Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली चैत्र नवरात्रि का पहला दिन आज। मां शैलपुत्री की जगह-जगह हो रही पूजा अर्चना । मंदिरों में सुबह से ही लग रहा है भक्तों का तांता। रायबरेली के मां मनसा मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंच रहे लंबी-लंबी का कतारों में। चैत्र की नवरात्रि में फूलों के भी बढ़े दाम। ₹40 किलो से फूलों का दाम बढ़कर हुए 120 रुपए किलो। मां मनसा मंदिर की मान्यता है सच्चे मन से जो मांगो वह होता है पूरा। करीब 400 वर्ष पुराना है मां मनसा देवी मंदिर। चैत्र नवरात्र का पहला दिन ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां की आराधना लाल फूलों से करना अति उत्तम होता है। मां शैलपुत्री को गाय के दूध से बना शुद्ध घी भी अर्पित करना शुभ माना जाता है। रायबरेली के रेलवे स्टेशन निकट मां मनसा देवी मंदिर स्थित। *Byte _ शैलेंद्र अग्निहोत्री भक्तगढ़*
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
रायबरेली चैत्र नवरात्रि का पहला दिन आज। मां शैलपुत्री की जगह-जगह हो रही पूजा अर्चना । मंदिरों में सुबह से ही लग रहा है भक्तों का तांता। रायबरेली के मां मनसा मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंच रहे लंबी-लंबी का कतारों में। चैत्र की नवरात्रि में फूलों के भी बढ़े दाम। ₹40 किलो से फूलों का दाम बढ़कर हुए 120 रुपए किलो। मां मनसा मंदिर की मान्यता है सच्चे मन से जो मांगो वह होता है पूरा। करीब 400 वर्ष पुराना है मां मनसा देवी मंदिर। चैत्र नवरात्र का पहला दिन ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां की आराधना लाल फूलों से करना अति उत्तम होता है। मां शैलपुत्री को गाय के दूध से बना शुद्ध घी भी अर्पित करना शुभ माना जाता है। रायबरेली के रेलवे स्टेशन निकट मां मनसा देवी मंदिर स्थित। *Byte _ शैलेंद्र अग्निहोत्री भक्तगढ़*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली थाना शिवगढ़ में विद्युत तार चोरी करने वाले गैर जनपद के पांच सदस्य हुए गिरफ्तार। चोरी हुए एल्यूमीनियम तार का वजन 1कुंटल 12 किलो ग्राम। चोरों के पास से एलमुनियम तार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन एवं अन्य सामान हुआ बरामद। चोरों का चोरी करने का नया तरीका दिन में रैकी फिर एकांत स्थान पर लगे हुए बिजली तारों को अपनी आंखों से कैप्चर करना। पांचों आरोपी रात्रि में एक साथ होते थे एकत्रित लाइट का फ्यूज करते थे कट। चोरी करे हुए तारों को अपने साथी को अच्छी रकम में करते थे सप्लाई। पांचो आरोपी तारों को एकत्रित करके लखनऊ ले जाकर कबाड़ी के दुकान में बेच कर आपस में बांटते थे पैसे। इससे पहले भी कई जनपदों में आरोपियों ने करी थी बड़ी-बड़ी चोरियां। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास कई जनपदों में है दर्ज। पकड़े गए पांचो आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में। महाराजगंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने दी पूरे मामले की जानकारी।1
- रायबरेली।मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 179 हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी एवं 182 सरेनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अजय राजा के सुपुत्र राजा दिव्या अंबर सिंह ने शिरकत की और जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर डलमऊ प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार बलवंत सिंह लोधी भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मानव कल्याण सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली। होली के इस पावन अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by Dainik Bhaskar Report1
- रायबरेली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिजली तार चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा किया गया है। शिवगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1 कुंतल 12 किलो एल्यूमीनियम तार बरामद किया है, जो बिजली लाइन से चोरी किया गया था। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह गैंग अलग-अलग जनपदों में सक्रिय था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही पूरे गिरोह के खुलासे का दावा कर रही है।1
- रायबरेली । चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आज विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ हो रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी के आवाहन पर रायबरेली इकाई द्वारा घंटाघर चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं आम जनता को पारंपरिक चंदन का टीका लगाया, फल वितरित किए तथा संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में आने वाले अंग्रेजी नव वर्ष (1 जनवरी) को त्यागकर अपनी प्राचीन सनातन परंपरा के अनुसार हिंदू नव वर्ष को भव्यता, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाए। मंडल ने जोर दिया कि विक्रम संवत हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का प्रतीक है। इस वर्ष संवत 2083 कुल 13 महीनों का होगा, जिसमें ज्येष्ठ मास में अधिकमास आएगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, संतोष गुप्ता, राज किशोर, अनिल लोहिया, अमरेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- सदैव आपका महेश दिवाकर मंडल मंत्री भाजपा फतेहपुर प्रधान पद के भावी उम्मीदवार ग्राम पंचायत बसोहनी बनपुरवा से1
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे कटका गांव जन जागृति के माध्यम से चलो गांव की ओर राष्ट्रीय परिवर्तन यात्रा की सूचना दिया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान1
- रायबरेली के मां मनसा मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंच रहे लंबी-लंबी का कतारों में। चैत्र की नवरात्रि में फूलों के भी बढ़े दाम। ₹40 किलो से फूलों का दाम बढ़कर हुए 120 रुपए किलो। मां मनसा मंदिर की मान्यता है सच्चे मन से जो मांगो वह होता है पूरा। करीब 400 वर्ष पुराना है मां मनसा देवी मंदिर। चैत्र नवरात्र का पहला दिन ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां की आराधना लाल फूलों से करना अति उत्तम होता है। मां शैलपुत्री को गाय के दूध से बना शुद्ध घी भी अर्पित करना शुभ माना जाता है। रायबरेली के रेलवे स्टेशन निकट मां मनसा देवी मंदिर स्थित। *Byte _ शैलेंद्र अग्निहोत्री भक्तगढ़*1