Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओवररेटिंग पर वार, प्रशासन सख्त हल्द्वानी में शराब माफिया पर कार्रवाई। हल्द्वानी से बड़ी खबर है, जहां प्रशासन ने शराब की दुकानों पर सख्त कार्रवाई की है।बीते रोज सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर की कई शराब की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान जांच में तीन दुकानों में तय कीमत से अधिक दाम पर शराब बेची जाती पाई गई। ओवररेटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों का चालान किया।एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में किसी भी दुकान पर ओवररेटिंग या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण भी शामिल हो सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने इस कदम का स्वागत किया हे।
BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
ओवररेटिंग पर वार, प्रशासन सख्त हल्द्वानी में शराब माफिया पर कार्रवाई। हल्द्वानी से बड़ी खबर है, जहां प्रशासन ने शराब की दुकानों पर सख्त कार्रवाई की है।बीते रोज सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर की कई शराब की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान जांच में तीन दुकानों में तय कीमत से अधिक दाम पर शराब बेची जाती पाई गई। ओवररेटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों का चालान किया।एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में किसी भी दुकान पर ओवररेटिंग या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण भी शामिल हो सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने इस कदम का स्वागत किया हे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिलाधिकारी शाहजहांपुर के द्वारा उठाया गया सराहनीय कदम सुनिए1
- शाहजहांपुर। जनपद में बच्चों को जानलेवा 'गला घोटू' (डिप्थीरिया) बीमारी से बचाने के लिए 20 से 30 अप्रैल तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को 17 अप्रैल तक माइक्रो प्लान तैयार करने के कड़े निर्देश दिए हैं।1
- असम CM के बयान पर विरोध, धक्का-मुक्की में कई कार्यकर्ता घायल शाहजहांपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान के विरोध में शुक्रवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया। पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया, जिससे दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीन लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल से हुई, जहां जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में निकलते ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया। सदर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मौजूद भारी पुलिस बल ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते रहे।1
- शाहजहाँपुर: एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिया फिटनेस और अनुशासन का संदेश1
- Post by Ravi Kaithwar1
- शाहजहांपुर, / जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बंतारा का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 9.90 करोड़ रुपये बताई गई है। इस योजना के तहत बंतारा में 2×5 एमवीए क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र तथा संबंधित 33 केवी और 11 केवी लाइनों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अत्सलिया विद्युत उपकेंद्र की स्थापित क्षमता (1×10 + 1×5 एमवीए) है, जिस पर अधिकतम भार 970 एम्पियर तक पहुंच चुका है, जिससे उपकेंद्र लगातार अधिभारित हो रहा है। नए उपकेंद्र के बनने से अत्सलिया उपकेंद्र से लगभग 350 एम्पियर भार बंतारा पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे लोड संतुलन स्थापित होगा और विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा। बताया गया कि अत्सलिया से निकलने वाला 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर वर्तमान में लगभग 350 एम्पियर भार वहन कर रहा है। इसकी लंबाई लगभग 45 किलोमीटर होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट निवारण में काफी समय लग जाता है। बंतारा उपकेंद्र बनने के बाद दो नए इंडस्ट्रियल फीडर प्रस्तावित हैं, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण होगी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर तथा ददरौल विधायक अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।1
- Post by Devdatta Raj1
- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो पुरुष अभियुक्तों और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, बहादुरपुरा मोहल्ले में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर से सामान लेने आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने लोधीपुल के पास घेराबंदी की और मौके पर पहुंचते ही तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ठाकुर प्रसाद, जमकू उर्फ जमलेश उर्फ विमलेश और पार्वती उर्फ सदावती शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, कागजात और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।1
- जनपद के विकासखंड ददरौल के ग्राम शाहबाजनगर में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 111.88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ शिलान्यास किया। मंत्री ने बताया कि शाहबाजनगर के साथ-साथ सुभाष नगर अजीजगंज, सामदगंज गोटिया और भावल खेड़ा में कुल पांच सामुदायिक भवन स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से सामुदायिक भवन (उत्सव भवन) की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से छोटे-बड़े उत्सव, सामाजिक कार्यक्रम और जनसभाएं आसानी से आयोजित की जा सकेंगी। इससे ग्रामीणों को निजी स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और कार्यक्रमों के आयोजन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मंत्री ने क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह यादव, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1