Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिलापदाधिकारी वैशाली से अनुरोध है ईसपर अपना ध्यान आकर्षित करते हुए कार्रवाई करें।
Vaanishree News
जिलापदाधिकारी वैशाली से अनुरोध है ईसपर अपना ध्यान आकर्षित करते हुए कार्रवाई करें।
More news from बिहार and nearby areas
- पटना/बख्तियारपुर : बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप का है, जहाँ बुधवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बरियारपुर निवासी विद्यानंद राय उर्फ भगत जी (पिता देवनंदन राय) अपने घर के पास ही स्थित SH-106 सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान वे अनियंत्रित मोटरसाइकिल और एक बैटरी चालित रिक्शा (ई-रिक्शा) की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्यानंद राय सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट होने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें बेहतर इलाज और विशेषज्ञों की निगरानी के लिए पटना के पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों की अनियंत्रित गति पर नाराजगी जाहिर की है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की छानबीन जारी है।1
- समस्तीपुर बुधवार 29 अप्रैल 2026 की संध्या समस्तीपुर सहित जिले के कई क्षेत्रों में जोरदार आंधी के साथ बारिश हुई जिसके वजह से लोगों में अपना तफरी का माहौल मच गया जानकारी के मुताबिक कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबर मिली है वहीं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के न 28 के करीब सड़क पर एक बड़े पेड़ के गिर जाने के कारण करीब 1 घंटे से ऊपर यातायात बाधित रहा वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार दो से तीन व्यक्ति की हल्की चोट एवं घायल होने की सूचना भी प्राप्त हुई है वही समस्तीपुर के स्टेशन चौक का नजारा देखने को ही मिल रहा था वही अचानक आंधी तूफान एवं बारिश के बाद लोग भाग से नजर आए वही समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के परिसर में लोग सीखने को विवश हुए देखिए एक विशेष वीडियो.,................. रिपोर्ट गोपाल प्रसाद SPN News Live समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर बिहार1
- 📢 मानवता की मिसाल – सेवा ही संगठन का धर्म अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा वैशाली जिला के प्रखंड पातेपुर में दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए सराहनीय पहल की गई। इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांग भाइयों को तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ट्राइसाइकिल) तथा दैनिक जीवन को सुगम बनाने हेतु आवश्यक सामग्री प्रदान की गई इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बिहार अमरजीत कुमार यादव, प्रदेश महासचिव रंजय कुमार राय, जिला प्रभारी वैशाली महेश साह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। 🙏 स्थानीय ग्रामीणों ने संगठन के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। 👉 हमारा संकल्प – हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना #HumanRights #SocialWork #Vaishali #Bihar #SevaHiSangathan #HelpingHands #bihar #BiharPolice #vaishali #mahua #patepur1
- जेब से रोज़ टैक्स… गरीब बोले—आय नहीं फिर भी वसूली क्यों? रोजमर्रा की हर चीज़—पढ़ाई, घर, गाड़ी, मोबाइल—सब में टैक्स जुड़ा है। सवाल सीधा है: जिनकी आय कम या नहीं है, उन पर बोझ कितना न्यायपूर्ण है और जवाबदेही कौन तय करेगा? निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — यहां सच बिकता नहीं, सीधा दिखता है। 🔥 #TaxSystem #GST #IndirectTax #CommonMan #VehicleTax #MobileRecharge #Inflation #PublicIssue #Accountability #Bihar #GroundReality #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- बंधार ग्राम सभा में ‘महिला सशक्तिकरण’ का दावा—जमीनी हकीकत: एक भी महिला नहीं! समस्तीपुर/शिवाजीनगर: 24 अप्रैल 2026 को बंधार पंचायत में आयोजित ग्राम सभा ने पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आधिकारिक एजेंडा में “महिला सशक्तिकरण” जैसे महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से शामिल किया गया, लेकिन बैठक की वास्तविक तस्वीर इसके बिल्कुल उलट सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ग्राम सभा में एक भी महिला उपस्थित नहीं थी। इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं को बैठक में शामिल होने के लिए न तो प्रभावी रूप से आमंत्रित किया गया और न ही उनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बैठक की अध्यक्षता स्वयं एक महिला मुखिया द्वारा की जा रही थी, फिर भी पूरे सत्र के दौरान उन्होंने कोई स्पष्ट या सारगर्भित वक्तव्य नहीं दिया। यह स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि “महिला सशक्तिकरण” केवल कागज़ों में सीमित एक औपचारिक एजेंडा बनकर रह गया। जब एजेंडा में महिला सशक्तिकरण शामिल था, तो बैठक में महिलाओं की पूर्ण अनुपस्थिति और इस विषय पर चर्चा का अभाव गंभीर प्रश्न खड़े करता है: क्या ग्राम सभा केवल औपचारिकता निभाने का मंच बन गई है? क्या कागज़ों में दिखाए गए एजेंडा और जमीनी वास्तविकता के बीच गहरा अंतर है? ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम सभा की कार्यवाही (minutes), उपस्थिति पंजी और विषयवार चर्चा का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदारी तय हो सके।3
- बिहार,समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड के बघरा गांव में आज से प्रारम्भ होने वाली नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर मुख्य यजमान सह मुखिया रणबीर राय ने महायज्ञ के बारे में क्षेत्र वासियों को जानकारी देते हुए ।1
- पटना/बख्तियारपुर : 29 अप्रैल की सुबह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब NH -31 स्थित आकाशवाणी होटल के उत्तर दिशा में एक मकई के खेत से एक अज्ञात शव बरामद हुआ। सुबह करीब 9:00 बजे जैसे ही शव की सूचना मिली, आसपास के दर्जनों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के डोमा पंचायत अंतर्गत मुसहरी निवासी शिवसत्य कुमार (पिता रामाशीष दास) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के छोटे भाई चंदन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। चंदन ने रोते हुए आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई की बेरहमी से हत्या की गई है। उन्होंने बताया, "जिस जगह शव मिला है, वहां जाने का कोई रास्ता तक नहीं है। हत्यारों ने जानबूझकर शव को मकई के घने खेत में फेंक दिया ताकि किसी की नजर न पड़े।" शिवसत्य कुमार पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके भाई ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि उनके बड़े भाई का शव होटल के पीछे खेत में पड़ा है। मृतक की पारिवारिक स्थिति भी काफी संघर्षपूर्ण रही है। साल 2016 में उनकी शादी पंडारक के मंझला बीघा में हुई थी, जिससे उनकी 7 साल की एक बेटी 'मीठी' है। करीब 6 महीने पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी और उसने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से शिवसत्य काफी परेशान रहा करते थे। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, "मौत की असली वजह और हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।" फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।1
- आपके मोबाइल में बिना पूछे घुसा ये ऐप! पूरा डेटा खतरे में है क्या? आपके मोबाइल में एक ऐप है जिसका नाम है Link to Windows, लेकिन क्या आपने इसे खुद इंस्टॉल किया है या यह अपने आप आपके फोन में आकर अपडेट हो गया है यह सबसे बड़ा सवाल है। इस ऐप के पास कॉल, मैसेज, कॉन्टैक्ट और लगभग पूरे मोबाइल तक पहुंच की क्षमता है, इसलिए डरना और सावधान रहना जरूरी है। सुविधा के नाम पर कहीं खतरा तो नहीं छिपा है, यह समझना अब हर यूज़र के लिए जरूरी हो गया है। निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — यहां सच बिकता नहीं, सीधा दिखता है। #LinkToWindows #Microsoft #MobileHack #DataPrivacy #CyberSecurity #AndroidApps #SmartphoneSecurity #TechAlert #DigitalSafety #HackingAwareness #IndiaTech #CyberCrime #Ankesh_Thakur #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार1