Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांचौर निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट उनसे पार्षद हरिश परमार रिपीटेशन की दायेर साचोर मामला हाईकोर्ट में
डुगर दरजी बागली
सांचौर निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट उनसे पार्षद हरिश परमार रिपीटेशन की दायेर साचोर मामला हाईकोर्ट में
More news from राजस्थान and nearby areas
- सांचौर निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट उनसे पार्षद हरिश परमार रिपीटेशन की दायेर साचोर मामला हाईकोर्ट में1
- मेरे काकू सा के दुकान का काम चल रा है कारीगर सुखदेव पातलिया निव के ऊपर पत्थर लगाते हूऐ1
- complesh अवध रूप से बना हुआ हे mudtra sili बस स्टेशन1
- hamare Marwadi Aaj bhi bhaiyon ki Ekta hai Marwadi par danch karte hua1
- रेवदर में बाइक से सांप निकालने वाले युवक की रात में मौत: एक ही दिन में 4-5 सांप पकड़े, देरोल में गर्दन पर डसने से गई जान रेवदर। उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को बस स्टैंड परिसर में बाइक के अंदर फंसे सांप को सुरक्षित बाहर निकालने वाले युवक की उसी रात सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जीतू (31) पुत्र छोगाराम मेघवाल निवासी देरोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीतू सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने का काम करता था। हादसे वाले दिन भी उसने करीब 4-5 सांप पकड़े थे। बाइक में सांप दिखने पर जमा हुई भीड़ बुधवार को निकटवर्ती गांव वांती से दो युवक बाइक लेकर रेवदर बस स्टैंड पहुंचे थे। यहां आवश्यक सामान लेने के बाद करीब आधे घंटे बाद जब दोनों युवक वापस रवाना होने लगे तो एक युवक की नजर बाइक के अंदर फंसे सांप पर पड़ी। बाइक में सांप होने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर देरोल निवासी जीतू भी मौके पर पहुंचा। उसने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद बाइक में फंसे सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। सांप को सुरक्षित निकालने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। एक ही दिन में 4-5 सांप पकड़े थे बताया जा रहा है कि जीतू को सांप पकड़ने का अनुभव था। बुधवार को भी उसने अलग-अलग स्थानों से करीब 4-5 सांप पकड़े और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा था। देर शाम देरोल में एक सांप को पकड़ने के दौरान हादसा हो गया। सांप के गर्दन पर डसने से मौत देरोल में सांप पकड़ने के दौरान सांप ने जीतू की गर्दन पर डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही दिन में कई सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने वाले जीतू की इस हादसे में मौत से ग्रामीणों में भी दुख का माहौल है।1
- जालौर गुरुवार को राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी भवन में भी श्रद्धांजलि प्रेस नोट राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि जालौर, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, जालौर की ओर से आज प्रातः 11:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया की कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा देश के प्रति उनके योगदान एवं दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा देने के साथ ही युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आधुनिक भारत के निर्माण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी कांग्रेसजनों एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।समस्त कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, नेंन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वीरेंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जुल्फीकार अली भुट्टो, भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज़ अली,बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला,पदमाराम सरगरा, मांगीलाल प्रजापत,कामिनी शर्मा,सुष्मिता गर्ग,शीला चौधरी, सुरेश चौधरी,राजेंद्र सोलंकी,पीर सिंह मालपुरा,जुबेदा नागोरी,खींमाराम चौधरी, देवाराम साखला,महेंद्र सोनगरा, अनिल पंडत, जोगाराम सरगरा,अब्दुल रज्जाक,वागराम परमार, कृष्ण कुमार वनिका, पुखराज माली, वाहिद मेहर, ईश्वर सिंह बालावत, साकिर खान, कपूरराम परिहार,कैलाश माली, किशन सुंदेसा, अशोक परिहार, ओमप्रकाश चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सादर प्रकाशनार्थ कार्यक्रम के फोटो सलग्न है योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालौर 8209113629 94145899951
- बाबा कि जुपि आसलाई रोड जाते हुए बाबा के पैदल भगत जाते हुए धूमधाम से आनंद लेते हुए जय बाबा री4
- विद्यार्थियों को पढ़ाने की जगह कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम कराने से नाराज शिक्षक ने दिया त्याग-पत्र रेवदर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम में कार्यरत मूल गांव नागौर निवासी एवं वर्तमान में जयपुर में रह रहे बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने शिक्षकीय दायित्वों के अनुरूप कार्य नहीं मिलने से सेवा से त्याग-पत्र दे दिया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र सौंपकर त्याग-पत्र स्वीकार करने और उन्हें कार्यमुक्त करने की मांग की है। मुकेश कुमार की नियुक्ति वर्ष 2023 में हुई थी। मुकेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक में करीब 50 कंप्यूटर शिक्षकों की यही समस्या है। शिक्षकों की नियुक्ति विद्यार्थियों को कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और आधुनिक तकनीकी ज्ञान पढ़ाने के लिए की गई है, लेकिन स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के बजाय सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर संचालक के रूप में कार्य करवाया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रशासनिक कार्यों में आवश्यकता के अनुसार सहयोग करना अलग बात है, लेकिन यदि कंप्यूटर शिक्षकों का अधिकांश समय गैर-शैक्षणिक कार्यों में ही लगाया जाएगा तो विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर करा रहे थे परियोजना कार्य मुकेश कुमार ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े परियोजना कार्य करवाए जा रहे थे। ऐसे समय में कंप्यूटर प्रशिक्षक की सेवाओं का उपयोग सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर संचालक के रूप में किया जाना उनके तकनीकी ज्ञान और शिक्षकीय क्षमता का उचित उपयोग नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग यदि कंप्यूटर शिक्षकों से विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य करवाएगा तो वे अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं, लेकिन गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए सेवा जारी रखना उनके लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अपने त्याग-पत्र में कहा कि उनकी नियुक्ति का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर विज्ञान, प्रोग्रामिंग और तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है। वर्तमान तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा देना आवश्यक है। ऐसे में यदि शिक्षक को उसके मूल शिक्षकीय दायित्व से हटाकर मुख्य रूप से कार्यालयी कार्यों में लगाया जाता है तो नियुक्ति के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो सकती। प्रधानाचार्य बोले- नियमानुसार जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमजी लाल शर्मा ने बताया कि बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षक मुकेश कुमार ने सेवा से त्याग-पत्र दिया है। त्याग-पत्र को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर की जाएगी।1