logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर में पड्डे का अवैध कटान, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। थाना भमोरा क्षेत्र में अवैध कटान के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मजनूपुर गांव के एक घर में छापा मारकर पड्डे के अवैध कटान का खुलासा किया है। मौके से करीब 50 किलो मांस, आठ पैर समेत कटान में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है, फिलहाल सभी आरोपी मौके से फरार हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मजनूपुर गांव में एक घर के अंदर अवैध रूप से पड्डे का कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। छापेमारी के दौरान घर से लगभग 50 किलो मांस, आठ पैर, एक कुल्हाड़ी, दो गड़ासा, तीन छुरी और एक सूजा बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मजनूपुर निवासी हबीब हुसैन के पास मीट बिक्री का लाइसेंस है, लेकिन वह लाइसेंस की आड़ में अपने घर पर ही अवैध कटान कर रहा था। पुलिस ने हबीब हुसैन, आसिफ हुसैन, शानू और आकिल के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

2 hrs ago
user_Journalist Aditya Bhardwaj
Journalist Aditya Bhardwaj
पत्रकार Aonla, Bareilly•
2 hrs ago

घर में पड्डे का अवैध कटान, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। थाना भमोरा क्षेत्र में अवैध कटान के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मजनूपुर गांव के एक घर में छापा मारकर पड्डे के अवैध कटान का खुलासा किया है। मौके से करीब 50 किलो मांस, आठ पैर समेत कटान में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है, फिलहाल सभी आरोपी मौके से फरार हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मजनूपुर गांव में एक घर के अंदर अवैध रूप

acdf1613-697e-4351-b295-ea0382938292

से पड्डे का कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। छापेमारी के दौरान घर से लगभग 50 किलो मांस, आठ पैर, एक कुल्हाड़ी, दो गड़ासा, तीन छुरी और एक सूजा बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मजनूपुर निवासी हबीब हुसैन के पास मीट बिक्री का लाइसेंस है, लेकिन वह लाइसेंस की आड़ में अपने घर पर ही अवैध कटान कर रहा था। पुलिस ने हबीब हुसैन, आसिफ हुसैन, शानू और आकिल के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आंवला थाना पुलिस ने एक होलसेल गोदाम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध हथियार और नकदी बरामद की है।
    1
    आंवला थाना पुलिस ने एक होलसेल गोदाम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध हथियार और नकदी बरामद की है।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौसगंज में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता कमला देवी पत्नी अमर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को गांव निवासी प्रवीत पुत्र उदयवीर शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। महिला का आरोप है कि उक्त युवक पहले भी कई बार उसके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज कर चुका है। घटना के बाद पीड़िता ने थाना भमोरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक केशव कुमार को सौंपी गई है।
    2
    "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज"
आंवला। भमोरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौसगंज में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता कमला देवी पत्नी अमर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को गांव निवासी प्रवीत पुत्र उदयवीर शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।
महिला का आरोप है कि उक्त युवक पहले भी कई बार उसके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज कर चुका है। घटना के बाद पीड़िता ने थाना भमोरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक केशव कुमार को सौंपी गई है।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार Aonla, Bareilly•
    5 hrs ago
  • बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में सामने आया दोहरा हत्याकांड किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं निकला। एक साल से लापता 16 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी का राज खुलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। यही नहीं, इसी साजिश में एक महिला की भी पहले हत्या हो चुकी थी। ग्राम सतवन पट्टी निवासी अजीज अहमद की बेटी जनवरी 2025 से लापता थी। सितंबर 2025 में कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत से चोटी, कपड़े और हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के थे। जांच में मोबाइल कॉल डिटेल ने बड़ा सुराग दिया। गांव के सलीम हुसैन से किशोरी की लगातार बातचीत सामने आई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि खुद को डॉक्टर बताने वाला आसिम उर्फ अमित उर्फ ‘डॉ बंगाली’ असल में शातिर अपराधी है। पुलिस के मुताबिक 2017 में उसने सलीम के साथ मिलकर अपनी पत्नी रजनी की भी हत्या की थी। सलीम ने कबूल किया कि पहले उसने डॉ बंगाली की पत्नी की हत्या में साथ दिया, फिर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव खेत में फेंका और खोपड़ी नदी में बहा दी। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने भौआ बाजार के पास दबोच लिया। दोनों पर हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस इस खुलासे को बड़ी सफलता मान रही है, जबकि गांव में मातम और गुस्से का माहौल है। पूरे मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    1
    बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में सामने आया दोहरा हत्याकांड किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं निकला। एक साल से लापता 16 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी का राज खुलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। यही नहीं, इसी साजिश में एक महिला की भी पहले हत्या हो चुकी थी।
ग्राम सतवन पट्टी निवासी अजीज अहमद की बेटी जनवरी 2025 से लापता थी। सितंबर 2025 में कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत से चोटी, कपड़े और हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के थे।
जांच में मोबाइल कॉल डिटेल ने बड़ा सुराग दिया। गांव के सलीम हुसैन से किशोरी की लगातार बातचीत सामने आई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि खुद को डॉक्टर बताने वाला आसिम उर्फ अमित उर्फ ‘डॉ बंगाली’ असल में शातिर अपराधी है। पुलिस के मुताबिक 2017 में उसने सलीम के साथ मिलकर अपनी पत्नी रजनी की भी हत्या की थी।
सलीम ने कबूल किया कि पहले उसने डॉ बंगाली की पत्नी की हत्या में साथ दिया, फिर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव खेत में फेंका और खोपड़ी नदी में बहा दी। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने भौआ बाजार के पास दबोच लिया।
दोनों पर हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस इस खुलासे को बड़ी सफलता मान रही है, जबकि गांव में मातम और गुस्से का माहौल है। पूरे मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by राजेश कुमार वर्मा
    1
    Post by राजेश कुमार वर्मा
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित तुलसी नगर गेट के सामने बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने साइकिल से फेरी लगाकर गुजर-बसर करने वाले बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 7 बजे की है। बुजुर्ग रोज की तरह साइकिल से सामान बेचने निकले थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक संतुलन खो बैठा और डिवाइडर पर लगे खंभे से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान थाना बारादरी क्षेत्र के गोटिया, एजाजनगर निवासी कोसर अली के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बाइक सवार युवक को मौके से हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन रॉन्ग साइड से तेज गति में निकलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित तुलसी नगर गेट के सामने बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने साइकिल से फेरी लगाकर गुजर-बसर करने वाले बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 7 बजे की है। बुजुर्ग रोज की तरह साइकिल से सामान बेचने निकले थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक संतुलन खो बैठा और डिवाइडर पर लगे खंभे से जा टकराया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान थाना बारादरी क्षेत्र के गोटिया, एजाजनगर निवासी कोसर अली के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने बाइक सवार युवक को मौके से हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन रॉन्ग साइड से तेज गति में निकलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_S.haider usman
    S.haider usman
    Media company बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। ₹50,000 का इनामी बदमाश अमजद हरसौली पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान दरोगा संदीप और सिपाही इस्फाक गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं SP देहात आदित्य बंसल की सरकारी गाड़ी में भी गोली लगने की सूचना है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक कार्बाइन और एक पिस्टल बरामद की है। अमजद हरसौली पर लूट, हत्या और डकैती के करीब 40 मुकदमे दर्ज थे। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड में आपराधिक मामले चल रहे थे। यह मुठभेड़ बुढाना कोतवाली क्षेत्र के विज्ञाना मार्ग पर हुई। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी
    1
    मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है।
₹50,000 का इनामी बदमाश अमजद हरसौली पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।
मुठभेड़ के दौरान दरोगा संदीप और सिपाही इस्फाक गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं SP देहात आदित्य बंसल की सरकारी गाड़ी में भी गोली लगने की सूचना है।
पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक कार्बाइन और एक पिस्टल बरामद की है।
अमजद हरसौली पर लूट, हत्या और डकैती के करीब 40 मुकदमे दर्ज थे। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड में आपराधिक मामले चल रहे थे।
यह मुठभेड़ बुढाना कोतवाली क्षेत्र के विज्ञाना मार्ग पर हुई। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें 
जनपद न्यूज 24 यूपी
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ऐसी भाषा और अपीलें समाज में डर और तनाव बढ़ाती हैं। अगर किसी भी तरह का अपराध हो रहा है — चाहे वह धोखा, जबरन धर्म परिवर्तन, शोषण या हिंसा हो — तो उसका समाधान कानून और प्रशासन के माध्यम से होता है, न कि किसी धर्म या समुदाय को सामूहिक रूप से दोषी ठहराकर। “लव जिहाद”, “जिहादियों का अड्डा”, “धर्म योद्धा” जैसी शब्दावली माहौल को भड़काती है और इससे आम लोगों के बीच अविश्वास और टकराव पैदा होता है। इससे सबसे ज़्यादा नुकसान समाज और युवाओं को होता है। अगर किसी परिवार को वास्तविक शिकायत है: पुलिस में FIR दर्ज कराएं प्रशासनिक अधिकारियों से मिलें कानूनी सहायता लें सार्वजनिक सभा करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन: भाषण कानून के दायरे में होने चाहिए किसी समुदाय के खिलाफ नफरत या हिंसा का आह्वान नहीं होना चाहिए शहर सुरक्षित तभी रहेगा जब कानून सबके लिए बराबर लागू होगा और लोग शांति बनाए रखेंगे — न कि एक-दूसरे के खिलाफ खड़े
    1
    ऐसी भाषा और अपीलें समाज में डर और तनाव बढ़ाती हैं।
अगर किसी भी तरह का अपराध हो रहा है — चाहे वह धोखा, जबरन धर्म परिवर्तन, शोषण या हिंसा हो — तो उसका समाधान कानून और प्रशासन के माध्यम से होता है, न कि किसी धर्म या समुदाय को सामूहिक रूप से दोषी ठहराकर।
“लव जिहाद”, “जिहादियों का अड्डा”, “धर्म योद्धा” जैसी शब्दावली माहौल को भड़काती है और इससे आम लोगों के बीच अविश्वास और टकराव पैदा होता है। इससे सबसे ज़्यादा नुकसान समाज और युवाओं को होता है।
अगर किसी परिवार को वास्तविक शिकायत है:
पुलिस में FIR दर्ज कराएं
प्रशासनिक अधिकारियों से मिलें
कानूनी सहायता लें
सार्वजनिक सभा करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन:
भाषण कानून के दायरे में होने चाहिए
किसी समुदाय के खिलाफ नफरत या हिंसा का आह्वान नहीं होना चाहिए
शहर सुरक्षित तभी रहेगा जब कानून सबके लिए बराबर लागू होगा और लोग शांति बनाए रखेंगे — न कि एक-दूसरे के खिलाफ खड़े
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बायपास रोड स्थित तुलसी नगर गेट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार कौसर अली की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कौसर अली एजाज नगर गोटिया, गरीब नवाज शादी हॉल वाली गली के निवासी थे। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह हादसा आज गुरुवार समय लगभग शाम के 7:00 बजे हुआ
    1
    बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बायपास रोड स्थित तुलसी नगर गेट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार कौसर अली की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक कौसर अली एजाज नगर गोटिया, गरीब नवाज शादी हॉल वाली गली के निवासी थे। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह हादसा आज गुरुवार समय लगभग शाम के 7:00 बजे हुआ
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सहारनपुर: देवबंद जेल में शिकायत के बाद जज परविन्दर सिंह जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान बंदियों ने आरोप लगाया कि पुलिस “हाफ एनकाउंटर” के नाम पर जमीन पर लिटाकर गोली मारती है। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    सहारनपुर:
देवबंद जेल में शिकायत के बाद जज परविन्दर सिंह जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान बंदियों ने आरोप लगाया कि पुलिस “हाफ एनकाउंटर” के नाम पर जमीन पर लिटाकर गोली मारती है। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, इस वीडियो और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.