Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल, मेडीकल कालेज रैफर उझानी(बदायूं)। गुरुवार की शाम बरेली मथुरा हाईवे के ग्राम छतुईया के समीप दो बाइके आपस में भिड़ गई जिसके परिणाम स्वरूप बाइक चला रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलो को उपचार के लिए उझानी सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए घायलो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायल मुनेंद्र पुत्र श्रीपाल अढ़ोली गांव का रहने वाला है और वह अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए देवरमई गांव जा रहा था जबकि घायल राकेश उझानी के गांव गूदरागंज का रहने वाला है और वह उझानी से अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में दोनों हादसे का शिकार हो गए।
राजेश कुमार वर्मा
बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल, मेडीकल कालेज रैफर उझानी(बदायूं)। गुरुवार की शाम बरेली मथुरा हाईवे के ग्राम छतुईया के समीप दो बाइके आपस में भिड़ गई जिसके परिणाम स्वरूप बाइक चला रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलो को उपचार के लिए उझानी सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए घायलो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायल मुनेंद्र पुत्र श्रीपाल अढ़ोली गांव का रहने वाला है और वह अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए देवरमई गांव जा रहा था जबकि घायल राकेश उझानी के गांव गूदरागंज का रहने वाला है और वह उझानी से अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में दोनों हादसे का शिकार हो गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद प्रकरण में सुनवाई टली, 23 फरवरी को होगी अगली सुनवाई बदायूं। बदायूं के चर्चित नीलकंठ महादेव बनाम इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद प्रकरण में एक बार फिर से सुनवाई टल गई । इस प्रकरण में अगली सुनवाई आगामी सुनवाई 23 फरवरी को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत करेगी।1
- बदायू व्यूरो रिपोर्ट बदायूं में नीलकंठ महादेव बनाम जमा मस्जिद मामले में आज सुनवाई होगी ।1
- बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर अतिराज में बुधवार रात एक खाली स्थान पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर अम्बेडकर जी की मूर्ति बिना अनुमति के स्थापित कर दी ,,, जिसकी अन्य ग्रामीणों ने फोन पर एसडीएम दातागंज और सीओ उज्ञानी को सूचना दी , सूचना मिलते ही उसहैत , उसावां , हज़रतपुर और कादरचौक थाना की भारी पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंच गई इधर मौके पर एस डी एम दातागंज धर्मेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व अन्य महिलाओं को समझाया कि परमिशन मिलने के बाद ही यहां मूर्ति स्थापित की जाए ,,, लेकिन स्थापित मूर्ति को ले जाने को लेकर महिलाओं ने काफी देर तक जमकर हंगामा किया फिलहाल एसडीएम दातागंज के समझाने पर सभी ग्रामीणों और महिलाएं ने उनकी बात मानी और मूर्ति को पुलिस ने उठाकर एक सुरक्षित स्थान पर रख दिया1
- भाकियू (चढ़ूनी)ने बिजली बिल वसूली अभियान को रोकने के लिए दिया ज्ञापन बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट की मासिक पंचायत में किसानों एवं जनहित के मुद्दे मालवीय आवास ग्रह में छाए रहे। बुधवार को मालवीय आवास ग्रह पर भाकियू चढूनी की मासिक पंचायत आयोजित हुई जिसमें किसानों के मुद्दों पर किसान नेताओं ने अपने अपने वक्तव्य दिए। ज़िला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य ने अपने संबोधन में सदर तहसील परिसर में बने शौचालय पर अवैध वसूली को रोकने के लिए माँग करते हुए कहा कि प्रतिदिन तहसील में सैकड़ों किसान आते हैं शौचालय प्रयोग पर 5 से 10 रुपये की वसूली की जाती है जिसे तत्काल रोक कर निःशुल्क किया जाए। बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने माँग करते हुए कहा कि इस वर्ष जनपद में गेहूँ क्रय केंद्रों की संख्या को बड़ाया जाए। जिससे किसानों को लम्बी दूरी तय न करनी पड़े। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने पंचायत को संबोधित करते हुए तमाम किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही कहा इस समय किसानों की आलू, गेहूँ एवं सरसों की फसल खड़ी है वहीं बिजली विभाग वसूली अभियान चला रहा है। ज़िला प्रशासन को चाहिए किसानों की फसल उठने तक अभियान को रोक दिया जाए। वहीं ग्राम उतरना में करोड़ों रुपये से बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू कराने की भी माँग की। पंचायत में आज इरशाद खां को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। पंचायत के बाद भाकियू चढूनी का 5 सूत्रीय जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर पंचायत में बदायूँ नगर अध्यक्ष नूरुद्दीन, उसावां ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र यादव, शराफत खां, यादवेंद्र यादव, मुंशीलाल, भगवान दास, बलवीर, प्रेमवती, इसरार, अशोक बीईशु दास आदि लोग उपस्थित रहे।1
- बरेली के भुता थाना क्षेत्र के अठाना गांव में पिता ने अपने एक साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मार डाला। ऐसा उसने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में बुधवार की शाम को किया। पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।1
- उधैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने अपील की, थाना परिसर में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ आगामी त्यौहारों को लेकर, मीटिंग हुई संपन्न ।1
- बदायूं। बुधवार को रामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता फारूरव अहमद खान की दिन दहाड़े हुई हत्या के विरोध में गुरुवार को बदायूं जिला बार एशोसिएशन के नेत्तृव में अधिवक्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर पुलिस की नाकामी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक जाम लगा दिया। इस मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन कर रहे अधिवकक्तओं को समझाकर जिलाधिकारी कार्यालय ले गए जहां अधिवक्ताओ ने एडीएम को ज्ञापन सौंप कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।1
- कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दबंगों ने एक युवक के घर पर चलाए बम। दबंगों ने बम चलाने के बाद युवक की चार पहिया वाहन पर पेट्रोल डालकर लगाई आग। आंग से जलकर चार पहिया वाहन बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त। बम के धमाके से लोग हुए एकत्रित। पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस ने किया जांच। बम के धमाके से घर की दीवार हुई क्षतिग्रस्त। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर की1
- स्थान: नैनीताल, उत्तराखंड एक स्थानीय व्यक्ति ने मुस्लिम ब्लॉगर सरफू मलिक से उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर उनका नाम पूछा और कहा, "हम तुम्हें पसंद नहीं करते।" फिर, उन्हें वापस आते देख, उस स्थानीय व्यक्ति ने "जय श्री राम" जैसे धार्मिक नारे लगाए। #trending1