कौंधियारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — मोबाइल छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, छिना गया फोन और अपाची बाइक बरामद कौंधियारा थाना पुलिस ने छिनैती के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से छिना गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे RTR 180 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, थाना कौंधियारा में दर्ज मुकदमा संख्या 25/2026 के तहत वादी बृजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जनवरी 2026 को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उनका मोबाइल छीन लिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर 11 फरवरी 2026 को सड़वा नहर पुलिया के पास से आरोपी रावेन्द्र निषाद उर्फ गोलू (23 वर्ष), निवासी ग्राम कंजासा थाना घूरपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर पैसों के लालच में मोबाइल छीनकर बेचने की योजना बनाई थी। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस आरोपी के अन्य साथी की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
कौंधियारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — मोबाइल छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, छिना गया फोन और अपाची बाइक बरामद कौंधियारा थाना पुलिस ने छिनैती के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से छिना गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे RTR 180 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, थाना कौंधियारा में दर्ज मुकदमा संख्या 25/2026 के तहत वादी बृजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जनवरी 2026 को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उनका मोबाइल छीन लिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर 11 फरवरी 2026 को सड़वा नहर पुलिया के पास से आरोपी रावेन्द्र निषाद उर्फ गोलू (23 वर्ष), निवासी ग्राम कंजासा थाना घूरपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर पैसों के लालच में मोबाइल छीनकर बेचने की योजना बनाई थी। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस आरोपी के अन्य साथी की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
- कौंधियारा थाना पुलिस ने छिनैती के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से छिना गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे RTR 180 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, थाना कौंधियारा में दर्ज मुकदमा संख्या 25/2026 के तहत वादी बृजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जनवरी 2026 को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उनका मोबाइल छीन लिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर 11 फरवरी 2026 को सड़वा नहर पुलिया के पास से आरोपी रावेन्द्र निषाद उर्फ गोलू (23 वर्ष), निवासी ग्राम कंजासा थाना घूरपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर पैसों के लालच में मोबाइल छीनकर बेचने की योजना बनाई थी। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस आरोपी के अन्य साथी की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सविनय निवेदन है कि हमारी यह सत्यापन देखें और हमारे यह रोड की कार्रवाई करें हम इस न्यूज़ न्यूज़ चैनल के माध्यम से आपको अनुग्रहित करते हैं कि हमारी यह परेशानी को समझें और हमें इनफॉरमेशन करें1
- श्री कृष्ण गौ मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा कम्बल वितरण का हुआ आयोजन मेजा प्रयागराज ।श्री कृष्ण गौ मानव सेवा ट्रस्ट भसुन्दर खुर्द सिंहपुर कोना मेजा, प्रयागराज द्वारा संचालित श्रीराम सुन्दर कृष्ण वंशी कॉनवेन्ट स्कूल व श्यामकली इंटर कॉलेज भटौती, मेजा- प्रयागराज मे आयोजित कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के संस्थापक स्व. राम सुन्दर कृष्ण वंशी के प्रथम पूर्ण तिथि 11 फरवरी 2026 को असहाय गरीबों को कम्बल एवं भोजन प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-सुरेन्द्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी, मेजा व अध्यक्ष इंजी. जगदीश सिंह यादव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंशी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करकार्यक्रम की शुरुआत की गई इस आयोजन में उपस्थित सभी व्यक्तियों का इंजीनियर जगदीश सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।2
- मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में पर्यावरण को खुलेआम नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। सिरसा पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि इस पूरे खेल में वन विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से पेड़ों की कटान कराई जा रही है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आम समेत कई हरे-भरे पेड़ों की खुलेआम कटाई की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कटाई में लगे ठेकेदार खुलेआम यह दावा कर रहे हैं कि वे हर महीने चौकी सिरसा और मेजा थाना में पैसा देते हैं, इसी वजह से कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता। इतना ही नहीं, ठेकेदारों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि वन विभाग के अधिकारी भी हरे पेड़ों की कटाई के बदले पैसे ले लेते हैं। अवैध कटान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे वन विभाग और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पर्यावरणीय नुकसान के साथ-साथ प्रशासन की साख पर भी बड़ा सवाल खड़ा होगा। फिलहाल वायरल फोटो, वीडियो की पुष्टि शुरू ऐप नहीं करता है।1
- Amar tent industry Harrai Karchhana prayagraj New booking start mo. no. 7607030532, 73885700371
- Post by Dharmandar Pasi1
- कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नाबालिक बालिका का ओवा एक्सट्रैक्शन कराने वाले 02 अभियुक्त/अभियुक्ता थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार फाफामऊ प्रयागराज जनपद प्रयागराज के पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर दिनांक-10.2.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-16/2026 धारा-140(4)/137(2)/143(4)/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/5(1) विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बंधित पीड़िता को बहला फुसलाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर उसको बालिग तथा विवाहित दर्शाते हुए अवैध रूप से ओवा (अंडाणु) एक्सट्रैक्शन करवाने 02 अभियुक्त/अभियुक्ता 1. रवि भारतीया पुत्र स्व0 जगमोहन भारतीया 2. संगीता देवी पत्नी स्व0 जगमोहन भारतीया निवासीगण कब्रिस्तान वाली गली पुराना फाफामऊ थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा दिनांक-10.02.2025 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत पानी के टंकी के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । उल्लेखनीय है कि आवेदिका/वादिनी अनीता गौतम पत्नी लवकुश गौतम निवासिनी शान्तिपुरम थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा आरोपी पलक हेला पत्नी मिजान निवासी थाना करेली कमिश्नरेट प्रयागराज तथा उसकी मां रिंकी हेला पत्नी मो0 शहबाज निवासी गङहीया लीडर रोड थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण तथा जबरन बहला फुसलाकर थाना सिविल लाइन्स प्रयागराज स्थित इन्दिरा आई0वी0एफ0 में अवैध रूप से ओवा एक्सट्रैक्शन करवाने आदि के संबंध में आरोप लगाते हुए थाना फाफामऊ पर तहरीर दी गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-16/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया । थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा दिनांक-07.02.2026 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 05 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण इस प्रकार से है 1. रवि भारतीया पुत्र स्व0 जगमोहन भारतीया निवासी कब्रिस्तान वाली गली पुराना फाफामऊ थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष । 2. संगीता देवी पत्नी स्व0 जगमोहन भारतीया निवासी कब्रिस्तान वाली गली पुराना फाफामऊ थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 45 वर्ष । सम्बंधित अभियोग का विवरण इस प्रकार से है मु0अ0सं0-16/2026 धारा-140(4)/137(2)/143(4)/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/5(1) विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज। और गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज । उ0नि0 दिनेश यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज । म0उ0नि0 ममता यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज । का0 दीपक पासवान, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज थे ।2
- प्रयागराज यमुनापार के कौंधियारा क्षेत्र के लोटाढ़ निवासी दीपक का शव टोंस नदी में उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान लोटाढ़ निवासी शैलू हरिजन के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो बीते एक सप्ताह से लापता था। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार दीपक कुमार 3 फरवरी की शाम करीब पांच बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली। अंततः 8 फरवरी 2026 को शैलू हरिजन ने थाना कौंधियारा पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंस नदी स्थित पिपरहटा पंप केनाल घाट के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव नदी में उतराता देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान दीपक कुमार के रूप में की। परिजनों के अनुसार दीपक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और दो भाइयों में दूसरे स्थान पर था। उसकी मानसिक स्थिति को लेकर परिवार पहले से ही चिंतित रहता था। शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि तीन दिन पूर्व दीपक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार दोपहर पिपरहटा घाट पर शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है, हालांकि परिवार पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है।1