Shuru
Apke Nagar Ki App…
चतरा के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत लेंजवा गांव के चिलैयाटांड़ निवासी बिफन भुईया का पार्थिव शरीर मौत के तीन दिन बाद शुक्रवार की शाम एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव पहुंचा। रोजी-रोटी की तलाश में तमिलनाडु गए बिफन की वहां सड़क पार करने के दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बिफन भुईया मजबूरी में बाहर कमाने गए थे, लेकिन उनका शव ताबूत में सिमटकर वापस आया। वे अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। हादसे के बाद वहां की स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सूचना दी थी। दुख की इस घड़ी में गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।
Saryu Yadav
चतरा के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत लेंजवा गांव के चिलैयाटांड़ निवासी बिफन भुईया का पार्थिव शरीर मौत के तीन दिन बाद शुक्रवार की शाम एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव पहुंचा। रोजी-रोटी की तलाश में तमिलनाडु गए बिफन की वहां सड़क पार करने के दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बिफन भुईया मजबूरी में बाहर कमाने गए थे, लेकिन उनका शव ताबूत में सिमटकर वापस आया। वे अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। हादसे के बाद वहां की स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सूचना दी थी। दुख की इस घड़ी में गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर 7 मिनट तक हवा में रुका रहा। इस घटना के कारण नीचे खड़े लोगों में अचानक हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।1
- चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के करमाचक गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक घर की दीवार तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात महेश यादव के घर पर हुई, जहां रात के अंधेरे में चोर दीवार तोड़कर भीतर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, दो बक्से तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। वारदात के समय महेश यादव के छोटे भाई की पत्नी घर में सो रही थीं। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्हें घर की दीवार टूटी हुई मिली और सारा सामान गायब था। इसके बाद, घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर जंगल में एक चरवाहे ने दो खाली बक्से पड़े होने की जानकारी दी, जिनमें से सभी कीमती आभूषण और सामान गायब थे। इस घटना को लेकर महेश यादव के भाई कैलाश यादव ने प्रतापपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1
- गया जिले के शेरघाटी में वन विभाग के अधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और अवैध कटाई के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा नियमित गश्त, निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।1
- बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना परिसर के सभाकक्ष में रविवार को चौकीदार उपेंद्र पासवान की सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता और संचालन थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने सेवानिवृत्त चौकीदार के कार्यों को बेहतर बताते हुए कहा कि चौकीदार खासकर थानेदार का अभिन्न अंग होता है, इसलिए हर थानेदार को चौकीदारों के प्रति सहानुभूति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार ने अपने कार्यकाल में थाने के प्रति पूर्ण ईमानदारी से काम किया और 24 घंटे सतर्कता पूर्वक सहयोग दिया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताते हुए उनके शेष जीवन के सुखमय व्यतीत होने की शुभकामना दी। समारोह में उपस्थित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त चौकीदार के प्रति अपने-अपने उद्गार प्रकट किए। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, एस आई उमेश कुमार, मिथिलेश कुमार, बिनोद कुमार, रविकांत कुमार, ए एस आई मुक्तिदेव निराला, विपिन कुमार, सुनील सिंह सहित चौकीदार विनोद चौधरी, रामजीत रजक, गुलजारी, विनय कुमार यादव, राजेन्द्र पासवान उर्फ टेनी जी, रामप्रवेश पासवान, पप्पू कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद सिंह, श्रवण कुमार, अमित कुमार, उपेंद्र पासवान, प्रिंस कुमार, रंजीत कुमार, अमरकांत कुमार और अन्य सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।1
- गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई कांडों में वांछित ₹50,000 के इनामी और टॉप-10 अपराधकर्मी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौखा उर्फ सत्य नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है।1
- चतरा जिले की पुलिस ने संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो अहम सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिण्डरा निवासी पत्थर व्यवसायी और लोजपा नेता प्रेमचंद सिंह से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बिहार के भोजपुर जिले में छापेमारी कर मोहम्मद अस्फाक आलम और सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी गिरोह की आर्थिक रीढ़ माने जाते थे, जो हवाला के जरिए शूटरों तक पैसे पहुंचाने, रेकी कराने और फिरौती के नेटवर्क को संचालित करने का काम करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन, पैसों के लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और कई डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपियों के मोबाइल से मिले चैट और ट्रांजैक्शन से शूटरों, प्रिंस खान के सहयोगियों और हवाला के जरिए विदेश से होने वाले आर्थिक लेन-देन के पुख्ता संकेत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से सद्दाब अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ धनबाद के बैंक मोड़ और गोविंदपुर थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस रंगदारी मामले में पुलिस पहले ही अमन खान, मुर्तजा अंसारी, मोहम्मद नाजिम और कृष कुमार सिंह उर्फ आयुष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इन दो नए सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शनिवार शाम 4 बजे एसपी अनिमेष नैथानी ने रिपोर्ट के माध्यम से इस बड़ी कामयाबी की विस्तृत जानकारी साझा की है।1
- गया के DCLR कार्यालय में बड़े बाबू की कथित अनुपस्थिति के कारण फरियादी बेहद परेशान हैं। अपने विभिन्न कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे लोगों को घंटों तक बैठकर इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- नरेंद्र मोदी ने बताया है कि वह 30 साल पहले न्यूजीलैंड गए थे, तब उन्हें गिफ्ट में एक मफलर, एक कैप और एक दस्ताना मिला था और उस वक्त उन्हें कोई जानता नहीं था। इससे पहले उन्होंने यह भी बताया है कि वह 35 साल तक भीख मांगकर खाए हैं और उससे पहले 17 साल की उम्र तक उन्होंने चाय बेची है। सोचिए, कांग्रेस की सरकार में भीख मांगकर खाने वाले भी इतने अमीर थे कि न्यूजीलैंड घूम रहे थे, यह वाकई कमाल की बात है!1
- गया के मानपुर जनकपुर मोड़ पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां बिना बैरिकेडिंग के एक कार सीधे गड्ढे में जा गिरी। इस स्थान पर बिना किसी सुरक्षा बैरिकेडिंग के ही गड्ढा छोड़ दिया गया था, जिसके कारण कार सीधे उसमें गिर गई। इस पूरी घटना में भारी लापरवाही बरती गई है।1