Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from Sonbhadra and nearby areas
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जॉच समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मंे मा0 सभापति श्री अंगद कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी, बैठक के दौरान मा0 श्री राय धर्मेन्द्र सिंह विधान परिषद सदस्य, मा0 विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश कुमार एवं समिति के सम्मानित सदस्यगण एवं विद्युत विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक के दौरान मा0 सभापति व समिति के सदस्यगण ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति का विवरण, विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रख-रखाव की व्यवस्था, 1912 पर विद्युत से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व मीटर रीडिंग, प्राथमिक विद्याालयों व आगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतीकरण व बिलों के भुगतान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व कार्यवाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की, बैठक के दौरान मा0 सभापति महोदय ने कहा कि विद्युत समस्या से सम्बन्धित उपभोक्ता द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाये, 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये, कृषक बन्धुओं की आजीविका व कृषि खेती सुचारू ढंग से हो, इसके लिए विद्युत आपूर्ति निर्धारित समयावधि में की जाये, मा0 जनप्रतिनिधि द्वारा प्राप्त प्र्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, ट्रांसफार्मरों के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान मा0 सभापति महोदय कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत की जो संकल्पना ली है उसे पूर्ण करने हेतु सभी विभागों को मिल-जुलकर कार्य करना होगा तभी देश विकसित भारत बनेगा, इस दौरान मा0 सभापति महोदय ने कहा कि विजलेन्स टीम द्वारा छापे मारी की कार्यवाही लाइनलाश वाले क्षेत्रों मंे अधिक की जाये विजलेन्स टीम द्वारा छापे-मारी के दौरान जॉच पारर्दशिता के साथ की जाये,े विद्युत उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये बेसिक शिक्षा विभाग के जिन विद्यालयों में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं दिये गये है उन विद्यालयो में प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन दिये जाये जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ हुई है उसकी सूची उपलब्ध करायी जाये और जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गये है उन तारो को हटाने की कार्यवाही की जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में जॉच समिति द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका अनुपालन अधिकारीगण निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित करेंगें, उन्होने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय के साथ कार्य करने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी।3
- सोनभद्र, 16 मार्च 2026 को जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को डायट परिसर स्थित मदन मोहन मालवीय सभागार में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा जॉइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रतिभागियों को जनगणना के महत्व और फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. के.एन. उपाध्याय और सौरभ सिंह द्वारा मकान सूचीकरण एवं गणना से संबंधित प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम 22 मई से 20 जून तक संचालित होने वाले कार्यों की तैयारी के लिए आयोजित किया गया है।1
- सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला ने की। बैठक के दौरान उन्होंने बैंकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि जो बैंकर्स सरकार की योजनाओं से जुड़ी पत्रावलियों का समय से निस्तारण नहीं कर रहे हैं या लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं, उनके खिलाफ उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने जनपद के बैंक ऋण जमा अनुपात के साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि बैंकर्स रोजगारपरक योजनाओं में सक्रिय सहयोग करें और पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराकर स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दें। बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा, एलडीएम शाल्वे बागे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- *इण्डियन आयल के सीएसआर फण्ड से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण* *सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती-मा0 विधायक* *कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही जीवन को सुगम बनाना* *दिव्यांगजनों को ईश्वर ने अद्भुत समझ और संवेदना की शक्ति की है प्रदान-मा0 विधायक* *कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल अन्य उपयोगी उपकरण निःशुल्क किये गये वितरित* *सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे पर छायी खुशहाली* इण्डियन आयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (सीएसआर) के सहयोग से डायट परिसर उरमौरा में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके जीवन को सुगम बनाना है, कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, विधायक जी अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों के कार्यों को देखकर आत्मीय प्रेम और प्रेरणा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे दिव्यांगजन हैं जो बचपन से मानसिक या शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं और बोल भी नहीं पाते, लेकिन ईश्वर ने उन्हें अद्भुत समझ और संवेदना की शक्ति प्रदान की है। यदि हम उनके पास जाकर उनसे संवाद करने का प्रयास करें तो वे हमारी भावनाओं को तुरंत समझ लेते हैं। उन्होंने कहा कि समाज का दायित्व है कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सम्मान और सहयोग प्रदान किया जाए। इण्डियन आयल द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से किया गया यह प्रयास सराहनीय है, जिससे दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल तथा अन्य उपयोगी उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों के आवागमन तथा दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के सहयोग से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। समारोह के दौरान लाभार्थी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए और उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। दिव्यांगजन व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल तथा अन्य उपयोगी उपकरण पाकर उनके चेहरे प्रसन्न हो उठे और उन्होने सरकार द्वारा किये इस कार्य की सराहना की दिव्यांगजानो ने कहा कि यह उपकरण प्राप्त होने से दैनिक जीवन के कार्य करने में काफी सहूलियत होगी प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे इस पहल की उपस्थित लोगों ने भी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मूकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 राय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ------------------------------3
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार के किसानों का धरना 301 दिन में पहुंचा धरना का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि हमारा धरना शांतिपूर्वक चल रहा है जब तक हमारी मांगे पूरा नहीं होगा तब तक हमारा धरना चलता रहेगा चाहे हमें कई महीना चलना पड़े3
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1