नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, 20 किमी पीछा कर पुलिस ने पकड़ी कार; 40 किलो डोडा-पोस्त बरामद बाड़मेर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने एक वेंटो कार से 40.05 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सिणधरी-बाड़मेर स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वेंटो कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर कार भगाने लगा। पुलिस टीम ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जैसलमेर बायपास पर कार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार में प्लास्टिक के कट्टों में 40.05 किलो डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने बाबूलाल निवासी पूनियों की बस्ती, आदर्श चवा और महिला पूरों देवी निवासी पनावड़ा, बायतु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने डोडा-पोस्त चित्तौड़गढ़ से लाकर नांद गांव निवासी चनणाराम के लिए ले जाने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार चनणाराम के खिलाफ सिणधरी, बालोतरा और पिंडवाड़ा थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #BreakingNews #BREAKING #NewsUpdate
नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, 20 किमी पीछा कर पुलिस ने पकड़ी कार; 40 किलो डोडा-पोस्त बरामद बाड़मेर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने एक वेंटो कार से 40.05 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सिणधरी-बाड़मेर स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वेंटो कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर कार भगाने लगा। पुलिस टीम ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जैसलमेर बायपास पर कार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार में प्लास्टिक के कट्टों में 40.05 किलो डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने बाबूलाल निवासी पूनियों की बस्ती, आदर्श चवा और महिला पूरों देवी निवासी पनावड़ा, बायतु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने डोडा-पोस्त चित्तौड़गढ़ से लाकर नांद गांव निवासी चनणाराम के लिए ले जाने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार चनणाराम के खिलाफ सिणधरी, बालोतरा और पिंडवाड़ा थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #BreakingNews #BREAKING #NewsUpdate
- नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, 20 किमी पीछा कर पुलिस ने पकड़ी कार; 40 किलो डोडा-पोस्त बरामद बाड़मेर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने एक वेंटो कार से 40.05 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सिणधरी-बाड़मेर स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वेंटो कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर कार भगाने लगा। पुलिस टीम ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जैसलमेर बायपास पर कार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार में प्लास्टिक के कट्टों में 40.05 किलो डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने बाबूलाल निवासी पूनियों की बस्ती, आदर्श चवा और महिला पूरों देवी निवासी पनावड़ा, बायतु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने डोडा-पोस्त चित्तौड़गढ़ से लाकर नांद गांव निवासी चनणाराम के लिए ले जाने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार चनणाराम के खिलाफ सिणधरी, बालोतरा और पिंडवाड़ा थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #BreakingNews #BREAKING #NewsUpdate1
- एमपीटी नागाणा धरने पर पहुँचे सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बोले- जल, जंगल, जमीन और किसानों के हितों से समझौता नहीं एमपीटी नागाणा धरने पर पहुँचे सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बोले- जल, जंगल, जमीन और किसानों के हितों से समझौता नहीं ● 52 दिन से जारी नागाणा संघर्ष समिति के धरने को सांसद बेनीवाल का समर्थन, कंपनी-अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश ● एमपीटी में ब्लास्टिंग, क्रूड वेस्ट और प्रदूषित पानी की शिकायतों पर सांसद बेनीवाल सख्त, कहा- प्रभावितों को मिले उचित मुआवजा बायतु नागाणा स्थित मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल (एमपीटी) गेट नंबर-3 पर पिछले 52 दिनों से जल, जंगल, जमीन, जीवन और किसानी की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर जारी नागाणा संघर्ष समिति के अनिश्चितकालीन धरने पर गुरुवार को बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल पहुँचे। उन्होंने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, किसानों एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा केयर्न वेदांता कंपनी एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर समाधान के निर्देश दिए। सांसद बेनीवाल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण और किसानों के हितों की कीमत पर विकास स्वीकार नहीं किया जा सकता। विकास तभी सार्थक है, जब स्थानीय लोगों के अधिकार, सुरक्षा और आजीविका सुरक्षित रहें। उन्होंने ब्लास्टिंग से मकानों एवं संपत्तियों को नुकसान, कृषि कुओं के प्रभावित होने, क्रूड वेस्ट एवं रासायनिक अपशिष्ट से पानी प्रदूषित होने तथा खेतों के बंजर होने की शिकायतों को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच आवश्यक बताई। उन्होंने कहा कि ब्लास्टिंग से प्रभावित मकानों का निष्पक्ष सर्वे करवाकर उचित मुआवजा, आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार एवं जीवन बीमा उपलब्ध कराया जाए। जिन गांवों और ग्राम पंचायतों का सर्वे नहीं हुआ है, वहां पुनः सर्वे करवाकर सभी प्रभावित परिवारों को शामिल किया जाए। साथ ही स्थायी आपदा चेतावनी प्रणाली, एमपीटी के चारों ओर 1000 मीटर ग्रीन बेल्ट तथा निर्धारित क्षेत्रों में 33 प्रतिशत हरित क्षेत्र विकसित करने की मांग का समर्थन किया। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि किसानों की क्रूड वेस्ट की डंपिंग तत्काल रोककर उसका वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग जायज हैं। उन्होंने कहा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में सीएचसी, विद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिम सहित आवश्यक जनसुविधाओं के विकास की भी आवश्यकता बताई। सांसद बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया है और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की समिति द्वारा दो बार जांच की जा चुकी है। इसके बावजूद यदि निर्धारित मानकों की प्रभावी पालना नहीं हो रही है और ग्रामीणों की समस्याएं बनी हुई हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। 52 दिनों से जारी धरना इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीणों की समस्याओं का अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के अधिकार और न्याय की इस लड़ाई में मैं उनके साथ खड़ा हूँ। कंपनी एवं प्रशासन को आश्वासनों के बजाय समयबद्ध तरीके से ग्रामीणों की जायज मांगों का ठोस समाधान करना चाहिए। यदि समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन में भी मैं पूरी मजबूती के साथ ग्रामीणों के साथ खड़ा रहूंगा और इस मुद्दे को लोकसभा सदन से लेकर हर उचित मंच पर उठाऊंगा। धरनास्थल पर ग्रामीणों एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सांसद को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। सांसद ने भरोसा दिलाया कि जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण और किसानों के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को हर उचित मंच पर मजबूती से उठाते हुए स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान धरनास्थल पर केयर्न वेदांता कंपनी के प्रतिनिधि अधिकारी अयोध्या प्रसाद गौड़, गंगाराम जांगिड़, गंगाराम सारण सहित सैकड़ो ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।1
- समाचार लाइव एमपीटी नागाणा धरने पर पहुंचे सांसद बेनीवाल बाड़मेर। नागाणा एमपीटी गेट नंबर-3 पर 52 दिनों से जारी धरने पर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल पहुंचे। उन्होंने किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और ब्लास्टिंग, क्रूड वेस्ट, प्रदूषित पानी व कृषि कुओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान की मांग की। बेनीवाल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और किसानों के हितों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन में ग्रामीणों के साथ खड़े रहने की बात कही।1
- बालोतरा। शहीद परिवार से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन बालोतरा। शहीद परिवार से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन1
- राजस्व गांव कियार चारणान उच्च मा वि के कल सुबह लगाया ताला पाटोदी बलोक में कियार चारणान में उच्च माध्यमिक विद्यालय के गांव वालों ने लगाया ताला लम्बे समय से अध्यापको की कमी जगा शिक्षा विभाग4
- बाबा कि जुपि आसलाई रोड जाते हुए बाबा के पैदल भगत जाते हुए धूमधाम से आनंद लेते हुए जय बाबा री4
- नगर निगम निराश्रित पशु नियंत्रण दल जोन 1/2 पर हुई सख्त कार्यवाही जोधपुर नगर निगम निराश्रित पशु नियंत्रण दल जोन 1/2 पर कायलाना प्रताप नगर आदि क्षेत्रों में कार्यवाही के दौरान पशु मालिकों द्वारा विरोध कर पकड़े गये पशुओं को टोले से छुड़ाकर भगा दिया और कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की एवं दुरवयवाहर किया गया जिसकी सुचना तुरन्त आयुक्त महोदय, उपायुक्त महोदय, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के आदेशानुसार पशु मालिक मोहम्मद / जूम्मे खां कबीर नगर विश्नोईयो का बास में अपने सहयोगी के साथ कार्रवाई में बाधा डालते हुए कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई की गई । श्रीमान के आदेश अनुसार तुरंत कार्यवाही के आदेश प्रदान करने पर बाड़े पर कार्यवाही करते हुए लगभग 16 पशु को पकड़ने की कार्यवाही की गये है उक्त कार्रवाई में सहयोग हेतु अतिक्रमण शाखा व निराश्रित पशु नियंत्रण दल की समस्त टीम संबंधित वार्ड प्रभारी मौके पर उपस्थित है। हालांकि ऐसी कार्यवाही लगातार देखने को मिल रही हे लेकिन सख्त नियम नहीं होने के कारण ये स्थिति बार बार उत्पन्न हो जाती हे जिससे जनता को लगातार समस्या का सामना करना पड़ता हे ओर आए दिन हादसे होते हे1
- बारिश के अभाव में बाजरा, मूंग, मोठ और तिल की फसलें हुईं बर्बाद बारिश के अभाव में बाजरा, मूंग, मोठ और तिल की फसलें हुईं बर्बाद बायतु पायला कला क्षेत्र के फरेड़ी प्याऊ और सिंधिया की ढाणी में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण सूखे जैसे हालात बन गए हैं। खेतों में किसानों की महीनों की मेहनत से तैयार हुई बाजरा, मूंग, मोठ और तिल सहित अन्य खरीफ फसलें पानी के अभाव में सूखकर बर्बाद हो गई हैं।1