logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अक्ती तिहार पर वैकल्पिक उर्वरकों पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण, जैविक खेती अपनाने किया गया प्रेरित बलरामपुर, 21 अप्रैल 2026/कृषि विज्ञान केन्द्र, बलरामपुर में पारंपरिक उत्साह के साथ अक्ती तिहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केवीके में रासायनिक उर्वरकों के विकल्प विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उन्नतशील कृषकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. जी. के. निगम ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करने तथा संतुलित पोषक तत्वों के साथ जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों में जैविक खाद के उपयोग, गोबर खाद, कम्पोस्ट एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसे जैविक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। किसानों को उर्वरकों के वैकल्पिक स्रोतों जैसे हरी खाद, नील-हरित शैवाल, अजोला उत्पादन, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग की जानकारी दी गई। जैव उर्वरकों जैसे राइजोबियम, पीएसबी एवं एजोटोबैक्टर के बारे में विस्तार से बताया गया।

2 hrs ago
user_Shoaib Siddiqui
Shoaib Siddiqui
Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
a614b12d-e634-40ed-b083-0b62dc306457

अक्ती तिहार पर वैकल्पिक उर्वरकों पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण, जैविक खेती अपनाने किया गया प्रेरित बलरामपुर, 21 अप्रैल 2026/कृषि विज्ञान केन्द्र, बलरामपुर में पारंपरिक उत्साह के साथ अक्ती तिहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केवीके में रासायनिक उर्वरकों के विकल्प विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उन्नतशील कृषकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. जी. के. निगम ने किसानों को मृदा परीक्षण के

29fcec92-fa0e-4371-b006-fc127b534e96

आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करने तथा संतुलित पोषक तत्वों के साथ जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों में जैविक खाद के उपयोग, गोबर खाद, कम्पोस्ट एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसे जैविक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। किसानों को उर्वरकों के वैकल्पिक स्रोतों जैसे हरी खाद, नील-हरित शैवाल, अजोला उत्पादन, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग की जानकारी दी गई। जैव उर्वरकों जैसे राइजोबियम, पीएसबी एवं एजोटोबैक्टर के बारे में विस्तार से बताया गया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश विवरण - दिनांक 20/04/2026 को थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत बड़कीमहरी तिराहा के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 के चालक द्वारा अन्य वाहन के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के परिणामस्वरूप ट्रेलर में हुए मामूली नुकसान की भरपाई करने राष्ट्रीय राजमार्ग में गति नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाकर रखें शासकीय स्टॉपर को चोरी कर अपने ट्रेलर वाहन में लोड कर ले जाया जा रहा था जिसे मुखबिर के ज़रिए यातायात पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर डुमरखी ढाबा के पास उक्त ट्रेलर चालक को वाहन एवं चोरी किया हुआ 02 नग स्टॉपर के साथ पकड़ा गया। घटना पर थाना बलरामपुर में आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी ट्रेलर चालक के कब्जे से चोरी किया हुआ 02 नग पुलिस स्टॉपर जिसकी कीमत लगभग 30,000/- रुपये है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 को जप्त किया गया। विवेचना पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 21/04/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में जिला जेल दाखिल कराया गया है।
    1
    अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS
आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश
विवरण - दिनांक 20/04/2026 को थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत बड़कीमहरी तिराहा के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 के चालक द्वारा अन्य वाहन के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के परिणामस्वरूप ट्रेलर में हुए मामूली नुकसान की भरपाई करने राष्ट्रीय राजमार्ग में गति नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाकर रखें शासकीय स्टॉपर को चोरी कर अपने ट्रेलर वाहन में लोड कर ले जाया जा रहा था जिसे मुखबिर के ज़रिए यातायात पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर डुमरखी ढाबा के पास उक्त ट्रेलर चालक को वाहन एवं चोरी किया हुआ 02 नग स्टॉपर के साथ पकड़ा गया। घटना पर थाना बलरामपुर में आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी ट्रेलर चालक के कब्जे से चोरी किया हुआ 02 नग पुलिस स्टॉपर जिसकी कीमत लगभग 30,000/- रुपये है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 को जप्त किया गया। विवेचना पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 21/04/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में जिला जेल दाखिल कराया गया है।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    24 min ago
  • बलरामपुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष हरिहर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में ‘परिसीमन का गुप्त एजेंडा’ लागू करना चाहती थी। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा का असली मकसद महिलाओं को आरक्षण देना नहीं, बल्कि सीटों के गणित को बदलना है।
    1
    बलरामपुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष हरिहर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में ‘परिसीमन का गुप्त एजेंडा’ लागू करना चाहती थी। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा का असली मकसद महिलाओं को आरक्षण देना नहीं, बल्कि सीटों के गणित को बदलना है।
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • चिनीया से हेमंत कुमार कीरिपोर्ट चिनियां में ‘सुपर मॉल’ की धमाकेदार एंट्री: पूर्व मंत्री द्वारा फीता काटते ही उमड़ी भीड़, अब गांव में ही मिलेगी शहर जैसी शॉपिंग!
    1
    चिनीया से हेमंत कुमार कीरिपोर्ट 
चिनियां में ‘सुपर मॉल’ की धमाकेदार एंट्री: पूर्व मंत्री द्वारा फीता काटते ही उमड़ी भीड़, अब गांव में ही मिलेगी शहर जैसी शॉपिंग!
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गढ़वा धुरकी महिला थाना नगर ऊंटरी कांड- 05/2026, दिनांक-16.02.2026, धारा - 64(1)/126(2)/351(1)/352 बी. एन. एस. & 3(1)(r)/3(1)(w) SC/ST Act.के प्राथमिकी अभियुक्त ताजुद्दीन अंसारी,पिता- सरफुद्दीन अंसारी ग्राम- खाला, थाना- धुरकी, जिला - गढ़वा के विरुद्ध आज दिनांक 16/04/2026 को धुरकी थाना गश्ती दल के सहयोग से माननीय जिला एवम् अपर सत्र न्यायाधीश , एस.सी.एस.टी. कोर्ट नगर उंटारी द्वारा जारी धारा 84 बी.एन.एस.एस के तहत इश्तहार का विधिवत तामिला करते हुए डुगडुगी बजवाकर ताजुद्दीन अंसारी के घर इश्तिहार चिपकाए गया तथा अगल-बगल के लोगों को सूचित किया गया कि ताजुद्दीन अंसारी अभिलंब माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करें , ताजुद्दीन अंसारी के विरुद्ध दुष्कर्म करने, गाली गलौज करने और धमकी देने के आरोप में दर्ज किया गया है तथा माननीय न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया गया है और पिछले दो माह से गिरफ्तारी के डर से फिरार चल रहे हैं , इश्तिहार तामिला में पु . अ.नि. रुकमिनी कुमारी स.अ.नि गीता कुमारी उपलब्ध बल तथा धुरकी थाना गश्ती दल शामिल थे।
    1
    गढ़वा धुरकी महिला थाना नगर ऊंटरी कांड- 05/2026, दिनांक-16.02.2026, धारा - 64(1)/126(2)/351(1)/352 बी. एन. एस. & 3(1)(r)/3(1)(w) SC/ST Act.के प्राथमिकी अभियुक्त ताजुद्दीन अंसारी,पिता- सरफुद्दीन अंसारी ग्राम- खाला, थाना- धुरकी, जिला - गढ़वा के विरुद्ध  आज दिनांक 16/04/2026 को धुरकी थाना गश्ती दल के सहयोग से माननीय जिला एवम् अपर सत्र न्यायाधीश , एस.सी.एस.टी. कोर्ट नगर उंटारी द्वारा जारी धारा 84 बी.एन.एस.एस के तहत  इश्तहार का विधिवत तामिला करते हुए डुगडुगी बजवाकर ताजुद्दीन अंसारी के घर इश्तिहार चिपकाए गया तथा अगल-बगल के लोगों को सूचित किया गया कि ताजुद्दीन अंसारी अभिलंब माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करें , ताजुद्दीन अंसारी के विरुद्ध दुष्कर्म करने, गाली गलौज करने और धमकी देने के आरोप में दर्ज किया गया है तथा माननीय  न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया गया है और पिछले दो माह से गिरफ्तारी के डर से फिरार चल रहे हैं , इश्तिहार तामिला में  पु . अ.नि. रुकमिनी कुमारी स.अ.नि गीता कुमारी उपलब्ध बल तथा धुरकी थाना गश्ती दल शामिल थे।
    user_Ashish Kumar
    Ashish Kumar
    प्रेस रिपोर्ट Dhurki, Garhwa•
    3 hrs ago
  • कापू में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। गुमशुदगी और अपहरण की कहानी से पुलिस को किया गुमराह मृतक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार ने 19 अप्रैल को थाना कापू में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनमती मंझवार बच्चों के साथ घर से गायब हो गई थी। बाद में आरोपी महिला ने अपहरण जैसी कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। जंगल की खाई में मिला मासूम का शव परिजनों और ग्रामीणों की तलाश के दौरान रानीगौवा पहाड़ के पास खून के निशान मिले। पास की खाई में खोजबीन करने पर मासूम अनुज का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस पूछताछ में टूटी आरोपी की चुप्पी कापू पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गुस्से में किया खौफनाक कदम पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में बेटे के न चलने पर गुस्से में आकर उसने उसे जमीन पर पटक दिया और पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने जुटाए अहम सबूत पुलिस ने आरोपी के बयान का वीडियोग्राफी कराया और उसे घटनास्थल ले जाकर हत्या में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसएसपी का सख्त संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। रायगढ़ पुलिस हर मामले की वैज्ञानिक जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    कापू में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
गुमशुदगी और अपहरण की कहानी से पुलिस को किया गुमराह
मृतक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार ने 19 अप्रैल को थाना कापू में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनमती मंझवार बच्चों के साथ घर से गायब हो गई थी। बाद में आरोपी महिला ने अपहरण जैसी कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की।
जंगल की खाई में मिला मासूम का शव
परिजनों और ग्रामीणों की तलाश के दौरान रानीगौवा पहाड़ के पास खून के निशान मिले। पास की खाई में खोजबीन करने पर मासूम अनुज का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
पुलिस पूछताछ में टूटी आरोपी की चुप्पी
कापू पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
गुस्से में किया खौफनाक कदम
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में बेटे के न चलने पर गुस्से में आकर उसने उसे जमीन पर पटक दिया और पत्थर से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने जुटाए अहम सबूत
पुलिस ने आरोपी के बयान का वीडियोग्राफी कराया और उसे घटनास्थल ले जाकर हत्या में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। रायगढ़ पुलिस हर मामले की वैज्ञानिक जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • गढ़वा के कल्याणपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय को भूमि माफियाओं द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था जिसमें गढ़वास जीवन संजय कुमार पांडे एवं गढ़वा अंचल अधिकारी द्वारा उसे रोक कर स्थानीय मुखिया को जमीन सौंप दिया गया
    1
    गढ़वा के कल्याणपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय को भूमि माफियाओं द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था जिसमें गढ़वास जीवन संजय कुमार पांडे एवं गढ़वा अंचल अधिकारी द्वारा उसे रोक कर स्थानीय मुखिया को जमीन सौंप दिया गया
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • लोकेशन: बलरामपुर (छत्तीसगढ़) स्लग: महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला एंकर: बलरामपुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष हरिहर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में ‘परिसीमन का गुप्त एजेंडा’ लागू करना चाहती थी। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा का असली मकसद महिलाओं को आरक्षण देना नहीं, बल्कि सीटों के गणित को बदलना है। वीओ-1:- राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देशभर में भ्रम फैला रही है। नेताओं का कहना है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही कानून बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने 131वां संविधान संशोधन विधेयक पेश कर एक नया राजनीतिक दांव चलने की कोशिश की। वीओ-2: कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भाजपा इस विधेयक के जरिए लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर लगभग 850 करना चाहती थी, जिसमें राज्यों की 815 और केंद्र शासित प्रदेशों की 35 सीटें शामिल थीं। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब 2026-27 की जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, तो फिर 2011 की जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन कराने की कोशिश क्यों की जा रही है।
    1
    लोकेशन: बलरामपुर (छत्तीसगढ़)
स्लग:
महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
एंकर:
बलरामपुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष हरिहर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में ‘परिसीमन का गुप्त एजेंडा’ लागू करना चाहती थी। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा का असली मकसद महिलाओं को आरक्षण देना नहीं, बल्कि सीटों के गणित को बदलना है।
वीओ-1:- राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देशभर में भ्रम फैला रही है। नेताओं का कहना है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही कानून बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने 131वां संविधान संशोधन विधेयक पेश कर एक नया राजनीतिक दांव चलने की कोशिश की।
वीओ-2: कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भाजपा इस विधेयक के जरिए लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर लगभग 850 करना चाहती थी, जिसमें राज्यों की 815 और केंद्र शासित प्रदेशों की 35 सीटें शामिल थीं। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब 2026-27 की जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, तो फिर 2011 की जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन कराने की कोशिश क्यों की जा रही है।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.