logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक पर पिता ने 1 साल के मासूम बेटे की गला दबाकर कर दी हत्या। बरेली के भुता थाना क्षेत्र के अठाना गांव में पिता ने अपने एक साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मार डाला। ऐसा उसने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में बुधवार की शाम को किया। पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

2 hrs ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक पर पिता ने 1 साल के मासूम बेटे की गला दबाकर कर दी हत्या। बरेली के भुता थाना क्षेत्र के अठाना गांव में पिता ने अपने एक साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मार डाला। ऐसा उसने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में बुधवार की शाम को किया। पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आंवला थाना पुलिस ने एक होलसेल गोदाम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध हथियार और नकदी बरामद की है।
    1
    आंवला थाना पुलिस ने एक होलसेल गोदाम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध हथियार और नकदी बरामद की है।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौसगंज में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता कमला देवी पत्नी अमर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को गांव निवासी प्रवीत पुत्र उदयवीर शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। महिला का आरोप है कि उक्त युवक पहले भी कई बार उसके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज कर चुका है। घटना के बाद पीड़िता ने थाना भमोरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक केशव कुमार को सौंपी गई है।
    2
    "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज"
आंवला। भमोरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौसगंज में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता कमला देवी पत्नी अमर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को गांव निवासी प्रवीत पुत्र उदयवीर शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।
महिला का आरोप है कि उक्त युवक पहले भी कई बार उसके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज कर चुका है। घटना के बाद पीड़िता ने थाना भमोरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक केशव कुमार को सौंपी गई है।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार Aonla, Bareilly•
    7 hrs ago
  • बदायूं के एआरटीओ और कुछ लोगों के साथ हुई तीखी बहस। इस अवसर पर एआरटीओ हरिओम बहस करने वालो को दलाल के साथ घंटा पत्रकार कहते हुए वीडियो बना रहे युवक के मोबाइल पर हाथ मारते नजर आ रहे है। इस मामले में एआरटीओ ने तीन लोगों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी है।
    1
    बदायूं के एआरटीओ और कुछ लोगों के साथ हुई तीखी बहस। इस अवसर पर एआरटीओ हरिओम बहस करने वालो को दलाल के साथ घंटा पत्रकार कहते हुए वीडियो बना रहे युवक के मोबाइल पर हाथ मारते नजर आ रहे है। इस मामले में एआरटीओ ने तीन लोगों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। थाना बिथरीचैनपुर क्षेत्र के ग्राम चंदपुर बिचपुरी डोरिया के निवासियों ने बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एडवोकेट अच्छन अंसारी के नेतृत्व में दिया गया। एडवोकेट अच्छन अंसारी व ग्रामवासी नत्थू शाह ने बताया कि वे मजदूर वर्ग से हैं और पिछले लगभग 25 वर्षों से गांव में खरीदी गई जमीन पर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने करीब 25 वर्ष पूर्व गांव के ही सुखलाल आदि से जमीन खरीदकर अपने मकान बनाए थे। ग्रामीणों के अनुसार 4 अप्रैल 2025 को बीडीए द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 26 के तहत नोटिस जारी किए गए थे। इसके विरोध में 21 अप्रैल 2025 को लिखित आपत्ति दर्ज कर नोटिस निरस्त करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीए के अधिकारी मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं और बुलडोजर चलाने की चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि यदि मकान ध्वस्त किए गए तो वे बेघर हो जाएंगे, क्योंकि उनके पास अन्य कोई आवास या जमीन नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खसरा संख्या 60, 61, 62, 63, 64 व 75 पर बने मकानों को ध्वस्तीकरण से बचाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जाबिर, हरप्रसाद, सालिक राम, वेदपाल, प्रेमपाल, इरशाद अली, सलीम, मोहिनी और शकील सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बरेली। थाना बिथरीचैनपुर क्षेत्र के ग्राम चंदपुर बिचपुरी डोरिया के निवासियों ने बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एडवोकेट अच्छन अंसारी के नेतृत्व में दिया गया।
एडवोकेट अच्छन अंसारी व ग्रामवासी नत्थू शाह ने बताया कि वे मजदूर वर्ग से हैं और पिछले लगभग 25 वर्षों से गांव में खरीदी गई जमीन पर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने करीब 25 वर्ष पूर्व गांव के ही सुखलाल आदि से जमीन खरीदकर अपने मकान बनाए थे।
ग्रामीणों के अनुसार 4 अप्रैल 2025 को बीडीए द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 26 के तहत नोटिस जारी किए गए थे। इसके विरोध में 21 अप्रैल 2025 को लिखित आपत्ति दर्ज कर नोटिस निरस्त करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीए के अधिकारी मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं और बुलडोजर चलाने की चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि यदि मकान ध्वस्त किए गए तो वे बेघर हो जाएंगे, क्योंकि उनके पास अन्य कोई आवास या जमीन नहीं है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से खसरा संख्या 60, 61, 62, 63, 64 व 75 पर बने मकानों को ध्वस्तीकरण से बचाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जाबिर, हरप्रसाद, सालिक राम, वेदपाल, प्रेमपाल, इरशाद अली, सलीम, मोहिनी और शकील सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_S.haider usman
    S.haider usman
    Media company बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उधैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने अपील की, थाना परिसर में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ आगामी त्यौहारों को लेकर, मीटिंग हुई संपन्न ।
    1
    उधैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने अपील की, थाना परिसर में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ आगामी त्यौहारों को लेकर, मीटिंग हुई संपन्न ।
    user_Thakur Sobran singh ptrkar
    Thakur Sobran singh ptrkar
    Bilsi, Budaun•
    2 hrs ago
  • बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में सामने आया दोहरा हत्याकांड किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं निकला। एक साल से लापता 16 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी का राज खुलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। यही नहीं, इसी साजिश में एक महिला की भी पहले हत्या हो चुकी थी। ग्राम सतवन पट्टी निवासी अजीज अहमद की बेटी जनवरी 2025 से लापता थी। सितंबर 2025 में कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत से चोटी, कपड़े और हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के थे। जांच में मोबाइल कॉल डिटेल ने बड़ा सुराग दिया। गांव के सलीम हुसैन से किशोरी की लगातार बातचीत सामने आई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि खुद को डॉक्टर बताने वाला आसिम उर्फ अमित उर्फ ‘डॉ बंगाली’ असल में शातिर अपराधी है। पुलिस के मुताबिक 2017 में उसने सलीम के साथ मिलकर अपनी पत्नी रजनी की भी हत्या की थी। सलीम ने कबूल किया कि पहले उसने डॉ बंगाली की पत्नी की हत्या में साथ दिया, फिर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव खेत में फेंका और खोपड़ी नदी में बहा दी। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने भौआ बाजार के पास दबोच लिया। दोनों पर हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस इस खुलासे को बड़ी सफलता मान रही है, जबकि गांव में मातम और गुस्से का माहौल है। पूरे मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    1
    बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में सामने आया दोहरा हत्याकांड किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं निकला। एक साल से लापता 16 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी का राज खुलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। यही नहीं, इसी साजिश में एक महिला की भी पहले हत्या हो चुकी थी।
ग्राम सतवन पट्टी निवासी अजीज अहमद की बेटी जनवरी 2025 से लापता थी। सितंबर 2025 में कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत से चोटी, कपड़े और हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के थे।
जांच में मोबाइल कॉल डिटेल ने बड़ा सुराग दिया। गांव के सलीम हुसैन से किशोरी की लगातार बातचीत सामने आई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि खुद को डॉक्टर बताने वाला आसिम उर्फ अमित उर्फ ‘डॉ बंगाली’ असल में शातिर अपराधी है। पुलिस के मुताबिक 2017 में उसने सलीम के साथ मिलकर अपनी पत्नी रजनी की भी हत्या की थी।
सलीम ने कबूल किया कि पहले उसने डॉ बंगाली की पत्नी की हत्या में साथ दिया, फिर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव खेत में फेंका और खोपड़ी नदी में बहा दी। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने भौआ बाजार के पास दबोच लिया।
दोनों पर हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस इस खुलासे को बड़ी सफलता मान रही है, जबकि गांव में मातम और गुस्से का माहौल है। पूरे मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऐसी भाषा और अपीलें समाज में डर और तनाव बढ़ाती हैं। अगर किसी भी तरह का अपराध हो रहा है — चाहे वह धोखा, जबरन धर्म परिवर्तन, शोषण या हिंसा हो — तो उसका समाधान कानून और प्रशासन के माध्यम से होता है, न कि किसी धर्म या समुदाय को सामूहिक रूप से दोषी ठहराकर। “लव जिहाद”, “जिहादियों का अड्डा”, “धर्म योद्धा” जैसी शब्दावली माहौल को भड़काती है और इससे आम लोगों के बीच अविश्वास और टकराव पैदा होता है। इससे सबसे ज़्यादा नुकसान समाज और युवाओं को होता है। अगर किसी परिवार को वास्तविक शिकायत है: पुलिस में FIR दर्ज कराएं प्रशासनिक अधिकारियों से मिलें कानूनी सहायता लें सार्वजनिक सभा करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन: भाषण कानून के दायरे में होने चाहिए किसी समुदाय के खिलाफ नफरत या हिंसा का आह्वान नहीं होना चाहिए शहर सुरक्षित तभी रहेगा जब कानून सबके लिए बराबर लागू होगा और लोग शांति बनाए रखेंगे — न कि एक-दूसरे के खिलाफ खड़े
    1
    ऐसी भाषा और अपीलें समाज में डर और तनाव बढ़ाती हैं।
अगर किसी भी तरह का अपराध हो रहा है — चाहे वह धोखा, जबरन धर्म परिवर्तन, शोषण या हिंसा हो — तो उसका समाधान कानून और प्रशासन के माध्यम से होता है, न कि किसी धर्म या समुदाय को सामूहिक रूप से दोषी ठहराकर।
“लव जिहाद”, “जिहादियों का अड्डा”, “धर्म योद्धा” जैसी शब्दावली माहौल को भड़काती है और इससे आम लोगों के बीच अविश्वास और टकराव पैदा होता है। इससे सबसे ज़्यादा नुकसान समाज और युवाओं को होता है।
अगर किसी परिवार को वास्तविक शिकायत है:
पुलिस में FIR दर्ज कराएं
प्रशासनिक अधिकारियों से मिलें
कानूनी सहायता लें
सार्वजनिक सभा करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन:
भाषण कानून के दायरे में होने चाहिए
किसी समुदाय के खिलाफ नफरत या हिंसा का आह्वान नहीं होना चाहिए
शहर सुरक्षित तभी रहेगा जब कानून सबके लिए बराबर लागू होगा और लोग शांति बनाए रखेंगे — न कि एक-दूसरे के खिलाफ खड़े
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बायपास रोड स्थित तुलसी नगर गेट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार कौसर अली की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कौसर अली एजाज नगर गोटिया, गरीब नवाज शादी हॉल वाली गली के निवासी थे। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह हादसा आज गुरुवार समय लगभग शाम के 7:00 बजे हुआ
    1
    बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बायपास रोड स्थित तुलसी नगर गेट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार कौसर अली की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक कौसर अली एजाज नगर गोटिया, गरीब नवाज शादी हॉल वाली गली के निवासी थे। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह हादसा आज गुरुवार समय लगभग शाम के 7:00 बजे हुआ
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by राजेश कुमार वर्मा
    1
    Post by राजेश कुमार वर्मा
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.