एमपीटी नागाणा धरने पर पहुँचे सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बोले- जल, जंगल, जमीन और किसानों के हितों से समझौता नहीं एमपीटी नागाणा धरने पर पहुँचे सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बोले- जल, जंगल, जमीन और किसानों के हितों से समझौता नहीं ● 52 दिन से जारी नागाणा संघर्ष समिति के धरने को सांसद बेनीवाल का समर्थन, कंपनी-अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश ● एमपीटी में ब्लास्टिंग, क्रूड वेस्ट और प्रदूषित पानी की शिकायतों पर सांसद बेनीवाल सख्त, कहा- प्रभावितों को मिले उचित मुआवजा बायतु नागाणा स्थित मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल (एमपीटी) गेट नंबर-3 पर पिछले 52 दिनों से जल, जंगल, जमीन, जीवन और किसानी की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर जारी नागाणा संघर्ष समिति के अनिश्चितकालीन धरने पर गुरुवार को बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल पहुँचे। उन्होंने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, किसानों एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा केयर्न वेदांता कंपनी एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर समाधान के निर्देश दिए। सांसद बेनीवाल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण और किसानों के हितों की कीमत पर विकास स्वीकार नहीं किया जा सकता। विकास तभी सार्थक है, जब स्थानीय लोगों के अधिकार, सुरक्षा और आजीविका सुरक्षित रहें। उन्होंने ब्लास्टिंग से मकानों एवं संपत्तियों को नुकसान, कृषि कुओं के प्रभावित होने, क्रूड वेस्ट एवं रासायनिक अपशिष्ट से पानी प्रदूषित होने तथा खेतों के बंजर होने की शिकायतों को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच आवश्यक बताई। उन्होंने कहा कि ब्लास्टिंग से प्रभावित मकानों का निष्पक्ष सर्वे करवाकर उचित मुआवजा, आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार एवं जीवन बीमा उपलब्ध कराया जाए। जिन गांवों और ग्राम पंचायतों का सर्वे नहीं हुआ है, वहां पुनः सर्वे करवाकर सभी प्रभावित परिवारों को शामिल किया जाए। साथ ही स्थायी आपदा चेतावनी प्रणाली, एमपीटी के चारों ओर 1000 मीटर ग्रीन बेल्ट तथा निर्धारित क्षेत्रों में 33 प्रतिशत हरित क्षेत्र विकसित करने की मांग का समर्थन किया। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि किसानों की क्रूड वेस्ट की डंपिंग तत्काल रोककर उसका वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग जायज हैं। उन्होंने कहा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में सीएचसी, विद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिम सहित आवश्यक जनसुविधाओं के विकास की भी आवश्यकता बताई। सांसद बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया है और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की समिति द्वारा दो बार जांच की जा चुकी है। इसके बावजूद यदि निर्धारित मानकों की प्रभावी पालना नहीं हो रही है और ग्रामीणों की समस्याएं बनी हुई हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। 52 दिनों से जारी धरना इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीणों की समस्याओं का अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के अधिकार और न्याय की इस लड़ाई में मैं उनके साथ खड़ा हूँ। कंपनी एवं प्रशासन को आश्वासनों के बजाय समयबद्ध तरीके से ग्रामीणों की जायज मांगों का ठोस समाधान करना चाहिए। यदि समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन में भी मैं पूरी मजबूती के साथ ग्रामीणों के साथ खड़ा रहूंगा और इस मुद्दे को लोकसभा सदन से लेकर हर उचित मंच पर उठाऊंगा। धरनास्थल पर ग्रामीणों एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सांसद को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। सांसद ने भरोसा दिलाया कि जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण और किसानों के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को हर उचित मंच पर मजबूती से उठाते हुए स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान धरनास्थल पर केयर्न वेदांता कंपनी के प्रतिनिधि अधिकारी अयोध्या प्रसाद गौड़, गंगाराम जांगिड़, गंगाराम सारण सहित सैकड़ो ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।

- hamare Marwadi Aaj bhi bhaiyon ki Ekta hai Marwadi par danch karte hua1
- जालौर गुरुवार को राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी भवन में भी श्रद्धांजलि प्रेस नोट राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि जालौर, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, जालौर की ओर से आज प्रातः 11:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया की कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा देश के प्रति उनके योगदान एवं दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा देने के साथ ही युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आधुनिक भारत के निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी कांग्रेसजनों एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।समस्त कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, नेंन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वीरेंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जुल्फीकार अली भुट्टो, भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज़ अली,बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला,पदमाराम सरगरा, मांगीलाल प्रजापत,कामिनी शर्मा,सुष्मिता गर्ग,शीला चौधरी, सुरेश चौधरी,राजेंद्र सोलंकी,पीर सिंह मालपुरा,जुबेदा नागोरी,खींमाराम चौधरी, देवाराम साखला,महेंद्र सोनगरा, अनिल पंडत, जोगाराम सरगरा,अब्दुल रज्जाक,वागराम परमार, कृष्ण कुमार वनिका, पुखराज माली, वाहिद मेहर, ईश्वर सिंह बालावत, साकिर खान, कपूरराम परिहार,कैलाश माली, किशन सुंदेसा, अशोक परिहार, ओमप्रकाश चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सादर प्रकाशनार्थ कार्यक्रम के फोटो सलग्न है योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालौर 8209113629 94145899951
- जालोर: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि जालोर ,20 अगस्त:पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से राजीव गांधी भवन, जालौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया की कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा देश के प्रति उनके योगदान एवं दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा देने के साथ ही युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आधुनिक भारत के निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी कांग्रेसजनों एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।समस्त कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, नेंन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वीरेंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जुल्फीकार अली भुट्टो, भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज़ अली,बसंत सुथार, लक्ष्मण सांखला,पदमाराम सरगरा, मांगीलाल प्रजापत,कामिनी शर्मा,सुष्मिता गर्ग,शीला चौधरी, सुरेश चौधरी,राजेंद्र सोलंकी,पीर सिंह मालपुरा,जुबेदा नागोरी,खींमाराम चौधरी, देवाराम साखला,महेंद्र सोनगरा, अनिल पंडत, जोगाराम सरगरा,अब्दुल रज्जाक,वागराम परमार, कृष्ण कुमार वनिका, पुखराज माली, वाहिद मेहर, ईश्वर सिंह बालावत, साकिर खान, कपूरराम परिहार,कैलाश माली, किशन सुंदेसा, अशोक परिहार, ओमप्रकाश चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1
- सांचौर निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट उनसे पार्षद हरिश परमार रिपीटेशन की दायेर साचोर मामला हाईकोर्ट में1
- नगर निगम निराश्रित पशु नियंत्रण दल जोन 1/2 पर हुई सख्त कार्यवाही जोधपुर नगर निगम निराश्रित पशु नियंत्रण दल जोन 1/2 पर कायलाना प्रताप नगर आदि क्षेत्रों में कार्यवाही के दौरान पशु मालिकों द्वारा विरोध कर पकड़े गये पशुओं को टोले से छुड़ाकर भगा दिया और कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की एवं दुरवयवाहर किया गया जिसकी सुचना तुरन्त आयुक्त महोदय, उपायुक्त महोदय, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के आदेशानुसार पशु मालिक मोहम्मद / जूम्मे खां कबीर नगर विश्नोईयो का बास में अपने सहयोगी के साथ कार्रवाई में बाधा डालते हुए कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई की गई । श्रीमान के आदेश अनुसार तुरंत कार्यवाही के आदेश प्रदान करने पर बाड़े पर कार्यवाही करते हुए लगभग 16 पशु को पकड़ने की कार्यवाही की गये है उक्त कार्रवाई में सहयोग हेतु अतिक्रमण शाखा व निराश्रित पशु नियंत्रण दल की समस्त टीम संबंधित वार्ड प्रभारी मौके पर उपस्थित है। हालांकि ऐसी कार्यवाही लगातार देखने को मिल रही हे लेकिन सख्त नियम नहीं होने के कारण ये स्थिति बार बार उत्पन्न हो जाती हे जिससे जनता को लगातार समस्या का सामना करना पड़ता हे ओर आए दिन हादसे होते हे1
- complesh अवध रूप से बना हुआ हे mudtra sili बस स्टेशन1
- तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम् का अपमान: कांग्रेस पर अमित शाह का हमला कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति ने एक आश्चर्यजनक और देशविरोधी फैसला लिया है। उन्होंने अपनी पार्टी के 1937 के Resolution को फॉलो करते हुए महान वंदे मातरम् गीत के दो ही छंद गाने का फैसला लिया है। मैं पूरे देश को याद दिलाना चाहता हूं, 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम् के दो टुकड़े कर देश के विभाजन की नींव डाली थी और वहीं से द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली थी। अंततोगत्वा देश का विभाजन हुआ और पाकिस्तान का जन्म हुआ। आज जब उस ऐतिहासिक गलती को वंदे मातरम् गीत के प्राकट्य के 150वें साल में सुधार कर बंकिम बाबू की इस अमर कृति को पूरा गीत गाकर राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है, और सभी सरकारी कार्यक्रमों में इसे पूर्ण रूप से गाने का निर्णय किया गया है और इस निर्णय को कानूनी जामा भी पहनाया गया है। इसी की अवहेलना करने का निर्णय कांग्रेस ने कल किया है। कांग्रेस का यह निर्णय केवल और केवल इनकी घोर तुष्टिकरण की नीति की पुष्टि करता है। वोट बैंक के लिए इन्होंने न सिर्फ बंकिम बाबू की इस अमर कृति का अपमान किया, बल्कि उन लाखों शहीदों का भी अपमान किया, जो वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गए। आज कांग्रेस पार्टी 1937 के अपनी पार्टी के Resolution को मान रही है और पार्लियामेंट के एक्ट को नकार रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फिर एक बार तुष्टिकरण की राजनीति को पुरजोर तरीके से आगे बढ़ा रही है। -श्री अमित शाह जी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री1
- छत्रपति शिवाजी सर्कल, नहर चौराहा के पास रोडवेज बस स्टैंड पर नगर निगम का बड़ा नाला खुला होने के कारण एक गर्भवती गौ माता छत्रपति शिवाजी सर्कल, नहर चौराहा के पास रोडवेज बस स्टैंड पर नगर निगम का बड़ा नाला खुला होने के कारण एक गर्भवती गौ माता नाले में गिर गई। रात्रि करीब 12:00 बजे सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर नगर निगम की जेसीबी एवं गौभक्तों की सहायता से गर्भवती गौ माता को सुरक्षित नाले से बाहर निकाला गया। इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी गौभक्तों एवं हृदय से आभार एवं धन्यवाद। रात्रि के समय गौभक्तों द्वारा तत्परता दिखाकर गौ माता को बचाया गया। सेवा ही संकल्प है हमारा। जय गौ माता जय गोपाल3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1