जनगणना 2027 हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू*,कलेक्टर ने प्रशिक्षण का किया निरीक्षण बलरामपुर। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय बलरामपुर में आयोजित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उक्त प्रशिक्षण देश की 16वीं जनगणना और स्वतंत्र भारत की आगामी 8वीं जनगणना के सफल संचालन हेतु आयोजित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने मास्टर ट्रेनर द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा उपस्थित प्रगणकों से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा सभी विषयों को गंभीरता एवं स्पष्टता के साथ समझने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके अंतर्गत सटीक एवं समयबद्ध जानकारी का संकलन आवश्यक है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर एवं प्रगणकों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जनगणना 2027 दो चरणों में संचालित की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर एन पांडेय, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनगणना 2027 हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू*,कलेक्टर ने प्रशिक्षण का किया निरीक्षण बलरामपुर। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय बलरामपुर में आयोजित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उक्त प्रशिक्षण देश की 16वीं जनगणना और स्वतंत्र भारत की आगामी 8वीं जनगणना के सफल संचालन हेतु आयोजित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने मास्टर ट्रेनर द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा उपस्थित प्रगणकों से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा सभी विषयों को गंभीरता एवं स्पष्टता के साथ समझने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके अंतर्गत सटीक एवं समयबद्ध जानकारी का संकलन आवश्यक है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर एवं प्रगणकों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जनगणना 2027 दो चरणों में संचालित की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर एन पांडेय, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- राजपुर। आज दिनांक 15.04.2026 को समय लगभग 3:50 बजे थाना क्षेत्र राजपुर के स्टेट बैंक स्थित प्रकाश ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों व्यक्ति दुकान में आकर मंगलसूत्र का लॉकेट देखने की बात कही, जिसके बाद दुकानदार द्वारा ₹54,690/- मूल्य का मंगलसूत्र दिखाया गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक अंगूठी दिखाकर उसकी कीमत पूछी गई, जिसे दुकानदार ने लगभग ₹57,500/- मूल्य का बताया। तत्पश्चात ठगों द्वारा उक्त अंगूठी के बदले मंगलसूत्र का भुगतान करने तथा शेष ₹2,810/- राशि बाद में समायोजित करने का झांसा दिया गया। बातों में उलझाकर दोनों आरोपी समय लगभग 3:57 बजे मंगलसूत्र लेकर दुकान से फरार हो गए। घटना के कुछ समय बाद दुकानदार द्वारा जब उक्त अंगूठी की जांच की तो वह पीतल (नकली) की पाई गई, जिससे ठगी की पुष्टि हुई। इस प्रकार अज्ञात आरोपियों द्वारा ₹54,690/- मूल्य के मंगलसूत्र की धोखाधड़ी कर ली गई। दुकानदार के अनुसार दोनों आरोपी पैदल आए थे, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने अपना वाहन वहाँ से कुछ दूरी पर खड़ा किया होगा। दोनों व्यक्ति में से एक व्हाइट शर्ट ब्लू रंग का जींस तथा दूसरा सफेद काला रंग का छींट दार शर्ट व ब्लू जींस पहना हुआ है दोनों का घना दाढ़ी है।वर्तमान में पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी में से एक व्यक्ति बीते दिनांक 13.04.26 को (जेवर दुकान) दीपक अलंकार वाडर्फ़नगर में अंगूठी लेकर बदलने गया था लेकिन वहाँ सफल नहीं हो सका।1
- परमात्मा साकार है प्रमाण के साथ 💥🥹#santrampaljimaharaj #motivation #viral #live1
- धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए बालोद शहर के तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपए के 56 ग्राम हेरोइन, एक मारूति स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और नगद 4 हजार 240 रुपये सहित कुल 16 लाख 24 हजार 240 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी बालोद शहर के मुसलमानपारा के निवासी हैं, जिनमें 34 वर्षीय मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी और उनकी पत्नी 37 वर्षीय अनिता नेताम और इस्लामुद्दीन का छोटा भाई 28 वर्षीय निजामुद्दीन कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से पंजाब जाकर ट्रेन के माध्यम से हेरोइन लाता था और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद व धमतरी समेत कई जिलों में इसकी सप्लाई करता था। वह पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था और लगातार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले सिटी कोतवाली थाना में हुई हेरोइन कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का सुराग मिला था, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना पर यह कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई को धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने थाना अर्जुनी में धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- *भानुप्रतापपुर, देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी जिससे आम गरीब जनता का जीना दुभर हो गया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। किंतु सत्ता में बैठी सरकार गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी रोकने कोई उपाय नहीं कर रही है। इसके विरोध में शिवसेना द्वारा पूरे देश भर में जनआंदोलन किया जा रहा है। शिवसेना भानुप्रतापपुर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम (राजस्व )भानुप्रतापपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है। कि देश में चावल,आटा ,तेल ,दाल ,नमक पेट्रोलियम, पदार्थ, रसोई गैस, भवन निर्माण सामग्री सभी के दर में बेतहास वृद्धि हो गई है । आम जनता अपना आवास नहीं बन पा रहा है।जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। ग्रहणी परेशान है। जनता महंगाई से त्राहि त्राहि कर रही कर रही है। किंतु केंद्र सरकार इस महंगाई को कम करने हेतु कोई प्रयास नहीं कर रही है। जिससे देश की जनता परेशान है । देश में प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोग गरीब से और गरीब होते जा रहे हैं।शिवसेना देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि आप तत्काल आर्थिक, विदेश नीतियों में सुधार करते हुए देश में बढ़ रही महंगाई , बेरोजगारी, गरीबी, अराजकता पर लगाम लगाने की कृपा करेंगे। एवं गरीबी से मर रही देश की जनता को जिंदा रहने का अधिकार देने का कष्ट करेंगे।*3
- लगातार बिजली गुल और लो वोल्टेज से ग्रामीण बेहाल, समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी एंकर :- कोंडागांव जिले में विद्युत विभाग के वितरण केंद्र रांधना अंतर्गत आने वाले ग्राम लुभा, सण्डसा, उलेरा, ठेमगांव, सोडसिवनी, तितना और ओण्डरी सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अनियमित बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज के कारण किसानों की फसलें सूखकर नष्ट हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं पेयजल की समस्या भी दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्या पर शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि बिजली की समस्या से पूरे क्षेत्र में संकट की स्थिति बनी हुई है। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण फरसगांव स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। *बाइट01* :- सुकमन मरकाम, किसान ग्राम लुभा2
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने लिया पुलिस सिस्टम का अनुभव, मिली देश सेवा की प्रेरणा थाने में पहुंचीं छात्राएं, सीखी कानून और सुरक्षा की बारीकियां1
- राजपुर। चौकी बारियों पुलिस की कार्यवाही, मवेशियों की खरीद बिक्री एवं तस्करी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे। पूर्व में घटना दिनांक को चौकी बारियों के ग्राम आरा सरना पारा के पास से पिकप वाहन से मवेशी तस्करी होने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी बारियों पुलिस के मौके पर पहुँचने पर पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन को लेकर भागने के दौरान खेत में पिकअप के फंस जाने से ड्राइवर मवेशी से भरा पिकअप को छोड़ कर फरार हो गया था। मामले में धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए पूर्व में वाहन स्वामी एवं ड्राइवर को जेल भेजा जा चुका है। मामले में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए मवेशियो की खरीद बिक्री करने वाले फरार आरोपी आबिद खान को घेराबंदी कर सीतापुर रोड अंबिकापुर से विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी आबिद खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।2