शांति क्लब कुब्बा ने पेनाल्टी शूटआउट में हुडमुड एकादश को हराया , फाइनल में ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग से भिड़ेगी शांति क्लब कुब्बा पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाकांत पाठक खेल मैदान में आयोजित अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को रोमांचक रहा। इसमें शांति क्लब कुब्बा ने हुडमुड एकादश को पेनाल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। जिसमें शांति क्लब कुब्बा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग ने कोराम्बे फाइटर्स को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। अब टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग और शांति क्लब कुब्बा आमने-सामने होंगे। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिनेश्वर भुईंया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल प्रारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही इससे अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
शांति क्लब कुब्बा ने पेनाल्टी शूटआउट में हुडमुड एकादश को हराया , फाइनल में ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग से भिड़ेगी शांति क्लब कुब्बा पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाकांत पाठक खेल मैदान में आयोजित अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को रोमांचक रहा। इसमें शांति क्लब कुब्बा ने हुडमुड एकादश को पेनाल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। जिसमें शांति क्लब कुब्बा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग ने कोराम्बे फाइटर्स को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। अब टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग और शांति क्लब कुब्बा आमने-सामने होंगे। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिनेश्वर भुईंया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल प्रारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही इससे अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
- शांति क्लब कुब्बा ने पेनाल्टी शूटआउट में हुडमुड एकादश को हराया , फाइनल में ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग से भिड़ेगी शांति क्लब कुब्बा पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाकांत पाठक खेल मैदान में आयोजित अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को रोमांचक रहा। इसमें शांति क्लब कुब्बा ने हुडमुड एकादश को पेनाल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। जिसमें शांति क्लब कुब्बा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग ने कोराम्बे फाइटर्स को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। अब टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में ब्लैक ब्रदर्स हजारीबाग और शांति क्लब कुब्बा आमने-सामने होंगे। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिनेश्वर भुईंया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल प्रारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही इससे अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।1
- चौपारण की बदहाल सड़क 😱 आखिर कब होगा सुधार? | Ground Report चौपारण की बदहाल सड़क से लोग परेशान! आखिर कब जागेगा संबंधित विभाग? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।1
- *सड़क दुर्घटना में घायल युवक के समुचित इलाज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोयला वाहनों का परिचालन रोका, 21 घंटे से जाम* सिमरिया सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के समुचित इलाज की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार शाम से सड़क पर उतर गए हैं। ग्रामीणों ने सिमरिया-टंडवा मुख्य पथ को जाम कर कोयला वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप करा दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।जाम के कारण दोनों ओर कोयला वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सिमरिया-टंडवा के साथ-साथ चतरा, बगरा और हजारीबाग पथ पर भी जाम का असर देखा जा रहा है। कोयला वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों का परिचालन हो रहा है, लेकिन यात्री बसों, बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोयला ढुलाई बंद होने से सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान बताया जा रहा है।सड़क जाम सोमवार शाम 7 बजे से मंगलवार शाम 4 बजे तक यानी खबर लिखे जाने तक 21 घंटे से जारी है। ग्रामीणों में नाराजगी है कि 21 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।मालूम हो कि 19 अक्टूबर की सुबह सिमरिया-बगरा मुख्य पथ पर गोवा जैन पेट्रोल पंप के पास कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार बकचोम्मा गांव निवासी मो. शाहबाज की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि डाड़ी निवासी मो. शाहबाज अंसारी पिता मासूक मियां गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया था। फिलहाल वे एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं।परिजनों के अनुसार घायल के इलाज के लिए 3 लाख रुपये मुआवजा दिया गया था, लेकिन इतनी राशि से इलाज संभव नहीं है। घायल की एक टांग काटनी पड़ सकती है और एक आंख भी क्षतिग्रस्त हो गई है।मौके पर मौजूद जेएलकेएम नेता मो. गुलाम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोयला वाहनों की चपेट में आकर अब तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं और कई अपाहिज होकर बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहे हैं। सरकार को केवल कोयले की ढुलाई और राजस्व की नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा की भी चिंता करनी चाहिए।ग्रामीणों ने मांग की है कि घायल को समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कोयला वाहनों के लिए अलग बाईपास सड़क बनाई जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक इलाज की व्यवस्था नहीं होती, कोयला वाहनों को नहीं चलने देंगे और धरना जारी रहेगा।1
- शेर-ए-झारखंड कॉमरेड भुवनेश्वर प्रसाद मेहता जी को 86वां जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!** 🌹🦁🎂 ----- ✊ **न झुके, न डरे, न रुके — यही है शेर-ए-झारखंड की पहचान!** ---- झारखंड की धरती ने कई जननेताओं को जन्म दिया, लेकिन गरीबों, दलितों, किसानों, मजदूरों और विस्थापितों के हक की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित करने वाले **कॉमरेड भुवनेश्वर प्रसाद मेहता** की पहचान संघर्ष, त्याग और जनसेवा से बनी है। उन्हें यूं ही **“शेर-ए-झारखंड”** नहीं कहा जाता। जनता के अधिकारों के लिए उनकी बुलंद आवाज, अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहने का उनका संकल्प उन्हें एक अलग पहचान देता है। आज झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड किसान सभा के अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक भुवनेश्वर प्रसाद मेहता जी के जन्मदिवस पर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, ऐतिहासिक राजनीतिक सफर और जनसेवा को नमन करने का अवसर है। 💐🙏 सीपीआई मैं उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पण कर दिया उन्होंने राजनीति की शुरुआत सी पी आई से किया और आज तक वह CPI के ही सिपाही के तौर पर हर आंदोलन में चाहे किसान का आंदोलन हो मजदूरों की हक की लड़ाई हो विस्थापन और पुनर्वास का मुद्दा हो हर मुद्दे पर उन्होंने मुखर होकर आवाज उठाई है कम्युनिस्ट पार्टी के सिपाही के तौर पर उन्होंने राजनीति की शुरुआत की और आज भी कम्युनिस्ट पार्टी के एक मजबूत सिपाही के तौर पर हर संघर्षों में अपना योगदान देते आ रहे हैं ऐसे में बताना अहम यह जरूरी होगा कि 1966 के दौर में कामरेड मंजूर हसन खान के नेतृत्व में उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के हर संघर्ष आंदोलन में अपनी शुरुआत की और 1966 में ही कामरेड मंजूर हसन खान ने भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और ढिशोम गुरु शिबू सोरेन को कम्युनिस्ट पार्टी में राजनीतिक में प्रवेश दिलाई और हर कदम भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कम्युनिस्ट पार्टी को हर समय सुदृढ़ करने का काम किया संगठन को उस ऊंचाई पर पहुंचा दिया जब पूरे देश में भाजपा से वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का चर्चा जोरों पर था उन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर यशवंत सिन्हा को 2004 के लोकसभा चुनाव में पटकनी देकर तकरीबन एक लाख मतों से विजय प्राप्त किया जिसने कम्युनिस्ट पार्टी को राष्ट्रपटल पर मजबूती दिलाई। जिस प्रकार के समर्पण से उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी को सिंचा और अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। वह कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव के तौर पर भी अपना योगदान दिया और संगठन को ऊंचाई के स्तर पर ले गए ऐसा समर्पण भाव से सेवा देने वाले और पार्टी को सिंचने वाले कामरेड फिर शायद ही झारखंड में कम्युनिस्ट पार्टी यानी CPI को मिले। मगर भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कम्युनिस्ट पार्टी को एक पहचान दिलाई झारखंड में हर संघर्ष में हर चुनाव में उन्होंने मजबूती के साथ कम्युनिस्ट पार्टी का साथ दिया जिसे कम्युनिस्ट पार्टी और वामपंथी लोग आज भी अपना आदर्श मानते हैं। 🔴 **संघर्षों से बनी शेर-ए-झारखंड की पहचान** वर्ष 1980 में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होकर उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। सामंती ताकतों के जानलेवा हमलों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन जनहित के मुद्दों पर उनकी आवाज कमजोर नहीं हुई। 🔥 **2004 की ऐतिहासिक जीत, जिसने देशभर में दिलाई पहचान** हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2004 में तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को पराजित कर उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। यह जीत उनके राजनीतिक संघर्ष और जनता के समर्थन का एक महत्वपूर्ण अध्याय बनी। 🌾 **झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका** अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में भुवनेश्वर प्रसाद मेहता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। झारखंड की पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, किसानों के अधिकार और विस्थापित परिवारों के न्यायपूर्ण पुनर्वास के सवालों को उन्होंने लगातार उठाया। राज्य गठन के बाद भी विस्थापन और जनसमस्याओं को लेकर उनका संघर्ष जारी रहा। ऐसे में बताना अहम जरूरी यह भी होगा कि झारखंड राज्य अलग निर्माण जो हुआ वह बिहार से अलग होकर हुआ और इसके लिए कई नाम प्रस्तावित थे मगर झारखंड नाम पर मोहर✍️ लगी और इस नाम को दिलाने वाले यानी झारखंड राज्य नाम☝️ को दिलाने वाले भुवनेश्वर प्रसाद मेहता का नाम शामिल है भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने हीअलग राज्य बनाने के लिए झारखंड🔥 नाम दिया जिसे आज झारखंड✅ कहा जाता है वह भुवनेश्वर मेहता प्रसाद मेहता की देन है इस बात को जानना सबसे अहम जरूरी है कि झारखंड नाम जो दिया गया इसका श्रेय सिर्फ शेर-ए-झारखंड कहलाने वाले भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को जाता है। 🤝 **कॉमरेड मंजूर हसन खान और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ शुरुआती राजनीतिक सफर** वर्ष 1966 में कॉमरेड मंजूर हसन खान के नेतृत्व में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से जुड़कर उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा को आगे बढ़ाया। शुरुआती दौर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ भी उनका राजनीतिक जुड़ाव रहा। राजनीतिक परिस्थितियां बदलती रहीं, लेकिन गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों के सवाल उनके संघर्ष के केंद्र में बने रहे। 🦁 **क्यों कहा जाता है उन्हें ‘शेर-ए-झारखंड’?** क्योंकि शेर की पहचान उसकी दहाड़ से ही नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने से भी होती है। भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संघर्षों का सामना किया, जेल यात्राएं कीं, हमलों का सामना किया और जनता के सवालों को लगातार उठाया। **वे केवल एक नाम नहीं, बल्कि संघर्ष की पहचान हैं। वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि गरीबों, किसानों, मजदूरों और विस्थापितों की आवाज हैं। उनके समर्थकों और चाहने वालों के लिए वे झारखंड का असली शेर हैं—शेर-ए-झारखंड!** 🦁🚩 उनका जीवन संदेश देता है कि सच्ची राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। उनका त्याग, संघर्ष और जनसेवा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। 🎉💐 **जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!** 💐🎉 हजारीबाग सहित समस्त झारखंडवासियों की ओर से जननेता कॉमरेड भुवनेश्वर प्रसाद मेहता जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। *राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने दी शुभकामनाएं* जन्मदिन के अवसर पर हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, हजारीबाग लोकसभा सांसद के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, व्यवसायी एवं समाजसेवी बालेश्वर प्रसाद मेहता, आर्ष कन्या गुरुकुल के आचार्य कौटिल्य, अर्जुन यादव, अधिवक्ता गुलाम जिलानी, अधिवक्ता शंभू कुमार, कॉमरेड निजाम अंसारी, कॉमरेड शौकत अनवर राजू, कॉमरेड मजीद अंसारी, अजीम अंसारी, महेंद्र राम, अनंत कुमार आर्य, तुलसी कुमार, विजय मेहता, बृजेश तिवारी, राजकुमार यादव, पूर्व महासमिति अध्यक्ष तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद मेहता, कृष्णा मेहता, नागेश्वर मेहता, जय नारायण प्रसाद मेहता, अजय मेहता, प्रभु दयाल मेहता और अखिलेश मेहता समेत अन्य शुभचिंतक सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के इस अवसर पर आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का आना-जाना लगा रहा। परिजनों, साथियों और समर्थकों के स्नेह के बीच कॉमरेड भुवनेश्वर प्रसाद मेहता का जन्मदिन उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। *परिजनों ने भी दी जन्मदिन की बधाई* इस अवसर पर पूर्व सांसद की धर्मपत्नी शकुंतला देवी, पुत्रियां बसंती कुमारी, उषा और पूनम सहित परिवार के अन्य सदस्य रंजीत, राजेश कुमार, ऋषि, पप्पू, तरुणा, अरुण, सुनीता, नीरा, बेबी, आशा और रेखा समेत परिवार के कई सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 🚩 **लाल सलाम!** ✊ **किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद!** 🦁 **शेर-ए-झारखंड भुवनेश्वर प्रसाद मेहता जी को सलाम!**4
- राहुल सिंह गिरोह के शाहिद को लगी गोली, दूसरा साथी गिरफ्तार! #RanchiNews #JharkhandNews #RanchiPolice #BreakingNews #PoliceEncounter #CrimeNews #जानदर्पणन्यूज24 राहुल सिंह गिरोह के शाहिद को लगी गोली, दूसरा साथी गिरफ्तार! #RanchiNews #JharkhandNews #RanchiPolice #BreakingNews #PoliceEncounter #CrimeNews #जानदर्पणन्यूज241
- रांची में आधी रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़! राहुल सिंह गिरोह का शाहिद घायल, साथी गिरफ्तार... #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #ramgarhjharkhand #JharkhandNews #explorepage #exploremore #international #nottingham1
- बड़कागांव में अवैध ईंट भट्ठों पर दीपक कुमार सिंह का बड़ा प्रहार, बादम से गोंदलपूरा और रुद्दी तक चला ध्वस्तीकरण अभियान हजारीबाग। जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती देखने को मिली है। मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को बड़कागांव थाना अंतर्गत बादम, गोंदलपूरा और रुद्दी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कई ईंट भट्ठों को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई को अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभियान के जरिए स्पष्ट संदेश दिया गया कि नियम-कानून को ताक पर रखकर अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है। इस कार्रवाई के जरिए बड़कागांव थाना पुलिस ने अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के विरुद्ध अपना कड़ा रुख प्रदर्शित किया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिहाज से यह अभियान अहम माना जा रहा है। बादम, गोंदलपूरा और रुद्दी जैसे अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई होना पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की कार्यशैली की सराहना इस पूरे अभियान के संदर्भ में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सक्रियता और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की जा रही है। अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों को ध्वस्त करने की कार्रवाई यह संदेश देती है कि क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की ऐसी कार्रवाई से कानून का पालन सुनिश्चित करने तथा अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की उम्मीद मजबूत होती है। अवैध ईंट भट्ठों का संचालन कई प्रकार के नियामकीय सवाल खड़े कर सकता है। ऐसे में संबंधित गतिविधियों की जांच और नियमों के अनुरूप कार्रवाई जरूरी है। पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक विभागों की सक्रियता से अवैध संचालन पर रोक लगाने और क्षेत्र में कानून के प्रति जवाबदेही मजबूत करने में मदद मिल सकती है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती का स्पष्ट संदेश 27 अक्टूबर को बादम, गोंदलपूरा और रुद्दी में की गई यह कार्रवाई अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती का संकेत है। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उम्मीद की जा रही है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। कानून के दायरे में रहकर कारोबार करना प्रत्येक व्यक्ति और संचालक की जिम्मेदारी है, वहीं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करना प्रशासन का दायित्व है। इस अभियान ने क्षेत्र में यह संदेश दिया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन की सक्रियता जरूरी है। अब स्थानीय लोगों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि अवैध ईंट भट्ठों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने और भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।4
- *हंटरगंज में गणपति होंडा शोरूम का नवीनीकरण,* *प्रेम सिंह और युगल किशोर सिंह ने किया उद्घाटन,* *अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी होंडा बाइक की सुविधा* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय के भोंदल प्रतापपुर मोड़ के समीप सोमवार को गणपति होंडा शोरूम का नवीनीकरण के बाद उद्घाटन किया गया।लोजपा नेता सह समाजसेवी प्रेम सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर शोरूम का शुभारंभ किया।इस मौके पर प्रेम सिंह ने शोरूम के प्रोपराइटर अमित कुमार उर्फ भोला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होंडा देश की प्रतिष्ठित दोपहिया वाहन कंपनियों में शामिल है। अब हंटरगंज में ही होंडा की बाइक उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को खरीदारी के लिए बड़े शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगा।उद्घाटन समारोह में होंडा के अधिकारी प्रितपाल सिंह कारला, कुंदन शान, अभिजीत कुमार शान, पांडेपुरा पिकेट प्रभारी सुनील दुबे, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू सिंह, जितेंद्र रजक, प्रोफेसर जलेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।1