logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Manoj shrivastav
Manoj shrivastav
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज अनूपपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह अवसर संगठन की गौरवशाली परंपरा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को पुनः स्मरण कराने वाला रहा। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री @drmohanyadav51 जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @hemantkhandelwal64 जी एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री @ajayjamwalbjp जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी, अंत्योदय के संकल्प के साथ देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुशासन पहुंचाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मंत्री मंडल में मेरे साथी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार जी, जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह जी, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी, जिला प्रभारी श्री संजय साहू जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री रामलाल रौतेल जी सहित सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज अनूपपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह अवसर संगठन की गौरवशाली परंपरा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के संकल्प को पुनः स्मरण कराने वाला रहा।
इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री @drmohanyadav51 जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @hemantkhandelwal64 जी एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री @ajayjamwalbjp जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी, अंत्योदय के संकल्प के साथ देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुशासन पहुंचाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मंत्री मंडल में मेरे साथी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार जी, जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह जी, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी, जिला प्रभारी श्री संजय साहू जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री रामलाल रौतेल जी सहित सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महतारी वंदन योजना प्रदेश सरकार की एक ऐसी योजना है जिसका लाभ छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को मिल रहा है योजना इस योजना का लाभ लेकर अब तक कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी है. लेकिन हाल ही में तकनीकी खामी के कारण महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जांच में सामने आया कि दस्तावेजों में तकनीकी खामी के कारण महिलाओं को हर महीने हजार रुपए नहीं मिल पा रहे हैं. इस समस्या के समाधान के लिए जिला पंचायत कोरबा के सभागार में ग्राम पंचायत vle के साथ ही जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्रीमती ममता तुली और पर्यवेक्षक एंव आंगनबाडी कार्यकर्ता महिलाओं का संयुक्त प्रशिक्षण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान रायपुर से आये ट्रेनर-राहुल सोनी सीएससी ई-गर्वनेंस सर्विसेस के द्वारा मौके पर मौजूद सभी लोगों को जरूरी जानकारी दी और ई केवाईसी को काफी महत्वपूर्ण बताया और इसके बाद ही योजना से वंचित महिलाओं को इसका लाभ मिल पाएगा.
    1
    महतारी वंदन योजना प्रदेश सरकार की एक ऐसी योजना है जिसका लाभ छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को मिल रहा है योजना इस योजना का लाभ लेकर अब तक कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी है. लेकिन हाल ही में तकनीकी खामी के कारण महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जांच में सामने आया कि दस्तावेजों में तकनीकी खामी के कारण महिलाओं को हर महीने हजार रुपए नहीं मिल पा रहे हैं. इस समस्या के समाधान के लिए जिला पंचायत कोरबा के सभागार में ग्राम पंचायत vle के साथ ही जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्रीमती ममता तुली और पर्यवेक्षक एंव आंगनबाडी कार्यकर्ता महिलाओं का संयुक्त प्रशिक्षण बैठक संपन्न  हुई। बैठक के दौरान रायपुर से आये ट्रेनर-राहुल सोनी सीएससी ई-गर्वनेंस सर्विसेस के द्वारा  मौके पर मौजूद सभी लोगों को जरूरी जानकारी दी और ई केवाईसी को काफी महत्वपूर्ण बताया और इसके बाद ही योजना से वंचित महिलाओं को इसका लाभ मिल पाएगा.
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • शहडोल: क्षेत्र में अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जैतपुर पुलिस टीम ने ग्राम भमला में घेराबंदी कर अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन सहित लाखों रुपये का मशरूका जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को जैतपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम भमला के रास्ते एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। क्रूरतापूर्वक बंधे मिले मवेशी पुलिस ने संदेह के आधार पर पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 ZC 4190 को रुकवाकर तलाशी ली। वाहन के अंदर का दृश्य हृदय विदारक था; पुलिस को वहां 02 नग भैंस मिलीं, जिन्हें रस्सियों से अत्यंत क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। वाहन में क्षमता से अधिक और नियमों के विरुद्ध बांधे जाने के कारण मवेशी भूख-प्यास से तड़प रहे थे। जब वाहन चालक से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागज पेश करने में असमर्थ रहा। कुल 5.70 लाख का मशरूका जब्त पुलिस ने इस मामले में आरोपी लव कुमार महरा (43 वर्ष), निवासी ग्राम हाथीडोल (थाना बुढ़ार) को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जब्त की गई सामग्री का विवरण निम्नानुसार है: 02 नग भैंस: अनुमानित कीमत लगभग 70,000 रुपये। पिकअप वाहन (MP 18 ZC 4190): अनुमानित कीमत लगभग 5,00,000 रुपये। कुल जब्त मशरूका: लगभग 5,70,000 रुपये। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    3
    शहडोल: क्षेत्र में अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जैतपुर पुलिस टीम ने ग्राम भमला में घेराबंदी कर अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन सहित लाखों रुपये का मशरूका जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को जैतपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम भमला के रास्ते एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
क्रूरतापूर्वक बंधे मिले मवेशी
पुलिस ने संदेह के आधार पर पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 ZC 4190 को रुकवाकर तलाशी ली। वाहन के अंदर का दृश्य हृदय विदारक था; पुलिस को वहां 02 नग भैंस मिलीं, जिन्हें रस्सियों से अत्यंत क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। वाहन में क्षमता से अधिक और नियमों के विरुद्ध बांधे जाने के कारण मवेशी भूख-प्यास से तड़प रहे थे। जब वाहन चालक से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागज पेश करने में असमर्थ रहा।
कुल 5.70 लाख का मशरूका जब्त
पुलिस ने इस मामले में आरोपी लव कुमार महरा (43 वर्ष), निवासी ग्राम हाथीडोल (थाना बुढ़ार) को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जब्त की गई सामग्री का विवरण निम्नानुसार है:
02 नग भैंस: अनुमानित कीमत लगभग 70,000 रुपये।
पिकअप वाहन (MP 18 ZC 4190): अनुमानित कीमत लगभग 5,00,000 रुपये।
कुल जब्त मशरूका: लगभग 5,70,000 रुपये।
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)
    ज्योतिषी सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Manoj shrivastav
    1
    Post by Manoj shrivastav
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • *​स्थापना दिवस पर अनूपपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: ब्रजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में युवाओं ने थामा 'कमल' का हाथ* ​अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अनूपपुर जिले में पार्टी ने अपनी संगठनात्मक शक्ति का भव्य प्रदर्शन किया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान अनूपपुर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में लगभग पचास युवाओं ने भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। *​वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में हुआ 'शंखनाद'* ​यह सदस्यता अभियान जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला प्रभारी संजय साहू, और निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी ने युवाओं की टोली को भाजपा परिवार में शामिल कराया, जिसे आगामी चुनावों से पहले क्षेत्र में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और पकड़ के रूप में देखा जा रहा है। *​ब्रजेश चतुर्वेदी के कौशल की सराहना* ​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी के सक्रिय प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में अनूपपुर मंडल में संगठन न केवल मजबूत हो रहा है, बल्कि युवाओं का झुकाव तेजी से भाजपा की ओर बढ़ा है। ​"ब्रजेश चतुर्वेदी जैसे ऊर्जावान नेतृत्व के कारण आज जिले का युवा वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए उत्साहित है। स्थापना दिवस पर युवाओं का यह आगमन भाजपा के विजयी संकल्प को और सुदृढ़ करेगा।" — वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजपा अनूपपुर ​मुख्य आकर्षण और उपलब्धि *​युवा शक्ति का संगम*: भारी संख्या में युवाओं ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ली। ​संगठनात्मक एकता: जिला और मंडल स्तर के नेताओं के बीच बेहतर समन्वय का नजारा दिखा। *​स्थापना दिवस का संकल्प*: कार्यकर्ताओं ने 'बूथ जीता, चुनाव जीता' के संकल्प को दोहराया। ​नवागत सदस्यों का उत्साह ​सदस्यता लेने वाले युवाओं ने मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनके मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण और पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। ​बृजेश चतुर्वेदी के इस सफल प्रयास ने सिद्ध कर दिया है कि अनूपपुर मंडल में भाजपा का आधार स्तंभ बेहद मजबूत हाथों में है।
    1
    *​स्थापना दिवस पर अनूपपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: ब्रजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में युवाओं ने थामा 'कमल' का हाथ*
​अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अनूपपुर जिले में पार्टी ने अपनी संगठनात्मक शक्ति का भव्य प्रदर्शन किया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान अनूपपुर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में लगभग पचास युवाओं ने भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
*​वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में हुआ 'शंखनाद'*
​यह सदस्यता अभियान जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला प्रभारी संजय साहू, और निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी ने युवाओं की टोली को भाजपा परिवार में शामिल कराया, जिसे आगामी चुनावों से पहले क्षेत्र में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और पकड़ के रूप में देखा जा रहा है।
*​ब्रजेश चतुर्वेदी के कौशल की सराहना*
​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी के सक्रिय प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में अनूपपुर मंडल में संगठन न केवल मजबूत हो रहा है, बल्कि युवाओं का झुकाव तेजी से भाजपा की ओर बढ़ा है।
​"ब्रजेश चतुर्वेदी जैसे ऊर्जावान नेतृत्व के कारण आज जिले का युवा वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए उत्साहित है। स्थापना दिवस पर युवाओं का यह आगमन भाजपा के विजयी संकल्प को और सुदृढ़ करेगा।"
— वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजपा अनूपपुर
​मुख्य आकर्षण और उपलब्धि
*​युवा शक्ति का संगम*: भारी संख्या में युवाओं ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ली।
​संगठनात्मक एकता: जिला और मंडल स्तर के नेताओं के बीच बेहतर समन्वय का नजारा दिखा।
*​स्थापना दिवस का संकल्प*: कार्यकर्ताओं ने 'बूथ जीता, चुनाव जीता' के संकल्प को दोहराया।
​नवागत सदस्यों का उत्साह
​सदस्यता लेने वाले युवाओं ने मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनके मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण और पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
​बृजेश चतुर्वेदी के इस सफल प्रयास ने सिद्ध कर दिया है कि अनूपपुर मंडल में भाजपा का आधार स्तंभ बेहद मजबूत हाथों में है।
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ग्राम पंचायत करूमौहा में सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में सरपंच कविता बाई ने मजबूती से अपनी कुर्सी बचाते हुए जीत हासिल की। कुल 12 पंचों वाले इस पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए विपक्ष को 9 वोटों की आवश्यकता थी, लेकिन उन्हें केवल 8 वोट ही मिल सके। वहीं सरपंच कविता बाई को एक तिहाई बहुमत के तहत 4 वोट प्राप्त हुए, जिससे प्रस्ताव असफल हो गया और उन्होंने अपना पद सुरक्षित रखा। इस परिणाम के बाद पंचायत में सरपंच समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सरपंच कविता बाई पति चैतराम एवं उनके सहयोगी पंचों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जीत की खुशी में समर्थकों ने पारंपरिक तरीके से उन्हें दूध से नहलाकर सम्मानित किया, जो क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। गौरतलब है कि पंचायत में पिछले कुछ समय से मतभेद की स्थिति बनी हुई थी, जिसके चलते विपक्ष ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। हालांकि मतदान के दौरान सरपंच को आवश्यक समर्थन मिल गया और विपक्ष अपने प्रयास में विफल रहा। इस घटनाक्रम के बाद अब पंचायत में स्थिरता की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि सरपंच कविता बाई के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी और पंचायत में आपसी समन्वय बेहतर होगा।
    1
    ग्राम पंचायत करूमौहा में सरपंच के खिलाफ
लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में सरपंच कविता बाई ने मजबूती से अपनी कुर्सी बचाते हुए जीत हासिल की। कुल 12 पंचों वाले इस पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए विपक्ष को 9 वोटों की आवश्यकता थी, लेकिन उन्हें केवल 8 वोट ही मिल सके। वहीं सरपंच कविता बाई को एक तिहाई बहुमत के तहत 4 वोट प्राप्त हुए, जिससे प्रस्ताव असफल हो गया और उन्होंने अपना पद सुरक्षित रखा।
इस परिणाम के बाद पंचायत में सरपंच समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सरपंच कविता बाई पति चैतराम एवं उनके सहयोगी पंचों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जीत की खुशी में समर्थकों ने पारंपरिक तरीके से उन्हें दूध से नहलाकर सम्मानित किया, जो क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।
गौरतलब है कि पंचायत में पिछले कुछ समय से मतभेद की स्थिति बनी हुई थी, जिसके चलते विपक्ष ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। हालांकि मतदान के दौरान सरपंच को आवश्यक समर्थन मिल गया और विपक्ष अपने प्रयास में विफल रहा।
इस घटनाक्रम के बाद अब पंचायत में स्थिरता की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि सरपंच कविता बाई के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी और पंचायत में आपसी समन्वय बेहतर होगा।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.