राजनांदगांव में फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश! मिली 2286 लड़कियों की फोटो राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने एक बड़े फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा किया है। आरोपी युवक-युवती इंटरनेट और सोशल मीडिया से युवतियों की फोटो डाउनलोड कर नकली प्रोफाइल बनाते थे और शादी का झांसा देकर युवकों से मोटी रकम वसूलते थे। ऐसे करते थे ठगी का खेल आरोपी “लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” के नाम से फर्जी ऑफिस चला रहे थे। वे व्हाट्सएप के जरिए लड़कों को लड़कियों की फोटो भेजकर रिश्ता तय कराने का दावा करते थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। 2286 लड़कियों की फोटो मिली पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के मोबाइल से 2286 युवतियों की फोटो बरामद हुई, जिन्हें फर्जी प्रोफाइल बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके साथ ही 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 कीपैड फोन और 9 रजिस्टर भी जब्त किए गए। लाखों का लेन-देन जांच में सामने आया कि पिछले एक साल में आरोपियों के बैंक खातों से करीब 37.69 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है, जो ठगी की बड़ी रकम को दर्शाता है। दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में नेहा पाठक (23) धर्मेन्द्र मानिकपुरी (32) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। ऐसे हुआ खुलासा एसपी अंकिता शर्मा को मिली गुमनाम शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। पुलिस टीम ने बसंतपुर क्षेत्र में छापा मारकर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस की अपील पुलिस ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। किसी भी ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो या व्हाट्सएप पर मिलने वाले रिश्तों पर बिना जांच के भरोसा न करें और पैसे देने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।
राजनांदगांव में फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश! मिली 2286 लड़कियों की फोटो राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने एक बड़े फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा किया है। आरोपी युवक-युवती इंटरनेट और सोशल मीडिया से युवतियों की फोटो डाउनलोड कर नकली प्रोफाइल बनाते थे और शादी का झांसा देकर युवकों से मोटी रकम वसूलते थे। ऐसे करते थे ठगी का खेल आरोपी “लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” के नाम से फर्जी ऑफिस चला रहे थे। वे व्हाट्सएप के जरिए लड़कों को लड़कियों की फोटो भेजकर रिश्ता तय कराने का दावा करते थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। 2286 लड़कियों की फोटो मिली पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के मोबाइल से 2286 युवतियों की फोटो बरामद हुई, जिन्हें फर्जी प्रोफाइल बनाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके साथ ही 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 कीपैड फोन और 9 रजिस्टर भी जब्त किए गए। लाखों का लेन-देन जांच में सामने आया कि पिछले एक साल में आरोपियों के बैंक खातों से करीब 37.69 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है, जो ठगी की बड़ी रकम को दर्शाता है। दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में नेहा पाठक (23) धर्मेन्द्र मानिकपुरी (32) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। ऐसे हुआ खुलासा एसपी अंकिता शर्मा को मिली गुमनाम शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। पुलिस टीम ने बसंतपुर क्षेत्र में छापा मारकर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस की अपील पुलिस ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। किसी भी ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो या व्हाट्सएप पर मिलने वाले रिश्तों पर बिना जांच के भरोसा न करें और पैसे देने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।
- ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: रैपिडो ड्राइवर करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था MDMA नेटवर्क, 6 गिरफ्तार रायपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय एमडीएमए सिंडिकेट का खुलासा किया है. दिल्ली से संचालित नेटवर्क में रैपिडो बाइक और कुरियर के जरिए नशा सप्लाई किया जा रहा था. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 48 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, पार्टी पिल्स और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स की अंतरराज्यीय सप्लाई करने वाले एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है. इस नेटवर्क की खास बात यह थी कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कुरियर और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पूरा सिंडिकेट दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था. इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के नशे और अन्य सामान जब्त किए हैं. दिल्ली से चल रहा था MDMA सप्लाई का खेल पुलिस जांच में सामने आया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन दिल्ली में बैठकर महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा कर रहे थे. दोनों ही एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई का पूरा नेटवर्क संभाल रहे थे. आरोपी पहले भी वर्ष 2024 में रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज ड्रग्स के मामले में जेल जा चुके हैं, बावजूद इसके दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए. Dead Drop System' से होती थी डिलीवरी इस नेटवर्क में ड्रग्स सप्लाई के लिए ‘डेड ड्रॉप सिस्टम' का इस्तेमाल किया जा रहा था. आरोपी सुनसान जगहों पर ड्रग्स रख देते थे और उसके बाद वीडियो और लोकेशन ग्राहकों तक भेजी जाती थी. इससे आमने‑सामने संपर्क से बचा जाता था. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस सिस्टम को भेदते हुए पूरी चेन को तोड़ने में सफलता हासिल की. रैपिडो और कुरियर से पहुंचता था नशा पुलिस के अनुसार, दिल्ली से कुरियर के जरिए एमडीएमए ड्रग्स रायपुर भेजी जाती थी. रायपुर में कुणाल मंगतानी इस खेप को रिसीव करता था. इसके बाद रैपिडो बाइक राइडरों के माध्यम से ड्रग्स को शहर के अलग‑अलग इलाकों में रखवाया जाता था. रैपिडो ड्राइवर ही ग्राहकों तक नशा पहुंचाने का काम कर रहे थे.1
- कलेक्टर ने राजस्व शिविर का लिया जायजा,आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश बलौदाबाजार,1 अप्रैल 2026/ राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील अंतर्गत क्लस्टर ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, सचिव, पटवारी से शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस दौरान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी। उन्होंने एक ग्रामीण की जमीन सीमांकन के आवेदन के निराकरण हेतु पटवारी व आरआई को आज ही आवेदक की उपस्थिति में सीमांकन करने के निर्देश दिये। इसी तरह पीएम आवास व पेंशन के आवेदन पर भी नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि राजस्व शिविर के बारे में जानकारी कैसे मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मुनादी हुई थीं। उन्होंने सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित समय पर खुलने, पटवारी व सचिव का मुख्यालय में रहने, पेयजल की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मोर गांव, मोर पानी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिये जन सहभागिता से सोखता गड्ढा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सचिव को ग्राम पंचायत कार्यालय भवन में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण के निर्देश दिये। इसके साथ ही शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों व उसके निराकरण की स्थिति का पंजी में प्रविष्टि करने कहा। इस दौरान एसडीएम प्रकाश कोरी सहित सरपंच,पंच, सचिव, पटवारी मौजूद थे।1
- SUPPORT & SUBSCRIBE 🙏🏼1
- मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकता है..बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. जहां एक ओर तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन सतर्क रहने की भी जरूरत है. प्रदेश में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है लेकिन अगले तीन दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है. 31 मार्च से दो अप्रैल के बीच कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं. प्रदेश में दर्ज तापमान और वर्षा आंकड़े प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. वर्षा के आंकड़ों में तोकापाल में दो सेमी, भनपुरी में एक सेमी और जगदलपुर और नानगुर में हल्की वर्षा दर्ज की गई. मौसम परिवर्तन का कारण मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण है, जिससे एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है. यह सिस्टम प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है. रायपुर के लिए खास पूर्वानुमान राजधानी रायपुर में एक अप्रैल को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. अगले दो दिनों का दृष्टिकोण आने वाले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.1
- खबर आज 1 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे की है ,थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रामकुमार साय (37) की हत्या उसकी ही पत्नी, बड़े भाई और एक रिश्तेदार ने मिलकर की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अक्सर शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था।1
- केसीजी जिला पुलिस ने 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन वर्मा ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में बालिका द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपने साथी हरीश वर्मा और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 28 मार्च की रात आरोपियों ने ग्राम पिपरिया से बालिका का अपहरण किया और उसे डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर की ओर निकले। रास्ते में विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने जयरामनगर स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से बालिका को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में बालिका के कपड़े जला दिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस जांच में जयरामनगर गतौरा के बीच शव मिलने की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में केसीजी जिला पुलिस खैरागढ़ थाना, साइबर सेल और मस्तुरी पुलिस की अहम भूमिका रही।1
- baniya para sthit Shri Radha Krishna Mandir mein 108 bar Hanuman chalisa Hanuman jayanti mahapaur ATI harsolas se manaya Gaya1
- Post by ANOKHI KAHANIYAN1