Shuru
Apke Nagar Ki App…
instagram per virl girl इंस्टाग्राम पर वायरल लड़की का डांस वीडियो आपको कैसा लग रहा है इंस्टाग्राम पर वायरल लड़की का डांस वीडियो
Rajaram Meghwal
instagram per virl girl इंस्टाग्राम पर वायरल लड़की का डांस वीडियो आपको कैसा लग रहा है इंस्टाग्राम पर वायरल लड़की का डांस वीडियो
More news from राजस्थान and nearby areas
- इंस्टाग्राम पर वायरल लड़की का डांस वीडियो1
- नागौर,,शारदा बाल निकेतन विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का RAS एवं असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन आदर्श शिक्षण संस्थान के संरक्षक भोजराज सारस्वत के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रबंध समिति के अध्यक्ष केवल राज बच्छावत की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में शारदा बाल निकेतन विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राएं जो की हाल ही में आरएएस एवं असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित हुए प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गेनाराम गुरु ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र भैया महेंद्र नाथ तथा भैया महेंद्र इनानिया एवं बहन प्रतिभा चारण का RAS में चयन तथा बहन गुंजन अरोड़ा का असिस्टेंट प्रोफेसर में हाल ही में चयन हुआ है। इस सम्मान समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी हेमंत जोशी सांख्यिकी अधिकारी संजय सोनी विद्यालय प्रबंध समिति की व्यवस्थापक इंदु चौधरी जिला सचिव राम सिंह राठौड़ जिला व्यवस्थापक कमल अग्रवाल शताब्दी विस्तारक रुद्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष जगदीश जोशी सेविका समिति की संरक्षक दमयंती चौधरी प्रबंध समिति के सहव्यवस्थापक रामप्रसाद कासानिया प्रचार प्रमुख मंजू सारस्वत सेवा प्रमुख मधु सोनी पर्यावरण प्रमुख सरिता जोशी सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनी तथा भैया बहन उपस्थित रहे। अतिथियों ने साफा एवं अंग वस्त्र तथा माला पहनाकर प्रतिभाओं का सम्मान किया तथा मुंह मीठा करवाया अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया विद्यालय के भैया बहनों ने देशभक्ति गीत वंदना आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन आचार्य पल्लवी ने किया कमला चारण नें अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करवाया प्रबंध समिति की इंदु चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर विभाग संपर्क प्रमुख हेमंत जोशी ने मुख्य वक्ता के नाते कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मन के अंदर संकल्प शक्ति मजबूत होगी तभी सफलता मिलती है संकल्प शक्ति अपने मन के आधार पर होती है उन्होंने कहा कि माता-पिता तथा गुरुजनों से संस्कार लेकर ही सफलता की ओर बढ़ सकते हैं केवल डिग्री लेना ही सफलता नहीं है त्याग और समर्पण के द्वारा देश और समाज को गौरवान्वित करने का नाम ही इच्छा शक्ति है इच्छा शक्ति को जगा कर ही हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक प्रधानाचार्य पुखराज राव अरविंद बौड़ा अरुण दहिया मोना व्यास जंवरी लाल जांगिड़ सदा गोपाल चौधरी लक्ष्मी नारायण सीमा मिश्रा सहित विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी और भैया बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व छात्रा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर गुंजन अरोड़ा ने कहा कि जिस कैरियर का आप चयन करते है उसके पीछे क्या कारण है वो मेरे व्यक्तित्व के अनुकूल है या नहीं। गुरुजन यदि आप को किसी कार्य के लिए प्रोत्साहित करे तो आप हर एक कार्य में अपनी भूमिका तय करना चाहिए। RAS मैं चयनित एवं पूर्व छात्र महेंद्र नाथ सिद्ध ने इस अवसर पर कहा कि अपने समाज में प्रथम व्यक्ति है जिन्होंने RAS की परीक्षा पास की। संगत किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाती है। अपने जीवन में अनुभवी व्यक्तियो से सतत् संपर्क करने से एक नई ऊर्जा का संचार करता है। RAS एवं पूर्व छात्र महेंद्र इनानिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की विद्यालय में होने वाली गतिविधिया विकास में साधन का कार्य करता है। इस विद्यालय की मिट्टी ने मुझे केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा दी है। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें मेरे गुरुओं का मार्गदर्शन, माता-पिता का आशीर्वाद और इस संस्था के संस्कारों का बहुत बड़ा योगदान है। RAS में चयन होना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यालय और समाज का भी सम्मान है। मैंने यहाँ से सीखा कि मेहनत, अनुशासन और धैर्य से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मैं अपने छोटे साथियों से कहना चाहूँगा कि सपने बड़े देखें, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर परिश्रम और सही दिशा में प्रयास करें। असफलताएँ रास्ते में आएंगी, लेकिन वही आपको मजबूत बनाती हैं इस मंच पर खड़े होकर मैं यही कहूँगा कि यदि आपके भीतर कुछ करने का जुनून है, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। अंत में, मैं अपने सभी गुरुओं, माता-पिता और इस विद्यालय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया।” RAS पूर्व छात्रा प्रतिभा चारण ने कहा कि संस्कारों से व्यक्ति महान बनता है। बालकों के विचार में विद्यालय के संस्कार झलकता है। भारत भूमि कर्म भूमि है। कर्म से ही श्रेष्ठता की और बढ़ा जाता है। पांच प्रकार के ऋण होते है। जिनको उतारना है तो कर्म करना पड़ता है।इच्छा शक्ति से ही महान बन जा सकता है। अंक लाना ही सफलता की निशानी नहीं है। सतत् प्रयास ही सफलता की और अग्रसर करता है। समाज सेवी भोजराज सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य जैसा सोचता है वैसा बनता हुआ है। असफलता भी मिली। प्रयास सतत् रहा लेकिन सफलता का प्रयास करते रहेंगे तो हम अपना जीवन अच्छा बना सकते हैं नौकरी मिले यह है जरूरी नहीं आप अच्छा व्यापार करके भी समाज में सफलता हासिल कर सकते हैं। अतिथियों ने एसजीएफआई में सॉफ्टबॉल खेल कर आई विद्यालय की बहनों का सम्मान भी इस अवसर पर किया।4
- ई-मेल में लिखा- 16 बम रखे गए; कलेक्ट्रेट खाली कराया, कर्मचारियों को बाहर निकाला बीकानेर कलेक्ट्रेट ऑफिस को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को आए एक ई-मेल में 16 बम ऑफिस में रखने का दावा किया गया। इसके बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया। इसके साथ ही कर्मचारियों को बाहर निकाल कर तलाशी शुरू कर दी है। एसपी भी पहुंचे मौके पर, 12:15 बजे धमाके की चेतावनी इधर, सुबह जैस े ही इस धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिली एसपी मृदुल कच्छावा भी कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। इसके साथ ही अन्य अधिकारी और रेस्क्यू टीम े ं भी मौके पर पहुंची। ई-मेल में लिखा गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में 16 बम रखे गए है। दोपहर 12:15 बज े धमाके होंगे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम े ं मौके पर पहुंच गईं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि एसओपी के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल बम निरोधक दस्ते और अन्य एजेंसियो ं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर की गहन जांच की जा रही है। कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। एक एक कमरे मे ं पहुंचकर बम विरोधी दस्ता छानबीन कर रहा है। अब तक पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नही ं मिला है, लेकिन इसके बाद भी चप्पा चप्पा छाना जा रहा है। पहले भी दी जा चुकी ह ै धमकी इसस े पहले बीकानेर के कोर्ट परिसर और मुख्य डाकघर को बम से उड़ान े की धमकी मिल चुकी ह1
- महिला ने एक कार के आगे पहले अपने बैग और चप्पल को फेंका, फिर बीच सड़क पर कार के सामने लेट गई यह ड्रामा घंटों चलता रहा जैसे जैसे तैसे महिला को सड़क से हटाया गया1
- घर-घर लोग बीमार। 800-900 रु में टैंकर मंगवा रहे1
- बीकानेर सब्जी मंडी में हुई चोरी #बीकानेर। #चोर1
- Shital jal jal Hai to jivan hai anyatha kisko hi nahin jali sharir ki jo energy hai jo jal Puri karta hai vah koi bhi1
- नागौर / मकराना,,मकराना थाना क्षेत्र की कुमारी रेंज में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां खदान में भरे गहरे पानी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनु (11 वर्ष) पुत्र जयराम और बबलू (12 वर्ष) पुत्र भूराराम, निवासी रूपा बाबा का टिब्बा, मकराना के रूप में हुई है। दोनों बच्चे खदान में नहाने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की गई, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। इसके बाद मकराना के सीओ द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई। State Disaster Response Force के कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देश पर अजमेर से ई-3 रेस्क्यू टीम हैड कांस्टेबल शिवराज के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। डिप्टी कमांडेंट उर्मिला राज के सुपरविजन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकालकर स्थानीय प्रशासन को सौंप दिए। टीम में मौजूद कांस्टेबल- कैलाश कुमावत, धीरेंद्र, गोवर्धन, अजय राम, सुभाष, चोलाराम, महावीर, अशोक, कांस्टेबल चालक जयप्रकाश।2