला भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द खुलासा होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।2
- रमजान माह के अंतिम जुम्मे (अलविदा जुम्मा) के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में मुस्लिम समुदाय ने पूरी श्रद्धा, अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की। रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सिकंदरा थाना सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। थाना प्रभारी सिकंदरा जनार्दन प्रताप सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उनके नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस अवसर पर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है, उसी प्रकार ईद की नमाज भी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। जनपद में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर लोगों में खुशी और संतोष का माहौल देखने को1
- शुक्रवार को उरसान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार, बसूला बरामद डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत कश्यप ने 18/19 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बसूले से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सूचना के आधार पर पुलिस ने उरसान गांव से सटे रोड किनारे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डेरापुर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को घटना के लगभग 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बसूला भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।1
- सिकंदरा थाना परिसर में गुरुवार को करीब 3 बजे आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने की, जिसमें हिंदू व मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने कहा कि आगामी ईद और नवरात्र पर्व को लेकर आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या या सूचना के लिए वे किसी भी समय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बैठक का समापन आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।1
- विश्व गौरैया दिवस आज! कभी घरों की छतों और आंगनों में चहचहाने वाली गौरैया आज तेज़ी से विलुप्त होती जा रही है, गौरैया हमारे पारिस्थितिक तंत्र का अहम हिस्सा हैं, विश्व गौरैया दिवस के मौके़ पर इस नन्हे पक्षी के लिए सुरक्षित आवास, भोजन और पानी की व्यवस्था कर उसकी संख्या बढ़ाने में योगदान करे।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव निवासी सबीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उसका बेटा गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। इसी दौरान वहां बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया। महिला का आरोप है कि कुछ ही देर बाद अनीश अपनी पत्नी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी में उसका मंगलसूत्र भी कहीं खो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1