logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चोरौत चोरी कांड: सुराग तलाशने पहुंचा स्वान दस्ता, थानाध्यक्ष मोनी कुमारी बोलीं—जल्द होगा मामले का खुलासा चोरौत पश्चिमी पंचायत के वर्मा गांव (वार्ड 9 और 13) में बुधवार रात 10 घरों में हुई भीषण चोरी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मामले का जल्द खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष मोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस पूरी तत्परता से जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले की बारीकी से पड़ताल के लिए घटनास्थल पर स्वान दस्ता (Dog Squad) की टीम को बुलाया, जिसने प्रभावित घरों का मुआयना करने के बाद गांव के बाहर तक जाकर सुराग तलाशने की कोशिश की। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही इस चोरी की घटना का सफल उद्भेदन (खुलासा) कर दिया जाएगा।

6 hrs ago
user_Manoj Kumar
Manoj Kumar
Newspaper publisher चरौत, सीतामढ़ी, बिहार•
6 hrs ago

चोरौत चोरी कांड: सुराग तलाशने पहुंचा स्वान दस्ता, थानाध्यक्ष मोनी कुमारी बोलीं—जल्द होगा मामले का खुलासा चोरौत पश्चिमी पंचायत के वर्मा गांव (वार्ड 9 और 13) में बुधवार रात 10 घरों में हुई भीषण चोरी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मामले का जल्द खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष मोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस पूरी तत्परता से जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले की बारीकी से पड़ताल के लिए घटनास्थल पर स्वान दस्ता (Dog Squad) की टीम को बुलाया, जिसने प्रभावित घरों का मुआयना करने के बाद गांव के बाहर तक जाकर सुराग तलाशने की कोशिश की। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही इस चोरी की घटना का सफल उद्भेदन (खुलासा) कर दिया जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • चोरौत चोरी कांड: सुराग तलाशने पहुंचा स्वान दस्ता, थानाध्यक्ष मोनी कुमारी बोलीं—जल्द होगा मामले का खुलासा चोरौत पश्चिमी पंचायत के वर्मा गांव (वार्ड 9 और 13) में बुधवार रात 10 घरों में हुई भीषण चोरी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मामले का जल्द खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष मोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस पूरी तत्परता से जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले की बारीकी से पड़ताल के लिए घटनास्थल पर स्वान दस्ता (Dog Squad) की टीम को बुलाया, जिसने प्रभावित घरों का मुआयना करने के बाद गांव के बाहर तक जाकर सुराग तलाशने की कोशिश की। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही इस चोरी की घटना का सफल उद्भेदन (खुलासा) कर दिया जाएगा।
    2
    चोरौत चोरी कांड: सुराग तलाशने पहुंचा स्वान दस्ता, थानाध्यक्ष मोनी कुमारी बोलीं—जल्द होगा मामले का खुलासा


चोरौत पश्चिमी पंचायत के वर्मा गांव (वार्ड 9 और 13) में बुधवार रात 10 घरों में हुई भीषण चोरी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मामले का जल्द खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष मोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस पूरी तत्परता से जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले की बारीकी से पड़ताल के लिए घटनास्थल पर स्वान दस्ता (Dog Squad) की टीम को बुलाया, जिसने प्रभावित घरों का मुआयना करने के बाद गांव के बाहर तक जाकर सुराग तलाशने की कोशिश की। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही इस चोरी की घटना का सफल उद्भेदन (खुलासा) कर दिया जाएगा।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Newspaper publisher चरौत, सीतामढ़ी, बिहार•
    6 hrs ago
  • सीतामढ़ी में नाला निर्माण की शिकायत पर भड़कीं महिला मुखिया: बोलीं— "चप्पल से मारेंगे, मिजाज सही कर देंगे। बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार उत्तरी पंचायत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पंचायत में जारी नाला निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर महिला मुखिया द्वारा बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला मुखिया इस कदर भड़क गईं कि उन्होंने सरेआम धमकी देते हुए कहा, "कान खोलकर सुन लो, चप्पल खोलकर मारेंगे, मिजाज सही कर देंगे!" समस्या का समाधान करने के बजाय मुखिया आपा खो बैठीं और ग्रामीण को अभद्र भाषा में चप्पल से मारने की धमकी दे डाली।
    1
    सीतामढ़ी में नाला निर्माण की शिकायत पर भड़कीं महिला मुखिया: बोलीं— "चप्पल से मारेंगे, मिजाज सही कर देंगे।
बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार उत्तरी पंचायत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पंचायत में जारी नाला निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर महिला मुखिया द्वारा बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में महिला मुखिया इस कदर भड़क गईं कि उन्होंने सरेआम धमकी देते हुए कहा, "कान खोलकर सुन लो, चप्पल खोलकर मारेंगे, मिजाज सही कर देंगे!" समस्या का समाधान करने के बजाय मुखिया आपा खो बैठीं और ग्रामीण को अभद्र भाषा में चप्पल से मारने की धमकी दे डाली।
    user_CitiesNews BIHAR
    CitiesNews BIHAR
    Newspaper distribution सुरसंड, सीतामढ़ी, बिहार•
    6 hrs ago
  • खजौली मेला में चप्पलों के लिए हुई महिलाओं के बीच महायुद्ध पूरा वीडियो देखें
    1
    खजौली मेला में चप्पलों के लिए हुई महिलाओं के बीच महायुद्ध
पूरा वीडियो देखें
    user_Avinash Kumar paswan
    Avinash Kumar paswan
    बसोपट्टी, मधुबनी, बिहार•
    5 hrs ago
  • चुनाव आयोग पर लग रहे हैं गंभीर आरोप द इंडियन टाइम्स की खबर छपने के बाद पूरे विपक्षीय नेताओं के द्वारा जो आप पहले लगाया जा रहे थे वह अब सच साबित होते दिख रहे हैं
    1
    चुनाव आयोग पर लग रहे हैं गंभीर आरोप द इंडियन टाइम्स की खबर छपने के बाद पूरे विपक्षीय नेताओं के द्वारा जो आप पहले लगाया जा रहे थे वह अब सच साबित होते दिख रहे हैं
    user_SAROJ KUMAR
    SAROJ KUMAR
    Computer Programmer डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    18 hrs ago
  • Ai से एनिमेटेड सब्ज़ी वाली कार्टन वीडियो कैसे बनाएं, बिना कोडिंग किए। अगर आप भी बच्चों का कॉमेडी वीडियो या कार्टन वीडियो बनाना चाहते है तो ये विडियो आपके लिए है। बिना कोडिंग सिखे आप भी Ai की मदद से बस कुछ मिनटो में ऐसे ही 3D Animated Realistic वीडियो बना सकते।
    1
    Ai  से एनिमेटेड सब्ज़ी वाली कार्टन वीडियो कैसे बनाएं, बिना कोडिंग किए।
अगर आप भी बच्चों का कॉमेडी वीडियो या कार्टन वीडियो बनाना चाहते है तो ये विडियो आपके लिए है। बिना कोडिंग सिखे आप भी Ai की मदद से बस कुछ मिनटो में ऐसे ही 3D Animated Realistic वीडियो बना सकते।
    user_दुनिया दर्शन ब्लॉग
    दुनिया दर्शन ब्लॉग
    Video Creator Madhubani, Bihar•
    37 min ago
  • जीवछ नदी को गंदगी मुक्त बनाने की मुहिम स्वच्छता के लिए प्रशासन से आम जन तक साथ-साथ मधुबनी ने दिखाई जीबछ के प्रति अपनी जिम्मेदारी स्वच्छता अभियान में उमड़ी जन भागीदारी *स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक दायित्व है : डीडीसी* ~~~~~~~~~~~~~~~ मधुबनी, सेवा संकल्प अभियान सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जीवछ नदी को पुनर्जीवित करने एवं मुक्ति धाम कायाकल्प अभियान को लेकर मधुबनी में भव्य एवं व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। नगर निगम मधुबनी, जिला गंगा समिति नमामि गंगे एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में प्रशासनिक पदाधिकारियों से लेकर स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता साथियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर जीवछ नदी की स्वच्छता एवं पुनर्जीवन के लिए श्रमदान किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त तुषार कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, डीआरडीए निदेशक सैय्यद सरफराजुद्दीन, राघवेंद्र कुमार, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित, जिला समन्वयक एलएसबीए संजीव कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता साथी, सफाई कर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। देखते ही देखते नदी घाट एवं आसपास का पूरा क्षेत्र स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले लोगों से गुलजार हो उठा। पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने एक साथ स्वच्छता का मोर्चा संभाला और श्रमदान करते हुए जीवछ नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उप विकास आयुक्त तुषार कुमार द्वारा उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा नदी एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता को लेकर स्वच्छता शपथ दिलाकर की गई। शपथ के बाद सभी ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए नदी, उसके घाटों, सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान नदी में फैली जलकुंभी, विसर्जित प्रतिमाओं के अवशेष, गंदगी एवं अन्य कूड़ा-कचरा को बाहर निकाला गया। बड़ी संख्या में लोगों के सामूहिक श्रमदान से नदी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। पूरे अभियान के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचता नजर आया। सेवा संकल्प को जनसंकल्प बनाने की दिशा में बढ़े कदम ~~~~~~~~~~~~~~~ सेवा संकल्प अभियान के तहत जीवछ नदी को पुनर्जीवित एवं स्वच्छ रखने के लिए नदी तट पर हस्ताक्षर पटल लगाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और जीवछ नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया। सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम स्थल पर नदी घाट के किनारे बनाया गया आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। अभियान में शामिल लोगों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों में सेल्फी लेने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने स्वच्छता एवं सेवा संकल्प के संदेश के साथ सेल्फी लेकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार ने कहा कि जीवछ नदी मधुबनी की प्राकृतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर है। इसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ व्यापक जनभागीदारी जरूरी है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से नदी एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक हम जीवछ नदी को गंदगीमुक्त बनाने की दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर लेते। उन्होंने कहा कि अभियान के बाद भी जनसहयोग से नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता निरंतर बनी रहे। डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि जीवछ नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे नदी को स्वच्छ रखने के इस अभियान से निरंतर जुड़ें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभियान में उपस्थित पदाधिकारियों, स्वच्छता साथियों, सफाई कर्मियों एवं आम नागरिकों ने ग्लव्स, मास्क, स्वच्छता अभियान को प्रेरित करने वाली टी-शर्ट एवं टोपी पहनकर पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक स्वच्छता, सेवा संकल्प एवं जनभागीदारी का ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जीवछ नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के प्रति मधुबनी की सामूहिक प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
    2
    जीवछ नदी को गंदगी मुक्त बनाने की मुहिम स्वच्छता के लिए प्रशासन से आम जन तक साथ-साथ मधुबनी ने दिखाई जीबछ के प्रति अपनी जिम्मेदारी स्वच्छता अभियान में उमड़ी जन भागीदारी
*स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक दायित्व है : डीडीसी*
~~~~~~~~~~~~~~~
मधुबनी,
सेवा संकल्प अभियान सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जीवछ नदी को पुनर्जीवित करने एवं मुक्ति धाम कायाकल्प अभियान को लेकर मधुबनी में भव्य एवं व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। नगर निगम मधुबनी, जिला गंगा समिति नमामि गंगे एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में प्रशासनिक पदाधिकारियों से लेकर स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता साथियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर जीवछ नदी की स्वच्छता एवं पुनर्जीवन के लिए श्रमदान किया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त तुषार कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, डीआरडीए निदेशक सैय्यद सरफराजुद्दीन, राघवेंद्र कुमार, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित, जिला समन्वयक एलएसबीए संजीव कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता साथी, सफाई कर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। देखते ही देखते नदी घाट एवं आसपास का पूरा क्षेत्र स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले लोगों से गुलजार हो उठा। पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने एक साथ स्वच्छता का मोर्चा संभाला और श्रमदान करते हुए जीवछ नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत उप विकास आयुक्त तुषार कुमार द्वारा उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा नदी एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता को लेकर स्वच्छता शपथ दिलाकर की गई। शपथ के बाद सभी ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए नदी, उसके घाटों, सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान शुरू किया।
अभियान के दौरान नदी में फैली जलकुंभी, विसर्जित प्रतिमाओं के अवशेष, गंदगी एवं अन्य कूड़ा-कचरा को बाहर निकाला गया। बड़ी संख्या में लोगों के सामूहिक श्रमदान से नदी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। पूरे अभियान के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचता नजर आया।
सेवा संकल्प को जनसंकल्प बनाने की दिशा में बढ़े कदम
~~~~~~~~~~~~~~~
सेवा संकल्प अभियान के तहत जीवछ नदी को पुनर्जीवित एवं स्वच्छ रखने के लिए नदी तट पर हस्ताक्षर पटल लगाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और जीवछ नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।
सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम स्थल पर नदी घाट के किनारे बनाया गया आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। अभियान में शामिल लोगों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों में सेल्फी लेने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने स्वच्छता एवं सेवा संकल्प के संदेश के साथ सेल्फी लेकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार ने कहा कि जीवछ नदी मधुबनी की प्राकृतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर है। इसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ व्यापक जनभागीदारी जरूरी है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से नदी एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक हम जीवछ नदी को गंदगीमुक्त बनाने की दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर लेते। उन्होंने कहा कि अभियान के बाद भी जनसहयोग से नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता निरंतर बनी रहे।
डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि जीवछ नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे नदी को स्वच्छ रखने के इस अभियान से निरंतर जुड़ें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
अभियान में उपस्थित पदाधिकारियों, स्वच्छता साथियों, सफाई कर्मियों एवं आम नागरिकों ने ग्लव्स, मास्क, स्वच्छता अभियान को प्रेरित करने वाली टी-शर्ट एवं टोपी पहनकर पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक स्वच्छता, सेवा संकल्प एवं जनभागीदारी का ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जीवछ नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के प्रति मधुबनी की सामूहिक प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    5 hrs ago
  • चोरौत के वर्मा गांव में भीषण चोरी: 10 घरों के ताले टूटे, 12 लाख की संपत्ति साफ; थानाध्यक्ष मोनी कुमारी जांच में जुटीं बिहार के चोरौत पश्चिमी पंचायत स्थित वर्मा गांव में बुधवार देर रात चोरों के गिरोह ने 10 घरों को निशाना बनाकर गहने, कपड़े और नगदी समेत करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली, जिसकी जांच थानाध्यक्ष मोनी कुमारी कर रही हैं। चोरी की मुख्य वारदातों में महुआ टोल के सीताशरण राय के बेटे नागेन्द्र के घर से सोने-चांदी के जेवर व 70 हजार नगद (कुल 5 लाख रुपये) गायब हुए, जबकि पड़ोसी मोहन महतो और रामचन्द्र महतो के यहाँ से भी 5 लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी गए; वहीं उमेश राउत के दिल्ली में रहने वाले भाइयों—गणेश राउत और गुड्डू राउत—के बंद मकान से कीमती सामान, वार्ड 13 में आज़ाद हुसैन उर्फ लड्डू के नए घर से कपड़े व मोबाइल, और प्रमोद झा की पान की गुमटी से पेट्रोल, कोल्डड्रिंक व नगदी चुरा ली गई, जिसके अलावा उमेश पूर्वे, परमेश्वर राउत, बेचन राय और बाला राय के घर भी इस चोरी की घटना से प्रभावित हुए।
    1
    चोरौत के वर्मा गांव में भीषण चोरी: 10 घरों के ताले टूटे, 12 लाख की संपत्ति साफ; थानाध्यक्ष मोनी कुमारी जांच में जुटीं


बिहार के चोरौत पश्चिमी पंचायत स्थित वर्मा गांव में बुधवार देर रात चोरों के गिरोह ने 10 घरों को निशाना बनाकर गहने, कपड़े और नगदी समेत करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली, जिसकी जांच थानाध्यक्ष मोनी कुमारी कर रही हैं। चोरी की मुख्य वारदातों में महुआ टोल के सीताशरण राय के बेटे नागेन्द्र के घर से सोने-चांदी के जेवर व 70 हजार नगद (कुल 5 लाख रुपये) गायब हुए, जबकि पड़ोसी मोहन महतो और रामचन्द्र महतो के यहाँ से भी 5 लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी गए; वहीं उमेश राउत के दिल्ली में रहने वाले भाइयों—गणेश राउत और गुड्डू राउत—के बंद मकान से कीमती सामान, वार्ड 13 में आज़ाद हुसैन उर्फ लड्डू के नए घर से कपड़े व मोबाइल, और प्रमोद झा की पान की गुमटी से पेट्रोल, कोल्डड्रिंक व नगदी चुरा ली गई, जिसके अलावा उमेश पूर्वे, परमेश्वर राउत, बेचन राय और बाला राय के घर भी इस चोरी की घटना से प्रभावित हुए।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Newspaper publisher चरौत, सीतामढ़ी, बिहार•
    6 hrs ago
  • सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया का माफिया मंजूर ख़लीफ़ा को पुलिस ने बेगूसराय से किया गिरफ्तार। मासूम लड़कियों को बहला फुसलाकर धकेलता था देह व्यापार के धंधे में !! देखिए वीडियो
    1
    सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया का माफिया मंजूर ख़लीफ़ा को पुलिस ने बेगूसराय से किया गिरफ्तार।
मासूम लड़कियों को बहला फुसलाकर धकेलता था देह व्यापार के धंधे में !! देखिए वीडियो
    user_Expose sitamarhi
    Expose sitamarhi
    Local News Reporter बथनाहा, सीतामढ़ी, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.