रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार जालौन। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध संबंधी खबरों के बीच क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत की आशंका को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। बुकिंग के दौरान सर्वर व ओटीपी न आने से भी उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता अग्रिम रूप से गैस सिलेंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे वहां भीड़ बढ़ने लगी है। अधिवक्ता उमेश दीक्षित, विनय निगम, अशफाक राईन, आशीष सोनी, राहुल उटगेरकर आदि का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई तो रसोई का कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसी आशंका के कारण कई उपभोक्ता अपने वाहनों से एजेंसियों पर पहुंचकर अपने अपने सिलिंडर भरवाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि भविष्य में उन्हें रसोई गैस को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर में लौना रोड स्थित जालौन गैस सर्विस (इंडेन) पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग लाइन में लगकर अपने गैस सिलेंडर भरवाने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान तकनीकी दिक्कत भी सामने आ रही है। सर्वर सही तरह से काम न करने के कारण उपभोक्ताओं के नंबर नहीं लग पा रहे हैं और ओटीपी भी प्राप्त नहीं हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और एजेंसी परिसर में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इस संबंध में एजेंसी संचालक प्रभुदयाल भाटिया ने बताया कि एजेंसी पर फिलहाल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्वर में आई तकनीकी समस्या के कारण उपभोक्ताओं के नंबर और ओटीपी में दिक्कत आ रही है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग सफल हो जाती है, उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वर की समस्या के बारे में अधिकारियों को सूचित किया गया है।

- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई1
- उरई (जालौन) – डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे अप्रैल माह को “आंबेडकर माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच एवं दलित डिग्निटी एंड जस्टिस सेंटर द्वारा जिले की सभी पाँच तहसीलों में “डॉ. आंबेडकर सम्मान यात्रा” निकाली गई। यह यात्रा सुबह 8 बजे उरई स्थित डॉ. आंबेडकर चौराहे से शुरू हुई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और संविधान की प्रस्तावना के पाठ से हुई। इसके बाद “जय भीम – जय संविधान” के नारों के साथ 14 सदस्यीय टीम मोटरसाइकिलों पर सवार होकर यात्रा पर निकली। यात्रा का रूट उरई → कोंच → जालौन → माधौगढ़ → कालपी होते हुए पुनः उरई में समाप्त हुआ, जहां एक बड़ी रैली और सभा का आयोजन किया गया। प्रमुख गतिविधियां हर तहसील मुख्यालय पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया यात्रा मार्ग में जहां भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा मिली, वहां माल्यार्पण किया गया मुख्य संदेश यात्रा के दौरान बाबा साहब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो” को जन-जन तक पहुंचाया गया। आयोजन में शामिल प्रमुख लोग इस यात्रा में विभिन्न तहसीलों के कोऑर्डिनेटर एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें प्रदीप कुमार, सनेशराजा, उषा देवी, सचिन चौधरी, अनीता, सुरेंद्र, एड. निकहत परवीन, एड. अजय सिंह, एड. किरण मेहरा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। आयोजकों का उद्देश्य संस्था के संस्थापक/संयोजक एड. कुलदीप कुमार बौद्ध ने बताया कि: अप्रैल माह को “दलित हिस्ट्री मंथ” के रूप में मनाया जा रहा है जिले के 135 से अधिक गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की गई है इस रिपोर्ट को प्रशासन और सरकार को सौंपा जाएगा उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस सामाजिक जागरूकता अभियान से जुड़कर बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाएं।1
- अंबेडकर जयंती के दिन जालौन में दर्दनाक घटना, चंदा एकत्र करते समय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में शोक की लहर जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर में अंबेडकर जयंती के दिन एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। गांव के 27 वर्षीय युवक अमरेंद्र सिंह उर्फ रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम शहजादेपुर निवासी अमरेंद्र सिंह उर्फ रोहित सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह गांव में कार्यक्रम के आयोजन के लिए चंदा एकत्र कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा और वह असहज हो गया। परिजनों के अनुसार, अमरेंद्र सुबह तक बिल्कुल स्वस्थ था और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था। लेकिन अचानक तेज दर्द की शिकायत के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे कुठौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। गांव में अंबेडकर जयंती का माहौल शोक में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अचानक स्वस्थ युवक की मौत से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।1
- आज लखीमपुर में भाजपा नेता श्री विनोद मिश्रा जी और उनके सेंकड़ों साथियों ने भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा में शामिल हुए! राष्ट्रीय_अधिकार_मोर्चा alankar_agnihotri UGC_RollBack viswadeep_awasthi lakhimpur1
- ये दर्दनाक हादसा मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक होटल परिसर में हुआ है......!! लोहे की पाइप से युवक बंदर को भगा रहा था, ऊपर 33 किलोवाट की बिजली की लाइन दौड़ रही थी.।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद झींझक में देर रात चला सघन चेकिंग अभियान, ओवरलोड वाहनों व अवैध खनन पर पुलिस सख्त कानपुर देहात में ओवरलोड वाहनों और अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे क्षेत्राधिकारी डेरापुर सौरभ वर्मा, झींझक चौकी प्रभारी उमेश शर्मा पुलिस बल के साथ नहर पुल झींझक पहुंचे। यहां सिकंदरा-रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़े वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहन जांच की गई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई में हर ट्रक और डंपर की जांच की गई। इस दौरान गलत नंबर प्लेट मिलने पर सिकंदरा की ओर जा रहे एक डंपर का चालान किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के बाद क्षेत्राधिकारी का काफिला कमलाबाग पहुंचा, जहां बाबा साहब की जयंती के अवसर पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा ने बताया कि झींझक कस्बे में ओवरलोड और बड़े वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- Exclusive Etawah इटावा- बंदी के बावजूद शराब की धड़ल्ले से बिक्री अंबेडकर जयंती पर खुलेआम उड़ी नियमों की धज्जियां ठेके की कैंटीन से ओवररेट पर बेची गई शराब नीचे बनी अंग्रेजी कंपोजिट दुकान से निकालकर कैंटीन पर बेची गई शराब शराब बिक्री कि लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद रेलवे स्टेशन के पास धड़ल्ले से चलता रहा अवैध कारोबार आबकारी विभाग के दफ्तर से 500 मीटर दूर चलता रहा खेल अधिकारियों के आदेश को दुकान मालिक ने दिखाया ठेंगा इटावा के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का मामला1