उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया एक आवश्यकता और सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। लखनऊ में उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ उपयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनकर ही सोशल मीडिया की शक्ति का सही उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया पर हमेशा सकारात्मक, तथ्यात्मक और राष्ट्रहित से जुड़ा कंटेंट साझा किया जाना चाहिए। फर्जी अकाउंट और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अकाउंट की पहचान करें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रहित में किया गया कार्य न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में सम्मान दिलाता है और इसका सही उपयोग समाज व देश के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे सोशल मीडिया को ज्ञान, जागरूकता और सकारात्मक संदेश फैलाने का माध्यम बनाएं। उन्होंने युवाओं से अफवाहों और भ्रामक जानकारी से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया एक आवश्यकता और सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। लखनऊ में उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ उपयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनकर ही सोशल मीडिया की शक्ति का सही उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया पर हमेशा सकारात्मक, तथ्यात्मक और राष्ट्रहित से जुड़ा कंटेंट साझा किया जाना चाहिए। फर्जी अकाउंट और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अकाउंट की पहचान करें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रहित में किया गया कार्य न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में सम्मान दिलाता है और इसका सही उपयोग समाज व देश के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे सोशल मीडिया को ज्ञान, जागरूकता और सकारात्मक संदेश फैलाने का माध्यम बनाएं। उन्होंने युवाओं से अफवाहों और भ्रामक जानकारी से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया।
- एनसीईआरटी ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप कक्षा 7, 8, 11 और 12 की इतिहास की पुस्तकों में कुछ बदलाव किए हैं। इन बदलावों में मुग़ल काल से संबंधित कुछ अध्यायों को संक्षिप्त किया गया है या कुछ सामग्री हटाई गई है। एनसीईआरटी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य पाठ्यक्रम का पुनर्गठन, विषयवस्तु का संतुलन और विद्यार्थियों पर अध्ययन का बोझ कम करना है। इन बदलावों को लेकर अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इन बदलावों को आवश्यक सुधार मानते हैं, जबकि अन्य इसे इतिहास की प्रस्तुति में बदलाव के रूप में देखते हैं। यह विषय सार्वजनिक और शैक्षणिक चर्चा का हिस्सा बना हुआ है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद भवन पहुंचे। इस दौरान एनडीए सांसदों ने उनका मकरद्वार पर जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत से यह संकेत मिलता है कि प्रधान का राजनीतिक प्रभाव और कद अभी भी बरकरार है। हालांकि, इस्तीफे के बाद उनकी नई भूमिका या जिम्मेदारियां अभी स्पष्ट नहीं हुई हैं।1
- एटा के अवागढ़ नगर में रविवार शाम करीब 6:30 बजे अवागढ़ थाना कोतवाली के सामने स्थित भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान ने की। उन्होंने संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को उठाना और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना है। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे तथा संगठन विस्तार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश, जिला महामंत्री गुल हाफिज, लवी यादव, संदीप कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।2
- अवागढ़ थाना कोतवाली के सामने स्थित भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के कार्यालय पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान ने की। उन्होंने संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए नए सदस्यों को जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। समीम खान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को उठाना और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे तथा संगठन विस्तार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश, जिला महामंत्री गुल हाफिज, लवी यादव, संदीप कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।2
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया एक आवश्यकता और सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। लखनऊ में उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ उपयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनकर ही सोशल मीडिया की शक्ति का सही उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया पर हमेशा सकारात्मक, तथ्यात्मक और राष्ट्रहित से जुड़ा कंटेंट साझा किया जाना चाहिए। फर्जी अकाउंट और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अकाउंट की पहचान करें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रहित में किया गया कार्य न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में सम्मान दिलाता है और इसका सही उपयोग समाज व देश के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे सोशल मीडिया को ज्ञान, जागरूकता और सकारात्मक संदेश फैलाने का माध्यम बनाएं। उन्होंने युवाओं से अफवाहों और भ्रामक जानकारी से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया।1
- हाथरस, 27 जुलाई। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को हाथरस-कासगंज (मथुरा-बरेली) राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाथरस बाईपास (रुहेरी कट) से कासगंज जनपद की सीमा तक सलेमपुर, रती का नगला, पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास, फायर स्टेशन सिकंदराराऊ, अगसौली समेत प्रमुख स्थलों और प्रस्तावित शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएचएआई अधिकारियों को आवश्यक स्थानों पर रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर तत्काल मरम्मत कराने को कहा, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों के लिए अलग लेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित रहे और सामान्य यातायात भी प्रभावित न हो। पंत चौराहा, सिकंदराराऊ बाईपास सहित प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने तथा कांवड़ मार्गों से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कांवड़ शिविरों में शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन कराया जाए। शिविरों में पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, डस्टबिन, चिकित्सा सुविधा, मेडिकल किट सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत बिजली के पोलों को आवश्यकतानुसार पॉलिथीन से कवर कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, लोक निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, एनएचएआई के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- अलीगढ के थाना हरदुआगंज और थाना जवां की संयुक्त पुलिस टीमों ने मुकदमा अपराध संख्या- 203/26 धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस से संबंधित एक ब्लाइंड मर्डर केस का सफल अनावरण किया है। इस मामले में 02 अभियुक्त/अभियुक्ता को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर थानाध्यक्ष जवां श्री धीरज कुमार और उनकी टीम को ₹ 25000 का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी बाइट में टीम की सराहना की और कहा कि यह सफलता पुलिस टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है।1
- सोशल मीडिया पर एक नवजात शिशु का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जन्म के कुछ ही सेकंड बाद एक अद्भुत कारनामा करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही डॉक्टर बच्चे की जांच के लिए स्टेथोस्कोप उसके पास लाते हैं, वह उसे अपने नन्हे हाथों से इतनी मजबूती से पकड़ लेता है कि डॉक्टर की कोशिश के बावजूद वह उसे छोड़ता नहीं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। एक्सपर्ट के अनुसार, इसमें सब कुछ नॉर्मल ही है। यूजर्स इस बच्चे को 'बाहुबली' मोड में आना बता रहे हैं।1