Shuru
Apke Nagar Ki App…
सामवेद एवं अथर्ववेद पारायण, वैदिक एवं वेद कथा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ में चिचोली चिचोली में वैदिक एवं वेद कथा महायज्ञ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु ले रहे लाभ बैतूल जिले के चिचोली में सुबोध जायसवाल के निवास पर यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद पारायण, वैदिक एवं वेद कथा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ में चिचोली नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम का लाभ ले रहे हैं। आयोजक सुबोध जायसवाल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ एवं वेद कथा का लाभ लेने की अपील की है। चिचोली से संवाददाता राजेंद्र प्रसाद यादव की रिपोर्ट।
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
सामवेद एवं अथर्ववेद पारायण, वैदिक एवं वेद कथा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ में चिचोली चिचोली में वैदिक एवं वेद कथा महायज्ञ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु ले रहे लाभ बैतूल जिले के चिचोली में सुबोध जायसवाल के निवास पर यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद पारायण, वैदिक एवं वेद कथा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ में चिचोली नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम का लाभ ले रहे हैं। आयोजक सुबोध जायसवाल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ एवं वेद कथा का लाभ लेने की अपील की है। चिचोली से संवाददाता राजेंद्र प्रसाद यादव की रिपोर्ट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एफएलएन प्राथमिक शिक्षा की रीढ़, शिक्षकों का प्रशिक्षण जरूरी - बीएसए बीआरसी गौरीबाजार में एफएलएन प्रशिक्षण के तीसरे बैच का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण, 100 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण देवरिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) गौरीबाजार में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण के तीसरे बैच का मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण तकनीकों और नई शिक्षा नीति की बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस की शुरुआत नियमानुसार पंजीकरण एवं परिचय सत्र से हुई। तीसरे बैच में कुल 100 प्राथमिक शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि एफएलएन पूरी प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है। बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय समझ मजबूत किए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से एफएलएन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि करना है, ताकि कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल का विकास सरल, रोचक और प्रभावी तरीके से किया जा सके। प्रशिक्षण सत्रों में संदर्भदाताओं (एआरपी/प्रशिक्षकों) ने एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के आधार पर भाषा एवं गणित शिक्षण की नवीन विधियों की जानकारी दी। शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में टीएलएम, डिजिटल टूल्स और गतिविधि आधारित शिक्षण के प्रभावी उपयोग के साथ-साथ मापन, आकार-आकृति एवं व्यावहारिक मूल्यांकन की तकनीकों से भी परिचित कराया गया। बीएसए ने कहा कि आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और तकनीकों से शिक्षकों का अद्यतन प्रशिक्षण बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकों को विद्यालयों की कक्षाओं में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गौरीबाजार विनयशील मिश्र, वरिष्ठ प्रशिक्षक नवीन कुमार गुप्ता, मारुति नंदन मिश्र, ज्ञानेश यादव, हीरालाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह और महेंद्र मिश्र सहित बीआरसी के अन्य कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।1
- भारतीय कानून के तहत किसी भी पुलिस अधिकारी, यहाँ तक कि थाना प्रभारी (SHO) को भी कानूनी प्रक्रिया और मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है। बिना किसी पूर्व सूचना (Notice) के किसी नागरिक या क्लाइंट को परेशान (Harassment) करना कानूनी रूप से एक गंभीर अपराध और अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन है। महिला अधिवक्ता द्वारा ध्यान दिलाई गई कानून की प्रमुख शक्तियां और प्रावधान इस प्रकार हैं: 1. नोटिस भेजना अनिवार्य (CRPC Section 41A / BNSS Section 35) किसी भी व्यक्ति को जांच में शामिल होने के लिए बुलाने से पहले पुलिस को लिखित रूप में नोटिस भेजना अनिवार्य है। बिना नोटिस दिए किसी को थाने बुलाना, धमकाना या उत्पीड़न करना सीधे तौर पर सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के दिशानिर्देशों (Arnesh Kumar v. State of Bihar) का उल्लंघन है। 2. मौलिक अधिकारों का उल्लंघन (Article 21) भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार देता है। पुलिस द्वारा बिना किसी वैध कानूनी आधार के किसी को मानसिक या शारीरिक रूप से परेशान करना संविधान के अनुच्छेद 21 का हनन है। 3. SHO के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शक्तियां उच्च अधिकारियों से शिकायत: एसपी (SP), डीसीपी (DCP) या आईजी (IG) से SHO के दुर्व्यवहार की लिखित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अदालत में रिट याचिका (Writ Petition): उच्च न्यायालय (High Court) में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ अनुच्छेद 226 के तहत याचिका दायर की जा सकती है। मानवाधिकार आयोग (NHRC/SHRC): मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिसके बाद संबंधित पुलिस अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह ठहराया जाता है। न्यायिक शिकायत (Private Complaint): धारा 200 CrPC के तहत मजिस्ट्रेट के सामने संबंधित SHO के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की जा सकती है। 4. निलंबन और विभागीय कार्रवाई यदि यह साबित हो जाता है कि SHO ने बिना किसी कानूनी आधार या नोटिस के किसी नागरिक को प्रताड़ित किया है, तो उस अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो सकती है, जिसके तहत उसे निलंबित (Suspend) या सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है। कानून स्पष्ट करता है कि वर्दी या पद किसी भी अधिकारी को कानून से ऊपर नहीं बनाता; प्रक्रिया का पालन न करने पर एक SHO पर भी आपराधिक और प्रशासनिक कार्रवाई हो सकती है।1
- खजनी में खादी ग्रामोद्योग संस्थान के चौकीदार को गोली लगी, हालत गंभीर | पुलिस जांच में जुटी खजनी में खादी ग्रामोद्योग संस्थान के चौकीदार को गोली लगी, हालत गंभीर | पुलिस जांच में जुटी गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में छताई पुल के पास खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण संस्थान के चौकीदार रोशन सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सड़क किनारे मिले रोशन सिंह को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गोली कैसे लगी और घटना के पीछे क्या वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #GorakhpurNews #Khajni #KhajniNews #GorakhpurBreakingNews #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #Gorakhpur #UttarPradesh #DainikAdhyay1
- गोरखपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।खजनी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पकड़े गए बदमाश की पहचान खजनी के भीटी खोरिया निवासी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक,लादेन पर हत्या,लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत अलग-अलग थानों में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं और वह रंगदारी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।दरअसल, मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि खजनी थाने का वांछित और 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन बाघागाड़ा की तरफ से जरलही पुल होते हुए उनवल की ओर जाने वाला है।सूचना मिलते ही खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने जरलही पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। बीती देर रात करीब 3 बजकर 15 मिनट पर पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया।पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे रुकने का इशारा किया और आवाज लगाई। पुलिस के मुताबिक,आवाज सुनते ही बाइक सवार ने पुल पर ही बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और बदमाश लड़खड़ाकर गिर पड़ा।पुलिस टीम ने मौके पर उसे चारों तरफ से घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।आरोप है कि घिरता देख बदमाश ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक,बदमाश ने एक गोली चलाई,जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।जवाबी फायरिंग में गोली उसके बाएं पैर में लगी और पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका उपचार चल रहा है।पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की है।पुलिस के मुताबिक जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है।उसके खिलाफ चिलुआताल, कैंट,गोरखनाथ, शाहपुर, कोतवाली, बेलीपार,खजनी और बांसगांव थानों में हत्या, लूट,रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। रंगदारी के एक मामले में वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पुलिस को बदमाश के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके से गुजरने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई और पुलिस कार्रवाई में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरी कार्रवाई को खजनी थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह और एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी सुनील कुमार राय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद अब पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और उसके साथ जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में वांछित और इनामी अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान जारी है। 19 मुकदमों के आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन का मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार होना पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अब पुलिस की नजर इस बात पर है कि उसके आपराधिक नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और आने वाले समय में पूछताछ से कौन से नए राज सामने आते हैं। बाइट-दिनेश कुमार पूरी एसपी साउथ गोरखपुर1
- Gorakhpur Flood Alert: सरयू खतरे के निशान से ऊपर, राप्ती भी उफान पर | Gorakhpur Flood News1
- बिहार के पटना में राजभवन मार्च पर सड़कों पर बवाल, पुलिस से हुई भिड़ंत, जमकर हंगामा..। बिहार के पटना में राजभवन मार्च पर सड़कों पर बवाल, पुलिस से हुई भिड़ंत, जमकर हंगामा..।1
- नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार बनकटा पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई पॉक्सो एक्ट की धाराएं, आरोपी के घर से हुई गिरफ्तारी देवरिया। थाना बनकटा पुलिस ने नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 14 अगस्त 2026 को थाना बनकटा क्षेत्र की 16 वर्षीय युवती संजू कुमारी ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में युवती की मां की तहरीर के आधार पर थाना बनकटा में मु0अ0सं0 201/26 धारा 107 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 78(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 18 अगस्त 2026 को अभियुक्त विनय कुमार प्रजापति, उम्र करीब 30 वर्ष, पुत्र रमाशंकर प्रजापति, निवासी बैदौली बुजुर्ग, थाना बनकटा, जनपद देवरिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त विनय कुमार प्रजापति, उम्र करीब 30 वर्ष, पुत्र रमाशंकर प्रजापति, निवासी बैदौली बुजुर्ग, थाना बनकटा, देवरिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य, थाना बनकटा। कांस्टेबल चन्द्रशेखर, थाना बनकटा। महिला कांस्टेबल श्रद्धा वर्मा, थाना बनकटा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- सामाजिक समानता और श्रम के सम्मान से जुड़ा यह मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण है। अक्सर जब आरक्षण पर बहस होती है, तो कई लोग जातिगत व्यवस्था और उससे जुड़े ऐतिहासिक व सामाजिक संदर्भों को नजरअंदाज कर देते हैं।उस सफाई कर्मचारी महिला का बयान समाज की एक कड़वी सच्चाई को उजागर करता है। उनके कहने का मुख्य संदेश यह है: श्रम की बराबरी: समाज में जो काम सदियों से एक विशिष्ट वर्ग या जाति से जबरन जोड़ा गया है—जैसे सीवर की सफाई, कचरा उठाना और गंदगी साफ करना—क्या आरक्षण का विरोध करने वाले लोग उस काम को आधा-आधा बांटने के लिए तैयार हैं? सामाजिक प्रतिष्ठा: केवल नौकरियों या सीटों पर बराबरी की बात करना तब तक अधूरा है, जब तक कि हर काम को समान सम्मान न मिले और समाज से छुआछूत व जातिगत भेदभाव पूरी तरह खत्म न हो जाए। आरक्षण का आधार: आरक्षण केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि ऐतिहासिक रूप से वंचित रहे वर्गों को प्रतिनिधित्व और सामाजिक बराबरी दिलाने का एक संवैधानिक जरिया है। जब तक समाज में सभी पेशों और लोगों को बिना किसी जातिगत पूर्वाग्रह के समान दर्जा नहीं मिलता, तब तक केवल अवसर छीनने का तर्क देना वास्तविक धरातल पर खरा नहीं उतरता।1
- खजनी में गोलीकांड से मचा हड़कंप,कंबल कारखाना कर्मचारी के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई,जहां छताई पुल के पास अज्ञात परिस्थितियों में गोली लगने से कंबल कारखाने का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीने में गोली लगने के बाद वह लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।बतादे की खजनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया।छताई पुल के पास अज्ञात परिस्थितियों में कंबल कारखाने के एक कर्मचारी के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया,जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.घायल की पहचान रोशन सिंह पुत्र बुध भगवान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कंबल कारखाने में कर्मचारी है।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। गोली किसने चलाई और कर्मचारी को गोली किन परिस्थितियों में लगी,इसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,गोली लगने के बाद घायल सड़क के पास गंभीर हालत में पड़ा था।सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।एंबुलेंस के पायलट मनीष सिंह तथा एमटी आज्ञा राम ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया।घटना की सूचना के करीब 20 मिनट बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा चुका था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। गोली चलाने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रोशन सिंह को गोली किसने और क्यों मारी? क्या हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे या किसी विवाद के दौरान गोली चली?घटना में कितने लोग शामिल थे और वारदात के बाद आरोपी किस दिशा में फरार हुए,इन सभी ि पर पुलिस जांच कर रही है।गोलीकांड की खबर फैलते ही खजनी क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और हमलावरों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।1