नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह नही करने के लिए किया गया जागरूक बाल विवाह होने की स्थिति में संबंधितो के विरूद्व होगी कानूनी कार्यवाही शहडोल 21 अप्रैल 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा के जिले में बाल विवाह के रोकथाम हेतु जनमानस को बाल विवाह से होने वाले दुष्यप्रभावो के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहडोल नगर सब्जी मंड़ी, न्यू बस स्टेंड सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानो में स्थानीय कलाकारो द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि 18 वर्ष से पहले किसी लडकी व 21 वर्ष से पहले किसी लडके का विवाह करना बाल विवाह की श्रेणी में आता है। जिसे कानूनी रूप से अपराध माना गया है। बाल विवाह कराने वाले माता पिता रिस्तेदार व विवाह को सपंन्न कराने में सहयोगी भूमिका निभाने वाले पंडित, मौलवी, हलवाई, बैण्ड, टेन्ट वाले आदि भी बाल विवाह कराने के अपराधी माने जायेगे, जिन्हें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत अपराध साबित होने पर 2 साल की कैद, या 1 लाख का जुर्माना अथवा दोनो का प्रावधान किया गया है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह नही करने के लिए किया गया जागरूक बाल विवाह होने की स्थिति में संबंधितो के विरूद्व होगी कानूनी कार्यवाही शहडोल 21 अप्रैल 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा के जिले में बाल विवाह के रोकथाम हेतु जनमानस को
बाल विवाह से होने वाले दुष्यप्रभावो के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहडोल नगर सब्जी मंड़ी, न्यू बस स्टेंड सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानो में स्थानीय कलाकारो द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि 18 वर्ष से पहले किसी लडकी व 21 वर्ष से पहले किसी लडके का विवाह करना बाल विवाह की श्रेणी में आता है। जिसे कानूनी रूप से अपराध माना गया है। बाल विवाह कराने वाले माता पिता रिस्तेदार व विवाह को सपंन्न कराने
में सहयोगी भूमिका निभाने वाले पंडित, मौलवी, हलवाई, बैण्ड, टेन्ट वाले आदि भी बाल विवाह कराने के अपराधी माने जायेगे, जिन्हें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत अपराध साबित होने पर 2 साल की कैद, या 1 लाख का जुर्माना अथवा दोनो का प्रावधान किया गया है।
- उमरिया जिले में केंद्रीय विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में कलेक्टर राखी सहाय ने डबरोहा क्षेत्र में आवंटित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद टीम के साथ भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि भविष्य में निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।1
- मानपुर नगर में लगने वाले जानलेवा जाम से बेहाल है आवाम-बेकाम साबित हो रहा 4 साल बीतने के बाद भी नप. प्रशासन। *(आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया)* मानपुर नगर इन दिनों रोज़ाना लगने वाले जाम से जूझ रहा है। बस स्टैंड सहित मुख्य मार्गों पर घंटों तक वाहनों की कतारें लग रही हैं, जिससे आमजन की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे देर से पहुंच रहे हैं, मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, और रोज़मर्रा के कामकाज में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस अव्यवस्था से प्रशासनिक अधिकारी भी अछूते नहीं हैं। कई बार खंड स्तर के अधिकारी खुद जाम में घंटों फंसे नजर आते हैं। बावजूद इसके, समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है, जिससे व्यवस्था पर सवाल और गहरे हो रहे हैं। बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों की स्थिति चिंताजनक है। उनका कहना है कि ऑनलाइन बाजार ने पहले ही व्यापार कमजोर कर दिया था, अब जाम के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे। इससे बिक्री लगातार घट रही है और छोटे व्यापारियों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इधर, मानपुर पुलिस को रोज़ अपने अन्य थाना संबंधी कार्य छोड़कर ट्रैफिक व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में जुटे रहते हैं, लेकिन यह प्रयास सिर्फ अस्थायी राहत तक सीमित है। अगले ही दिन हालात फिर वही हो जाते हैं। नगर परिषद पर भी सवाल उठ रहे हैं। चुनाव के समय बस स्टैंड के विकास, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार के जो वादे किए गए थे, चार साल बाद भी वे जमीन पर नजर नहीं आते। न अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हो पाई है, न ही कोई ठोस ट्रैफिक योजना लागू हो सकी है। मानपुर की जनता और व्यापारी अब स्पष्ट समाधान की मांग कर रहे हैं—तय पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण पर सख्ती और स्थायी ट्रैफिक प्रबंधन। वरना यह जाम सिर्फ रास्ता ही नहीं रोकेगा, बल्कि नगर की आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर असर डालता रहेगा।3
- शहडोल में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शहडोल। अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया गया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा आज 20 अप्रैल 2026, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार शोभा यात्रा शाम को जय स्तंभ चौक, शहडोल से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहनराम मंदिर, शहडोल में सम्पन्न होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।1
- Post by Ashok Sondhiya2
- Post by Anil thakur4
- मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति बेहद गंभीर समस्या है और प्रशासन की यह अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे सकती है।1
- बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने विभाग में हड़कंप मचा दिया है। हरैया क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता (JE) अजीत कुमार सिंह को एक महिला ने उनके ही कार्यालय में जमकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि यह महिला विभाग में तैनात लाइनमैन मिश्रीलाल की पत्नी है, जिसे जेई द्वारा नौकरी से हटाए जाने के बाद वह आक्रोशित थी। हाथापाई और बदसलूकी का लाइव वीडियो करीब 36 सेकंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली घर का दफ्तर किसी अखाड़े में तब्दील हो गया है। वीडियो की शुरुआत में ही महिला और जेई के बीच तीखी बहस हो रही है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में जेई महिला का हाथ पकड़कर खींचते नजर आ रहे हैं, जिसके जवाब में महिला ने भी जेई पर हमला बोल दिया। दफ्तर के बाहर भी दोनों के बीच काफी देर तक छीना-झपटी और धक्का-मुक्की चलती रही। जेई का विवादों से पुराना नाता! स्थानीय लोगों और विभागीय सूत्रों की मानें तो जेई अजीत कुमार सिंह पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। उन पर कर्मचारियों और आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले भी ग्रामीणों ने उनके खिलाफ कार्यालय का घेराव किया था। ताजा मामले में लाइनमैन मिश्रीलाल को सेवा से मुक्त किए जाने के बाद उनकी पत्नी सीधे 'इंसाफ' मांगने पहुंची थी, जिसने वहां मौजूद सभी को सन्न कर दिया। दहशत में कर्मचारी, जांच में जुटी पुलिस घटना के समय दफ्तर में मौजूद अन्य कर्मचारी और लोग मूकदर्शक बने रहे या मोबाइल पर वीडियो बनाते दिखे। हालांकि, इस मारपीट के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में खलबली है। पुलिस अब इस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बड़ा सवाल: क्या विभागीय कार्रवाई का बदला इस तरह हिंसा से लेना जायज है? या जेई का महिला के साथ हाथ पकड़कर खींचना उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है? नोट: यह समाचार वीडियो में दी गई जानकारी और 'राष्ट्रहित की आवाज' न्यूज़ के विजुअल्स पर आधारित है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।1
- अनूपपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 43 पर बटुरा गांव के पास देर रात सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में ट्रक को ओवरटेक कर चालक को निशाना बनाया। बदमाशों ने ट्रक रुकवाकर चालक को बंधक बना लिया और डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ट्रक से करीब 250 लीटर डीजल और चालक के पास रखे 7 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल चालक किसी तरह जान बचाकर कोतमा पहुंचा, जहां उसने इलाज करवाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 🔎 पुलिस अलर्ट मोड पर: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 👉 सवाल बड़ा: आखिर NH-43 जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1