शाहजहांपुर में हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो पुरुष अभियुक्तों और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, बहादुरपुरा मोहल्ले में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर से सामान लेने आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने लोधीपुल के पास घेराबंदी की और मौके पर पहुंचते ही तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ठाकुर प्रसाद, जमकू उर्फ जमलेश उर्फ विमलेश और पार्वती उर्फ सदावती शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, कागजात और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

- Post by Ravi Kaithwar1
- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो पुरुष अभियुक्तों और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, बहादुरपुरा मोहल्ले में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर से सामान लेने आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने लोधीपुल के पास घेराबंदी की और मौके पर पहुंचते ही तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ठाकुर प्रसाद, जमकू उर्फ जमलेश उर्फ विमलेश और पार्वती उर्फ सदावती शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, कागजात और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।1
- शाहजहाँपुर: एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिया फिटनेस और अनुशासन का संदेश1
- शाहजहांपुर, / जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बंतारा का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 9.90 करोड़ रुपये बताई गई है। इस योजना के तहत बंतारा में 2×5 एमवीए क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र तथा संबंधित 33 केवी और 11 केवी लाइनों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अत्सलिया विद्युत उपकेंद्र की स्थापित क्षमता (1×10 + 1×5 एमवीए) है, जिस पर अधिकतम भार 970 एम्पियर तक पहुंच चुका है, जिससे उपकेंद्र लगातार अधिभारित हो रहा है। नए उपकेंद्र के बनने से अत्सलिया उपकेंद्र से लगभग 350 एम्पियर भार बंतारा पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे लोड संतुलन स्थापित होगा और विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा। बताया गया कि अत्सलिया से निकलने वाला 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर वर्तमान में लगभग 350 एम्पियर भार वहन कर रहा है। इसकी लंबाई लगभग 45 किलोमीटर होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट निवारण में काफी समय लग जाता है। बंतारा उपकेंद्र बनने के बाद दो नए इंडस्ट्रियल फीडर प्रस्तावित हैं, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण होगी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर तथा ददरौल विधायक अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।1
- Post by Chirag Paswan mukhymantri Chirag PaswanMukhymantri1
- Post by Asha Rani1
- शाहजहाँपुर। वार्ड संख्या 30 जलालनगर (बाहर चुंगी) निगोही रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर पार्षद पति छंगेलाल राठौर ने कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी भरने से स्थानीय लोगों का निकलना दूभर हो गया है। राठौर ने मंत्री से मांग की है कि निगोही रोड के दोनों ट्रांसफार्मरों के पास से जल निकासी की व्यवस्था को मुख्य नाले और शाहबाज नगर रोड पर बन रहे नाले से जोड़ा जाए। कैबिनेट मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर और फोन पर बात कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।1
- Post by MAHARAJ SINGH1